चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार


1. 📰✍️विधानसभा चुनाव से पहले बुलंदशहर सहित पूरे यूपी में पिछले दो दिन में ताबड़तोड़ तबादले, बुलंदशहर में कल पुलिस विभाग में हुए थे ताबड़तोड़ तबादले, आज हुए प्रशासनिक तबादले; आज जिले में तैनात 12 नायब तहसीलदार और दो तहसीलदारों के गैर जनपद हुए तबादले, बीते कल डीआईजी मेरठ रेंज द्वारा जिले में तैनात 47 इंस्पेक्टरों के गैर जनपद हुए थे तबादले, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने कई चौकी प्रभारी सहित 55 दरोगाओं के कार्य क्षेत्र में किया था फेरबदल। साथ ही पिछले दो दिन में यूपी में हुए हैं कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले।

2.📰✍️ बुलंदशहर में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 2 तहसीलदारों और 10 नायब तहसीलदारों का गैर जनपद तबादला; जिले से तहसीलदार मनोज कुमार रावत को गौतमबुद्ध नगर और अजय कुमार को भेजा गया मेरठ, उनके स्थान पर अलीगढ़ से अवनीश कुमार तृतीय और गौतमबुद्ध नगर से प्रतीत कुमार चौहान आ रहे हैं बुलंदशहर। साथ ही जिले से 10 नायब तहसीलदारों का गैर जनपद हुआ है तबादला, वहीं विभिन्न जनपदों से 12 नए नायब तहसीलदारों की जिले में हुई है तैनाती।

3.📰✍️डीएम कुमार हर्ष ने ऑनलाइन पोर्टल पर परिवार सहित पूरी की स्वगणना प्रक्रिया, जनपदवासियों से भी अभियान में भाग लेने की अपील; 16 से 30 नवंबर तक चलने वाले अभियान के तहत नागरिक ऑनलाइन (https://se.census.gov.in) लॉगिन कर स्वयं और अपने परिवार की कर सकते हैं गणना, डीएम ने कहा फॉर्म भरने के बाद मिलेगी विशिष्ट स्व-गणना आईडी (SE ID), जिसे घर पहुंचने वाले प्रगणक को दिखाना होगा, जनपद के नागरिकों से की अधिक से अधिक संख्या में स्वगणना प्रक्रिया पूरी करने की अपील।


4.📰✍️ बदमाशों के हौसले बुलंद, चोला क्षेत्र के गांव गांगरौल में भैरों मंदिर के महंत को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर लूटपाट, नकदी, इन्वर्टर-बैटरी, पंखा और बर्तन समेत सामान ले गए बदमाश; देर रात बदमाशों ने महंत सुंदरनाथ को बंदर बनकर दूसरे कमरे में बंद कर वारदात को दिया अंजाम और हो गए फरार, महंत के अनुसार चार दिन पहले भी मंदिर के कमरे का दरवाजा तोड़कर गए थे बदमाश, लगातार हो रही घटनाओं के बाद पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे हैं सवाल।

5.📰✍️ भाजपा ने जिला बैठक में आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति, मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का किया आह्वान; भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में नागर ने कहा पार्टी की असली ताकत हैं बूथ कार्यकर्ता, उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान। इस दौरान जिलाध्यक्ष विकास चौहान, क्षेत्रीय मंत्री दीपक ऋषि, नीरज चौधरी, संतोष वाल्मीकि, दीपक दुल्हेरा, हितेश गर्ग, गौरव मित्तल, कल्पना वर्मा, राजू लोधी, राहुल वाल्मीकि और अभिनव वर्मा सहित कार्यकर्ता रहे मौजूद।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ बुलंदशहर में वैश्य समाज सेवा संस्थान ने धूमधाम से मनाया दीपावली मिलन समारोह और महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव, जरूरतमंदों को बांटे वस्त्र एवं उपहार; कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजीव अग्रवाल रामा और पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल सहित डॉ. एसके गोयल, सुधीर अग्रवाल, डॉ. मुकेश अग्रवाल, डॉ. राजीव अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन संजीव मोहन अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल और नरेंद्र बंसल को प्रतीक चिह्न एवं अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित, रजनीश सिंघल ने किया कार्यक्रम का संचालन, आयोजन में बृजमोहन अग्रवाल, केके सिंघल, अनिल गोयल, मुकेश गुप्ता, विजय अग्रवाल, प्रशान्त गर्ग और परविन्द्र अग्रवाल का रहा सहयोग।


📰✍️ बुलंदशहर में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने सड़क सुरक्षा प्रचार वाहन और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, सड़क सुरक्षा की दिलाई शपथ; परिवहन विभाग एवं परिवहन निगम के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाने की अपील की। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्टेकहोल्डर्स मौजूद रहे।


📰✍️ बुलंदशहर में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर मंडलायुक्त सख्त, भानु चन्द्र गोस्वामी ने अधिकारियों को समयबद्ध और त्रुटिरहित कार्य पूरा कराने के दिए निर्देश; उन्होंने पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने, मृतक एवं अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने तथा नाम, आयु और पते में संशोधन कराने को कहा। युवा, महिलाओं और दिव्यांगजनों को जोड़ने, बूथों पर मतदाता सूची चस्पा करने, पेंटिंग-लेखन कार्य पूरा कराने, ईपिक कार्ड डाक से वितरित कराने और बीएलओ को 30-30 के बैच में प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम कुमार हर्ष, सीडीओ निशा ग्रेवाल और एडीएम वित्त अभिषेक कुमार सिंह सहित अधिकारी मौजूद रहे।


📰✍️ स्याना के गांव अलीनगर में 18 नवंबर को पहुंचेंगे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, श्री श्याम कृपा धाम के शिलान्यास और सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में होंगे शामिल; इस दौरान निर्माणाधीन धाम में भूमि पूजन सहित विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे आयोजित, उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस-प्रशासन ने तेज कर दी हैं तैयारियां।

📰✍️ सिकंदराबाद में बच्ची की हत्या का 25 हजार का इनामी रवि पुलिस मुठभेड़ में घायल, जवाबी फायरिंग में दोनों पैरों में लगी गोली, एक दरोगा के हाथ में गोली लगी जबकि दूसरे के कान के पास से निकली गोली; 25 वर्षीय रवि कुमार निवासी कन्नौज 7 नवंबर को बच्ची की हत्या के मामले में वांछित था। 15 नवंबर को गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर साक्ष्य बरामद करने पहुंची पुलिस और स्वाट टीम पर उसने छिपाए गए तमंचे से फायरिंग कर भागने का प्रयास किया, जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया। घायल आरोपी और दोनों दरोगाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

📰✍️ गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय में हेलमेट जागरूकता पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित, छात्राओं ने आकर्षक पोस्टर बनाकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश; रोड सेफ्टी क्लब के तत्वावधान में ‘हेलमेट पहनो, सुरक्षित रहो’ विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में नरगिस (बीए तृतीय सेमेस्टर) ने प्रथम, दीपशिखा (बीए तृतीय सेमेस्टर) ने द्वितीय और मीनाक्षी (बीए प्रथम सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या डॉ. अंशु बंसल ने हेलमेट को जीवन और परिवार की सुरक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मीना सक्सेना और सीमा गोस्वामी ने किया, निर्णायक मंडल में डॉ. एकता पाण्डेय और नीतू शर्मा रहीं।


📰✍️ उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, वलीपुरा नहर सहित गंगा घाटों पर उमड़ी व्रती महिलाओं की भीड़; सुबह चार बजे से छठ मैया के गीत गाते हुए महिलाएं घाटों पर पहुंचने लगीं और करीब साढ़े छह बजे सूर्य उदय होने पर जल में खड़े होकर विधि-विधान से अंतिम अर्घ्य दिया, इसके बाद निर्जला व्रत का पारण किया। जिला प्रशासन ने घाटों पर प्रकाश और सुरक्षा के इंतजाम किए। इस दौरान एसडीएम सदर अंगद यादव, सीओ सिटी प्रखर पांडेय और नगर पालिका ईओ डॉ. अश्विनी कुमार मौजूद रहे।

📰✍️ खुर्जा में अग्रवाल महिला समाज समिति ने धूमधाम से मनाई महाराजा अग्रसेन जयंती, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छठ पूजा, कार्तिक गंगा स्नान, देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह की झलक; महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष रेनू तायल ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का संदेश दिया, सचिव डॉ. रिंकी अग्रवाल ने महिलाओं और बच्चों से लघु नाटिकाओं की प्रस्तुति तैयार कराई। हास्य नाटिकाओं के साथ छोटे बच्चों की कविता प्रस्तुति और बड़े बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता आकर्षण रही।


📰✍️ औरंगाबाद में मां चामुंडा देवी मंदिर पर अन्नकूट भंडारे का आयोजन, पूजा-अर्चना और भोग आरती के बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं को वितरित किया प्रसाद; मंदिर परिसर में माता रानी के सेवादारों ने भंडारा कराया, प्रसाद वितरण में मंदिर सेवादार पंडित चंद्रभान शर्मा, महंत मुकेश गिरि, राजकुमार कटारिया, सचिन वर्मा, अर्जुन और राजेन्द्र गुप्ता सहित श्रद्धालुओं ने किया सहयोग।
देश विदेश

📰✍️यूपी में 16 IAS अफसरों के तबादले, 6 जिलों के बदले डीएम।

News Editor: Dharmendra Mittal
