चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की मुख्य खबरें

📰✍️ बुलंदशहर सहित दिल्ली एनसीआर में सांसों पर संकट, दिल्ली के आनंद विहार का AQI 762, कई इलाकों में हालात गंभीर, जहरीली हवा में सांस ले रहे लोग।

➡️ एक्यूआई में आंशिक गिरावट के बावजूद बुधवार को लगातार आठवें दिन दिल्ली की वायु गुणवत्ता (Air Quality) ”बहुत खराब” श्रेणी में दर्ज गई। दीवाली से एक दिन पहले से ही एनसीआर क्षेत्र में एक्यूआई लगातार खराब श्रेणी में बना हुआ है, लोगों को सांस लेने में हो रही है दिक्कत, आंखों और गले की बढ़ रही समस्याएं।

📰✍️बुलंदशहर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया छठ महापर्व, गंगा घाटों और गंग नहरों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़।
➡️ छठ पर महिलाओं में छठ मैया को लेकर दिखा आस्था और श्रद्धा का नजारा। महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्ध्य देकर की छठ मैया की पूजा। जिला प्रशासन ने छठ महापर्व पर सुरक्षा व्यवस्था के किए पुख्ता इंतजाम। बुलंदशहर के सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र, किशनपुर, अनूपशहर और बुलन्दशहर गंगनहर पर दिखी भीड़।

📰✍️तारीख पर कोर्ट लाया गया धारा 302 का मुलजिम कोर्ट से फरार, एसएसपी श्लोक कुमार ने लापरवाह कांस्टेबल विनोद पर एफआईआर के दिये आदेश।

➡️ पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ सिकंदराबाद के रामबाड़ा निवासी अजय उर्फ अज्जू। 26 जून को हुए पूर्व फौजी चांद खां हत्याकांड में 120बी का मुल्जिम था अजय उर्फ अज्जू। फरार मुलजिम की तलाश जारी, बुलंदशहर नगर कोतवाली का मुलजिम है अजय।

📰✍️बुलंदशहर के एसपी देहात रोहित मिश्रा प्रमोशन पाकर बने आईपीएस, सीनियर अधिकारियों ने बैज लगा कर दी बधाई।

➡️ एडीजी जोन मेरठ डीके ठाकुर व आईजी रेंज मेरठ नचिकेत झा ने उनके उज्जवल भविष्य की बधाई दी

📰✍️ खुर्जा में पुलिस की पन्द्रह हजार के इनामी बदमाश गौरव के साथ मुठभेड़, लंगड़ा कर किया गिरफ्तार।

➡️ किसवागढ़ी मोड़ पर चैकिंग के दौरान जेवर की तरफ से बाइक पर आ रहें दो संदिग्ध व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया तो वो पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए सौंदा हबीबपुर गांव की तरफ भागने लगे। जिस पर पुलिस ने पीछा किया तो कुछ दूरी पर निर्माणाधीन कॉलोनी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गयी। फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। दूसरा बदमाश बाइक लेकर फरार हो गया। गिरफ्तार घायल बदमाश की पहचान गौरव पुत्र नानक निवासी ग्राम शाहपुर कलां थाना खुर्जा के रुप में हुई हैं।

📰✍️ जनपद में सरेआम दौड़ है ओवरलोड वाहन, संबंधित विभाग मामले से बन रहा अनजान।
➡️ खुर्जा के मुख्य चौराहा पर देखे गए ओवरलोड वाहन, दिन में ओवरलोड वाहनों से बना जान का खतरा। ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग मामले से बने अनजान।

📰✍️ दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल की जेल, साथ ही ₹30000 का लगा जुर्माना।
➡️ रामघाट क्षेत्र का रहने वाला है आरोपी महाराज, साल 2021 में एक लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को दिया था अंजाम।

📰✍️ मेरठ में शिवसेना के पश्चिमी उत्तर प्रदेश सम्मेलन का हुआ आयोजन, सम्मेलन में शामिल हुए जनपद के पदाधिकारी।

➡️ संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक जिले के जिला प्रमुख व कार्यकर्ताओं को सम्मान के लिए सम्मेलन रखा गया था। जिसमें शिवसेना कार्यकर्ताओं ने बालासाहेब ठाकरे के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। बुलंदशहर से सर्वेश राणा जिलाध्यक्ष, सुधीर सैनी, राजीव सिंह, जसवंत सिंह, अशोक कुमार, तेजवीर सिंह लोधी, सरोज सिंह, उषा राजपूत, प्रीति चौधरी, गीता दुग्गल, दानवीर प्रधान राजकुमार गिरी आदि मौजूद रहे ।

📰✍️ पत्नी के हत्यारे पति को उम्रकैद; न्यायाधीश विजयपाल सिंह ने आरोपी को आजीवन कारावास व 10,000/- रुपये के अर्थदण्ड की सजा से किया दंडित।
➡️ सिटी क्षेत्र के मोहल्ला राधा नगर हत्या का रहने वाला है आरोपी कमल सिंह। साल 2022 में अपनी ही पत्नी की गले में साड़ी का फंदा लगाकर कर दी थी हत्या।
उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

📰✍️झांसी में आग का तांडव, तीन मंजिला मार्केट में लगी भीषण आग, आर्मी ने मोर्चा संभालकर मोहल्ला कराया खाली, करोड़ों का नुकसान।
➡️ देर रात तीन मंजिला मार्केट में भीषण आग लग गई। तेल, घी और कपड़ों के चलते आग ने पलभर में विकराल रुप ले लिया। आग से दुकानों में रखे टिन में धमाके होने लगे। इससे लोग सहम उठे। सूचना पर दमकल की 24 गाड़ियां पहुंचीं। आर्मी को बुलाया गया। मोहल्ले को खाली कराया। दमकल कर्मियों ने खिड़कियों की जाली तोड़कर चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 3 दुकानें और 3 गोदाम जलकर राख हो गए। करीब 20 करोड़ का नुकसान हुआ है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है।

📰✍️गोरखपुर में क्रेन की चेन टूटने से गिरा निर्माणाधीन ब्रिज का गॉर्डर, इंस्पेक्टर की मौत, एक जवान गंभीर।

➡️ क्रेन से 10 क्विंटल के एल्यूमीनियम के गॉर्डर को उठाया जा रहा था तभी क्रेन की चेन टूट गई। जिससे सीमा सुरक्षा बल इंस्पेक्टर साथी जवान के साथ बाइक से जा रहे थे। गॉर्डर सीधे 45 साल के इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह कोठार पर आ गिरा। इंस्पेक्टर की मौके पर मौत हो गई। बाइक पर बैठा दूसरा साथी गंभीर घायल हो गया। एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया हादसे के बाद क्रेन छोड़कर चालक फरार हो गया।

📰✍️नोएडा के GIP मॉल में चौथी मंजिल से कूदी महिला, पति से नाराजगी के चलते उठाया खौफनाक कदम।
➡️ नोएडा के जीआईपी मॉल से एक महिला ने चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। महिला की पहचान दिल्ली के करावल नगर निवासी आकांक्षा सूद के रूप में हुई है।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️पंचतत्व में विलीन हुईं बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा, बेटे ने दी मुखाग्नि।

➡️ बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा का 72 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को राजेंद्र नगर स्थित उनके आवास पर बुधवार को लाया गया। पार्थिव शरीर आने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व मंत्री विजय कुमार सिन्हा सहित कई अन्य मंत्रियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

📰✍️नहीं रूक रहा जान से मारने की धमकी मिलने का सिलसिला, सलमान खान के बाद अब शाहरुख खान को मिली जान से मारने की धमकी, एक्शन में मुंबई पुलिस।
➡️ अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकियों का सिलसिला अभी थमा नहीं है कि अब शाहरुख खान का नाम भी इस मामले को लेकर चर्चा में आ गया है। सुपरस्टार को रायपुर के एक शख्स ने जान मारने की धमकी दी है।
स्पेशल न्यूज अपडेट वीडियो
📰✍️100 सेकेंड की वीडियो में देखें देश और दुनिया की सभी मुख्य खबरें👇