चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार


1.📰✍️जन्माष्टमी पर जनपद के मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, कान्हा के दर्शन को लगी भक्तों की कतारें; श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शहर के खाटू श्याम मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में की गई है भव्य सजावट, लड्डू गोपाल का किया गया है विशेष श्रृंगार, स्कूलों में छोटे-छोटे बच्चों ने राधा-कृष्ण का रूप किया धारण, रात 12 बजे मंदिरों में शंख और घंटियों की आवाज के बीच कान्हा का पंचामृत से किया जाएगा जन्माभिषेक, इसके बाद 56 भोग चढ़ाकर होगी महाआरती, सुरक्षा की दृष्टि से प्रमुख मंदिरों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल तैनात।


2.📰✍️ शिकारपुर में पूर्व मंत्री और विधायक अनिल शर्मा की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उनके निधन को बताया पार्टी की बड़ी क्षति; पंकज चौधरी ने शिकारपुर के दिवंगत विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा को कद्दावर नेता बताते हुए उनके चार बार विधायक रहने और क्षेत्र व पार्टी में योगदान को किया याद। सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान, सांसद डॉ. भोला सिंह व सतीश गौतम, विधायक प्रदीप चौधरी और लक्ष्मीराज सिंह सहित नेता व कार्यकर्ता रहे मौजूद।


3.📰✍️ बुलंदशहर में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर पत्नी से मारपीट का आरोप, कथित वीडियो वायरल, पूर्व विधायक बोले- पुराना वीडियो दिखाकर बदनाम करने की साजिश; शिकारपुर बाईपास स्थित आवास पर कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा ने शिकायत में आरोप लगाया कि बेटे समर पंडित के साथ घर में मौजूद थीं, तभी गुड्डू पंडित ने दरवाजा खुलते ही धक्का देकर गिराया और बाल पकड़कर घसीटते हुए मारपीट की। नौकर ने शोर सुनकर कथित वीडियो बनाया, अर्चना ने खुद और बेटे की जान को खतरा बताते हुए 24 घंटे महिला पुलिसकर्मी तैनात करने व कार्रवाई की मांग की है। वहीं गुड्डू पंडित ने वीडियो को वर्ष 2025 का पुराना बताते हुए बदनाम करने की साजिश बताया और कहा कि वह फिलहाल हरिद्वार में हैं।

4.📰✍️कोतवाली देहात क्षेत्र से 17 वर्षीय छात्रा को बहला-फुसलाकर अगवा करने का आरोप, गांव के युवक पर रिपोर्ट दर्ज; नगर के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के परिजनों पर शिकायत करने के बाद हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का भी लगाया है आरोप, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच।

5.📰✍️ औरंगाबाद के शहीदगढ़ी में बुखार से 12 वर्षीय छात्र की मौत, पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था अल्फेज; अनीस शेख के पुत्र और स्थानीय प्राथमिक विद्यालय की कक्षा तीन के छात्र अल्फेज को गुरुवार सुबह बुखार आने पर भावसी रोड के निजी चिकित्सक से दिलाई गई दवा, शुक्रवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उसे ले गए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखावटी, जहां डॉक्टर ने उसे मृत कर दिया घोषित, घटना के बाद परिवार में मचा कोहराम।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ अनूपशहर में तीन ट्रक यूरिया की कालाबाजारी के आरोपी दिव्यांशु वर्मा पर एनएसए; जिला कारागार मेरठ में एनएसए का नोटिस कराया गया तामील; उसके खिलाफ झांसी और ललितपुर में भी आपराधिक मुकदमे बताए गए हैं दर्ज। पुलिस इससे पहले इस मामले में मोहम्मद हारुन, रामेन्द्र उर्फ गुड्डू, हरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ हरेन्द्र पाल सिंह और यश राघव पर भी लगा चुकी है एनएसए।

📰✍️ बुलंदशहर से दीपक ऋषि भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय मंत्री नियुक्त, हेमंत लोधी को मिली सदस्य की जिम्मेदारी; पार्टी की पश्चिमी उत्तर प्रदेश टीम में जनपद के दोनों नेताओं को किया गया है शामिल, जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर।

📰✍️ स्याना में पुलिस मुठभेड़ के दौरान चेन स्नैचिंग का आरोपी घायल, साथी अंधेरे में फरार; हापुड़ के आशीबैंड वाला पुल निवासी राजा उर्फ जाविद के पैर में जवाबी कार्रवाई के दौरान लगी गोली, कब्जे से यामाहा बाइक और तमंचा बरामद। साथियों के साथ चेन स्नैचिंग व मोटरसाइकिल चोरी करता था आरोपी, उसके खिलाफ हापुड़, गाजियाबाद व बुलंदशहर में कई मुकदमे हैं दर्ज।


📰✍️ औरंगाबाद में चार दिन से लापता 22 वर्षीय युवती पवसरा रोड से बरामद, युवक को दोबारा हिरासत में लेने पर थाने में हंगामा; युवती 31 अगस्त की रात घर से लापता हुई थी, पिता ने गांव के मनीष पर उसे भगाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मनीष को पकड़कर पहले धारा 151 में चालान किया, दोबारा हिरासत में लेने पर ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर किया हंगामा। पुलिस ने शुक्रवार को युवती को न्यायालय में बयान के लिए भेजा है, युवती के बयानों पर ही ग्रामीणों की निगाह लगी हुई है।

📰✍️जन्माष्टमी पर प्रेम सेवा मंडल ने हर साल की तरह इस बार भी की गौ और वानर सेवा, सदस्यों ने अर्जित किया पुण्य लाभ; इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुनील अग्रवाल सहित पवन गोयल, सुमेर सिंह यादव, नरेश वर्मा, कृष्ण गोपाल, संजय गोयल, विकास अग्रवाल, अरविंद यादव, नमन गोयल, नवनीत सिंघल, कैलाश कुमार, अजय उपाध्याय, अरुण गोयल, सुरेंद्र पाल, राकेश गुप्ता और मुकुल गोयल रहे मौजूद।

📰✍️शिकारपुर में गैंगस्टर के तीन 15-15 हजार के इनामी बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने परशुराम चौक से दबोचे; गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपियों विक्की गुप्ता उर्फ बबलू, मनीष और राहुल पर एसएसपी ने 15-15 हजार रुपये का इनाम किया था घोषित, वे हत्या समेत अन्य मामलों में भी हैं आरोपी, पुलिस ने तीनों को भेजा जेल।

📰✍️ स्याना में पुलिस ने ग्राम खाद मोहन नगर के कच्चे रास्ते से शातिर चोर नयांगांव निवासी ललित कुमार को किया गिरफ्तार; आरोपी ने 11 जुलाई को ट्यूबवेल से स्टार्टर व झटका मशीन तथा 31 अगस्त को चांदपुर चुंगी के पास पैथोलॉजी लैब से ब्लड टेस्ट मशीन चोरी की थी, कब्जे से चोरी का स्टार्टर, प्लास, ब्लड टेस्ट मशीन, 1100 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की बाइक बरामद।आरोपी पर पूर्व में भी चोरी और शस्त्र अधिनियम के कई मुकदमे हैं दर्ज।

📰✍️ खुर्जा में शातिर वाहन चोर गिरफ्तार; पुलिस ने मुंडाखेड़ा नहर पटरी से इस्लामाबाद निवासी हसीन उर्फ सोनू को 3 सितंबर को पीएनबी बैंक मुंडाखेड़ा के बाहर से चोरी की गई पेशन प्रो बाइक समेत किया गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ खुर्जा थाने में वाहन चोरी समेत चार मुकदमे हैं दर्ज।
देश विदेश

📰✍️ करीब 280 चुनावों के लिए नामांकन करने वाले नागरमल बाजोरिया उर्फ ‘धरतीपकड़’ का पटना में निधन, किसी चुनाव में नहीं मिली थी जीत; वार्ड सदस्य से राष्ट्रपति पद तक चुनाव लड़ने वाले 97 वर्षीय बाजोरिया ने रायबरेली में इंदिरा गांधी, अमेठी में राजीव गांधी तथा संजय गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के खिलाफ भी लड़ा था चुनाव। वर्ष 2012 में प्रणब मुखर्जी के खिलाफ राष्ट्रपति चुनाव का नामांकन खारिज हुआ और उन्होंने अंतिम चुनाव 2019 में लड़ा।

News Editor: Dharmendra Mittal
