7 मार्च 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📰✍️महंगाई की मार: ईरान- इजराइल- अमेरिका युद्ध के बीच घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर हुए महंगा; अंतरराष्ट्रीय हालात और ईरान-अमेरिका युद्ध जैसे तनावपूर्ण माहौल के बीच भारत में 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये और 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर में 115 रुपये की कर दी गई है बढ़ोतरी, बढ़ी हुई कीमतें आज से लागू।

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️खुर्जा में पुलिस दबिश के डर से युवक ने छत पर खुद को मारी गोली; क्षेत्र के मोहल्ला हनुमान टीला निवासी मनीष बंसल ने देर रात पुलिस दबिश के डर से अपने घर की छत पर अवैध तमंचे से खुद को गोली मारकर कर ली आत्महत्या, सूचना पर दबिश देने पहुंची थी पुलिस, उस पर सट्टेबाजी का था आरोप, रात करीब 10:15 बजे की घटना, पुलिस व फील्ड यूनिट ने मौके से तमंचा और खोखा किया बरामद, मृतक की पत्नी साक्षी बंसल ने कहा मेरे आदमी को खा गई पुलिस, वीडियो देखकर पीछे पड़ी पुलिस।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️ इससे पहले मनीष बंसल का नशे की अवस्था में एक वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल; वीडियो में उसने खुर्जा पुलिस पर हिस्ट्रीशिटरों और बदमाशों के लिए काम करने का लगाया था आरोप, कहा अवैध हथियारों की तस्करी के बदले रिश्वत लेती है पुलिस। कहा मुसलमानों के लिए काम करती है पुलिस, मैं हिंदू हूं, इसलिए मेरी नहीं हो रही कोई सुनवाई, घटना के बाद आज दिनभर क्षेत्र में जगह-जगह तैनात रहा पुलिस बल।

3.📰✍️ समाधान दिवस पर आज खुर्जा पहुंचे डीएम श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह; कुल प्राप्त 39 शिकायतों में सिर्फ एक का मौके पर हो पाया निस्तारण, शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए अधिकारियों को जल्द समाधान के  दिए गए निर्देश। इस दौरान सीएमओ डॉ. सुनील दोहरे, एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय, सीओ शोभित कुमार और तहसीलदार सचिन कुमार रहे मौजूद।

4.📰✍️बुलंदशहर में कल रविवार को कई क्षेत्रों में बिजली रहेगी गुल, लाइन शिफ्टिंग व मेंटेनेंस के चलते अलग-अलग समय पर रहेगा शटडाउन; सुबह 10 से 2 बजे तक सब्जी मंडी-द्वितीय, नीमखेड़ा, भूड, हाईडिल कॉलोनी, पुरानी जेल उपकेंद्र, हॉस्पिटल रोड, वलीपुरा, गंगेरा, सुनहेरा, हरतौली व नैथला, एनआईसी के एक व चकबंदी कार्यालय के दो ट्रांसफार्मर क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित। विभाग ने उपभोक्ताओं से की पेयजल व आवश्यक व्यवस्था पहले से करने की अपील।

5.📰✍️शहर में कचहरी रोड स्थित शनिदेव मंदिर पर रतन प्रकाश आर्थोपेडिक क्लीनिक व आई केयर सेंटर ने कराया भंडारा; इस दौरान डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. गीता शर्मा, डॉ. अनुभव शर्मा और श्वेता शर्मा ने श्रद्धालुओं को पूरी-सब्जी व हलवा का प्रसाद किया वितरित।



बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️UCEED में नोएडा की नंदिनी अग्रवाल ने ऑल इंडिया रैंक 28 हासिल कर बढ़ाया बुलंदशहर का मान; बुलंदशहर के हाइडिल वाले ओमी शंकर अग्रवाल की पोती
और संदीप कुमार की पुत्री है नंदिनी, UCEED (बैचलर इन डिजाइन) की ऑल इंडिया प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 28 प्राप्त कर जिले का नाम किया रोशन, उपलब्धि पर परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों ने दी बधाई।

📰✍️जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी के बुलंदशहर आगमन पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने साथियों संग किया स्वागत; जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्वामी जी का आध्यात्मिक चिंतन समाज को जोड़ने का करता है कार्य, इस दौरान स्वामी अवधेशानंद गिरी ने भी सभी को आशीर्वाद व शुभकामनाएं दीं।

📰✍️ गाजियाबाद के मिलिट्री ग्राउंड में श्री धार्मिक मित्र मंडल द्वारा छठा आयोजन संपन्न; शहर व आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कार्यक्रम में भक्ति, धार्मिक प्रवचन व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन हुआ, वहीं आयोजकों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम समाज में धार्मिक आस्था और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करते हैं।


News Editor: Dharmendra Mittal



शेयर करें: