चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📰✍️ बुलंदशहर में कल 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं 25 वर्ष के सेवा-संकल्प के तहत भाजपा के विभिन्न कार्यक्रम, राज्यसभा सांसद अरुण सिंह करेंगे प्रेस वार्ता; भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान की अध्यक्षता में आयोजित होंगे कार्यक्रम, सुबह 9 बजे भाजपा जिला कार्यालय गंगानगर में होगा हवन, शाम 4 बजे रक्तदान शिविर के साथ प्रेस वार्ता की जाएगी आयोजित, जिसमें राज्यसभा सांसद अरुण सिंह होंगे मुख्य वक्ता। शाम 6:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की मंगलकामना के लिए प्रज्वलित किया जाएगा ‘आशीर्वाद का दिया’।

📰✍️ बुलंदशहर में बुलडोजर कार्रवाई के बाद भी धड़ल्ले से जारी है अवैध प्लाटिंग, अधिकृत कॉलोनियों की सूची सार्वजनिक करने की उठी मांग; विकास प्राधिकरण कार्यालय के आसपास एक-दो किलोमीटर का दायरा हो, या कालाआम चौराहे के आसपास का क्षेत्र, सभी जगह अवैध प्लाटिंग की शिकायतें आ रही है सामने। प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग लगाकर अधिकृत कॉलोनियों की सूची जारी करने और नोटिस के बाद प्रभावी कार्रवाई की जनता कर रही मांग।


1.📰✍️ बीती रात शहर के भूड़ चौराहे पर आग का गोला बनी CNG चलित कार, चालक ने कूदकर बचाई जान, बड़ा विस्फोट टला; मंगलवार रात करीब 10 बजे की घटना, कार के इंजन से धुआं निकलने के बाद अचानक लग गई आग, देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गई पूरी कार, सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल टीम ने आग पर पाया काबू, हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है।


🏷️ Are you ready?🔥 बुलंदशहर में कल 17 सितंबर से शुरू हो रहा है WOMENKA का Grand Wedding Exhibition, जहां फैशन से लेकर वेडिंग कलेक्शन तक 10,000+ आइटम्स की बड़ी रेंज मिलेगी और 50% तक की शानदार छूट भी! 🛍️🔥


2.📰✍️ एक ही घर से उठी दो मासूम बच्चों की अर्थियां, सिकंदराबाद क्षेत्र के मोहल्ला खत्रीवाड़ा में संदिग्ध बुखार से दो सगे मासूम भाइयों की मौत; मोहल्ला निवासी रोहित के सात वर्षीय पुत्र मोंटी और पांच वर्षीय पुत्र शोंटी कई दिनों से बुखार से थे पीड़ित, कई जगह दिखाने के बाद भी नहीं मिला आराम, आखिर में दोनों की हो गई मौत, दोनों बच्चों की मौत से परिवार और मोहल्ले में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल।


3.📰✍️ सिटी क्षेत्र के गांव बहलीमपुरा से हैरान कर देने वाला मामला आया सामने, आईफोन और तीन लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर युवक ने अपनी बुजुर्ग दादी व बुआ से की मारपीट; पीड़ित बुजुर्ग महिला के अनुसार परिवार ने हाल ही में युवक को दिलाई थी नई बाइक, इसके बाद भी वह मांग रहा था महंगा आईफोन और ₹3 लाख रुपए, मांग पूरी न होने पर उसने दादी और बुआ से की मारपीट, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, पीड़िता ने पुलिस-प्रशासन से की सुरक्षा और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग।

4.📰✍️ गुलावठी की सनोटा नहर में कूदे युवक को पीआरवी पुलिसकर्मियों ने बचाया, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने की तीनों को ₹5,000 नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा; 15 सितंबर को मां से विवाद के बाद नशे की हालत में नहर में कूद गया था ग्राम सनोटा निवासी 37 वर्षीय शैलेन्द्र, PRV-8848 पर तैनात मुख्य आरक्षी रेग सिंह, आरक्षी नरेंद्र और चालक नितिन कुमार ने अपनी जान जोखिम में डालकर उसे निकाला बाहर।

5.📰✍️ खानपुर में कक्षा 10 की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करना पिता और चाचा को पड़ा भारी, मनचलो ने की मारपीट; पीड़ित पक्ष के अनुसार ढकरोली प्याऊ स्थित पब्लिक स्कूल से घर लौटते समय कुछ युवक पिछले तीन दिन से छात्रा का कर रहे थे पीछा, रास्ते भर करते थे छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें, विरोध करने पर आरोपियों ने उसके पिता व चाचा को दिया पीट और हो गए फरार, पुलिस ने तहरीर के आधार पर शुरू की जांच।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ शहर के डीएम रोड स्थित लक्ष्मी क्लीनिक में 180 मरीजों की हुई निशुल्क कैल्शियम जांच; इस दौरान मरीजों को कैल्शियम की कमी और हड्डियों के स्वास्थ्य के प्रति भी किया गया जागरूक, कैंप के आयोजन में डॉ. शिव कुमार शर्मा, प्रदीप शर्मा और प्रियंका शर्मा का रहा विशेष योगदान।


📰✍️ खुर्जा के खीरखानी क्षेत्र में 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसी सबिया, अलीगढ़ रेफर; पड़ोसी के घर गई सबिया छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई, कई महीनों से उसके नाना खिजर मोहम्मद के घर रह रहा था पीड़िता का परिवार। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि करीब दो महीने पहले भी इसी लाइन की चपेट में आने से दादा-पोते की हुई थी मौत।

📰✍️ ककोड़ के सुनपेड़ा में घर में घुसकर परिवार से मारपीट और गर्दन पर तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी का आरोप; आनंद कुमार ने शिकायत में बताया कि 14 सितंबर के विवाद के बाद कुछ लोग 16 सितंबर सुबह 6:30 बजे लाठी-डंडे व तमंचे लेकर घर में घुसे और की मारपीट, पत्नी-बच्चों को टांग पकड़कर खींचकर पीटा और पत्नी को किया अर्धनग्न, गर्दन पर तमंचा तानकर शिकायत करने पर जान से मारने की दी धमकी, पीड़ित का आरोप है कि ककोड़ पुलिस में शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई।

📰✍️ बुलंदशहर में रोटरी क्लब क्वीन्स की सदस्यों का हुआ डेंटल चेकअप, डॉ. वसुंधरा ने दी मौखिक स्वास्थ्य और नियमित देखभाल की जानकारी; 14 व 15 सितंबर को आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में क्लब सदस्यों के दांतों की जांच की गई तथा बेहतर ओरल हाइजीन के लिए बताई गईं जरूरी सावधानियां।


📰✍️ दनकौर के द्रोणाचार्य मंदिर परिसर में 103वां दस दिवसीय मेला संपन्न, कुश्ती और सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे आकर्षण का केंद्र; श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित मेले के शुरुआती तीन दिनों में यूपी, हरियाणा और दिल्ली के पहलवानों ने सैकड़ों कुश्तियों में हिस्सा लेकर लाखों रुपये के जीते पुरस्कार, जबकि रात्रि में द्रोण नाट्य मंच पर रागनी, नाटक, सीता स्वयंवर और ‘वीर अभिमन्यु’ की हुई प्रस्तुति। सांसद डॉ. महेश शर्मा और विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह सहित पहुंचे कई नेता, प्रबंधक रजनीकांत अग्रवाल, अध्यक्ष राकेश गर्ग, मनोज त्यागी व सोनू वर्मा की टीम ने संभाली व्यवस्थाएं।


📰✍️ सिकंदराबाद के निजामपुर मार्ग पर पुलिस मुठभेड़ में वाहन चोरी का वांछित आरोपी घायल, तमंचा, कार और चोरी के दो ट्रकों के एसीएम बरामद; चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार रोकने पर चालक ने भागते हुए पुलिस टीम पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने के बाद रंजीत निवासी फरीदाबाद को सिकंदराबाद पुलिस और स्वाट टीम ने किया गिरफ्तार। आरोपी के खिलाफ दिल्ली समेत विभिन्न स्थानों पर चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट के 14 मुकदमे हैं दर्ज।
News Editor: Dharmendra Mittal
