22 नवंबर 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

1.📰✍️ बुलंदशहर में तैनात पांच सीओ का गैर जनपद तबादला, यूपी में पुलिस विभाग में DSP रैंक के 144 अधिकारियों के बंपर तबादले; बुलंदशहर जिले से सीओ सिटी प्रखर पांडेय का मऊ, अनिल कुमार शाही का मुजफ्फरनगर और शोभित कुमार का कानपुर देहात, मधुप कुमार सिंह का बरेली और रामकरण का लखनऊ कमिश्नरेट हुआ तबादला। वहीं,‌ अमरोहा से अंजली कटारिया, प्रयागराज कमिश्नरेट से अजेंद्र यादव, वाराणसी कमिश्नरेट से अनिल कुमार पांडेय और गौतमबुद्धनगर से विवेक रंजन राय आ रहे हैं बुलंदशहर।

2.📰✍️बेटी के बिछड़ने से क्षुब्ध होकर वारदात को दिया अंजाम, बुलंदशहर के अवंतीनगर भूड़ में हुई दिल दहला देने वाली तीन वर्षीय मासूम मान्या की निर्मम हत्या का खुलासा, आरोपी पड़ोसन सोनम गिरफ्तार; पूछताछ में सामने आया कि वर्ष 2015 में उसकी हुई थी शादी, एक आठ वर्षीय बेटी है, पति से विवाद के चलते दोनों हो गए थे अलग, पति ने कर ली थी दूसरी शादी। कुछ दिन पहले उसने अपनी बेटी को भी छत से दिया था फेंक, जिसके बाद बच्ची को पिता के पास भेज दिया गया। बेटी के बिछड़ने से क्षुब्ध रहती थी सोनम, इसी मनोदशा में उसने मान्या को कमरे में बुलाकर मुंह दबाकर कर दी थी हत्या और कमरा बंद कर हो गई थी फरार। पुलिस के अनुसार आरोपी तंत्र-मंत्र की ओर भी थी उन्मुख, हालांकि उसे इसकी नहीं थी जानकारी।

3. 📰✍️ बीते कल शहर के अवंतीनगर भूड़ में लापता हुई थी 3 वर्षीय बच्ची मान्या, सूचना पर कई थाना प्रभारियों, स्वाट और सर्विलांस टीमों को तलाश में लगाया गया था; सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने आसपास के घरों की तलाशी ली तो बच्ची के घर से करीब 40 मीटर दूर पड़ोसन सोनम का बंद मिला था कमरा, ताला तोड़कर देखा तो अंदर बरामद हुआ बच्ची का शव। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव। आज पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सांसद डॉक्टर भोला सिंह, हरसंभव मदद कर दिया आश्वासन।

4.📰✍️ खुर्जा की सूर्यलोक कॉलोनी में सर्राफा कारोबारी के बंद मकान से लाखों की भीषण चोरी, 250 ग्राम सोना, 800 ग्राम चांदी और 1.75 लाख रुपये नकद ले गए चोर; शनिवार रात की‌ घटना, परिवार के साथ शादी समारोह में नोएडा गया हुआ था मकान मालिक जतिन वर्मा, पीछे से चोरों ने घर के ताले तोड़कर घटना को दे दिया अंजाम, हॉल में लगी सीसीटीवी की डीवीआर भी अपने साथ ले गए चोर, खुर्जा सर्राफा बाजार में कारोबारी की दुकान है, आसपास क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस।

5.📰✍️ बुलंदशहर में भाजपा के सबसे पुराने नगर कार्यालय की हालत जर्जर, जीआईसी के निकट स्थित भवन बदहाली का शिकार; जिले में सांसद, विधायक, एमएलसी, जिला पंचायत अध्यक्ष और नगर पालिका अध्यक्ष भाजपा के होने के बावजूद कार्यालय के जीर्णोद्धार की ओर किसी जनप्रतिनिधि का नहीं है ध्यान, होते रहे कायाकल्प के दावे, लेकिन धरातल पर नहीं हुआ काम। दोनों मंडलों के पदाधिकारियों ने अपने स्तर से कराया है थोड़ा-बहुत मरम्मत कार्य, पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है कार्यालय की दुर्दशा।



बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ मान्या हत्याकांड पर कांग्रेस का आक्रोश, आरोपी को फांसी और पीड़ित परिवार को मुआवजा व सरकारी नौकरी देने की मांग; जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान नेतृत्व में मोहल्ला भूड़ स्थित पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे कांग्रेसी, इस दौरान सुभाष गांधी, साजिद गाजी, सचिन वशिष्ठ, लुकमान चौहान, शुभम कौशिक और दीप शर्मा रहे मौजूद।

📰✍️ बीबीनगर में जल जीवन मिशन की पानी की टंकी से सोलर तार चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, 400 मीटर चोरी का तार बरामद; पुलिस ने खैरपुर नहर की पटरी से दीपक कुमार और कदीर निवासी औरंगाबाद, प्रदीप कुमार व हरीश कुमार निवासी खानपुर को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने क्षेत्र के ग्राम निमापट्टी सैदपुर स्थित जल जीवन मिशन की पानी की टंकी से सोलर तार चोरी किया था।

📰✍️ सिकन्द्राबाद में पुलिस मुठभेड़ के दौरान हत्या के प्रयास का वांछित फैजल उर्फ राजा गोली लगने से घायल, पुलिस की जवाबी फायरिंग में हुआ लंगड़ा; कट्टाखेड़ा डिफेंस कॉलोनी के पास सिकन्द्राबाद पुलिस और स्वाट टीम की चेकिंग के दौरान बदमाश ने घिरने पर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। आरोपी रिसालदारान का निवासी है और 19 नवंबर को अपने साथियों के साथ एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित चल रहा था।

📰✍️ ककोड़ में पुलिस मुठभेड़ के दौरान लूट का आरोपी अरविन्द गोली लगने से घायल, झाझर के पास पुलिस और स्वाट टीम की जवाबी कार्रवाई; गांव ढकनगला, अहमदगढ़ निवासी रकम सिंह के पुत्र अरविन्द ने 13 अक्टूबर को ककोड़ क्षेत्र में एक व्यक्ति से बाइक लूटकर चाकू से घायल कर दिया था। आरोपी के कब्जे से तमंचा, 12 हजार रुपये, चाकू और लूट की स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई, जो गौतमबुद्धनगर के दनकौर क्षेत्र से लूटी गई थी। आरोपी पर हत्या, लूट, डकैती, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट समेत 17 मुकदमे दर्ज हैं। उसके दो साथी सतेन्द्र उर्फ लाला और सोनू चौधरी 21 नवंबर को गिरफ्तार किए जा चुके हैं।


देश विदेश

📰✍️ राजस्थान में कोटा-उदयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल; शंभूपुरा के पास श्रद्धालुओं से भरी क्रूजर गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जा घुसी, टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और सवार लोग अंदर फंस गए। महाराष्ट्र का परिवार चार गाड़ियों में सवार होकर खाटू श्याम मंदिर में दर्शन के बाद घर लौट रहा था, चारों वाहनों में कुल 36 लोग सवार थे, जबकि क्रूजर आगे चल रही थी।


News Editor: Dharmendra Mittal



शेयर करें: