14 नवंबर 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

1.📰✍️ शहर के अंसारी रोड चौराहे पर कार चालक का आतंक, पहले गाड़ी बैक करते समय खंबे में मारी टक्कर, उसके बाद तेज रफ्तार में भागते हुए कार और दोपहिया वाहन को मारी टक्कर; आज देर शाम करीब 8:30 बजे हुई घटना में बाइक सवार हो गया घायल, आरोपी चालक की कार भी बुरी तरह हो गई क्षतिग्रस्त, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को पहुंचाया अस्पताल, दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर आरोपी कार चालक को हिरासत में लिया।

2.📰✍️एक बार फिर एडवोकेट जियाउर्रहमान को मिली कांग्रेस जिलाध्यक्ष की कमान, जिला कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया स्वागत; जियाउर्रहमान ने शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार, कहा मिशन 2027 के तहत जिले की सभी विधानसभा सीटों पर संगठन को बूथ स्तर तक करेंगे मजबूत, कार्यकर्ताओंसे आपसी मतभेद भुलाकर चुनाव की तैयारी में जुटने का किया आवाह्न। इस दौरान सुभाष गांधी, प्रशांत वाल्मीकि, साजिद गाजी, मनोज शर्मा, लखमीचंद शर्मा, नईम मंसूरी, मनीष चतुर्वेदी, नरेंद्र चौधरी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद।

3.📰✍️ खुर्जा में एकतरफा प्यार में युवती पर चाकू से जानलेवा हमला, मंदिर मार्ग स्थित स्वास्तिक डायग्नोस्टिक सेंटर में रिसेप्शनिस्ट पर सहकर्मी ने किए ताबड़तोड़ वार, आरोपी गिरफ्तार; आज दोपहर करीब 1 बजे अस्पताल में कार्यरत हेल्पर असद निवासी लखावटी ने रिसेप्शनिस्ट महक पर चाकू से कर दिए कई वार, गंभीर रूप से घायल महक का अस्पताल में चल रहा है इलाज। एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय के अनुसार शुरुआती जांच में एकतरफा प्यार का मामला आया है सामने, आरोपी को गिरफ्तार कर की जा रही है पूछताछ, अलग-अलग समुदायों से मामला जुड़ा होने के चलते पुलिस सतर्क।

4.📰✍️ बुलंदशहर में सड़क दुर्घटनाओं में 15.90% की आई कमी, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में मेरठ जोन में प्रथम और प्रदेश में पांचवें स्थान पर पहुंचा जिला; पिछले साल जनवरी से अक्टूबर में हुईं थी 918 सड़क दुर्घटनाएं, जो इस साल घटकर रह गई 772, हादसों में होने वाली मौतों की संख्या में भी 9.51% की आई कमी। एनएच-34 पर भट्टपुरा, दोस्तपुर, मामनखुर्द, लालपुर और दरियापुर के दुर्घटना बाहुल्य कट कराए गए बंद, नए इंटरसेप्टर वाहन से तेज रफ्तार और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर की गई कार्रवाई, इस साल जनवरी से अब तक 2 लाख से अधिक काटे गए चालान।

5.📰✍️भारत विकास परिषद ‘सेवार्थ’ के दीपावली महोत्सव में रामायण की चौपाइयों और भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटने की प्रस्तुति ने बांधा समां, दिल्ली रोड स्थित होटल ब्लू मून में धूमधाम से हुआ आयोजन; चित्रा मित्तल, तेजस्वी मित्तल, यशेष तोमर, सीमा गुप्ता और सुमन वर्मा की गणेश वंदना से हुआ शुभारंभ, कपल गेम में अनिल बंसल व मधु बंसल रहे विजेता, पत्तों के माहिर गेम और तंबोला आदि गेम भी हुई आयोजित, सभी विजेताओं को किया गया सम्मानित, शालू ग्रोवर, मेघा जालान और तेजस्वी मित्तल ने किया संचालन, कार्यक्रम में सभी सदस्य सपरिवार रहे मौजूद।



बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ बुलंदशहर में जहरीली हवा से बिगड़े हालात, गंभीर श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण, सांस लेना हुआ मुश्किल; आंखों में जलन और सांस संबंधी दिक्कतों से लोग परेशान, प्रदूषण के चलते अस्पतालों में भी बढ़ रही मरीजों की भीड़। धुंध और घने कोहरे ने भी बढ़ाई परेशानी, सुबह कई घंटे तक जिलेभर में छाया रहा कोहरा, दृश्यता घटकर महज 50 मीटर रह गई।

📰✍️ बुलंदशहर में छठ महापर्व की तैयारियां पूरी, वलीपुरा घाट पर सजी छठ माता की वेदी, कल रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य; खुर्जा, सिकंदराबाद, अनूपशहर और नरौरा सहित जिले के अन्य स्थानों पर भी छठ पूजा की तैयारियां पूरी। आज खरना के बाद व्रती महिलाओं का 36 घंटे का निर्जला व्रत हुआ शुरू, रविवार शाम डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि की करेंगी कामना, अगले दिन सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर होगा व्रत का पारण, सुरक्षा के मद्देनजर घाटों पर कराई गई बैरिकेडिंग।

📰✍️ लक्ष्मी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. यतेंद्र शर्मा की माता एवं डॉ. शिव कुमार शर्मा की पत्नी स्वर्गीय लक्ष्मी शर्मा की 10वीं पुण्यतिथि पर हवन-पूजन कर दी गई श्रद्धांजलि; स्वर्गीय लक्ष्मी शर्मा की दसवीं पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में गंगानगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में हुआ आयोजन, इस दौरान परिजनों, अस्पताल स्टाफ और परिचितों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया भावपूर्ण स्मरण।

📰✍️ बाल दिवस पर रैनेसा स्कूल ने राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को किया सम्मानित, मुख्य प्रशासक डॉ. अभिराग शर्मा सहित स्कूल प्रबंधन ने किया शुभारंभ; निशानेबाजी में गजल दीक्षित, जानवी सिंह व वंशिका, तीरंदाजी में श्रेया, बास्केटबॉल में आराध्या तेवतिया तथा बालक वर्ग की तीरंदाजी में सक्षम सिंह, तन्मय सैनी, देव राघव व मयंक भाटी हुए सम्मानित, इस दौरान शिक्षक और विद्यार्थियों के बीच क्रिकेट और शिक्षिकाओं और छात्राओं के बीच बास्केटबॉल मैच भी खेला गया।

📰✍️ नेहरू जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष एडवोकेट जियाउर्रहमान के नेतृत्व में पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित किए; जिलाध्यक्ष ने कहा कि नेहरू आधुनिक भारत के निर्माण के महान शिल्पकार थे, उन्होंने वैज्ञानिक सोच, लोकतांत्रिक मूल्यों, धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय की मजबूत नींव रखी, उनके विचारों और नीतियों पर चलकर ही भारत विकसित राष्ट्र बन सकता है, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद।

📰✍️ बाल दिवस पर अनूपशहर में महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान ने छात्राओं और महिलाओं से किया संवाद, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा व अधिकारों के प्रति किया जागरूक; परदादा परदादी एजुकेशनल सोसाइटी में आयोजित कार्यक्रम में डॉ बबीता चौहान ने छात्राओं और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रेरित। इस दौरान संस्था की सीईओ सपना वर्मा सहित रुचिका, चिंतन चौधरी, राजकुमार चौधरी, भूपेंद्र, मुनेश शर्मा और अभय गर्ग मौजूद रहे।

📰✍️ शिकारपुर क्षेत्र में हथियार लहराते युवक का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर सामने आया गांव का वीडियो; युवक कथित तौर पर हथियार लहराता नजर आ रहा है, हथियार कहां से आया और लाइसेंस वैध है या नहीं, इसे लेकर उठ रहे सवाल, फिलहाल वीडियो की सत्यता और हथियार की वैधता की पुष्टि नहीं हुई है, पुलिस जांच के बाद स्थिति होगी स्पष्ट।

📰✍️ बुलंदशहर में 17 नवंबर को होगा जिला स्तरीय युवा उत्सव, डीएवी इंटर कॉलेज में सुबह 9 बजे से होगा आयोजन, इस वर्ष की थीम ‘नशा मुक्ति युवा फॉर विकसित भारत’ निर्धारित; युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से आयोजित उत्सव में लोक नृत्य, लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग और कविता लेखन की पांच विधाओं में प्रतिभाग कर सकेंगे युवा। समूह विधाओं में अधिकतम 10 प्रतिभागी शामिल हो सकेंगे, प्रतिभागियों का बुलंदशहर निवासी होना और आयु 15 से 29 वर्ष के बीच होना अनिवार्य, सभी को माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर आधार कार्ड साथ लाना होगा।

📰✍️ स्याना में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया नशा मुक्त भारत का संदेश, बीडीएम पब्लिक स्कूल में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत 2026-27’ के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं में सैकड़ों युवाओं ने लिया हिस्सा; 400 मीटर बालक दौड़ में आशीष प्रथम व हर्ष द्वितीय, 200 मीटर बालिका दौड़ में सोनाक्षी प्रथम व कनिष्का द्वितीय, लंबी कूद में जतिन प्रथम व आशीष द्वितीय रहे, बैडमिंटन में फिजा व गार्गी के बीच मुकाबला हुआ, वॉलीबॉल में बॉस हाउस प्रथम व टैगोर हाउस द्वितीय तथा रस्साकशी में बॉस हाउस विजेता रहा।


देश विदेश

📰✍️ बीती रात उत्तर प्रदेश की ब्यूरोकैसी में बड़ा फेरबदल, 5 जिलों के डीएम समेत 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले;  पांच जिलों के डीएम समेत कई मुख्य विकास अधिकारियों (सीडीओ), नगर आयुक्तों और प्रमुख विभागों के अधिकारियों के भी किए गए हैं तबादले। इस फेरबदल में सीतापुर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, मुजफ्फरनगर और बिजनौर जिलों के डीएम बदले गए हैं।


News Editor: Dharmendra Mittal



शेयर करें: