चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की मुख्य खबरें

📰✍️ बुलंदशहर सहित समस्त उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड जारी; ठंड से बचाव के लिए प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के लिए दिया संदेश।
➡️कहा- प्रिय प्रदेशवासियो! प्रदेश में शीतलहर चल रही है। अपना और अपनों का ख्याल रखें। बच्चों, वृद्धजनों और गंभीर रोगों से ग्रस्त लोगों की विशेष देखभाल करें। सभी सरकारी अस्पतालों में अच्छी चिकित्सा सुविधा, सुलभ जांच एवं दवाओं की सहज उपलब्धता हेतु स्वास्थ्य तंत्र को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

📰✍️ उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल; पांच सीनियर आईपीएस अफसरों सहित कुल 17 आईपीएस अफसर के हुए तबादले, आठ जिलों के बदले कप्तान।



📰✍️बैंक सेवा संचालक से लूटपाट करने वाले 5 लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़; सिकंदराबाद पुलिस और स्वाट टीम की सिकंदराबाद क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार हुए लुटेरे।
➡️ मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से बदमाश शुभम और निक्की घायल। अन्य तीन बदमाश रवि, धर्मवीर और अनुज को भी नाकाबंदी के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार। लुटेरों ने 5 जनवरी को शाहनवाज नामक बैंक सेवा संचालक से तमंचे के बल पर की थी एक लाख 90 हजार की लूट। बदमाशों के कब्जे से दो बाइक तमंचे, चेक बुक, एटीएम कार्ड और 51 हज़ार रुपये भी बरामद।

📰✍️ खुर्जा में बिजली बिल का भुगतान नहीं करने पर एक दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं के घर से मीटर उखाड़ ले गए बिजली कर्मी।
बाइट…राजकुमार जेई पावर कारपोरेशन खुर्जा
➡️खुर्जा तहसील क्षेत्र के गांव जरारा, नागल, फजलपुर, रंजीत का नगला आदि गांव में उपभोक्ताओं के घरों से उखाड़े गए बिजली मीटर। पावर कारपोरेशन के अफसरों के मुताबिक एक लाख से अधिक बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं पर की गई कार्रवाई।

📰✍️भाजपा ने बुलंदशहर में मंडल अध्यक्षों की लिस्ट की जारी।


📰✍️सिकंदराबाद में अवैध कॉलोनियों पर गरजा BKDA का बुलडोजर, भू माफियाओं में मचा हड़कंप।
➡️ पुराना जीटी रोड पर मनोज और मुकेश द्वारा लगभग 10 बीघा और पचौता रोड पर मोहम्मद असलम द्वारा 7 बीघा में अवैध तरीके से काटी जा रही कॉलोनियों के निर्माणों और प्लॉट्स की नींव को किया ध्वस्त, BKDA से बिना नक्शा पास कराए किए काटी जा रही थी अनधिकृत कालोनियां।

📰✍️राष्ट्र जागृति मंच ने समाजसेवी और उद्योगपति अमित बंसल को बनाया संरक्षक।

➡️ यह नियुक्ति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण हिन्दू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण हिन्दू ने कहा हम अमित बंसल का राष्ट्र जागृति मंच के परिवार में स्वागत करते हैं। उनका व्यक्तित्व और अनुभव हमारे संगठन के लिए एक बहुमूल्य संपत्ति है। हमें विश्वास है कि उनके संरक्षण में मंच नई ऊंचाइयों को छुएगा। अमित बंसल ने कहा मैं राष्ट्र जागृति मंच का संरक्षक बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूँ। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष पवन कश्यप, दीपक ठाकुर एवं तुषारदीप मकवाना उपस्थित रहे।

📰✍️थाना कोतवाली देहात पुलिस ने 4 शातिर चोरों को चोरी की योजना बनाते हुए किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किये पाईप, अवैध चाकू व चोरी करने के उपकरण बरामद।

➡️ चारों शातिर चोरों साजिद, रहीमुद्दीन, असलम और सनाउल अंसारी ने दो माह पूर्व सिटी क्षेत्र के देवीपुरा स्थित श्मशान घाट में चोरी की घटना को दिया था अंजाम। पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक मकान से चारों किया गिरफ्तार।
उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

📰✍️“अलीगढ़ की जामा मस्जिद पहले शिव मंदिर था”; ये दावा करते हुए एक व्यक्ति ने अलीगढ़ कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका स्वीकार हो गई है। अगली सुनवाई 15 फरवरी को होगी।

📰✍️महाराष्ट्र पुलिस ने हापुड़ में सर्राफ को किया गिरफ्तार, लोगों को नकली सोना बेचने का आरोप।

➡️ पुलिस ने कोठीगेट स्थित एक सर्राफ की दुकान में छापा मारकर सर्राफ को गिरफ्तार किया है। सर्राफ पर महाराष्ट्र के सोलापुर क्षेत्र के करीब 14 लोगों को असली सोना बताकर नकली गहने बेचने का आरोप है। ईओडब्ल्यू थाना के उपनिरीक्षक मोहन पंवार ने बताया 14 जून 2024 को उनके थाने में केनरा बैंक शाखा के प्रबंधक अमित कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया था। प्रबंधक ने बताया कि सोलापुर सिटी क्षेत्र के करीब 14 लोगों ने असली सोना बताकर नकली गहने बैंक में गिरवी रखकर करीब 80 लाख रुपये का लोन लिया। लोन देने वाले बैंक कर्मचारियों की जांच में गहने नकली मिले और मामले का पर्दाफाश हो गया। जिसके बाद बैंक अधिकारियों को लोगों से जानकारी पर पता चला उन्होंने यूपी के हापुड़ में रहने वाले सर्राफ सचिन कश्यप से खरीदा था आरोपी सर्राफ ने नकली गहनों पर होलमार्क लगाकर लोगों को बेचा था।

📰✍️उत्तर प्रदेश में मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर पांच फरवरी को होगा मतदान।

➡️अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा और परिणाम 8 फरवरी को आएगा। 17 जनवरी तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया 10 जनवरी को अधिसूचना जारी होगी।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️पटना में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दो बदमाश धराशाई।
➡️ सुबह हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने एक डकैत को गिरफ्तार भी किया। मुठभेड़ के दौरान दारोगा विवेक कुमार को गोली लगी है। उन्हें इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ सुबह साढ़े 3 बजे फुलवारी शरीफ इलाके में हुई। पटना के एसएसपी अवकाश कुमार ने कहा डकैती करने आए अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कारवाई में दो डकैतों को गोली लगी उन्हें इलाज के लिए पीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

📰✍️सुप्रीम कोर्ट ने संत आसाराम को दी अंतरिम जमानत।

➡️सुप्रीम कोर्ट ने संत आसाराम बापू को बलात्कार मामले में अंतरिम जमानत दे दी। साल 2013 के रेप केस को लेकर मेडिकल आधार पर उन्हें यह राहत मिली है। आसाराम को 31 मार्च तक के लिए बेल दी गई। इसके साथ ही एससी ने आसाराम को निर्देश दिया कि वह अंतरिम जमानत पर रिहा होने के बाद अपने अनुयायियों से नहीं मिलेंगे।

📰✍️दिल्ली विधानसभा चुनाव की तिथि घोषित, पांच फरवरी को मतदान, आठ को परिणाम।

➡️ विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को एक ही चरण में होगा। और परिणाम 8 फरवरी को आएगा। यह जानकारी चुनाव आयोग ने दी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया देश की राजधानी में डेढ़ करोड़ वोटरों के लिए 33 हजार बूथ बनाए गए हैं।
स्पेशल न्यूज अपडेट वीडियो
📰✍️100 सेकेंड की वीडियो में देखें देश और दुनिया की सभी मुख्य खबरें👇