चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

✍️बुलंदशहर में स्वतंत्रता दिवस पर एक रुपये में मिलेगा नया BSNL सिम, 14 और 15 अगस्त को लगेगा मेगा सिम व FTTH मेला; BSNL के AGM प्रदीप कुमार के अनुसार सिम के साथ मिलेगी अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज डेढ़ जीबी डाटा। 2399 रुपये के प्लान में 365 दिन की वैधता, प्रतिदिन दो जीबी डाटा और 100 SMS के साथ दी जाएगी 47 दिन अतिरिक्त इनकमिंग सुविधा।


1.📰✍️ बुलंदशहर पहुंची राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर, जिला पंचायत हॉल में महिला जनसुनवाई के बाद पत्रकारों से की वार्ता, अधिकारियों के साथ भी की बैठक; पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा देशभर में महिला अपराधों में आई है कमी, पीड़ित महिलाओं की शिकायतों पर पुलिस को गंभीरता से करनी चाहिए कार्रवाई, इस दौरान उन्होंने महिलाओं से बिना डरे शिकायत दर्ज कराने की भी की अपील, वार्ता के दौरान डीएम और एसएसपी भी रहे मौजूद।
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस 👇

2.📰✍️ शहर में निकली भाजपा की विशाल तिरंगा यात्रा, जिलाध्यक्ष विकास चौहान के नेतृत्व में निकली यात्रा में स्कूल-कॉलेजों के हजारों छात्र-छात्राएं हुए शामिल, निर्धारित समय से एक घंटा देरी से पहुंचे प्रभारी मंत्री सुरेंद्र दिलेर; देर से पहुंचे मंत्री जी को यात्रा में आगे पहुंचने के लिए लगानी पड़ी दौड़, कालाआम से अंसारी रोड और डीएवी फ्लाईओवर तक जगह जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत। इस दौरान डॉ. अंतुल तेवतिया, लक्ष्मीराज सिंह, दीपक दुल्हेरा, कुलदीप चौधरी, हितेश गर्ग, संतोष वाल्मीकि, गौरव मित्तल, दीपक ऋषि, लवकुश चौधरी, अमित बंसल, अभिनव वर्मा, धर्मेंद्र काली सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद।


3.📰✍️ तिरंगा यात्रा के दौरान हुआ हादसा, शहर के कालाआम चौराहे पर गुब्बारे फुलाते समय फटा सिलेंडर, दो मजदूर झुलसे, एक गंभीर; भाजपा की तिरंगा यात्रा के लिए गैस के गुब्बारे फुला रहे थे मोहल्ला साठा निवासी राकेश और राजेश, नोजल लगाते समय अचानक सिलेंडर फटने से झुलस गए दोनों, दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां राजेश की गंभीर हालत देखते हुए हायर मेडिकल सेंटर किया गया रेफर।

4.📰✍️ जिला पंचायत में नक्शा स्वीकृति में अनियमितता पाए जाने पर बड़ा एक्शन, वरिष्ठ लिपिक विशाल कुमार गोस्वामी निलंबित; जांच में सक्षम अधिकारी की स्वीकृति के बिना पत्रावलियों का निस्तारण, निर्धारित धनराशि जमा कराए बिना अनुज्ञा पत्र जारी करने और फर्जी डिस्पैच नंबर अंकित करने के मिले साक्ष्य। अपर मुख्य अधिकारी सुधीर कुमार ने लोगों से की है निलंबित लिपिक के माध्यम से स्वीकृत नक्शों व दस्तावेजों का कार्यालय में सत्यापन कराने की अपील।

5.📰✍️ औरंगाबाद में पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरा निकाह करने पहुंचे दूल्हे को दुल्हनपक्ष ने बारातियों समेत बनाया बंधक, डेढ़ लाख रुपये खर्च दिलाकर हुआ समझौता; गढ़मुक्तेश्वर के झडीना निवासी इमरान का करीब छह साल पहले हुआ था निकाह, नहीं हुआ था तलाक। बुधवार शाम दूसरी शादी के लिए औरंगाबाद पहुंचने पर दर्जनभर लोगों के साथ समारोह में पहुंच गई पहली पत्नी, किया हंगामा। जिसके बाद दुल्हन पक्ष ने दूल्हे व बारातियों को बना लिया बंधक, पुलिस ने सभी को मुक्त कर पहुंचाया थाने, जहां पंचायत में दावत पर खर्च करीब डेढ़ लाख रुपये दिलाकर कराया गया समझौता।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ गांव की थीम ‘चलो सहेली पुर गांव की ओर’ पर भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव, नेहा तायल बनीं तीज क्वीन; भूड़ चौराहे स्थित होटल ब्लू मून में हुआ आयोजन। सोनी वाधवा, तेजस्वी मित्तल और दीप्ति सिंह ने किया कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन। कार्यक्रम में महिलाओं ने नृत्य, गेम्स, हास्य-व्यंग और कपल डांस में लिया हिस्सा, सभी महिलाओं और विजेताओं को उपहार देकर किया गया सम्मानित, इस दौरान संस्था के सभी सदस्य रहे उपस्थित।


📰✍️ शहर के काला आम चौराहे पर तिरंगा यात्रा का व्यापारी सुरक्षा फोरम ने किया भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा के साथ बांटी शिकंजी और पानी; नगर अध्यक्ष प्रियतम प्रेम, जिला मीडिया प्रभारी युगल गोस्वामी, अंसारी रोड बाजार अध्यक्ष नीतीश गोयल, सुयश देशभक्त, सुनील प्रधान, पवन गोयल, विक्की गोयल, प्रशांत गुप्ता, राजेश गुप्ता, प्रेम महेश्वरी, अमित भारद्वाज, विकास गोयल, तनुज अरोरा, योगेश पिल्ले सहित व्यापारी रहे मौजूद।

📰✍️ विश्व देहदान दिवस पर राजेन्द्र अग्रवाल ने मरणोपरांत देहदान का लिया संकल्प, दधीचि देहदान समिति प्रतिनिधि राजीव गुप्ता को सौंपा संकल्प पत्र; उनके निर्णय के बाद भारत विकास परिषद गौरव के पदाधिकारियों ने उनके निवास पर पहुंचकर किया सम्मानित। इस दौरान विजय गर्ग, बृजेश गर्ग, केडी गुप्ता, मनीष मांगलिक, सतीश गर्ग, वीएस सक्सेना, मनोज गुप्ता, राकेश मित्तल, एसके गोयल, सुशील अग्रवाल, दयाशंकर गिरी, हेमंत सिंह और सजल अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


📰✍️ डिबाई के अफजलपुर गांव में महिला की संदिग्ध मौत, गले में मिला चुन्नी का फंदा, भाई ने जताई हत्या की आशंका; घर के आंगन में मिला पूनम पत्नी ओमप्रकाश का शव, अलीगढ़ निवासी भाई नेमपाल ने हत्या की जताई आशंका, करीब 20 वर्ष पहले ओमप्रकाश से हुई थी पूनम की शादी, उसके दो बेटे व एक बेटी हैं, पति जयपुर में सिलाई का करते हैं काम, जांच में जुटी पुलिस।

📰✍️ खुर्जा के विराज रेस्टोरेंट में तीज और तिरंगा उत्सव का आयोजन, महिलाओं के बीच हुई ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता; श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट की महिला प्रकोष्ठ शाखा की ओर से आयोजित कार्यक्रम की जिला अध्यक्ष लेखिका रिंकी अग्रवाल ‘प्राची’ ने किया संचालन। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, कार्यक्रम में स्वीटी गर्ग, चंचल मित्तल, गीता गोयल, कामिनी शर्मा सहित अन्य महिलाएं रही उपस्थित।


📰✍️ बुलंदशहर में घर-घर तिरंगा अभियान के तहत जिला महिला समिति ने बांटे निःशुल्क तिरंगे; जिला महिला समिति की ओर से सभी ग्राहकों को निःशुल्क तिरंगा वितरित कर हर घर तिरंगा फहराने का दिया गया संदेश।

देश विदेश

📰✍️ बुलंदशहर के SDM दिनेश चंद्र का बांदा सिटी मजिस्ट्रेट पद पर तबादला, यूपी में सात PCS अफसरों के स्थानांतरण; PCS ज्योति राय को ADM FR बलरामपुर पद से हटाकर अपर आयुक्त आजमगढ़, संदीप केला को ADM FR बलरामपुर, दिव्या ओझा को ADM J बरेली, विनय सिंह को सिटी मजिस्ट्रेट गोरखपुर, उत्कर्ष श्रीवास्तव को सिटी मजिस्ट्रेट प्रयागराज और निधि पांडेय को SDM लखनऊ बनाया गया है।

News Editor: Dharmendra Mittal
