17 नवंबर 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

1.📰✍️ बुलंदशहर में प्रशासनिक फेरबदल, डीएम कुमार हर्ष ने कई एसडीएम और तहसीलदारों के बदले कार्यक्षेत्र, डिबाई से रविकांत चौबे को बनाया एसडीएम सदर; एसडीएम सदर अंगद यादव को एसडीएम न्यायिक सिकंदराबाद, नरसिंह नारायण को एसडीएम न्यायिक खुर्जा और राकेश कुमार मौर्य को एसडीएम डिबाई की सौंपी गई है जिम्मेदारी। साथ ही स्याना एसडीएम लालजी विश्वकर्मा को एसडीएम न्यायिक स्याना का सौंपा गया है अतिरिक्त प्रभार। इसके अलावा, जिले में पहले से तैनात चार तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में भी किया है फेरबदल, गैर जनपद से तैनात होकर आए दो नए तहसीलदारों को भी दी तैनाती।

2.📰✍️ बुलंदशहर बेसिक शिक्षा विभाग में सालों से जमे 11 खंड शिक्षा अधिकारियों का दूसरे जिलों में तबादला, जिले में 11 नए अधिकारियों की हुई तैनाती; मेरठ से बृजेंद्र कुमार, अजय कुमार, सुरेंद्र सिंह और प्रदीप कुमार, हापुड़ से सर्वेश कुमार, बागपत से सुभाष चंद्र, सावित्री और निशा, संभल से देवेंद्र सिंह तथा अलीगढ़ से अवधेश सोनकर और सुबोध कुमार ट्रांसफर होकर आ रहे हैं बुलंदशहर। यहां से कुसुम सिंह, श्याम कुमार, शाहिद हुसैन और आयशा बी को मेरठ, हेमलता, गोपाल स्वामी और दीप कुमार को हापुड़, राजलक्ष्मी पांडेय और अमिता गुप्ता को बागपत, अमन गुप्ता को लखीमपुर खीरी तथा प्रियंका शर्मा को गौतमबुद्धनगर किया गया है स्थानांतरित।

3.📰✍️ गुलावठी में मोनू एनकाउंटर मामले की मजिस्ट्रियल जांच शुरू, मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी की हुई थी मौत; 8 अगस्त की रात छपरावत के जंगल में पुलिस और मोनू के बीच हुई मुठभेड़ में दोनों ओर से फायरिंग के दौरान वह हो गया था घायल, उपचार के दौरान जिला अस्पताल में उसकी हो गई थी मौत, जबकि दो पुलिसकर्मी भी गोली लगने से हुए थे घायल। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर एसडीएम सदर को जांच अधिकारी किया गया है नामित, एसडीएम ने घटना से संबंधित साक्ष्य या बयान देने के इच्छुक लोगों से 21 नवंबर तक किसी भी कार्य दिवस में तहसील सदर स्थित कार्यालय में उपस्थित होकर पक्ष रखने की अपील की है।

4.📰✍️मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया का प्रशिक्षण देने के लिए 20 नवंबर से शुरू होंगे ईवीएम प्रदर्शन केंद्र, डीएम कुमार हर्ष ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम से प्रदर्शन के लिए निकलवाईं मशीनें; कलेक्ट्रेट सहित सभी विधानसभा क्षेत्रों में बनाए जाने वाले केंद्रों पर प्रतिदिन सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट की कार्यप्रणाली समझ सकेंगे मतदाता, प्रशासन की मतदाताओं से केंद्रों पर पहुंचकर मतदान का अभ्यास करने की अपील, इस दौरान एडीएम वित्त अभिषेक कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी रहे मौजूद।

5.📰✍️ खुर्जा देहात के गांव धरपा में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी सवार किशोर को कुचला, हादसे में 16 वर्षीय अनुज की दर्दनाक मौत, दो दोस्त घायल; नेहरूपुर निवासी अनुज अपने दोस्त प्रेम और रोहन के साथ गांव धरपा से लौट रहा था, इसी दौरान वाहन को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर गिर गई स्कूटी, हादसे में ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आने से अनुज की मौके पर हो गई मौत, उसके दोस्त प्रेम और रोहन हो गए घायल, हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन सहित फरार।



बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ बुलंदशहर की विभिन्न तहसीलों में 9 नायब तहसीलदारों की तैनाती, रिक्त पदों पर जिलाधिकारी ने जारी किए आदेश; अमित कुमार, श्वेता छापड़िया और अनुज कुमार को सदर, हरेन्द्र पाल और अमित कुमार तृतीय को खुर्जा, राहुल सिंह को डिबाई, अतुल कुमार भगत को शिकारपुर, शान हैदर अली को स्याना तथा प्रीति बालियान को सिकंदराबाद तहसील में नायब तहसीलदार किया गया है नियुक्त।

📰✍️ एक बार फिर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने जियाउर्रहमान का हुआ स्वागत, जहांगीराबाद के गांव बादशाहपुर तालाब और सिकंदराबाद में अभिनंदन समारोह किए गए आयोजित; जियाउर्रहमान ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन मजबूत कर महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर जनता की आवाज उठाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने का आह्वान किया। कार्यक्रम में लखमीचंद पाराशर, सुभाष गांधी, नितिन भटनागर, प्रशांत वाल्मीकि, राजकुमार पंडित और मुनेंद्र जाटव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

📰✍️ गोपाष्टमी पर गौपूजन कर बेसहारा, बीमार और दुर्घटनाग्रस्त गौवंशों का रेस्क्यू कर सेवा करने वाले संस्था के 50 गौसेवकों को किया सम्मानित, राष्ट्र चेतना मिशन ने अनूपशहर रोड स्थित कान्हा गौशाला में आयोजित किया कार्यक्रम; मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल शर्मा रहे मुख्य अतिथि, उन्होंने गौसेवकों के कार्यों की सराहना करते हुए विभाग की ओर से सहयोग का दिया आश्वासन। ओमप्रकाश जालान ने  की कार्यक्रम की अध्यक्षता,‌ संस्था अध्यक्ष हेमंत सिंह ने किया संचालन।

📰✍️ गोपाष्टमी पर रोटरी क्लब सिटी ने की गौसेवा, देवी मंदिर स्थित गौशाला में सदस्यों ने सपरिवार किया गौ माता का पूजन, हरा चारा खिलाकर लिया नियमित सेवा का संकल्प; कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल सहित अजय गोयल, अंकुर अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, जिग्नेश बंसल, अरविंद गर्ग, दीपक बंसल, अजय कंसल, शिखर अग्रवाल, मुनेश कंसल, दिव्यांशु कंसल, कृष्ण मोहन, विनय गुप्ता, संगीता अग्रवाल, आशा अग्रवाल, पूजा कंसल और अर्चना गोयल मौजूद रहे।

📰✍️ खुर्जा में गौ अष्टमी पर गौ रक्षिणी सभा ने निकाली भव्य गौ यात्रा, नयी बस्ती गौशाला से पूजा-अर्चना और आरती के बाद शुरू हुई यात्रा, नगरवासियों ने जगह-जगह किया स्वागत; यात्रा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खुर्जा के जिला प्रचार प्रमुख लोकेश शर्मा, गौ रक्षिणी सभा अध्यक्ष राकेश गुप्ता उर्फ बॉबी, दीपक साहूकार, विवेक जोशी, डब्बू, सुदर्शन, शिवम्, माधव, केशव, लोकेश तायल, सुरभि तायल और रेखा शर्मा सहित बड़ी संख्या में गौ भक्त एवं धर्मप्रेमी नागरिक शामिल रहे।


देश विदेश

📰✍️ ग्रेटर नोएडा में सरकारी आवास के बाथरूम में मिला महिला दरोगा का शव, जारचा थाने में तैनात 2023 बैच की सब इंस्पेक्टर रश्मि गौतम की मौत; कानपुर निवासी रश्मि का सुबह फोन नहीं उठने पर पिता ने उनकी महिला दरोगा मित्र को आवास भेजा, काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो उनका शव मिला, शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है।

📰✍️ एमएस धोनी ने IPL से लिया संन्यास, अब CSK के मेंटर बने एमएस धोनी, फ्रेंचाइजी ने सौंपी नई जिम्मेदारी; पूर्व भारतीय कप्तान धोनी ने IPL से संन्यास लेने की घोषणा की है। CSK के मालिक एन. श्रीनिवासन ने कहा कि धोनी के बिना चेन्नई सुपर किंग्स की कल्पना नहीं की जा सकती, वह आगे भी टीम के साथ रहकर खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।


News Editor: Dharmendra Mittal



शेयर करें: