9 सितंबर 2025: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

देश की बड़ी खबर: ब्रेकिंग न्यूज़

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुआ बुलंदशहर का लाल जेसीओ पैरा कमांडो प्रभात गौड़, भारतीय सेना ने इस मुठभेड़ में अभी तक लश्कर के दो आतंकियों को सुला दिया है मौत की नींद।

➡️ कल बुधवार को उनके पैतृक गांव नरसेना क्षेत्र के गांव पाली आनंद गढ़ी पहुंचेगा पार्थिव शरीर, यहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा अंतिम संस्कार। 46 वर्षीय प्रभात 1998 में सेना में हुए थे भर्ती, सोमवार को आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से हो गए शहीद, इस दौरान एक अन्य सिपाही भी मुठभेड़ में हुए हैं शाहिद।

2.📰✍️ गुलावठी में दर्दनाक सड़क हादसा; प्राइवेट बस में बेकाबू कैंटर ने पीछे से मारी टक्कर, हादसे में बस का इंतजार कर रहे चाचा भतीजे की मौत।

➡️ क्षेत्र में बराल चौकी के पास हाईवे पर हुए हादसे में गुलावठी के महौली गांव निवासी लुकमान और फरमान की हो गई मौत, दोनों चाचा-भतीजे आगरा जाने के लिए बस का  कर रहे थे इंतजार, बस में चढ़ते समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने बस में मार दी टक्कर, कैंटर छोड़कर चालक फरार। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम को भेजा।

3.📰✍️ सिकंदराबाद में बुजुर्ग की हत्या; बीती रात क्षेत्र के गांव सराय घासी में वृद्ध को एक शराबी युवक ने तमंचे के बट से पीट-पीट कर किया अधमरा, उपचार के दौरान मौत।

➡️ रात करीब 10:00 बजे दुकान से बीड़ी माचिस लेकर घर लौटते समय रास्ते में शराबी ने 70 वर्षीय करतार सिंह के साथ की मारपीट, सीओ भास्कर मिश्रा के अनुसार हमले के बाद पीड़ित में पुलिस में दर्ज कराई थी रिपोर्ट, उसके बाद अस्पताल में उपचार के दौरान हार्ट अटैक से हो गई मौत, जिसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी हुई है पुष्टि। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस।

4.📰✍️ सिटी के भूड़ चौराहे पर खड़े ट्रक के टायर और रिम चोरी का खुलासा; कोतवाली देहात पुलिस ने ताजपुर गांव से 2 शातिर चोरों को 4 ट्रक टायर-रिम व अवैध चाकू सहित किया गिरफ्तार।

➡️ 21 अगस्त को अहमदगढ़ निवासी दोनों चोर जतन सिंह और अर्जुन ने चोरी की घटना को दिया था अंजाम, दोनों आरोपियों पर पहले से दर्ज है काफी मुकदमे, थाना कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक और उनकी टीम ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।

5.📰✍️ पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा आयोजन को सफल बनाने हेतु भाजपा कार्यालय पर हुई मीटिंग, प्रदेश मंत्री वसंत त्यागी रहे मुख्य अतिथि।

➡️ जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने की अध्यक्षता। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, चित्रकला प्रतियोगिता, दिव्यांगजन सम्मान, स्वदेशी मेला, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती व केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार सहित विभिन्न कार्यक्रमों की रुपरेखा की गई प्रस्तुत। मीटिंग में एमएलसी दिनेश गोयल, विधायक प्रदीप चौधरी, पूर्व विधायक मुंशीलाल गौतम, शशि शर्मा, जिला महामंत्री अजय त्यागी, कुलदीप चौधरी, गौरव मित्तल और अभिनव वर्मा रहे उपस्थित।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️कब्बड्डी प्रतियोगिता में बुलंदशहर की महिला आरक्षियों ने जीता स्वर्ण पदक, कप्तान ने दी बधाई।

➡️उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक खेल प्रतियोगिता कबड्डी का आयोजन प्रयागराज कमिश्नरेट में हुआ। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जनपदों से चयनित पुरुष एवं महिला पुलिसकर्मी शामिल हुए। मेरठ जोन की पुरुष व महिला टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बुलन्दशहर से आरक्षी दिनेश कुमार, महिला आरक्षी सोनिका नागर (कप्तान) एवं महिला आरक्षी आशा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त कर जनपद पुलिस का नाम रोशन किया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस कार्यालय में तीनों आरक्षियों व टीम को गोल्ड मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि की सराहना की और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर एसपी सिटी शंकर प्रसाद भी उपस्थित रहे।

📰✍️ 11 सितंबर से शुरू होगा भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ का संस्कृति सप्ताह; कार्यकारिणी बैठक में लिया गया निर्णय।

➡️बैठक में प्रांतीय संगठन सचिव राजीव गुप्ता ने भी की शिरकत, अनिल बंसल ने की अध्यक्षता। चन्द्र भूषण मित्तल ने बताया कि 11 सितंबर से शुरू हो रहे संस्कृति सप्ताह में गोसेवा, तुलसी वितरण, कुष्ठ आश्रम पर अन्न सामग्री, हिंदी प्रेमियों का सम्मान, स्कूल में बच्चों को संस्कार कार्यशाला और उपहार वितरण, वानर सेना को भोग एवं स्वास्थ्य शिविर का किया जाएगा आयोजन। बैठक में कमल किशोर गोयल, सतेन्द्र अग्रवाल, ऋषि अग्रवाल, राजपाल सिंह वर्मा, नमन गर्ग, नितिन सचदेवा, गोपाल बंसल, राजेश गुप्ता आदि सदस्य रहे उपस्थित।

📰✍️ बुलंदशहर निवासी बिजनौर में तैनात सिपाही ने भाभी से परेशान होकर खाया जहर, इलाज के दौरान मौत।

➡️ मृतक सिपाही अमित कुमार के कमरे से पुलिस को मिले सुसाइड नोट में उसने दीप्ति नाम की एक लड़की पर ब्लैकमेलिंग का लगाया है आरोप। सिपाही ने 2 सितंबर को जहर खाया था, हालत बिगड़ने पर उसे मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, आज सुबह तोड़ दिया दम, अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव डोमला में अमित का सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार।

📰✍️  सांस्कृतिक सप्ताह के छठे दिन सिटी के कृष्णा नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचे भारत विकास परिषद बुलंदशहर समर्पण के सदस्य; बच्चों को कॉपी, पेंसिल, रबर, कटर, बिस्कुट तथा फ्रूटी आदि की वितरीत। आयोजन में जलज बंसल, नवीन बंसल, गौरव शर्मा एवं जेपी गुप्ता का रहा सहयोग।

📰✍️जनपद में आयोजित हुआ परिकल्पना 2047 पर परिचर्चा कार्यक्रम; शासन द्वारा नामित प्रबुद्धजन अमित मोहन प्रसाद (सेवानिवृत्त आईएएस), डॉ. अनंत कुमार (वरिष्ठ वैज्ञानिक) एवं विजय कुमार दत्त सेवानिवृत्त भारतीय रेल सेवा, मण्डलायुक्त मेरठ  डॉ. हृषिकेश भास्कर एवं डीएम श्रुति के नेतृत्व में हुआ आयोजन। जिलाधिकारी ने बताया कि विजन डॉक्यूमेंट 2047 हेतु जनभागीदारी आवश्यक है। इसके लिए क्यूआर कोड तैयार किया गया है जिससे आमजन अपने सुझाव ऑनलाइन प्रदान कर सकते हैं। इसके प्रचार-प्रसार हेतु व्यापक प्रयास किए जाने का निर्देश दिया गया।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️नेपाल में त्राहिमाम; सोशल मीडिया बैन से भड़के विरोध और हिंसक प्रदर्शन में लगभग 20 मौतें और सैकड़ों घायल, प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने दिया इस्तीफ़ा, देश छोड़ने की तैयारी, काठमांडू समेत कई इलाकों में कर्फ़्यू और सेना तैनात।

देखें फेसबुक पर वीडियो 👇

फेसबुक वीडियो लिंक

📰✍️ कानपुर में मेयर को आया गुस्सा जलभराव की शिकायत को अनसुना करने पर, अफसर व ठेकेदार को पानी भरे गड्ढे में धकेला

➡️ मेयर प्रमिला पांडेय ने आज मेट्रो अफसर को खींचकर पानी भरे गड्ढे में धक्का दे दिया। उनसे कहा अब समझ में आया। पूरे शहर को नरक बना दिया। जनता रोज इस समस्या से जूझ रही है। मेयर को गुस्से में देख मेट्रो अफसर और ठेकेदार मौके से भाग गए। इस दौरान नगर आयुक्त भी मौजूद रहे। मेयर प्रमिला पांडेय जलभराव की शिकायत पर गोविंदनगर पहुंची थीं। उन्होंने मौके पर मेट्रो अफसर और ठेकेदार को बुलाया। महापौर की अफसरों से बहस होने लगी। तभी उन्होंने एक अफसर को घसीटकर धक्का दे दिया। गोविंद में जलभराव से की शिकायत पर मेयर प्रमिला पांडेय ने मेट्रो अफसर तरुण कुमार और ठेकेदार समीर को मौके पर बुलाया। दोनों को जलभराव से होने वाली समस्या के बारे में बताया। मगर उन्होंने समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। इसको लेकर महापौर का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने मेट्रो अफसर तरुण कुमार और ठेकेदार समीर को खींचकर जलभराव में धकेल दिया। इस पर दोनों मौके से भाग गए।

📰✍️ रिटायर्ड अफसर को डिजिटल अरेस्ट कर बारह लाख रुपए ठगे, मुकदमा दर्ज।

➡️लखनऊ के गोमती नगर विराम खंड में रहने वाले केंद्रीय मंत्रालय से रिटायर संयुक्त निदेशक कृपा शंकर गौतम साइबर जालसाजों के नए पैंतरे में डिजिटल अरेस्ट के शिकार हो गए। जालसाजों ने उन्हें मनी लान्ड्रिंग और महिलाओं को अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में जेल भेजने की धमकी दी। दो दिन तक अलग कमरे में बंद रखकर बैंक से 12 लाख रुपए आरटीजीएस कराए। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। साइबर क्राइम थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार यादव ने बताया मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: