9 नवंबर 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

1.📰✍️ बुलंदशहर समेत पूरे जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई दीपावली, देर रात तक जमकर हुई आतिशबाजी; लोगों ने घरों और प्रतिष्ठानों को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और दीपों से सजाकर शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी और गणपति बप्पा का विधि-विधान से पूजन कर की सुख-समृद्धि की कामना, एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दीं शुभकामनाएं, देर रात तक चली आतिशबाजी।

2. 📰✍️ दीपावली पर हुई आतिशबाजी के बाद बेहद खराब श्रेणी में पहुंचा एक्यूआई, लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन की बढ़ी परेशानी; आज सुबह से ही आंखों के अस्पतालों के बाहर मरीजों की लगी लाइन, दिन भर आसमान में छाई रही धुंध, ग्रेप 3 हो चुका है लागू। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह है कि लोग खुले में व्यायाम और अनावश्यक आवाजाही से बचें, घरों की खिड़कियां बंद रखें तथा उपलब्ध होने पर एयर प्यूरीफायर का करें इस्तेमाल।

3.📰✍️ दीपावली के दिन दर्दनाक हादसा, अनूपशहर के मस्तराम गंगा घाट पर छोटे भाई को बचाकर खुद तेज बहाव में बहा 20 वर्षीय कुणाल, कच्चे घाट पर सुरक्षा इंतजामों की खुली पोल; जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव डबकौरा निवासी योगेश चौहान का पुत्र कुणाल अपने छोटे भाई विशाल के साथ गंगा स्नान करने गया था, पैर फिसलने से विशाल गहरे पानी में डूबने लगा तो कुणाल ने गंगा में छलांग लगाकर उसे सुरक्षित बचा लिया, लेकिन खुद तेज बहाव में बहकर लापता हो गया, सूचना पर पहुंची एनडीआरफ, प्रशासन और पुलिस की टीम, अभी तक नहीं हो पाई है तलाश।

4.📰✍️ स्याना में पटाखे की चिंगारी से कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, धू-धूकर जला छत पर रखा कबाड़; दीपावली की रात गढ़-बुलंदशहर रोड स्थित स्टेट हाईवे किनारे गोदाम में आग लगने से आसपास के क्षेत्र में मच गया हड़कंप, मौके पर जुट गई भीड़। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

5.📰✍️ शिकारपुर के गांव मुस्तफाबाद डडुआ में दर्दनाक हादसा, खेत पर मजदूरी कर रही महिला की कपलिंग मशीन की चपेट में आने से मौत; वीरेंद्र की पत्नी मृतका रीना गांव में गुड्डू फौजी के खेत पर मजदूरी कर रही थी, इसी दौरान अचानक मशीन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही हो गई मौत, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम।



बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ जहांगीराबाद में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर घायल; दीपावली की रात रविवार करीब 10 बजे अनूपशहर बस स्टैंड के पास नई मंडी रोड पर वाल्मीकि बस्ती निवासी 25 वर्षीय अरुण अपने साथी अमन के साथ पिज्जा लेने जा रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।श, हादसे में अरुण की मौके पर मौत हो गई, जबकि अमन का चल रहा उपचार।


देश विदेश

📰✍️ मुजफ्फरनगर के जागाहेड़ी में भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराकर पलटी हुंडई ऑरा कार में आग लगने से महिला और बच्चे समेत छह लोगों की जिंदा जलकर मौत; दीपावली की रात तितावी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई और आग की चपेट में आ गई। कार सवार सभी मृतक हरियाणा के जींद जिले के निवासी थे और जींद से हरिद्वार जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल टीम ने आग पर काबू पाया।


News Editor: Dharmendra Mittal



शेयर करें: