4 नवंबर 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

1.📰✍️ दीपावली और धनतेरस पर शहर के अंसारी रोड चौक से डिप्टीगंज तक ई-रिक्शा और चार पहिया वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित, 5 नवंबर से सुबह 8 से रात 8 बजे तक अग्रिम आदेश तक प्रभावी रहेगी नई यातायात व्यवस्था; इस दौरान सरकारी अस्पताल के सामने वाले मार्ग से गुजरेंगे अंसारी चौक से डिप्टीगंज जाने वाले वाहन, जबकि कालाआम चौराहे की ओर से जाएंगे डिप्टीगंज से अंसारी चौक जाने वाले वाहन। अंसारी रोड बाजार से हनुमान चौक मार्ग पर लगाया जाएगा बैरियर, वाहन स्वामियों से मोतीबाग और पुरानी कोतवाली में पार्किंग करने की अपील की गई है।

2.📰✍️ अनूपशहर चीनी मिल के उद्घाटन कार्यक्रम में भाजपा विधायक संजय शर्मा और बसपा प्रत्याशी मनोज प्रधान के बीच तीखी नोकझोंक, बहस के बाद गाली-गलौज तक पहुंचा विवाद; जहांगीराबाद ब्लॉक प्रमुख मनोज प्रधान हाल ही में भाजपा छोड़कर बसपा में हुए हैं शामिल और पार्टी के घोषित प्रत्याशी हैं। कार्यक्रम में अधिकारियों और दोनों नेताओं के समर्थकों की मौजूदगी में हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल।

3.📰✍️ बुलंदशहर विकास क्षेत्र के जोन-3 में तीन अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, गंगेरूवा और जालखेड़ा में करीब 17.5 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही कॉलोनियां ध्वस्त; गंगेरूवा में नौसेना रोड स्थित डीपीएस स्कूल के पीछे जाहिद की करीब छह बीघा और सोनू उर्फ जुगेन्द्र की साढ़े तीन बीघा तथा ग्राम जालखेड़ा में आईबीएमएफटी कॉलेज के निकट रविन्द्र प्रजापति की करीब आठ बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, प्राधिकरण उपाध्यक्ष डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार के निर्देशन में कार्रवाई की गई।

4.📰✍️ अहमदगढ़ में नवाब स्वीट्स पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, एक्सपायरी बिस्कुट के 10 पैकेट जब्त, मावा और काले रसगुल्ले के नमूने जांच को भरे; एसडीएम प्रतीक्षा पांडे के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं तहसील टीम ने की कार्रवाई, छापेमारी की सूचना पर शटर गिराकर मौके से चले गए दुकानदार, एसडीएम ने कहा खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ जांच रिपोर्ट आने पर होगी सख्त कार्रवाई।

5.📰✍️ बुलंदशहर पुलिस ने 97 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, करीब 23 लाख रुपये बताई गई कीमत; एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन और एसपी क्राइम नरेश कुमार के पर्यवेक्षण में अक्टूबर माह में चलाए गए अभियान के तहत विभिन्न राज्यों और जनपदों से बरामद किए गए मोबाइल, मोबाइल वापस मिलने पर उनके वास्तविक स्वामियों ने पुलिस का जताया आभार।



बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ दीपावली से पहले बुलंदशहर के बाजारों में बढ़ी रौनक; लक्ष्मी-गणेश की आकर्षक मूर्तियों से सजी दुकानें, रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर उमड़ने लगी ग्राहकों की भीड़। पर्व पर पूजन और खरीदारी के लिए बाजारों में पहुंच रहे लोग, विभिन्न आकार और डिजाइन की मूर्तियां बनीं आकर्षण का केंद्र।

📰✍️ शिकारपुर में अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल का ईओ नीतू सिंह ने किया निरीक्षण, सर्दी से बचाव और पर्याप्त चारा-पानी की व्यवस्था के दिए निर्देश; नवीन मंडी परिसर स्थित आश्रय स्थल में साफ-सफाई, पेयजल, हरे चारे और भूसे की उपलब्धता का जायजा लिया। कर्मचारियों को गौवंश की नियमित देखभाल और शीत ऋतु में ठंड से बचाने के लिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश देते हुए लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

📰✍️ रामघाट में गंगा में डूब रहे 6-7 श्रद्धालुओं की जान बचाने वाले आरक्षी अंकुर कुमार सम्मानित, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया उत्साह; 24 सितंबर को गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं के गहरे पानी में डूबने पर आरक्षी ने नदी में छलांग लगाकर सभी को सकुशल बचाया था। एसएसपी ने उनके साहस, सूझबूझ और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।

📰✍️ पेयजल योजनाओं की गुणवत्ता सुधारने के लिए डीएम कुमार हर्ष ने दिए निर्देश, 742 योजनाओं के सापेक्ष 562 अवर जलाशयों का निर्माण पूरा, 1067 गांवों में 471 रिपोर्टेड और 289 प्रमाणित; बैठक में जल निगम के अधिकारियों ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। डीएम ने शेष गांवों का शीघ्र प्रमाणिकरण कराने, योजनाओं को यूनिफाइड कमांड सेंटर से जोड़ने तथा खुर्जा और सिकंदराबाद के गांवों में आर्सेनिक व फ्लोराइड की दोबारा जांच कराने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

📰✍️ रैनेसा स्कूल में अंतर-सदनीय नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता आयोजित, छह सदनों के विद्यार्थियों ने जल संरक्षण, नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और अनुशासनहीनता पर दी प्रभावशाली प्रस्तुतियां; प्रतियोगिता में सेन सदन प्रथम, खुराना सदन द्वितीय और टैगोर सदन तृतीय स्थान पर रहा। मुख्य प्रशासक डॉ. अभिराग शर्मा, वरिष्ठ प्रशासक विश्वास शर्मा एवं शिवम मोहन शर्मा, प्रशासक वरुण कौशिक, प्रधानाचार्य अशोक माथुर और उपप्रधानाचार्य कुलदीप सिंघल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

📰✍️ बीबी नगर क्षेत्र के मंडोना जफराबाद के जंगल में ईंख के खेत में मिला चार दिन से लापता युवक का शव, सुबह शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी; पारिवारिक विवाद के बाद घर से निकला था दिग्विजय उर्फ सोनू। सूचना पर सीओ और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा, प्रारंभिक जांच में पारिवारिक क्लेश की आशंका जताई जा रही है, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।


News Editor: Dharmendra Mittal



शेयर करें: