चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📰✍️दुःखद और भयावह: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में बादल फटने से स्थिति हुई बेहद दर्दनाक और भयावह, जल प्रलय के तांडव में पूरा गांव हुआ तबाह, चार लोगों के मरने की पुष्टि, सैकड़ों लापता।
वीडियो 👇
बुलंदशहर जिले की मुख्य खबरें

📰✍️ शटर तोड़ गैंग के बाइक सवार दो सदस्यों से सिकंदराबाद पुलिस की हुई मुठभेड़, पुलिस की गोली लगने से सिकंदराबाद से चोरी के 6 मुकदमों में वांछित शातिर अपराधी सचिन घायल।

➡️ गांव बिलसुरी में इस्माईलपुर मार्ग पर हुई मुठभेड़, सचिन का दूसरा साथी कासगंज निवासी योगेश भी घेराबंदी के बाद हुआ गिरफ्तार, घायल सचिन पर क़रीब डेढ़ दर्जन संगीन मामले व योगेश पर 11 आपराधिक मुकदमें दर्ज। बुलंदशहर के अलावा मेरठ, अलीगढ़, हापुड़, हाथरस में दुकानों के शटर व मकानों के ताले तोड़ चोरी की वारदात कर चुके हैं शातिर। 24 घंटे पहले ही पुलिस ने गिरोह के अन्य चार सदस्यों को चोरी के माल व कार समेत गिरफ्तार करके भेजा था जेल। सचिन और योगेश के कब्जे से तमंचा, ज़िन्दा व खोखा कारतूस, बाइक और चोरी की बैटरी बरामद।

📰✍️रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर अंकुश लगाने के लिए फूड सेफ्टी विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी; सिकंदराबाद और औरंगाबाद क्षेत्र में आठ स्थानों से भरे 15 सेंपल।

➡️ फूड सेफ्टी विभाग की तीन टीमों को विभिन्न स्थानों पर जांच हेतु भेजा गया। टीमों ने सिकंदराबाद और औरंगाबाद क्षेत्र में आठ स्थानों पर कुल पन्द्रह सेम्पल भरें। जिसमें एक टीम द्वारा सिकन्द्राबाद के ग्राम हसनपुर जागीर में पाउडर व रिफाईण्ड तेल से मिठाई बनाने की सूचना पर अर्जुन पुत्र गौरीशंकर, महेन्द्र सिंह पुत्र खमानी, विशाल पुत्र शोयोराज, कपिल कुमार पुत्र गंगाराम के यहां पर छापा मारा। यहां पर मिठाई के कारखानों पर मिठाईयों का निर्माण हो रहा था। मौके पर दूध की मात्रा बहुत कम पायी गयी। अर्जुन के यहां से 2 कलाकंद, 1 रसगुल्ला, 1 घेवर, 1 बर्फी कुल 5 नमूने, महेन्द्र सिंह के यहां से 2 दूध, 1 कलाकंद, 1 बर्फी कुल 4 नमून, विशाल के यहां से कलाकंद का 1 नमूना, कपिल के यहां से बर्फी का 1 नमूना, कुल 11 नमूने भरें गए जिन्हें राजकीय प्रयोगशाला को भेजे जा रहे है।
➡️दूसरी टीम औरंगाबाद में स्थित अग्रवाल स्विट्स से पपड़ी मिठाई का 1 नमूना, दिल्ली स्वीट्स से खोया का 1 नमूना, मेसर्स सुहेब सफदर स्वीट्स से खोया का 1 नमूना, सतीश स्वीट्स से पपड़ी का 1 नमूना कुल 4 नमूने भरें। उक्त कार्यवाही मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम मिलन राना, हरेन्द्र कुमार, मुनेन्द्र सिंह राना, मनीषा शर्मा, सनजीत कुमार, महेश कुमार, कमलेश कुमार, पंकज वर्मा, सुनील कुमार व बिहारी लाल शुक्ला द्वारा की गई।


📰✍️ककोड़ में मंदबुद्धि को झूठे मुकदमे में फंसाया, अपराधी को बचाया, कोर्ट के आदेश पर 5 पुलिसकर्मियों पर केस।
➡️ 2023 में अपराधी को जेल नहीं भेजकर मंदबुद्धि को जेल भेजने के मामले में तत्कालीन ककोड़ थाना प्रभारी सहित पांच पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज की गई है। मामले को लेकर पीड़ित की पत्नी ने एसएसपी से न्याय की मांग की थी। थाने में दी शिकायत में कहा गया था कि सुनील कुमार जो 70 प्रतिशत मंदबुद्धि है उसे 3 जनवरी 2023 को पुलिस जबरन उठा ले गई। पुलिस ने पीड़ित को दो दिन तक थाने में रखा और मारपीट की। इसके बाद 5 जनवरी 2023 को आर्म्स एक्ट के झूठे मुकदमे में फंसा दिया। मुकदमा संख्या 5/2023 था जिसमें असली नाम बिन्टू पुत्र कलुआ दर्ज था लेकिन उसकी जगह सुनील कुमार को जेल भेज दिया। सुनील के पिता वीर सिंह का आरोप है कि पुलिस ने चालान करते वक्त परिवार वालों को कोई सूचना नहीं दी। वहीं असल आरोपी बिन्टू का उसी दिन मेडिकल भी सरकारी अस्पताल में करवाया गया था जो पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज है। पुलिस पर आरोप है कि पुलिस ने बिन्टू को छोड़ दिया और उसके मंदबुद्धि बेटे को फर्जी तरीके से फंसा दिया।
➡️वीर सिंह ने 28 जनवरी 2025 को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बुलंदशहर की अदालत में आवेदन दाखिल कर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। रिपोर्ट में पुलिसकर्मियों एसएचओ रामवीर सिंह, मनीष चंद चौहान, कॉन्स्टेबल लोकेन्द्र सिंह, पंकज पवार और होमगार्ड प्रमोद सिंह के नाम शामिल हैं जो वर्ष 2023 में ककोड़ थाने में तैनात थे। मामले की जांच की निरीक्षक कविश कुमार को सौंपी गई है।

📰✍️ शिकारपुर में कलेक्शन एजेंट से लाखों की लूट; पीड़ित एजेंट अब्दुल कादिर से बाइक सवार 3 लूटेरों ने की लूट कलेक्शन करके बाइक से लौट रहा था पीड़ित, सूचना के बाद एसएसपी समेत आला अफसर मौके पर पहुंचे, एसएसपी ने घटना के खुलासे के लिए 3 टीमें की गठित।

📰✍️सिकंदराबाद में महिला की संदिग्ध मौत, झोंपड़ी में फांसी पर लटका मिला शव।

➡️ कब्रिस्तान के सामने खेतों में बनी झोपड़ी में एक महिला का शव साड़ी के पल्लू से बांस पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार खत्रीवाडा निवासी राजीव अपने परिवार के साथ ईदगाह के पास हाजी मकसूद अहमद के खेतों में काम करता है। राजीव ने बताया सुबह वह अपनी पत्नी पूनम, मां विद्या और दो बच्चों के साथ खेतों पर गया था। वहां से मूली निकालकर वह सब्जी मंडी बेचने चला गया। इसी दौरान पत्नी पूनम ने खेतों में बनी झोपड़ी में लगे बांस पर फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। राजीव की मां विद्या ने बताया कि राजीव के जाने के बाद पूनम ने उन्हें खेतों में फली निकालने को कहा था। काफी देर तक खेतों में न दिखने पर जब झोपड़ी में देखा तो पूनम का शव बांस से लटका हुआ मिला।


📰✍️भजन गायिका पर संपत्ति हथियाने का आरोप, डॉक्टर की पत्नी ने कराई एफआईआर।

➡️ भजन गायिका दीपा सिंह पर डॉक्टर रुचि बंसल ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। मौहल्ला पुख्ता बाजार निवासी डॉक्टर रुचि बंसल के अनुसार उनके पति डॉक्टर अरुण बंसल की 20 दिसंबर 2024 को मृत्यु हो गई थी इससे पहले दोनों के बीच तलाक का मुकदमा चल रहा था। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने 26 मार्च 2019 को डॉक्टर अरुण बंसल को दूसरी शादी करने से रोक दिया था जो अभी भी प्रभावी है। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि पुष्पांजलि एनक्लेव वृंदावन निवासी भजन गायिका दीपा सिंह की शादी स्वर्गीय अरुण बंसल से कभी नहीं हुई थी। अगर वह कोई विवाह प्रमाण पत्र दिखाती हैं तो वह फर्जी और अवैध है।
➡️डॉक्टर रुचि ने आरोप लगाया कि दीपा कभी जहांगीराबाद में नहीं रहीं और उन्होंने अपना आधार कार्ड भी गलत पते पर फर्जी तरीके से बनवाया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दीपा उनके पति की संपत्ति हथियाने की साजिश कर रही हैं। आरोप है कि दीपा ने जालसाजी करके डॉक्टर अरुण बंसल के मृत्यु प्रमाण पत्र में अपना नाम पत्नी के रुप में दर्ज करा लिया है। इसके अलावा उन्होंने डीएम बुलंदशहर के यहां 8 फरवरी 2025 को झूठा शपथ पत्र देकर वारिसान प्रमाण पत्र में अपने को स्वर्गीय डॉक्टर बंसल की पत्नी दर्शाया है।

📰✍️भाकियू लोकशक्ति ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन।

➡️ भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति ने किसानों की मांगों और अधिकारियों द्वारा उपेक्षा के विरोध में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। आरोप है कि सरकारी विभागों और बैंक अधिकारियों द्वारा किसानों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष देवू ठाकुर ने कई मुद्दे उठाए। इनमें राशन डीलरों द्वारा अनाज की कालाबाजारी शामिल है। बैंक प्रबंधकों द्वारा किसानों के साथ अभद्र व्यवहार की शिकायत की गई। बिजली विभाग की मनमानी और तहसील खुर्जामें खतौनी और आधार कार्ड में गलत जानकारी दर्ज होने की समस्या भी बताई गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह को एक ज्ञापन सौंपा है।

📰✍️गुलावठी क्षेत्र में महिला का शव मिला।
➡️ गुलावठी क्षेत्र में रिढावली रोड पर स्थित रजवाहे में एक महिला का शव मिला। जानकारी के अनुसार शव मसूरी की ओर से आ रहे रजवाहे में बहता हुआ रिढ़ावली रजवाहे के मोड़ पर कूड़ा-कचरे में फंस गया था। वहां से उठ रही दुर्गंध के कारण ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी सुनीता मलिक ने बताया महिला का शव कई दिनों पुराना लग रहा है। उन्होंने कहा कि महिला की उम्र और पहचान के बारे में जानकारी जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगी।

📰✍️शिशु शिक्षा समिति ने किया विचार गोष्ठी का आयोजन।

➡️ शिशु शिक्षा समिति द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन ललता प्रसाद सरस्वती बालिका विद्या मंदिर विद्यालय में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया । महाराणा प्रताप विद्यालय की छात्रा प्रियंका ने सुंदर गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का मुख्य विषय अनुच्छेद 370 का उन्मूलन एक राष्ट्र, एक संविधान, एक पहचान रहा। जिसमें चर्चा के मुख्य बिंदु अनुच्छेद 370 का ऐतिहासिक सफर, उन्मूलन की संवैधानिक प्रक्रिया और वर्तमान प्रभाव रहा। मुख्य अतिथि मनवीर क्षेत्रीय अध्यक्ष, विद्या भारती पश्चिमी उत्तर प्रदेश रहे और अध्यक्षता डॉक्टर एस के गोयल अध्यक्ष आईएमए द्वारा की गई । मुख्य वक्ता प्रदीप जी प्रांत संगठन मंत्री, विद्या भारती ने बताया कि देश की अखंडता के लिए पहला बलिदान श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने दिया। 2014 से भाजपा सरकार आने के बाद 370 उन्मूलन के लिए कार्य किया वह जम्मू कश्मीर राज्य की आंतरिक व्यवस्थाओं को समझने के लिए पीडीपी के साथ मिलकर सरकार बनाई वह समय आने पर 5 अगस्त 2019 को उसका उन्मूलन किया ।
अतिथियों का स्वागत संदीप त्यागी, मनोज बेरी, सुनील कुमार शर्मा और योगेश गुप्ता द्वारा किया गया। समिति के अध्यक्ष हितेश गर्ग द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंत्री मुनीष गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर विपिन गोयल, संतोष कुमार कंसल, अजय त्यागी, संजय गुर्जर, डॉक्टर विजेंद्र गर्ग उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

📰✍️योगी राज में विद्युत जेई ने राज्य मंत्री को कहा खुद उतार लो ट्रांसफार्मर।
➡️ सीतापुर के गांव में बिजली नहीं आ रही थी। 20 दिन से ट्रांसफॉर्मर खराब था। योगी के मंत्री ने जेई से ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए कहा। जेई साहब मंत्री से बोले खुद आकर उतरवा लो ट्रांसफॉर्मर और लगवा भी लो। मंत्री विरोध में ट्रांसफ़र उतरवाने पहुंच गए। फिर धरने पर बैठ गए। यह सीतापुर में कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही की आपबीती है। उन्होंने ट्रांसफॉर्मर बदलने के लिए पहले पावर कारपोरेशन की प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल को फोन किया। उन्होंने फोन नहीं उठाया।

📰✍️महिला अधिकारी से यौन शोषण मामले में राज्यकर डिप्टी कमिश्नर समेत सात सस्पेंड।
➡️मथुरा में महिला अधिकारी से यौन शोषण के आरोप में राज्य कर विभाग में तैनात उपायुक्त कमलेश कुमार पांडेय सहित सात अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबन आदेश संयुक्त सचिव रघुबीर प्रसाद ने जारी किया। कमलेश कुमार राज्य कर विभाग मथुरा खंड एक में तैनात हैं। उन पर अधीनस्थ महिला अधिकारी ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। यह भी आरोप लगाए कई अवसरों पर उन्होंने अनैतिक व्यवहार किया। शिकायत की जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए। इस पर उन्हें निलंबित कर संयुक्त आयुक्त बांदा कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है। महिला अधिकारी द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच का जिम्मा आतंरिक परिवाद समिति (विशाखा) को दिया गया । इस छह सदस्यीय समिति पर आरोप हैं जांच के नाम पर आरोपी अधिकारी को बचाने का प्रयास किया और अपनी जिम्मेदारी का पालन नहीं किया। इस पर आंतरिक परिवाद समिति की सदस्य कोमल छाबड़ा सहायक आयुक्त, सचल दल इकाई 2, प्रतिभा उपायुक्त, विशेष अनुसंधान शाखा, पूजा गौतम (सहायक आयुक्त राज्य कर खंड 2, संजीव कुमार उपायुक्त राज्यकर खंड 5, सुनीता देवी राज्य कर अधिकारी खंड 3 और वीरेन्द्र कुमार उपायुक्त खंड 3 को निलंबित कर दिया गया।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️नहीं रहें पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक, लंबे समय से थे बीमार।

➡️जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने दोपहर 1:20 बजे अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। 11 मई को हालत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
स्पेशल न्यूज अपडेट वीडियो
📰✍️ मात्र 1 मिनट की वीडियो में देखें देश और दुनिया की सभी मुख्य खबरें 👇


