चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
🪔‘दैनिक पीड़ित मानव’ न्यूज़ ग्रुप की पूरी टीम की तरफ से आप सभी को सपरिवार दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं; पाँच दिवसीय दीपोत्सव का यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और अपार खुशियाँ लेकर आए, माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे। – ‘शुभ दीपावली‘


1.📰✍️ बीती रात धनतेरस पर जगमगाए शहर के बाजार, आज छोटी दीपावली पर भी बाजारों में दिखी भीड़, लेकिन महंगाई की वजह से खरीदारी कम; शहर के अंसारी रोड, कृष्णा नगर, चौक बाजार सहित मुख्य मार्गो पर लाइटों की ऐसी चमक बिखरी है कि मानो चांद धरती पर आया हो उतर। दुकानदारों के अनुसार रोशनी और सजावट का आनंद लेने बाजारों में पहुंच रहे लोग, लेकिन खरीदारी सिर्फ जरूरी सामान तक सीमित, नुमाइश मैदान में लगे पटाखा बाजार में भी खरीदारी सीमित।



2.📰✍️ सिकंदराबाद में सिर पर वार कर बच्ची की हत्या से सनसनी, लापता होने की सूचना पर तलाश के दौरान मिला शव; थाना सिकंदराबाद में हत्या एवं साक्ष्य मिटाने की धाराओं में नामजद आरोपी रवि पुत्र राजू कश्यप के खिलाफ मुकदमा दर्ज, मृतका के पिता और आरोपी एक ही फैक्ट्री में काम करते हैं, दोनों एक ही मकान में किराये पर रहते थे, पुलिस आरोपी की पत्नी से पूछताछ कर गिरफ्तारी के लिए दे रही है दबिश। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया, जो उसे पैतृक जनपद बदायूं ले गए।



3.📰✍️ बुलंदशहर में दीपावली पर मिठाई विक्रेता शासन के निर्देशों की उड़ा रहे धज्जियां, डिब्बों पर पैकिंग और एक्सपायरी डेट अंकित किए बिना बेची जा रही मिठाइयां; उपभोक्ताओं की सेहत से हो रहा खिलवाड़, शासन के आदेशों की जनपद में खुलेआम की जा रही है अनदेखी। खाद्य सुरक्षा विभाग की उदासीनता के चलते उपभोक्ताओं को मिठाइयों की गुणवत्ता और उनकी उपयोग की अंतिम तिथि का पता लगाना हो रहा है मुश्किल।



4.📰✍️ संपूर्ण समाधान दिवस पर सिकंदराबाद तहसील में जिलाधिकारी कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सुनी फरियादियों की समस्याएं; कुल 30 शिकायतें हुई प्राप्त, 9 का मौके पर हुआ निस्तारण, शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजकर शीघ्र निस्तारण के दिए गए निर्देश। इस दौरान सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे, एसडीएम रविन्द्र प्रताप सिंह और तहसीलदार संजय कुमार रहे मौजूद।



5.📰✍️ राष्ट्र चेतना मिशन ने जरूरतमंद परिवारों के साथ मनाई दीपावली, अध्यक्ष हेमन्त सिंह के नेतृत्व में अनूपशहर रोड स्थित झुग्गी-झोपड़ी बस्ती में पहुंचकर मनाई दीपावली; इस दौरान टीम ने वहां रहे परिवारों को वितरित की मिठाई, आतिशबाजी, दीपक और मोमबत्तियां। बच्चों को दिए खिलौने, उपहार पाकर बच्चों के खिल उठे चेहरे, ढोल-नगाड़ों की धुन पर नृत्य कर खुशी मनाई, संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य रहे मौजूद।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ सिकंदराबाद के खैरपुर तिल गांव के जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी; मौके पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतरवाकर आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। युवक की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जांच की जा रही है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



📰✍️ छतारी क्षेत्र के चौढेरा गांव में खेत में बेहोश मिली महिला की उपचार के दौरान मौत, एक सप्ताह तक अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में चला उपचार; पिंकी देवी पत्नी बिन्नामई, निवासी गांव वीकुपुर के रूप में हुई है मृतका की पहचान, गांव के चौकीदार रामाशंकर ने पुलिस को बताया कि 31 अक्टूबर की सुबह महिला वनैर शरीफ वाले चकरोट पर खेत में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली थी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था, जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया।



📰✍️ शिकारपुर बाईपास पर पुलिस की हनी हत्याकांड के इनामी बदमाश से मुठभेड़, 25 हजार का इनामी आदित्य उर्फ नोनू पैर में गोली लगने से घायल; आरोपी ने 16/17 अक्टूबर की रात साथियों के साथ मिलकर हनी सिंह को चाकू मारकर घायल कर दिया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी के कब्जे से तमंचा और बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक बरामद, पुलिस इस मामले में आठ आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।


देश विदेश

📰✍️ गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की वसुंधरा पुलिस चौकी में धनतेरस की रात धमाका, तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान नामक कश्मीरी आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी; रात करीब 9:00 हुए धमाके से चौकी के कमरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए, दीवारों में आ गई दरार, दिल्ली नंबर की मिली संदिग्ध स्कूटी। घटना के समय चौकी में मौजूद सब-इंस्पेक्टर सुरक्षित रहे। डीआईजी एटीएस अभिषेक यादव के नेतृत्व में एटीएस, बम निरोधक दस्ता, फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। एलिवेटेड रोड से विस्फोटक फेंके जाने की आशंका, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, चौकी परिसर को सील कर दिया गया है।
News Editor: Dharmendra Mittal
