चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार


1.📰✍️ बुलंदशहर कलेक्ट्रेट समेत जिलेभर की तहसीलों में तैनात 17 कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल, डीएम के निर्देश पर एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार सिंह ने जारी किए आदेश, तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश; जारी आदेश में अजय कुमार शर्मा, नेपाल सिंह, गिरीश कुमार सिंह, हेमलता शर्मा, रोहताश कुमार, योगेश कुमार, तरुण कुमार शर्मा, मोहम्मद साजिद, महेन्द्रपाल सिंह, प्रताप सिंह, नितिन प्रताप सिंह, आशीष भारद्वाज, विकास कुमार, हिमांशु कुमार, सतीश कुमार शर्मा, नीरज कंसल एवं नरेन्द्र कुमार के पटलों में किया गया है फेरबदल।


2.📰✍️ भूतेश्वर मंदिर के पास उफनते नाले में बही 11 वर्षीय चारु का 80 घंटे बाद भी सुराग नहीं, काली नदी में 30 किमी तक चला महा सर्च अभियान; लगातार रेस्क्यू अभियान में जुटे हैं 50 से अधिक कर्मी, प्रशासन ने तलाश का दायरा बढ़ाते हुए काली नदी में करीब 30 किलोमीटर तक मोटरबोट और गोताखोरों की मदद से चलाया सर्च अभियान, जिसमें बागपत से आई आठ सदस्यीय गोताखोर टीम भी रही शामिल। शहर में चारु की सकुशल बरामदगी के लिए दुआओं का जारी है दौर, परिवार का रो रो कर हो रहा है बुरा हाल, जिम्मेदार लोगों के खिलाफ शहर की जनता में भारी रोष।


3.📰✍️ हादसे के तीन दिन बाद आज घटनास्थल का दौरा करने और पीड़ित परिवार से मिलने बुलंदशहर आने वाले थे प्रभारी मंत्री, उनका प्रस्तावित दौरा अंतिम समय में हो गया निरस्त; स्कूल पर हो रही है कार्रवाई, कर्मचारी और अधिकारी भी हुए हैं निलंबित, लेकिन जनप्रतिनिधियों की अभी तक तय नहीं हुई कोई जवाबदेही। पूरे जिले में अलग-अलग जगह से खुले हुए नालों, गंदगी और खराब नगर पालिका व्यवस्था की तस्वीरें और वीडियो लगातार आ रही है सामने, लोगों में देखने को मिल रहा है भारी गुस्सा, वीडियो वायरल होने पर ढके जा रहे हैं नाले।

4.📰✍️ सिकंदराबाद में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की चली गई जान, एक तहसीलकर्मी व एक कॉलेज कर्मचारी की मौत; सिरोधन कट पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से तहसील सिकंदराबाद में संग्रह सेवक पद पर तैनात उमेश की हो गई मौत, वह ड्यूटी के बाद बाइक से लौट रहे थे अपने गांव। वहीं, दूसरे हादसे में सिरोधन बाईपास पर नयागांव निवासी कॉलेज कर्मचारी सुशील की बाइक को अज्ञात वाहन ने मार दी टक्कर, जिससे उनकी मौके पर ही हो गई मौत।

5.📰✍️अनूपशहर क्षेत्र के बगसरा गांव में मंदिर जा रहे ग्राम प्रधान की संदिग्ध मौत, घर से करीब 200 मीटर दूर मंदिर जाने वाले मार्ग पर मिला ग्राम प्रधान सोरन सिंह का शव; रोज की तरह सुबह करीब 5 बजे मंदिर के लिए निकले थे 65 वर्षीय सोरन सिंह, पुलिस के अनुसार उनके शरीर पर नहीं मिले हैं कोई चोट के निशान, पोस्टमार्टम की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी मौत के कारणों की असली वजह, ऐतिहातन के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स तैनात।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ सिकंदराबाद में दांतों से कार खींचकर हरिद्वार से गंगाजल ला रहे नरेंद्र बने आकर्षण का केंद्र, अनोखी कांवड़ यात्रा देखने के लिए मार्ग पर लोगों की उमड़ रही भीड़; अलीगढ़ निवासी नरेंद्र 10 जुलाई से हरिद्वार से भगवान शिव की प्रतिमा से सजी कार को रस्सी के सहारे दांतों से खींचते हुए अपने गांव की ओर बढ़ रहे हैं, 10 अगस्त तक गांव पहुंचकर 11 अगस्त को महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का गंगाजल से करेंगे जलाभिषेक।

📰✍️ हाईकोर्ट अधिवक्ता मूसा मुनीर सर्वोच्च न्यायालय के राष्ट्रीय न्यायिक संग्रहालय से सम्मानित, परपरदादी मुसम्मात खानज़ादी बेगम से जुड़े वर्ष 1870 के ऐतिहासिक न्यायिक निर्णय की पुनर्मुद्रित प्रति संग्रहालय को भेंट करने पर किया गया सम्मानित; खानपुर रियासत की बेटी मुसम्मात खानज़ादी बेगम के ऐतिहासिक संघर्ष को राष्ट्रीय सम्मान मिलने से क्षेत्र में खुशी की लहर। एक पर्दानशीन महिला थीं वह, जिन्होंने औपनिवेशिक भारत में अपने कानूनी अधिकारों के लिए संघर्ष कर कायम की थी न्याय की मिसाल।


📰✍️ कांग्रेस ने तेज कीं मिशन-2027 की तैयारियां , ब्लॉक, नगर और वार्ड कमेटियों के पुनर्गठन के निर्देश; जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी नगर व ब्लॉक अध्यक्षों को एक सप्ताह के भीतर संगठन का पुनर्गठन पूरा करने के दिए गए निर्देश। इस दौरान डॉ. शुऐब ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने के दिए सुझाव, नईम मंसूरी ने कहा जिले में बनाए जा चुके हैं 2600 बूथ अध्यक्ष, अगस्त में पूरा होगा सत्यापन।


📰✍️ औरंगाबाद के पिपाला गांव का 13 वर्षीय छात्र लकी चार दिन बाद भी लापता, परिजनों की बढ़ी चिंता; महावीर सिंह का पुत्र लकी स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन अमर सिंह इंटर कॉलेज लखावटी नहीं पहुंचा। परिजनों की तहरीर पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, लेकिन चार दिन बाद भी छात्र का कोई सुराग नहीं लग सका। खबर है कि उसका इंस्टाग्राम पर परिजनों को आया है मैसेज, राजस्थान में ट्रेस हुई है लोकेशन, फिलहाल अभी इसकी नहीं हुई है पुष्टि।

📰✍️पुलिस लाइन में पांच सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सम्मानपूर्वक दी गई विदाई; सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने उपनिरीक्षक कालीचरण, नरेंद्र कुमार, मुख्य आरक्षी साहब सिंह, शराफत अली और प्रमोद कुमार को शॉल, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति-पत्र एवं उपहार देकर किया सम्मानित। समारोह में प्रतिसार निरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव, यातायात प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी रहे मौजूद।


📰✍️ समरसता संकल्प अभियान के पवित्र कलश रथ का भव्य स्वागत, संत गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष पर वाराणसी से निकले कलश रथ का गुलावठी टोल से भाजपा जिला कार्यालय तक पुष्पवर्षा कर किया गया स्वागत; भाजपा जिला महामंत्री संतोष वाल्मीकि ने बताया कि जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में समरसता और सामाजिक सद्भाव को लेकर विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे आयोजित, इस दौरान विधायक लक्ष्मीराज सिंह, गौरव मित्तल, अभिनव वर्मा सहित अन्य रहे मौजूद।


📰✍️ मोहन कुटी वृद्धाश्रम में रोटरी क्लब सिटी ने किया वृक्षारोपण, क्लब सदस्यों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश; इस दौरान लवकेश गुप्ता, राजीव अग्रवाल, अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल, सचिव अजय गोयल, कोषाध्यक्ष अंकुर गर्ग, दीपक बंसल, अजय कंसल, अजय मित्तल, जुगनेश बंसल, सुमित मित्तल, दिव्यांशु कंसल और मुनेश कंसल ने अपने गुरु एवं बुजुर्गों के नाम के लगाए पौधे।


📰✍️ खुर्जा में तिहरे हत्याकांड का 50 हजार का इनामी सोनू सैनी अगवाल कट के पास से गिरफ्तार; मोहल्ला पंजाबीयान निवासी सोनू को पुलिस ने अवैध पिस्तौल सहित किया गिरफ्तार, आरोपी 25 अप्रैल की रात सुभाष रोड पर हुए तिहरे हत्याकांड में चल रहा था फरार।
देश विदेश

📰✍️ नई दिल्ली में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मुद्दे पर संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन, पुजारी के वेश में दानपेटी लेकर पहुंचे सांसद पप्पू यादव; राहुल गांधी सहित विपक्षी सांसदों ने दान पेटी में डाला चंद, प्रदर्शन के दौरान सांसदों ने “अमित शाह संसद से गायब क्यों” लिखे बैनर भी किए प्रदर्शित, सांसद पप्पू यादव के इस नाटकीय प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल।
News Editor: Dharmendra Mittal
