30 जुलाई 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

1.📰✍️चारु का 55 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग, मासूम की सलामती के लिए शहर के मंदिरों और मस्जिदों में दुआ मांग रहे लोग, तलाश में जुटा पूरा सिस्टम; साठा क्षेत्र में बारिश के दौरान खुले नाले में बही कक्षा चार की छात्रा चारु कश्यप की तलाश में पिछले दो दिन से लगातार सर्च अभियान चला रही है एनडीआरएफ, पीएसी, पुलिस, फायर ब्रिगेड, नगर पालिका और प्रशासन की टीमें, उसकी सलामती और जल्द तलाश पूरी होने की कामना को लेकर हर धर्म और हर जाति के लोग कर रहे दुआ।

2.📰✍️ स्कूल पर मुकदमा, चार अधिकारी निलंबित: चारु हादसे के बाद कार्रवाई तेज लेकिन जिम्मेदारी पर उठे बड़े सवाल, आर्थिक मदद न मिलने पर भी उठ रहे सवाल; घटना के बाद नगर पालिका के दो जूनियर इंजीनियर और दो सैनिटरी इंस्पेक्टर को कर दिया गया है निलंबित। स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर की जा रही है पूछताछ। लगातार रेस्क्यू अभियान चल रहा है लेकिन 55 घंटे बाद भी बच्ची का सुराग नहीं मिला है, घटना के दो दिन बाद भी पीड़ित परिवार से मिलने बुलंदशहर नहीं पहुंचे हैं प्रभारी मंत्री, कोई आर्थिक सहायता की भी‌ नहीं की गई है घोषित। समय पर नालों की सफाई न होने और बदहाल जलनिकासी व्यवस्था को लेकर शहर की जनता में भारी रोष।

मामले में बच्ची की मां की बाइट 👇

3.📰✍️ कांवड़ यात्रा की तैयारियों की डीएम और एसएसपी ने की समीक्षा, 5 सुपर जोन, 19 जोन और 59 सेक्टर बनाए गए; अनूपशहर के एलडीएबी इंटर कॉलेज में आयोजित हुई बैठक, जिलाधिकारी कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने यात्रा मार्ग, घाट, बैरिकेडिंग, पेयजल, चिकित्सा, सफाई, विद्युत, अग्निशमन, सीसीटीवी और ड्रोन निगरानी की समीक्षा की। अधिकारियों को संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता और आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी करने के दिए गए निर्देश।

4.📰✍️ नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिले सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह, फुटओवर ब्रिज और एलिवेटेड रोड की उठाई मांग; इस दौरान विधायक ने विधानसभा क्षेत्र में पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक स्थानों पर फुटओवर ब्रिज तथा औद्योगिक क्षेत्र में जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए एलिवेटेड रोड निर्माण का रखा प्रस्ताव, मंत्री ने सभी मांगों पर सकारात्मक पहल का दिया भरोसा।

5.📰✍️ औरंगाबाद क्षेत्र से कक्षा नौ का छात्र लकी मंगलवार से लापता, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी, अभी तक नहीं मिला कोई सुराग; मंगलवार को अमर सिंह इंटर कॉलेज लखावटी जाने के लिए घर से निकला था गांव पिपाला निवासी 13 वर्षीय लकी, लेकिन नहीं पहुंचा स्कूल, देर शाम तक घर भी नहीं लौटने पर परिजनों को कोई चिंता। पिता महावीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर स्कूल व आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन छात्र का अभी तक नहीं मिला कोई सुराग।



बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ चोला पीएचसी में सेवानिवृत्ति से एक दिन पहले वार्ड बॉय ने फांसी लगाकर दी जान, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात 60 वर्षीय राकेश सोलंकी का सुबह ड्रेसिंग रूम में पंखे से लटका मिला शव; सूचना पर चोला पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, कल 31 जुलाई को उनकी होनी थी सेवानिवृत्ति, आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है पुलिस।

📰✍️ सेंट मोमिना स्कूल में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण, रित्विका पलावत बनीं स्कूल कैप्टन; सत्र 2026-27 के इन्वेस्टिचर समारोह में डायरेक्टर एकेडमिक साविता सिंह व प्रधानाचार्या वर्षा सिरोही ने नव निर्वाचित छात्र परिषद को सैश व बैज पहनाकर सौंपीं जिम्मेदारियां। रित्विका पलावत को प्रदान की गई ‘की ऑफ रिस्पॉन्सिबिलिटी’।

📰✍️ कालाआम स्थित कलश होटल में 2 अगस्त को होगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव, आचार्य प्रमोद कृष्णम सहित कई विशिष्ट अतिथि होंगे शामिल; बालाजी दरबार के महंत स्वामी परमदेव एवं सनातन धर्म प्रेमियों के सौजन्य से अखंड हनुमान चालीसा पाठ, संकीर्तन और विशाल भंडारे का होगा आयोजन। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह तथा राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह होंगे मुख्य यजमान।

📰✍️ श्री सप्त भवानी अखाड़ा सोशल मीडिया विंग का गठन, आदित्य चौहान अध्यक्ष और अमित साहू बने सचिव; संस्थापक एवं अध्यक्ष शुभम अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में टीम का किया गया गठन, धार्मिक आयोजनों के प्रचार-प्रसार और जनसंपर्क की सौंपी गई जिम्मेदारी। यश घंसल, विशाल वर्मा, हिमांशु सैनी, भरत अग्रवाल, यश शर्मा, सोनू कश्यप और भावेश आहूजा को बनाया गया सदस्य।

📰✍️ औरंगाबाद में समरसेबल पंप चालू करते समय करंट से 11 वर्षीय किशोर कुनाल की मौत; शाम करीब सात बजे घर में समरसेबल पंप चालू करने गया था गांव ओलिना निवासी राजकुमार का पुत्र कुनाल, स्विच बोर्ड या तार में करंट उतर आने से वह उसकी चपेट में आ गया, परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत कर दिया घोषित।

📰✍️ शहर के मोहन कुटी वृद्धाश्रम में रोटरी क्लब सिटी ने की सेवा, जरूरतमंद बुजुर्गों को बांटी सामग्री क्लब व जुग्नेश बंसल के सहयोग से वृद्धजनों को वस्त्र, खाद्य सामग्री एवं अन्य आवश्यक सामान किया गया वितरित। इस दौरान अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल, सहित अजय गोयल, राजीव अग्रवाल, लवकेश गुप्ता, अंकुर गर्ग, दीपक बंसल, जिग्नेश बंसल, अजय कंसल, अजय मित्तल, सुमित मित्तल, मुनेश कंसल व दिव्यांशु कंसल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

📰✍️ सिकंदराबाद की हीरा कॉलोनी में बीबीसी स्कूल के पास पानी से घिरा ट्रांसफार्मर बना हादसे का खतरा, जमीन के 4 फीट नीचे स्थापित ट्रांसफार्मर के आसपास अब भी जमा है पानी; स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कूल से महज 30 कदम दूर स्थित ट्रांसफार्मर के आसपास अब भी भरा है पानी, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, विद्युत विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग।

📰✍️ औरंगाबाद के गांव कोड़ा शमशाबाद मार्ग स्थित देवी मां मंदिर में दान-पात्र तोड़कर हजारों रुपये चोरी, जांच में जुटी पुलिस; देर रात अज्ञात चोर दान-पात्र का ताला तोड़कर चोरी कर ले गए करीब पांच हजार रुपये की नकदी, सुबह श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने पर घटना की हुई जानकारी।

📰✍️ शहर के राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में गंदगी का अंबार, सफाई न होने से लोगों में आक्रोश; मैदान में फैली गंदगी और आवारा जानवरों की मौजूदगी से विद्यार्थियों की सुरक्षा पर उठ रहे हैं सवाल, बीमारियों का भी लगा रहता है खतरा, मैदान की जल्द से जल्द सफाई करने की मांग।


News Editor: Dharmendra Mittal



शेयर करें: