20 अक्टूबर 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

1.📰✍️बुलंदशहर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयदशमी का पर्व, घरों में शस्त्रों का हुआ पूजन, शाम में शहर के नुमाइश ग्राउंड में हुआ रावण दहन; रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन होते ही जय श्री राम के जय कारों से गूंज उठा पूरा मैदान, दहन से पहले डीएम कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल रहा तैनात।

2.📰✍️ दशहरा पर शहर में निकली श्री महाचण्डी जी की भव्य शोभायात्रा, सुनारों वाली गली स्थित चंडी मंदिर से रण में कूदे मां चंडी के 10 दिव्य स्वरूप; एक बार फिर शर्वगुरु ने धारण किया श्मशान वाली चामुंडा मैया का रूप, बड़े स्वरूप ने धारण किया स्वर्ण मुकुट। इस बार बाहर से आने वाली भव्य झांकियां और सोने-चांदी के आभूषणों से सजे मां भगवती के स्वरूप देखने के लिए लोगों में उत्साह।

3.📰✍️ शहर में रामलीला मंच से महिला थाना प्रभारी स्वाति बालियान की मनचलों को खुली चेतावनी, कहा महिलाओं से अपराध करने वालों को ऐसा सबक सिखाया जाएगा कि साथ पुश्ते रखेंगी याद; नुमाइश मैदान में रामलीला मंचन के दौरान मिशन शक्ति 6.0 के तहत चलाया गया महिला सुरक्षा अभियान, जिसमें स्वाति बालियान ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा पर जोर देते हुए अपराधियों को दी सख्त चेतावनी, उनका वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल।

4.📰✍️ पहासू में रामलीला के दौरान भाजपा नेता देवेंद्र भारद्वाज का नोट बांटते वीडियो वायरल, शिकारपुर क्षेत्र से मांग रहे हैं टिकट; सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रुपए बनते नजर आ रहे हैं भाजपा नेता देवेंद्र भारद्वाज, हालांकि वीडियो की सत्यता और रुपये बांटने के पीछे की मंशा की नहीं हुई है स्वतंत्र पुष्टि, मामले को लेकर चर्चा तेज।

5.📰✍️ बंद मकानों में चोरी करने वाले गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट, सरगना सलमान समेत छह आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई; सिटी पुलिस ने गिरोह के सलमान, अयान उर्फ पच्चीस, निसवत उर्फ नीशू, समद, उमर उर्फ टीटू और शहनवाज उर्फ लमचू के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत की है कार्रवाई। शहर कोतवाल सुजीत कुमार उपाध्याय की ओर से दर्ज रिपोर्ट और जिला प्रशासन से अनुमोदित गैंगचार्ट के आधार पर की गई कार्रवाई।



बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ शहर के कलश होटल में अखिल क्षत्रिय महासभा ने किया अस्त्र-शस्त्र पूजन, श्रीराम और महाराणा प्रताप की पूजा कर समाज की एकजुटता का आह्वान; डॉ. विक्रम सिंह ने शिक्षा, रोजगार, एकजुटता और गरीबों की सहायता पर जोर दिया, जबकि राष्ट्रीय सचिव ठाकुर पृथ्वीराज सिंह ने महाराणा प्रताप के त्याग-बलिदान से प्रेरणा लेने, महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की। कार्यक्रम में सैकड़ों लोग मौजूद रहे, मीडिया प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने जानकारी दी।

📰✍️ शिवसेना जिला कार्यालय पर हवन के साथ शस्त्र पूजन, जिलाध्यक्ष सर्वेश राणा के नेतृत्व में हुआ आयोजन; प्रदेश सचिव राजकुमार गिरी रहे मुख्य अतिथि, कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम और भारत माता की जय के लगाए नारे। इस दौरान सुधीर सैनी, जसवंत सिंह, नीलम भाटी, उषा राजपूत, रानी ठाकुर, रितु राणा और सौरभ राणा सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।

📰✍️ शिकारपुर में रावण, कुम्भकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन, श्रीराम के जयकारों से गूंजा रामलीला मैदान; नगर पालिका परिषद शिकारपुर की ओर से आयोजित श्री रामलीला महोत्सव में कुम्भकर्ण, मेघनाद और रावण वध की लीला का किया गया मंचन, जिसके बाद तीनों के पुतलों का दहन हुआ।

📰✍️ शहर के देवीपुरा से छठी नवरात्रि को निकली छठ भवानी के अलौकिक स्वरूप के दर्शन कर भक्तिमय हुआ शहर; जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, अगले दिन देवीपुरा में भव्य मंच पर हुई समापन आरती। आयोजन में रोहन, आर्यन, हर्षित पंडित, आदर्श गुप्ता, तुषार, मेलोडी, मनीष गुप्ता, सागर सक्सैना, धर्मेंद्र लोधी, रिशू और कबीर आदि का रहा विशेष सहयोग।


देश विदेश

📰✍️ कुशीनगर में पेड़ से टकराई नवरात्रि का मेला देखकर देर रात लौट रहे सात युवकों की कार, चार दोस्तों की मौत, तीन घायल; जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर कसया-देवरिया रोड पर रामाभार पुल के पास हुआ हादसा। हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल में दम तोड़ दिया और तीन घायल मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं, रामपुरगढ़ निवासी हैं सभी‌ मृतक।


News Editor: Dharmendra Mittal



शेयर करें: