25 अक्टूबर 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार


📰✍️ टॉप न्यूज: उत्तर प्रदेश में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कल सोमवार 26 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, प्रमुख सचिव ने जारी किया आदेश; इससे पहले इस दिन कर्मचारी अपनी इच्छा और लागू नियमों के अनुसार सीमित संख्या में ले सकते थे अवकाश, सभी सरकारी कार्यालयों की जरूरी नहीं होती थी छुट्टी, जिसमें शासन ने संशोधन कर सार्वजनिक अवकाश किया घोषित।

1.📰✍️अनूपशहर में अलीगढ़ रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, ओवरटेक करते समय पलटी गंगा स्नान कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 17 महिलाओं समेत 20 घायल; शाम करीब चार बजे की घटना, सुबह अनूपशहर में गंगा स्नान कर ट्रॉली से वापस लौट रहे थे छतारी थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर खुर्द निवासी करीब 35 लोग, ओवरटेक करने की कोशिश में दूसरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइड से मार दी टक्कर, जिससे सड़क किनारे पलट गई  ट्रॉली और सड़क पर जा गिरे लोग, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व प्रशासन की टीम, घायलों को पहुंचाया अस्पताल, कुल 20 घायलों में 10 की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर किया गया है रेफर।

2.📰✍️ बुलंदशहर में 27 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच हुई परीक्षा पीईटी परीक्षा, पहले दिन 14,252 अभ्यर्थी हुए शामिल; एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले दिन दोनों पालियों में कुल 24 हजार अभ्यर्थी थे पंजीकृत, जिनमें पहली पाली के 12 हजार अभ्यर्थियों में से 7,132 और दूसरी पाली में 7,120 ने दी परीक्षा, अभ्यर्थियों को तलाशी, आधार कार्ड और प्रवेश पत्र की जांच के बाद ही केंद्रों में दिया गया प्रवेश, सीसीटीवी से की जा रही है केंद्रों की निगरानी।

3.📰✍️ बुलंदशहर में अधिकारियों के कई पद रिक्त होने से सरकारी कामकाज प्रभावित, जनसमस्याओं के निस्तारण में हो रही देरी; एआरटीओ प्रशासन, डीडीसी, एडीएम न्यायिक समेत विभिन्न नगर निकायों में अधिशासी अधिकारियों और विकास खंडों में खंड विकास अधिकारियों के लंबे समय से खाली हैं पद। शासन स्तर से तैनाती ना होने के कारण अतिरिक्त प्रभार देकर चलाया जा रहा है कामकाज, जिससे पहले से जिम्मेदारियां संभाल रहे अधिकारियों पर बढ़ रहा काम का लोड, आम जनता की शिकायतों के समाधान में हो रही देरी।

4.📰✍️ गुलावठी के गांव करीमनगर बनबोई में बड़े भाई ने छोटे भाई की डंडे से वार कर की हत्या, घटना के बाद फरार हुए आरोपी बड़े भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार; देर रात शराब पीने के दौरान छोटे भाई रविंद्र सिरोही और बड़े भाई हरेंद्र सिरोही में कहासुनी के बाद बढ़ गया विवाद, जिस पर हरेंद्र ने डंडे से रविंद्र के सिर पर कर दिया वार, गंभीर चोट लगने से रविंद्र की मौके पर ही हो गई मौत, दोनों रिटायर्ड फौजी बताए जा रहे हैं। घटना के बाद फरार हो गया आरोपी, मृतक के साले की तहरीर पर हरेंद्र सिरोही के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, पुलिस ने आरोपी हरेंद्र सिरोही को आलाकत्ल सहित किया गिरफ्तार।

5.📰✍️ 26 अक्टूबर को बुलंदशहर में वैद्यों का महाकुंभ, राष्ट्रीय आयुर्वेद कार्यशाला में जुटेंगे 11 राज्यों के 600 से अधिक चिकित्सक और विद्यार्थी, अग्निकर्म चिकित्सा से होगा मरीजों का उपचार; दिल्ली पब्लिक स्कूल के कामायनी ऑडिटोरियम में अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन एवं जनपद आयुर्वेद सम्मेलन के तत्वावधान में आयोजित होगी कार्यशाला, एडीएम अभिषेक कुमार सिंह करेंगे कार्यशाला का उद्घाटन। वैद्य हितेश कौशिक जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान विभिन्न रोगों से पीड़ित चयनित मरीजों का अग्निकर्म चिकित्सा से किया जाएगा उपचार, साथ ही वरिष्ठ वैद्यों का होगा सम्मान।



बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ गुलावठी में राज्यसभा सांसद चौ. सुरेंद्र सिंह नागर के पिता चौ. वेदराम नागर की पुण्यतिथि पर हवन-यज्ञ, मेधावी छात्र-छात्राओं को बांटी गई 14.75 लाख रुपये की छात्रवृत्ति; पारस प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में चौ. वेदराम नागर चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 35 से अधिक मेधावी छात्राओं को 25-25 हजार रुपये के चेक और प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित। कार्यक्रम में विधायक लक्ष्मी राज सिंह, पालिकाध्यक्ष शैलेश तेवतिया, प्रबंधक राजेंद्र शर्मा, चौ. राजेंद्र सिंह नागर, गजेंद्र सिंह नागर, डॉ. धर्मेंद्र सिंह नागर, नरेंद्र सिंह नागर, हरेंद्र सिंह नागर, राजीव सैनी, मंगतराम पाल और राजवीर सिंह मौजूद रहे।

📰✍️ शरद पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हजारों लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी; सुबह तड़के से शुरू हुआ स्नान का सिलसिला दिनभर जारी रहा और आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु विभिन्न वाहनों से गंगा घाटों पर पहुंचे। स्नान के बाद लोगों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की तथा श्रद्धानुसार दान-पुण्य किया। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे।

📰✍️ बुलंदशहर में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान गांव-गांव तक पहुंचेगा, जिला पर्यवेक्षक नरेश ठाकुर ने भाजपा और चुनाव आयोग पर लगाए वोट चोरी के आरोप; जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता कर कार्यकर्ताओं के साथ अभियान की बनाई गई रणनीति। नरेश ठाकुर ने भाजपा और चुनाव आयोग पर मिलीभगत कर वोट चोरी करने का आरोप लगाते हुए लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए ब्लॉक, नगर और पंचायत स्तर पर जनजागरण अभियान चलाने का‌ किया आवाह्न। पूर्व विधायक अनिल चौधरी ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाकर लोगों से अभियान में शामिल होने की अपील की।

📰✍️ बुलंदशहर में व्यापारियों को ब्याज माफी योजना का लाभ लेने की सलाह, 10 लाख रुपये तक बकाये पर 100 प्रतिशत टैक्स माफी; मंडी फतेहगंज स्थित पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला कार्यालय पर जीएसटी अधिकारियों और व्यापार मंडल पदाधिकारियों की हुई बैठक, डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि 10 लाख रुपये तक बकाया रखने वाले व्यापारियों को 100 प्रतिशत टैक्स माफी तथा ब्याज में निर्धारित स्लैब के अनुसार मिलेगी छूट, योजना 31 दिसंबर 2026 तक लागू है। बैठक का संचालन जिला महामंत्री अनुराग अग्रवाल ने किया, बड़ी संख्या में व्यापारी रहे उपस्थित।


News Editor: Dharmendra Mittal



शेयर करें: