चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की मुख्य खबरें

📰✍️ जिला प्रदर्शनी में आज होगी अमित मिश्रा की बॉलीवुड नाइट।


📰✍️ जिला प्रदर्शनी में कल रविवार 6 अप्रैल को होगी रेणुका पवार की हरियाणवी नाइट।


📰✍️वक्फ बिल पास होने के बाद जुमे की नमाज को लेकर पुलिस रही सतर्क, भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च पर निकले एसएसपी।
➡️ मिश्रित आबादी और मस्जिदों के आसपास भारी पुलिस बल को किया गया मुस्तैद। एसएसपी श्लोक कुमार ने सिकंदराबाद क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च। एसएसपी ने आमजन से की शांति और सौहार्द बनाये रखने की अपील।

📰✍️कोतवाली देहात क्षेत्र MMR माल में भिड़े लड़कियों के दो गुट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
➡️ईद पर सलमान खान की सिकंदर फिल्म देखने MMR माल आई थी युवतियां, एक दूसरे के बाल पकड़ की मारपीट। मारपीट के दौरान लोगों ने कराया किसी तरह बीच बचाव, वीडियो शूट करने वालों को धमकाती नजर आ रही है युवतियां।

📰✍️व्यापारियों ने विधायक को शहर की समस्यायों से कराया अवगत, विधायक बोले जल्द होगा निस्तारण।

➡️ सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने व्यापारी सुरक्षा फोरम की बैठक में कहा किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न, शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में व्यापारियों ने नगर पालिका और पुलिस से संबंधित शिकायत की। जिसके लिए शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। व्यापारियों ने विधायक को बताया कि सफाई कर्मचारी नाले साफ करके पटियों को तो हटा देते हैं लेकिन दोबारा नहीं रखते हैं। कोई नहीं आता, अंसारी रोड की सड़क अभी हाल में बनी है और उखड़नी शुरु हो गई है तथा अंसारी रोड चौराहे पर अंडरग्राउंड जल सप्लाई का पाइप टूटने से पानी भरा रहता है शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
➡️इसके साथ ही बताया कि चौराहा अंसारी रोड से माता मंदिर तक जेल के पीछे दर्जनों खोखे पड़े हैं जिससे जाम की स्थिति रहती है उन्हें तत्काल हटाया जाए, कुछ व्यापारियों की पुलिस की भी शिकायतें थी।
विधायक ने शिकायतों को सुनकर नगर पालिका ईओ को शिकायतों से अवगत कराया तथा उनके शीघ्र समाधान के लिए कहा। बैठक की अध्यक्षता अनिल देशभक्त तथा संचालन रविंद्र गोयल ने किया। बैठक में अशोक मित्तल, अनुज अग्रवाल, सर्वेश कुमार गुप्ता, गौरव जिंदल, मनोज कुमार सिंह, प्रियम प्रेम, सुयश देशभक्त, यश गुप्ता आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

📰✍️दलित महिला आबकारी अफ़सर से दुर्व्यवहार, जाति सूचक शब्द भी बोले, महिला आबकारी अफ़सर ने थाना स्याना में दर्ज कराई एफआईआर।
➡️स्याना कोतवाली पुलिस ने आबकारी निरीक्षक की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा। शराब की दुकानों का निरीक्षण करने गई थी दलित महिला अधिकारी। निरीक्षण के दौरान दलित महिला अफ़सर से अभद्रता और जाति सूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप।

📰✍️मथुरा में बुलंदशहर निवासी हैड कांस्टेबल ने फांसी लगाई, पुलिस जांच में जुटी।

➡️ किराए पर रह रहे एक हेड कॉन्स्टेबल ने आत्महत्या कर ली। सिपाही का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सिपाही के द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना सदर बाजार क्षेत्र के औरंगाबाद इलाके में बलदेव पुरम कॉलोनी में किराए पर रहने वाले 43 वर्षीय सिपाही राजवीर सिंह का कमरे पर फांसी पर लटका मिला। राजवीर सिंह आगरा में डायल 112 पर तैनात थे। वह ड्यूटी कर सुबह कमरे पर लौटे थे। राजवीर सिंह बीबी नगर बुलंदशहर के रहने वाले हैं। 2011 में राजवीर भर्ती हुए थे। राजवीर के एक बेटा और एक बेटी हैं।

📰✍️बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली नगर के औरंगा भादवा के बीच कर्बन नदी पर अज्ञात युवक शव मिलने से मचा हड़कंप।
➡️गांव औरंगा भादवा के बीच कर्बन नदी में अज्ञात शव मिला ग्रामीण ने 112 पर दी पुलिस को सूचना , मौके पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम। सोशल मीडिया के माध्यम से अज्ञात युवक की पहचान में जुटी खुर्जा पुलिस। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

📰✍️औरंगाबाद में सप्तमी मां चंण्डी की धूमधाम के साथ निकाली गई शोभायात्रा।

➡️ शोभायात्रा का शुभारम्भ पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी ने मां काली की पूजार्चना कर फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर निकाली गई भव्य झांकियों का शुभारम्भ थानाध्यक्ष नीतीश भारद्वाज, पत्रकार रोहित गुप्ता सहित अखिल भारतीय वैश्य महासंघठन के जिला अध्यक्ष मनोज गोयल ने फीता काटकर किया।
उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

📰✍️सहारनपुर में माता का भजन गा रहे बुजुर्ग की दिल का दौरा पड़ने से मौत।

➡️ भजन गाते गाते एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बताते हैं कि कॉलोनी के पास मंदिर में भजन संध्या का आयोजन था। जहां पर सभी लोग माता के जयकारे के साथ भजन गा रहे थे। हरीश मासटा भी इसमें शामिल थे। उन्होंने ‘चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है’ गाना शुरु किया। इसके बाद थोड़ी देर बाद वो गिर गए। लोगों ने उनको उठाने की कोशिश पानी का छीटा मारा। लेकिन होश नहीं आने पर सभी लोग लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आवास विकास कॉलोनी के हरि मंदिर में शाम को भजन होते हैं इसमें सभी लोग शामिल होने आते थे। भजन मंडली के वरिष्ठ सदस्य हरीश मासटा भी गाना गाते थे।
उन्होंने कई भजन गाए हैं चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है’ भजन गाते ही वो अचेत हो गए। धीरे-धीरे नीचे आने लगे। उनका शरीर ठंडा पड़ने लगा। लोगों की भीड़ लग गई।

📰✍️ग्रेटर नोएडा में घरेलू विवाद में महिला ने दो मासूमों के साथ फांसी लगाकर जान दी।

➡️ग थाना बिसरख के अंतर्गत पुराना हैबतपुर में घरेलू विवाद के चलते एक मां ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ छत की रेलिंग से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान आरती, बेटी और बेटे के रुप में हुई। प्राथमिक जांच में पता चला आरती का अपने पति से घरेलू विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। इससे आहत होकर आरती ने दोनों बच्चों के साथ ऊपरी मंजिल पर चली गई। वहां उसने रेलिंग से दुपट्टे का फंदा बनाया और अपने बच्चों सहित आत्महत्या कर ली।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️खाने के साथ अब कपड़े भी चुरा रहे आतंकी, सुरक्षाबलों को चकमा देने की तैयारी; क्या है नई साजिश?

➡️कठुआ जिले के साथ लगते उधमपुर में आतंकियों ने एक परिवार को बंधक बनाया और घर से खाद्य सामग्री के साथ कपड़े चुराकर फरार हो गए। ये आतंकी अपनी वेशभूषा बदलकर सुरक्षाबलों को चकमा देकर सियोज जाने की तैयारी में है।

📰✍️दिल्ली में आज से लागू होगी आयुष्मान योजना, जरूरतमंदों को मिलेगी मुफ्त इलाज की सुविधा।

➡️ दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना लागू करने के लिए पांच अप्रैल को भारत सरकार के नेशनल हेल्थ अथॉरिटी व दिल्ली सरकार के स्टेट हेल्थ अथॉरिटी के बीच एक औपचारिक समझौता होगा। इसे लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को मंत्रियों के साथ बैठक की।
स्पेशल न्यूज अपडेट वीडियो
📰✍️100 सेकेंड की वीडियो में देखें देश और दुनिया की सभी मुख्य खबरें👇