10 अक्टूबर 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

1.📰✍️ कल रविवार 11 अक्टूबर से शुरू होगा शारदीय नवरात्र का पर्व, आज सर्वपितृ अमावस्या (पितृ विसर्जन) के साथ इस वर्ष का श्राद्ध पक्ष हुआ समाप्त; इस साल हाथी पर सवार होकर आ रही है मां, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह भारी वर्षा, सुख-समृद्धि और फसलों के लिए माना जाता है बेहद शुभ, इस साल पूरे 9 दिन की होगी नवरात्रि, कल पहले दिन मां शैलपुत्री की होगी पूजा। खुर्जा के माता मंदिर, डिबाई के बेलौन माता मंदिर और सिटी क्षेत्र के श्री महाकाली मंदिर व भवन मंदिर सहित जिले के सभी मंदिरों में चल रही तैयारियां।

2.✍️✍️नवरात्रि से पहले जिले की सुरक्षा व्यवस्था परखने निकले डीएम कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, प्रमुख मार्गों, चौराहों और मंदिरों का किया निरीक्षण; खुर्जा के माता मंदिर और डिबाई के बेलोन माता मंदिर पहुंचकर मां के किए दर्शन, इसके बाद व्यवस्थाओं का  जायजा लेते हुए श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश। ज्योति लेकर लौट रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने और पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के भी दिए गए हैं निर्देश।

3.📰✍️ पहासू के नगला खेड़ा गांव में बच्चों के विवाद में आमने-सामने आए दो पक्ष, गाली गलौज और पथराव की सूचना पर पहुंची पुलिस, दोनों पक्षों के 10 से अधिक लोग हिरासत में; सीओ दीपक कुमार ने कहा 9 अक्टूबर को बच्चों की आपसी लड़ाई को लेकर दोनों पक्षों में हुआ था विवाद, पड़ोसी है दोनों पक्ष, अपने-अपने घरों में पत्थर फैलाकर पुलिस को दी गई पथराव की झूठी सूचना, पुलिस ने मौके से 10 लोगों को हिरासत में लेकर शुरू की कार्यवाही, दोनों पक्षों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज, मौके पर शांति व्यवस्था कायम।

4.📰✍️ श्राद्ध पक्ष अमावस्या पर राष्ट्र चेतना मिशन ने 60 से अधिक अज्ञात शवों की अस्थियों का अनूपशहर के मस्तराम घाट पर गंगा में किया विसर्जन, आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना; पिछले 10 वर्षों में साढ़े तीन हजार से अधिक शवों का अंतिम संस्कार कर चुकी है संस्था, आज अध्यक्ष हेमन्त सिंह और अंतिम संस्कार सेवा प्रमुख अनिल गर्ग के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विगत तीन माह में अंतिम संस्कार किए गए अज्ञात शवों के अस्थि अवशेषों को गंगा में किया विसर्जित, पुरोहित सौरभ गौड़ ने कराया पूजन। इस दौरान सचिव मयूर अग्रवाल सहित अन्य कार्यकर्ता रहे‌ मौजूद।

5.📰✍️ भाजपा के ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने दिखाया हुनर, रंगोली और स्टॉलों से दिया गया महिला सशक्तिकरण का संदेश; खालसा मांटेसरी स्कूल में हुआ आयोजन, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने किया शुभारंभ, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शशि शर्मा रहीं विशिष्ट अतिथि, कार्यक्रम में अभियान संयोजिका कल्पना वर्मा ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका। इस दौरान अभिनव वर्मा, सुमन शर्मा, चिंतन चौधरी, प्रीति, रुचि, लीना, शबनम, जेबा, पूनम सिंह, विजयलक्ष्मी और दीपा सहित अन्य रहे मौजूद।



बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ संस्कृति सप्ताह के तीसरे दिन वृद्धाश्रम पहुंचे भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ के सदस्य, वहां रह रहे बुजुर्गों की सेवा कर लिया आशीर्वाद; इस दौरान सेवार्थ शाखा की ओर से जरूरतमंदों को आटा, चावल, दाल, मसाले, तेल, बिस्कुट सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं भी की गईं वितरित। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष नमन गर्ग, और  सचिव नितिन सचदेवा सहित निधि गर्ग, राजेश गुप्ता, सीमा गुप्ता, राजपाल सिंह वर्मा, संजय शर्मा और चंद्र भूषण मित्तल सहित अन्य सदस्य रहे मौजूद।

📰✍️ नुमाइश मैदान में रामलीला मंचन से पहले निष्काम सेवा समिति ने कराया सुंदरकांड पाठ, भक्तिमय हुआ माहौल; रामलीला मंच पर समिति संचालक रामू सेठ ने मधुर स्वर में पाठ किया, हनुमान जी से रामलीला का मंचन निर्विघ्न संपन्न कराने की प्रार्थना की। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष नीरज जिंदल सहित समिति से जुड़े अन्य सदस्य रहे मौजूद।

📰✍️ खुर्जा देहात में पिंकी हत्याकांड का वांछित रिंकू मुठभेड़ में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार; शहबाजपुर क्योलीकलां के पास आम के बाग में हुई मुठभेड़, पिंकी की 27 अगस्त को राजेश और रिंकू ने हत्या कर अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र में गड्ढे में दबा दिया गया था शव, मामले में आरोपी राजेश को पहले ही किया जा चुका है गिरफ्तार, उसकी निशानदेही पर बरामद हुआ था शव, देर रात फरार चल रहे रिंकू को भी मुठभेड़ के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार।

📰✍️ शिकारपुर के वैरी गांव में घर के अंदर फंदे पर लटका मिला मिथलेश का शव, पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप; रामबाबू की पत्नी मिथलेश का शव देर रात मिला, करीब 17 वर्ष पहले हुई थी शादी, सूचना पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे सीओ दीपक तिवारी, फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। दादरी निवासी पिता जोगिन्दर सिंह की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

📰✍️ औरंगाबाद में रामलीला के कैकई-दशरथ संवाद ने श्रद्धालुओं को किया भावुक, राम-सीता और सीता-कौशल्या संवाद की मार्मिक लीला का हुआ मंचन; श्री रामलीला अभिनय मंडल के कार्यक्रम का शुभारंभ राजीव कौशल और मोहित अग्रवाल ने भगवान श्रीराम के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंडल अध्यक्ष योगेश सिंघल, डायरेक्टर पुनीत सिंघल, कोषाध्यक्ष ध्रुव सिंघल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नितिन सिंघल और सचिन सिंघल सहित श्रद्धालु मौजूद रहे।


देश विदेश

📰✍️ सहारनपुर में देवबंद स्टेट हाईवे पर कंटेनर की टक्कर से चार श्रद्धालुओं की मौत, ज्योत लेकर लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को फ्लाईओवर पर पीछे से मारी टक्कर, कई घायल; सुबह करीब आठ बजे सर्वोदय ज्ञान स्कूल के पास हुए हादसे में मेरठ के सरधना क्षेत्र के कुशावली गांव निवासी अमन राणा, रमेश उर्फ रिंकू, सागर और पंकज की मौत हो गई, जबकि दो घायलों की हालत गंभीर बताई गई है। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, डीएम अरविंद चौहान ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है।


News Editor: Dharmendra Mittal



शेयर करें: