29 जुलाई 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

1.📰✍️शहर के साठा में खुले नाले में गिरी 11 वर्षीय बच्ची चारु के मामले में चार अधिकारी निलंबित, डीएम की रिपोर्ट पर शासन की बड़ी कार्रवाई; बारिश के दौरान जलभराव के बीच छात्रा के नाले में गिरने की घटना के बाद नगर पालिका परिषद बुलंदशहर में तैनात दो सफाई इंस्पेक्टर और दो जेई को कर दिया गया है निलंबित। डीएम कुमार हर्ष ने नालों की समुचित सफाई न होने और पहली बारिश में ही जलभराव की स्थिति बनने को गंभीर लापरवाही मानते हुए शासन को भेजी थी जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति, कार्रवाई से नगर पालिका परिषद में मचा हड़कंप।

2.📰✍️ शहर के साठा में खुले नाले में बही 11 वर्षीय छात्रा चारु का 32 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही हैं पुलिस, फायर ब्रिगेड, नगर पालिका और एनडीआरएफ की टीमें; डीएम कुमार हर्ष, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार सिंह, एसडीएम सदर अंगद कुमार और सीओ सिटी प्रखर पांडे ने मौके पर पहुंचकर अभियान का किया निरीक्षण। बालिका के पिता रिंकू कश्यप की तहरीर पर पुलिस ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ दर्ज किया है मुकदमा, डीएम ने जांच एडीएम वित्त को सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का दिया है आश्वासन। नगर पालिका पर नालों की सफाई में लापरवाही के आरोप में लोगों में भारी रोष।

3.📰✍️ डीएम कुमार हर्ष ने जनपद में एसडीएम स्तर पर किए प्रशासनिक फेरबदल, गैर जनपद से स्थानांतरित होकर आए पीसीएस अफसर सतेन्द्र कुमार को मिली खुर्जा की जिम्मेदारी; यहां से एसडीएम खुर्जा प्रतीक्षा पांडेय को एसडीएम न्यायिक शिकारपुर किया है नियुक्त। इसके अलावा रविकांत चौबे को एसडीएम न्यायिक खुर्जा, शुभम यादव को एसडीएम न्यायिक डिबाई और राकेश कुमार मौर्य को एसडीएम न्यायिक स्याना की सौंपी गई है जिम्मेदारी।

4.📰✍️ कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने ट्रांसपोर्टरों के साथ की बैठक, डायवर्जन, भारी वाहनों के संचालन, पार्किंग और आपातकालीन सेवाओं को लेकर दिए गए आवश्यक निर्देश; इस दौरान कप्तान ने इंटरसेप्टर वाहन को भी पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कांवड़ मार्गों पर ओवरस्पीडिंग, खतरनाक ड्राइविंग और यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करेगा यह वाहन। बैठक में एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय, सीओ प्रखर पाण्डेय और सीओ यातायात अनिल कुमार शाही रहे मौजूद।

5.📰✍️ सिकंदराबाद के मोहल्ला चौधरीवाड़ा में पैसों के लेनदेन को लेकर दो पड़ोसियों में विवाद, एक ने दूसरे को मारी गोली, आरोपी पुलिस हिरासत में; पैसों के विवाद में अबरार ने हनीफ पर तमंचे से कर दिया फायर, मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी अबरार को हिरासत में ले लिया है, घायल हनीफ का अस्पताल में चल रहा है इलाज, पुलिस द्वारा उसकी स्थिर बताई जा रही है हालत।



बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ चारु कश्यप हादसे की हो उच्चस्तरीय जांच, कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने नगर पालिका चेयरमैन‌ सहित जिम्मेदार कर्मचारियों पर एफआईआर की उठाई मांग; जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर नालों की सफाई, खुले मैनहोल और जल निकासी व्यवस्था की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्यवाही करने की रखी मांग। इस दौरान डॉ. एसडी शर्मा, नरेंद्र चौधरी, मुनीर अकबर, देशदीपक भारद्वाज, मनोज शर्मा, नरेश भारद्वाज और वीरेंद्र शर्मा रहे मौजूद।

📰✍️ गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब, मंदिरों और आश्रमों में गुरु पूजन कर लिया आशीर्वाद; जिले के गंगा घाटों पर भी देखने को मिली भारी भीड़, विभिन्न स्थानों पर भजन-कीर्तन, सत्संग, हवन, भंडारे और धार्मिक कार्यक्रम हुए आयोजित।

📰✍️ रामघाट क्षेत्र में हजारा गंग नहर में कूदी महिला की ग्रामीणों ने बचाई जान, छह किलोमीटर बहने के बाद निकाला सुरक्षित; गुरु पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए आई 55 वर्षीय मंजू देवी निवासी मथुरा ने बेटी के स्नान के दौरान नहर में लगा दी छलांग। करीब 6 किलोमीटर दूर ग्राम गोकुलपुर खादर में ग्रामीण अतर सिंह ने उन्हें बहते देखा और धर्मेंद्र की मदद से नहर में कूदकर सुरक्षित निकाला बाहर।

📰✍️ नरौरा में 25 हजार रुपये का इनामी गैंगस्टर भूपेंद्र यादव गिरफ्तार, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद; संभल जिले का रहने वाला है गिरफ्तार इनामी बदमाश भूपेंद्र यादव, कब्जे अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद, भेजा गया जेल। अभियुक्त के खिलाफ पहले से थाना नरौरा में गैंगस्टर एक्ट सहित कई आपराधिक मुकदमे  हैं दर्ज।

📰✍️ स्याना में नशीला पदार्थ खिलाकर नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने ₹67 हजार का अर्थदंड भी लगाया; वर्ष 2024 में आरोपी ग्राम चांदपुर पूठरी निवासी मोहनलाल ने दुष्कर्म की घटना को दिया था अंजाम, पुलिस की प्रभावी पैरवी और पांच गवाहों के परीक्षण के बाद एडीजे/पॉक्सो-02 न्यायाधीश सतेन्द्र प्रकाश पाण्डेय ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए सुनाई सजा।


देश विदेश

📰✍️ हापुड़ के ब्रजघाट में कांवड़ यात्रा तैयारियों पर कमिश्नर भानु चन्द्र गोस्वामी नाराज, खराब व्यवस्थाओं पर ईओ को लगाई फटकार; मेरठ मंडल के कमिश्नर आईएएस भानु चन्द्र गोस्वामी ने डीआईजी कलानिधि नैथानी और डीएम कविता मीणा की मौजूदगी में ब्रजघाट का निरीक्षण किया। अव्यवस्थाएं देखकर उन्होंने नगर पालिका ईओ को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा- तैयारी कुछ हैं नहीं, क्या दिखाने आये हो यहां, हम यहां क्या घूमने आए हैं, बहुत खराब व्यवस्था है। जब कमिश्नर ही सरकारी इंतेजाम से खुश नही है तो कावड़ यात्रा के श्रद्धालुओं का क्या हाल होगा।

📰✍️ गाजियाबाद के निवाड़ी में बोलेरो और ट्रक की भिड़ंत में तीन कांवड़ श्रद्धालुओं की मौत, तीन घायल; चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर देर रात करीब 12:40 बजे हुए हादसे में राजस्थान के अलवर जिला निवासी रमेश, रतन और सरजीत की मौत हो गई। हरिद्वार दर्शन और गंगा स्नान के लिए जा रहे थे श्रद्धाल। पुलिस ने ट्रक चालक और परिचालक को हिरासत में लेकर वाहन कब्जे में लिया।


News Editor: Dharmendra Mittal



शेयर करें: