28 अगस्त 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

1.📰✍️ जिले में हर्षोल्लास से मना रक्षाबंधन का पर्व, भाई बहन के रिश्तों की डोर में विश्वास, स्नेह और सुरक्षा का अटूट बंधन “रक्षाबंधन” पर बहनों ने भाइयों की कलाइयों पर बांधी राखी; बहनों ने भाइयों के जीवन में की सुख-समृद्धि की कामना, भाइयों ने आजीवन रक्षा का दिया वचन, शांतिपूर्ण संपन्न हुआ त्यौहार।

जहांगीराबाद में शिया जिंदल अपने भाई यश जिंदल को राखी बांधते हुए 👇

2.📰✍️ रक्षाबंधन पर दिनभर सड़कों पर लगा रहा जाम, प्रमुख चौराहे हो या बाजार या हो बस स्टैंड, खचाखच भरी रही सड़के; प्रमुख मार्गों पर दिनभर जाम से जूझे लोग, राखी, मिठाई और उपहारों की दुकानों पर खरीदारों की रही भीड़, दिनभर खचाखच भरे रहे बस स्टैंड और बसें, शहर के मुख्य चौराहों पर भी दिन भर लगा रहा जाम।

3.📰✍️ खुर्जा के शिकारपुर कट पर दर्दनाक सड़क हादसा, सुबह तड़के रोडवेज बस और डंपर की भीषण भिड़ंत में नौ वर्षीय बच्ची समेत दो की मौत, डेढ़ दर्जन घायल; हादसे में इटावा निवासी 9 वर्षीय बच्ची राधिका की मौके पर हो गई मौत, जबकि एटा निवासी बबली ने उपचार के तोड़ दिया दम, सभी घायलों का कैलाश हॉस्पिटल में चल रहा है इलाज। हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक हो गए फरार, डीएम और एसएसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, कैलाश अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल।

4.📰✍️ खुर्जा देहात क्षेत्र में रिश्ते के चाचा ने 19 वर्षीय भतीजी के साथ होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म, संबंधित होटल सील; आरोप है कि स्कूल छोड़ने के बहाने युवती को बहला-फुसलाकर होटल ले गया झोलाछाप चाचा रिजवान, वहां उसके साथ किया दुष्कर्म, युवती के घर पहुंचने पर उसने परिजनों को दी इसकी सूचना, पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजकर आरोपी को हिरासत में लिया, साथ ही एसडीएम सतेन्द्र कुमार सिंह की मौजूदगी में होटल मिड हाइवे सील कर तहरीर के आधार पर मुकदमा किया गया दर्ज, होटल संचालक को भी हिरासत में लेकर चल रही पूछताछ।

5.📰✍️ ककोड़ में साइबर अपराधियों को बैंक खाते उपलब्ध कराने के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार, 23 लाख रुपये की ठगी रकम क्रिप्टो में बदलकर भेजी, मुकदमा दर्ज; मामले में ककोड़ व साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ग्राम अलौदा जागीर निवासी प्रदीप, प्रिन्स कुमार और अंकित को दो मोबाइल फोन सहित किया है गिरफ्तार, आरोपियों ने USDT क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर संदिग्ध आईडी पर भेजे थे उनके खातों में आए करीब 23 लाख रुपये, जिसमें प्रत्येक को 35 हजार रुपये का मिला था‌ कमीशन।



बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ पहासू की मलिन बस्ती में कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने बहनों से बंधवाई राखी, शगुन देकर सुरक्षा और सम्मान का दिया संदेश; उन्होंने रक्षाबंधन को प्रेम, विश्वास, सम्मान और समानता का पर्व बताते हुए हर बहन-बेटी की सुरक्षा को सभी की जिम्मेदारी बताया। कार्यक्रम में नरेश बाल्मिकी, सगीर अहमद, अखिल पठान, भजनलाल जाटव, परवेज पठान, मुनाजिम खान, राजकुमार बघेल, कुलदीप शर्मा, शिवकुमार और पुनीत यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

📰✍️ खुर्जा नगर की 14 शाखाओं में रक्षाबंधन कार्यक्रम, स्वयंसेवकों ने बांधा रक्षा सूत्र और लिया सामाजिक समरसता का संकल्प; विश्वकर्मा शाखा का कार्यक्रम आर्य समाज मंदिर, पदम सिंह गेट पर हुआ, जहां भगवा ध्वज के समक्ष प्रार्थना के बाद स्वयंसेवकों ने एक-दूसरे को रक्षा सूत्र बांधा। नगर कार्यवाह सुदर्शन ने कहा कि रक्षाबंधन सामाजिक एकता, सेवा, संगठन और राष्ट्रभाव को मजबूत करने का पर्व है, कार्यक्रमों में स्थानीय नागरिकों ने भी सहभागिता की।

📰✍️पहासू पुलिस के हत्थे चढ़े 3 वाहन चोर, दो चोरी की बाइक बरामद; गिरफ्तार आरोपियों में लवकुश निवासी सरगांव, मनीष  निवासी समनपुर और हिमांशु निवासी बुलंदशहर हैं शामिल, बाइक चोरी कर उनकी नंबर प्लेट हटाकर सस्ते दामों में बेचते थे आरोपी, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल।



News Editor: Dharmendra Mittal



शेयर करें: