17 सितंबर 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📰✍️ कल 18 सितंबर को बुलंदशहर आएंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य; दोपहर करीब 12 बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचकर शिकारपुर में दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के परिजनों से करेंगे मुलाकात, इसके बाद निरीक्षण भवन में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक।

1.📰✍️शहर के लल्लाबाबू चौराहे पर कार के बोनट पर युवक को घसीटा, पारिवारिक विवाद में रिश्तेदार को कुचलने का आरोप, गंभीर हालत में मेरठ रेफर; आज दोपहर करीब 3 बजे 36 वर्षीय अमित ने बहन और उसके बेटे को कार से ले जा रहे अपने रिश्तेदारों को रोकने की कोशिश की, आरोप है कि चालक ने कार रोकने के बजाय अमित को मार दी टक्कर, बोनट पर गिरने के बाद भी काफी दूर तक ले गया घसीटकर, भीड़ ने कार रुकवाकर पुलिस की मदद से अमित को पहुंचाया अस्पताल, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने आरोपी को कार समेत हिरासत में लिया।

🔥 बुलंदशहर में फैशन की बहार! WOMENKA Season-3 Grand Wedding Exhibition का आज हुआ शानदार आगाज। 10,000+ फैशन और वेडिंग आइटम्स के साथ 50% तक की भारी छूट, साथ ही हर खरीदारी पर विशेष उपहार। चार दिन तक चलने वाले इस ग्रैंड एग्जीबिशन के पहले ही दिन खरीदारों की जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी। आप भी पहुंचिए शहर के कालाआम स्थित वूमेनका शोरूम और शानदार कलेक्शन के साथ जबरदस्त ऑफर्स का लाभ उठाइए। 🛍️🔥

2.📰✍️ शिकारपुर क्षेत्र के ग्राम रनाईच में सनसनीखेज वारदात, घर के बाहर मिला 45 वर्षीय लालाराम का एक पैर कटा शव, धारधार हथियार से टांग काटकर छत से सड़क पर फेंका शव; मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट को घर के कमरों में खून के मिले निशान, जिन्हें पुलिस के पहुंचने से पहले धोए जाने की बात आई है सामने। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसएसपी दिनेश कुमार सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों से शुरू की पूछताछ, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू।

3.📰✍️ बुलंदशहर में पीएम मोदी के जन्मदिन पर गंगानगर स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर हवन के साथ हुई सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान; दोपहर में भाजपा कार्यालय पर राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने की प्रेस वार्ता, शाम में बूथों पर जलाया गया आशीर्वाद का दिया। इस दौरान सांसद डॉ. भोला सिंह, जिलाध्यक्ष विकास चौहान, विधायक प्रदीप चौधरी और लक्ष्मीराज सिंह, डीएवी कॉलेज के प्राचार्य राजीव सिरोही और भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद।

भाजपाइयों की खुशी 👇

4.📰✍️ शहर के देवीपुरा स्थित श्मशान घाट में प्राचीन धार्मिक स्थल पर कुछ लोगों द्वारा तोड़फोड़, गुरु गोरखनाथ के धूने पर कब्जे के प्रयास का आरोप; श्री सप्त भवानी अखाड़ा के संस्थापक एवं अध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने मामले में एसपी सिटी से शिकायत कर की है कार्रवाई की मांग, कहा श्मशान घाट परिसर में आस्था का प्रमुख केंद्र है मां श्मशान वासिनी काली का प्राचीन मंदिर, अखाड़ा कमेटी ने परिसर में गुरु गोरखनाथ जी का धूना किया था स्थापित, जिस पर की जा रही है तोड़फोड़। पुलिस ने शिकायत के बाद मामले की शुरू की जांच, शनिवार को राजस्व टीम भी स्थल पर पहुंचकर करेगी जांच।

5.📰✍️ शिकारपुर के शम्भूनाथ इंटर कॉलेज में कक्षा सात के छात्र से मारपीट, शिक्षक पर गुप्तांग में लात मारने का आरोप; गणित का विषय समझ न आने की बात दूसरे अध्यापक से कहने के बाद कथित रूप से शिक्षक चरण सिंह ने मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी अनिल कुमार के नाबालिग पुत्र रितिक की कर दी पिटाई, इस समय हो गया घायल,‌ प्रधानाचार्य पर शिक्षक का पक्ष लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का भी आरोप, छात्र के पिता ने मामले में पुलिस को तहरीर देकर की शिकायत।



बुलंदशहर की अन्य मुख्य खबरें

📰✍️ शहर में बलदेव छठ पर निकली पंखा शोभायात्रा, अंसारी रोड पर काली अखाड़े के उस्ताद को पहनाई गई पगड़ी; देवीपुर फर्स्ट स्थित काली मंदिर से निकाली गई परंपरागत शोभायात्रा, नगर के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत, अंबर हॉल स्थित गुप्ता स्वीट्स पर सर्वेश गुप्ता की ओर से आयोजन समिति के लिए की गई चाय-नाश्ते की व्यवस्था।

📰✍️ पूर्व पालिका चेयरमैन राजू लोधी के बाद अब यतेंद्र गहना पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई, समर्थन में सामने आया जिला भाजपा संगठन;  जिलाध्यक्ष के निर्देश पर जिला महामंत्री दीपक दुल्हेरा ने रात में उनके घर पहुंचकर की मुलाकात, पार्टी का समर्थन देने का दिलाया भरोसा। यतेंद्र गहना ने कार्रवाई को बताया राजनीतिक साजिश, कहा उन पर लग रहे सभी आरोप झूठे।

📰✍️ छतारी के बदरखा गांव में 20 दिन के रेस्क्यू अभियान के बाद पकड़ा गया करीब आठ फुट लंबा मगरमच्छ; ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ने के लिए लगाया था जाल, करीब 20 दिनों बाद टीम को उसे पकड़ने में मिली सफलता, मगरमच्छ पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने ली राहत की सांस।

📰✍️ अपनी थाना सीमा छोड़ वाहन रोककर अवैध उगाही करने का अरनिया पुलिस पर आरोप, नोकझोंक का वीडियो वायरल; ग्रामीणों और वाहन चालकों का आरोप है कि अरनिया पुलिस अपनी थाना सीमा छोड़कर पहासू क्षेत्र में करती है चेकिंग, रुपये नहीं देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की दी जाती है धमकी। एक युवक को जबरन थाने ले जाकर ₹50 हजार लेने के बाद छोड़ने का भी लगाया गया है आरोप, वायरल वीडियो पर अभी पुलिस का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है सामने।

📰✍️ बुलंदशहर में दो हजार रुपये से अधिक के UPI व्यापारिक लेन-देन पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत MDR शुल्क का विरोध, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन; उद्योग व्यापार मंडल नरेंद्र ने जिलाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर छोटे एवं मध्यम व्यापारियों को शुल्क में राहत या छूट देने की मांग की,‌ कहा इससे व्यापारियों पर बढ़ जाएगा अतिरिक्त आर्थिक भार। इस दौरान अजय अग्रवाल, अमित सिंघल, सचिन बंसल सहित अन्य व्यापारी रहे मौजूद।

📰✍️रैनेसां स्कूल में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती, जनरेटर सहित विभिन्न यंत्रों और उपकरणों की हुई पूजा; प्रधानाचार्य अशोक माथुर एवं उप-प्रधानाचार्य कुलदीप सिंघल की मौजूदगी में विद्यालय कर्मचारी प्रमोद और ठाकुर जी ने पूजा-अर्चना कर वितरित किया प्रसाद। कार्यक्रम में मोनिका सक्सेना, दीप्ति मिश्रा गौड़, नंदिनी राजपूत, जिंसी जैकब, शालू, घनेन्द्र शर्मा सहित शिक्षक और विद्यार्थी रहे उपस्थित।

📰✍️प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सरस्वती शिशु मंदिर शिवपुरी में सैकड़ों विद्यार्थियों को बांटी गई पाठ्य सामग्री, राष्ट्र चेतना मिशन और आजाद पब्लिक स्कूल की ओर से आयोजित हुआ कार्यक्रम; मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय मंत्री दीपक ऋषि ने किया शुभारंभ। इस दौरान वासिक आजाद, शारिक आजाद, लोकेन्द्र सिंह, जयप्रकाश शर्मा, राजीव सिंघल व संजीव सिंघल, प्रधानाचार्य अनीता सिंह और राष्ट्र चेतना मिशन अध्यक्ष हेमन्त सिंह आदि रहे मौजूद।

📰✍️ पहासू के नगला हरी सिंह गांव के जंगल में अवैध मिट्टी खनन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली और मशीन सीज; बिना अनुमति खनन की सूचना पर नायब तहसीलदार शिकारपुर और पहासू थाना पुलिस ने मौके से मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक अन्य ट्रैक्टर तथा खनन मशीन की बरामद, वाहनों और मशीन को थाने लाकर कर दिया गया है सीज।

📰✍️ औरंगाबाद-जहांगीराबाद मार्ग के रतनपुर में लम्पी बीमारी से दो पशुओं की मौत का दावा, तीन बीमार; किसान संजीव लोधी के पांच पशु बीमारी की चपेट में आए, जिनमें दो की हो गई मौत, तीन का चल रहा उपचार। पूरे गांव में बीमारी फैलने के बावजूद इलना पशु अस्पताल द्वारा टीकाकरण नहीं करने का आरोप, गांव वालों का‌कहना‌ पशु चिकित्सक डॉ. पारुल भी नहीं कर रहीं कॉल रिसीव।

📰✍️ औरंगाबाद थाने के नवागत प्रभारी इंस्पेक्टर सुखवीर सिंह का व्यापारी सुरक्षा फोरम ने किया स्वागत; अनूपशहर विधानसभा इकाई के अध्यक्ष हेमंत गुप्ता ने पदाधिकारियों के साथ थाने पहुंचकर किया माल्यार्पण, थाना प्रभारी ने व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा देते हुए अपराध पर अंकुश लगाने को बताया प्राथमिकता।

📰✍️ सिकंदराबाद के गायत्री परिवार मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हुआ हवन-पूजन; मुख्य अतिथि विधायक लक्ष्मीराज ने कार्यक्रम में शामिल होकर विधि-विधान से किया हवन, उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना की।

📰✍️ दादरी के सिटी हार्ट एकेडमी में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम, शिक्षक तरुण रोसा व रिंकी वर्मा और विद्यार्थी तुलसी भाटी व गीत शर्मा सम्मानित; भारत विकास परिषद शाखा दादरी की ओर से कठेहरा रोड स्थित विद्यालय में हुआ आयोजन, इस दौरान अध्यक्ष एनके शर्मा, प्रधानाचार्या रुचि भाटी, प्रबंधक संदीप भाटी, डॉ. अजय गर्ग, अमित मित्तल, पूनम गोयल, कविता गर्ग, श्वेता गर्ग, गरिमा सिंघल, कमल गोयल, राकेश गर्ग, महेश चंद सिंघल व डॉ. रोहित शर्मा रहे मौजूद।


देश विदेश

📰✍️76 वर्ष के हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विभिन्न पदों पर रहते हुए प्रधानमंत्री पद तक पहुंचने का सफर; 17 सितंबर 1950 को गुजरात के मेहसाणा जिले के वडनगर में जन्मे नरेंद्र दामोदरदास मोदी ने परिवार की चाय की दुकान पर काम करने के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा में संगठनात्मक जिम्मेदारियां संभालीं। अक्टूबर 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री बने और करीब 13 वर्ष पद पर रहने के बाद 2014 में प्रधानमंत्री का कार्यभार संभाला, मुख्यमंत्री पद संभालने के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चला रही है।


News Editor: Dharmendra Mittal



शेयर करें: