24 नवंबर 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

1.📰✍️ बुलंदशहर में तैनात चार नगर निकायों के ईओ का गैर जनपद तबादला, शिकारपुर ईओ नीतू सिंह का मुरादाबाद हुआ ट्रांसफर, उनकी कार्यशैली आम जनता के बीच रही लोकप्रिय; साथ ही अनूपशहर की गार्गी त्यागी का अमरोहा, गुलावठी की निहारिका का कासगंज और स्याना के सेवा राम भारती का शामली हुआ तबादला। उनके स्थान पर मधुरयम निषाद को अनूपशहर, आशुतोष त्रिवेदी को स्याना और दीपलिका यादव को शिकारपुर का नया ईओ किया है नियुक्त।

2.📰✍️कल बुलंदशहर पहुंचेंगे प्रभारी मंत्री सुरेंद्र दिलेर, सीएम डैशबोर्ड, विकास कार्यों और राजस्व विभाग की करेंगे समीक्षा, नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बांटेंगे नियुक्ति पत्र; राजस्व राज्यमंत्री सुबह 10:30 बजे पहुंचेंगे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, इसके बाद जिला भाजपा कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक, दोपहर में जिला कोर कमेटी की बैठक में होंगे शामिल, साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र करेंगे वितरित।

3.📰✍️ कार्तिक पूर्णिमा पर आज जिले के सभी गंगा घाटों पर गुजें हर हर गंगे के जयकारे, छोटी काशी अनूपशहर में उमड़ा सैलाब; तैयारी को लेकर बीती रात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण, अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह, एसपी ग्रामीण अंतरिक्ष जैन और सहायक पुलिस अधीक्षक प्रेमसुख दरिया ने रेती घाट पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

4.📰✍️ डिबाई में कपड़े पसंद नहीं आने पर दुकानदार ने महिला पर डंडे से किया हमला, मारपीट में बेहोश होकर गिरी महिला; गांव दोरू निवासी उमा अपने पति ललित और बच्चों के साथ कपड़े खरीदने आई थीं, दुकान पर कपड़े पसंद नहीं आने पर खरीदने से मना किया तो आरोप है कि नाराज दुकानदार ने दुकान से बाहर निकलते ही उन पर डंडे से कर दिया हमला, पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में कराया भर्ती, मामले की जांच शुरू।

5.📰✍️ बुलंदशहर में सपा-कांग्रेस के सीट बंटवारे पर पेच, गठबंधन हुआ तो खुर्जा और स्याना सीट तक सिमट सकती है कांग्रेस; विधानसभा चुनाव को लेकर दोनों दलों में खींचतान तेज, सपा करीब पांच प्रतिशत सीटें देने की कह रही है बात, जबकि कांग्रेस इससे नहीं है सहमत। जिले में खुर्जा और स्याना सीट कांग्रेस के खाते में जाने की है चर्चा, ऐसे में चुनाव की तैयारी कर रहे कई कांग्रेस नेताओं की उम्मीदों पर फिर सकता है पानी।



बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ सिटी क्षेत्र में 1.1 किलो गांजा और 350 नशीली गोलियों के साथ शिकारपुर निवासी शातिर तस्कर राजू गिरफ्तार; आरोपी के खिलाफ शिकारपुर, खुर्जा देहात और कोतवाली नगर में आबकारी अधिनियम व एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से सात मुकदमे हैं दर्ज।

📰✍️ बुलंदशहर में मेरठ-बदायूं हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, हादसे के बाद कार छोड़कर चालक फरार; परशुराम चौक के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मोहल्ला चौक चैनपुरा निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र सुरेश चंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वह बुलंदशहर से काम करके घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे, हादसे के बाद कार चालक वाहन को सलेमपुर तिराहे पर छोड़कर फरार हो गया।

📰✍️पुलिस मुठभेड़ में ट्रांसफार्मर से बिजली के तार चोरी करने वाला गैंगस्टर बिलाल घायल, दो साथी फरार; अड़ौली पुल के पास कोतवाली देहात पुलिस से हुई मुठभेड़, उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और सुजुकी फ्रॉन्क्स कार बरामद। आरोपी के खिलाफ चोरी, गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में करीब आठ मुकदमे दर्ज हैं, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

📰✍️ बुलंदशहर में श्री श्याम सखा युवा मंडल की पुरानी जिला कार्यकारिणी भंग, जल्द होगा नई कार्यकारिणी का गठन; अध्यक्ष दासानुदास अतुल कृष्णदास (गौ भक्तमाली) ने बताया कि संगठन अब धार्मिक आयोजनों के साथ गौ-सेवा, पर्यावरण संरक्षण, समाज सुधार, सामाजिक जागरूकता और जनकल्याण के कार्य भी नियमित रूप से करेगा। साथ ही जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर पर संगठन का विस्तार कर सेवाभावी युवाओं को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। इस अवसर पर दीपेन गांगुली, चिन्मय कौशिक, दिनेश अग्रवाल, मुनेश कुमार, पुनीत वर्मा, शुभम अग्रवाल, सुलभ बंसल, नितिन सोनी, मोहित कंसल, संजय गुप्ता, नवनीत जिंदल, मधुर श्याम गुप्ता और गोपाल शर्मा मौजूद रहे।

📰✍️ सिकन्द्राबाद में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वसूली करने वाले अनुज को 10 साल की सजा, 56,500 रुपये का जुर्माना; टीचर्स कॉलोनी निवासी ब्रह्मसिंह के पुत्र अनुज ने वर्ष 2025 में युवती के साथ दुष्कर्म कर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये मांगे थे। न्यायाधीश मनोज कुमार शासन ने दोषी अनुज को 10 वर्ष के कारावास और 56,500 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

📰✍️ खुर्जा नगर से लापता 13 और 14 वर्षीय दोनों बच्चे गाजियाबाद में मिले, ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा; 22 नवंबर को चमन विहार निवासी महिला ने अपने 13 वर्षीय पुत्र और उसके 14 वर्षीय साथी के बिना बताए घर से चले जाने की तहरीर दी थी, सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से 24 नवंबर को दोनों बच्चों को तलाश लिया गया।


News Editor: Dharmendra Mittal



शेयर करें: