चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ जिले में धूमधाम से मना ‘इंटरनेशनल वूमेंस डे’, जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों में महिलाओं का हुआ सम्मान।
➡️ विकास भवन में आयोजित हुआ मुख्य कार्यक्रम; इस दौरान सीएम योगी के पिंक रोजगार महाकुंभ का हुआ सजीव प्रसारण, साथ ही डीएम श्रुति, विधायक लक्ष्मीराज सिंह, देवेंद्र सिंह लोधी, सीडीओ निशा ग्रेवाल व पालिकाध्यक्ष दीप्ति मित्तल ने जनपद की मेधावी बालिकाओं व महिलाओं को किया सम्मानित।

➡️राष्ट्र चेतना मिशन ने वूमेंस डे पर महिला थाना पुलिस को किया सम्मानित; अध्यक्ष हेमंत सिंह व सचिव मयूर अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महिला थाना पहुंचकर प्रभारी स्वाति रानी सहित महिला पुलिस टीम को नारी सुरक्षा व सशक्तिकरण में योगदान के लिए किया सम्मानित, इस दौरान कपिल राणा, कृष्ण मिश्रा, भूपेश कुमार, शुभित अग्रवाल व हिमांशु वाल्मीकि आदि रहे मौजूद।




2.📰✍️गर्मी के बीच अचानक घने कोहरे से ढका बुलंदशहर; पिछले दो दिन शनिवार और रविवार सुबह 3 बजे से देहाती क्षेत्रों और हाईवे पर देखा गया भयंकर कोहरा, विजिबिलिटी बेहद कम होने से वाहन चालकों को हुई काफी मुश्किलें, गर्म मौसम में कोहरे की इस अनोखी घटना से आम लोगों के साथ साथ मौसम वैज्ञानिक भी हैरान।

3.📰✍️आज शहर में एक मिठाई विक्रेता के प्रतिष्ठानों पर सर्वे करने पहुंची इनकम टैक्स की टीम; करीब एक दर्जन गाड़ियों के काफिले से पहुंची आयकर विभाग की टीम ने मिठाई विक्रेता के काला आम और अंसारी रोड स्थित प्रतिष्ठानों पर दस्तावेजों और लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की शुरु की जांच, सूचना मिलते ही दुकानों के बाहर व्यापारी नेताओं का लग गया जमावड़ा, मचा हड़कंप।



4.📰✍️ शहर के दिल्ली रोड स्थित ब्लू मून होटल में भारत विकास परिषद सेवार्थ शाखा ने धूमधाम से मनाया होली महोत्सव; राधा-कृष्ण झांकियां व फूलों की होली रही मुख्य आकर्षण, लठमार होली व मां काली की झांकी की गईं प्रस्तुत, अशोक लक्खा व श्रद्धा ठाकुर के भजनों पर खूब झूमे सदस्य, अंत में निकाले गए तीन लकी ड्रा। अध्यक्ष अनिल बंसल व कोषाध्यक्ष राजपाल सिंह वर्मा ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ, चन्द्र भूषण मित्तल ने किया संचालन, इस दौरान शाखा के सभी सदस्य सपरिवार रहे मौजूद।


5.📰✍️ प्रेमिका से मिलने बुलंदशहर आए बागपत के युवक की संदिग्ध हालत में मौत, जिला अस्पताल में शव छोड़कर खुद को पत्नी बताने वाली युवती फरार; घर पर मालिक का एक्सीडेंट हो गया है यह बताकर आज बुलंदशहर आया था विनोद कुमार (34), प्रेमिका से मिलने के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी हो गई मौत, सूत्रों के अनुसार युवक-युवती पहले एक होटल गए जहां युवक ने कथित तौर पर शक्तिवर्धक दवा का ले लिया ओवरडोज, बाद में मलका पार्क में उसकी तबीयत बिगड़ने से हो गई मौत, युवती उसे जिला अस्पताल लाकर अपना पति बताकर छोड़कर हो गई फरार, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज फरार युवती की तलाश की शुरू।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की बेटी शिखा गौतम बनी आईएएस, बुलंदशहर पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों से हुआ भव्य स्वागत; मीडिया से रूबरू होते हुए बोलीं- बनना चाहती थी शिक्षक, बन गई आईएएस। यूपीएससी की परीक्षा में 113वीं रैंक हासिल कर शिखा ने बुलंदशहर का नाम किया है रोशन, घर पहुंचने पर शहर में लोगों ने ढोल-नगाड़े बजाकर किया भव्य स्वागत, शुभकामनाएं देने वालों का लगा तांता।

📰✍️सिकंदराबाद के कायस्थवाड़ा चौकी स्थित गांव सिरोधन में ताला तोड़कर लाखों की चोरी; सोने-चांदी के जेवर व 50 हजार नकदी लेकर फरार हुए चोर, पशुओं की रखवाली के लिए घेर में सो रहा था परिवार, इसी बात का फायदा उठाकर चोरों ने घर में घुसकर घटना को दिया अंजाम।

📰✍️बुलंदशहर पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत, बोले ईरान-इजराइल युद्ध के बीच कम करनी होगी डीजल-पेट्रोल की खपत 40%; साथ ही आरोप लगाया कि मंडियों में किसानों को जा रहा है लूटा, विदेशी मक्का आने से किसानों को अपनी मक्का समर्थन मूल्य से करीब एक हजार रुपये कम पर पड़ रही है बेचनी, आलू किसान बर्बादी की कगार पर।

📰✍️बुलंदशहर पुलिस ने करीब 25 लाख की कीमत के 108 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए; एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक नरेश कुमार के पर्यवेक्षण में पुलिस ने फरवरी माह में अभियान चलाकर सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे।


📰✍️यूजीसी के कथित काले कानून के विरोध में दिल्ली रामलीला मैदान में सवर्ण समाज का प्रदर्शन; सैकड़ों समर्थकों के साथ दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचे अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर पृथ्वीराज सिंह ने प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार सवर्ण समाज की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है, चेतावनी दी कि यूजीसी कानून वापस नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।


📰✍️शिकारपुर हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली पंचर, सड़क पर बिखरे आलू; क्षेत्र के परशुराम चौक के पास की घटना, ट्रैक्टर ट्राली में भारी आलू के कट्टे गिरने से लगा जाम, कुछ देर बाधित रहा यातायात।

देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️कुत्ते के काटने से घायल एसडीएम ने मांगी छुट्टी, डीएम ने 8 दिन का अवकाश किया मंजूर; बलिया के बैरिया तहसील में तैनात 2023 बैच के पीसीएस अधिकारी एसडीएम आलोक प्रताप सिंह को कुत्ते ने दोनों हाथों में लिया काट, घाव हो गए गहरे, डीएम को लिखे पत्र में उन्होंने डॉक्टरों द्वारा बड़े संस्थान में इलाज की सलाह मिलने का हवाला देते हुए 6 से 13 मार्च तक मांगा अवकाश, हाथों में चोट के कारण आवेदन पर हस्ताक्षर की जगह लगाया अंगूठा, सोशल मीडिया पर खबर हो रही वायरल।

News Editor: Dharmendra Mittal


