29 अगस्त 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

1.📰✍️ सावन बीता और भादो आया, लेकिन बुलंदशहर में मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रहा खाद्य सुरक्षा विभाग; विभाग के पास लंबी टीम होने के बावजूद गिने-चुने निरीक्षण और नमूने लेने तक सीमित रहा अभियान, एक-दो नामचीन प्रतिष्ठानों को छोड़कर छोटे दुकानदारों पर हुई अधिकांश कार्रवाई, प्रभावी कार्रवाई के बजाय औपचारिकता निभा रहे विभागीय अधिकारी।

2.📰✍️ बुलंदशहर के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की पांच छात्राओं ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति को बांधी राखी, खेल शिक्षिका भी रहीं साथ; रक्षाबंधन पर तमन्ना, प्रियांशी, प्राची, सोनी, चेतना और खेल शिक्षिका मिली अस्थाना ने राष्ट्रपति से की मुलाकात कर बांधी राखी। डीएम, बीएसए और जिला समन्वयक बालिका शिक्षा ऋचा राणा ने छात्राओं को दी बधाई, इसे जिले के लिए बताया गौरवपूर्ण क्षण।

3.📰✍️ रामघाट क्षेत्र में दो पक्षों के बीच चले लाठी-डंडे, सट्टे के पैसों का लेनदेन बताया जा रहा विवाद की वजह; रात करीब 11 बजे हुई मारपीट के वायरल वीडियो में लाठी-डंडे चलाते दिखाई दे रहे हैं दर्जनों लोग, झड़प में घायल कुछ लोगों को अस्पताल में कराया गया है भर्ती। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में लंबे समय से अवैध जुआ-सट्टा चलने और प्रभावी कार्रवाई न होने का लगाया है आरोप।

4.📰✍️ फर्जी आईडी पर जियो सिम एक्टिवेट कर ठगों को बेचने वाले दो आरोपियों को बुलंदशहर साइबर क्राइम पुलिस ने दबोचा, 33 नई सिम समेत तीन मोबाइल बरामद; साइबर ठगों को सिम उपलब्ध कराने के लिए आम लोगों की आईडी पर सिम एक्टिवेट कराते थे दोनो आरोपी शरीफपुर भैंसरोली निवासी इस्माईल और गंगावली निवासी रूबैद, अब तक बेच चुके हैं 150 से अधिक सिम, जिनमें 142 मोबाइल नंबरों का व्हाट्सऐप चैट से मिला है विवरण।

5.📰✍️ पकड़े गए नशे के सौदागर, शहर में दो अलग-अलग स्थानों से कुल 2 किलो 600 ग्राम गांजा के साथ दो आरोपी तस्कर गिरफ्तार; सिटी कोतवाली पुलिस ने इमामबाड़ा सादात निवासी फैजान उर्फ पीला और नरसलघाट निवासी परवेज को चेकिंग के दौरान किया गिरफ्तार। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल। फैजान पर चोरी, शस्त्र, एनडीपीएस व आबकारी अधिनियम के सात मुकदमे और परवेज पर चोरी व एनडीपीएस एक्ट के दो मुकदमे पहले से हैं दर्ज।



बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ स्याना क्षेत्र के व्यापारी हेमराज गोयल को शोक; बीती शाम पत्नी उषा गोयल का गुड़गांव में बीमारी से निधन, आज सुबह ब्रजघाट पर हुआ अंतिम संस्कार।

📰✍️ रैनेसा स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल महोत्सव, उत्कृष्ट खिलाड़ियों को पदक और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित; मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि देकर कोई कार्यक्रम की शुरुआत। खेल प्रश्नोत्तरी, संभाषण और मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच के बाद श्रेया गोयल, वंशिका, जानवी, ग़ज़ल, आराध्या, अंशिका, इशिता, अगम्य व विधि राजौरा सहित खिलाड़ियों को पदक, ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र दिए गए। इस दौरान मुख्य प्रशासक डॉ. अभिराग शर्मा, वरिष्ठ प्रशासक विश्वास शर्मा व शिवम मोहन शर्मा, प्रशासक वरुण कौशिक, प्रधानाचार्य अशोक माथुर और उपप्रधानाचार्य कुलदीप सिंघल रहे मौजूद।

📰✍️ शहर में पूर्व पालिका अध्यक्ष ज्वाला सिंह वर्मा वाली गली में टूटा बिजली का खंभा हादसे को दे रहा न्योता, विभाग बेखबर; गली में क्षतिग्रस्त खंभा कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है, लेकिन विभाग की अब तक नहीं पड़ी नजर।

📰✍️ अनूपशहर के नगला मजरा करनपुर कला में युवक को छत से फेंकने का आरोप, उपचार के दौरान मौत; मामूली विवाद के बाद अर्जुन सिंह पर अपने भाइयों के साथ लाठी-डंडे लेकर उपदेश कुमार के घर में घुसने, पीछा कर उसे छत से नीचे फेंकने का है आरोप। परिजनों के अनुसार सिर में गंभीर चोट से उपदेश को हुआ ब्रेन हेमरेज, मृतक के बाबा अमर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच।

📰✍️ ककोड़ के दस्तूरा में दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, खुर्जा और दिल्ली से चोरी दो मोटरसाइकिल बरामद; जुबैर और आमिल निवासी भदौरा को चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक सहित पकड़ा गया। दोनों के खिलाफ थाना ककोड़ में मुकदमा दर्ज कर भेजा गया जेल।


देश विदेश

📰✍️ बरेली के सुभाषनगर में टहलने निकले भाजपा नेता की चाकू से गोदकर हत्या, तीन अज्ञात हमलावरों पर मुकदमा; भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष सचिन कश्यप देर रात खाना खाने के बाद निकले थे टहलने, घर से करीब 500 मीटर दूर हमले के बाद चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोगों को देख बाइक से फरार हो गए आरोपी, अस्पताल में सचिन को मृत कर दिया गया घोषित, पैसों के लेनदेन से जुड़ा बताया जा रहा है मामला।

📰✍️ ग्रेटर नोएडा में 6 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर मुठभेड़ में किया ढेर, शव बरामद कराने ले जाते समय भागने की कोशिश; ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में 28 अगस्त को लापता हुई बच्ची के मामले में पुलिस ने आरोपी बलराज को  किया था गिरफ्तार, सीसीटीवी में वह बच्ची को बोरी में ले जाते दिखाई दिया था। बच्ची का शव बरामद कर लौटते समय बलराज ने हिरासत से भागने का किया प्रयास, जिस पर हुई पुलिस कार्रवाई में गोली लगने से उसकी हो गई मौत।


News Editor: Dharmendra Mittal



शेयर करें: