चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की मुख्य खबरें

📰✍️शव पहुंचते ही सिकंदराबाद के कायस्थवाड़ा में मचा कोहराम; एक साथ तीन चिताएं जलीं, अंतिम यात्रा में उमड़ा शहर।

➡️ 2 जुलाई को गंगोत्री-ऋषिकेश मार्ग पर नरेंद्र नगर के पास हादसे में गयी थी तीन श्रद्धालुओं की जान, सिकंदराबाद के गुलावठी रोड पर प्रकाश दास बाबा के मंदिर के पास स्थित श्मशानघाट में किया गया दाह संस्कार, अंतिम यात्रा में विधायक, चैयरमेन सहित उमड़ा जनसैलाब। हादसे में घायल अन्य श्रद्धालुओं का सिकंदराबाद के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है इलाज।



📰✍️सिटी क्षेत्र के कृष्णानगर इलाके में हुए मनीष हत्याकांड के तीनों दोषियों सचिन, विशाल व सम्मन को उम्रकैद; 8 साल बाद आया फैसला।
➡️साल 2017 में चाकुओं से गोदकर की गई थी मनीष की हत्या, तीन अभियुक्त—सचिन पुत्र भागवत, विशाल पुत्र सुधीर और सम्मन उर्फ समशाद पुत्र अब्दुल रशीद अहमद—को ADJ/पोक्सो-2 कोर्ट, अनूपशहर ने उम्रकैद व 6-6 हजार जुर्माने की सुनाई सजा। पैरवी में निरीक्षक यशपाल सिंह, अभियोजक धर्मेन्द्र राघव, पैरोकार कांस्टेबल ओमकार और कोर्ट मुंशी दीपक शर्मा का रहा विशेष योगदान।

📰✍️स्कूलों को विलय करने के विरोध में कलेक्ट्रेट पर जिलाध्यक्ष एड. जियाउर्रहमान के नेतृत्व में गरजे कांग्रेसी, सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह को सौंपा राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन।

➡️ सरकार द्वारा प्रदेश में 5000 से अधिक प्राइमरी और जूनियर स्कूलों के विलय के खिलाफ कांग्रेसियों ने सरकार पर शिक्षा, नौजवान और छात्र विरोधी होने का लगाया आरोप, राज्यपाल से की प्रदेश में प्राथमिक एवं जूनियर स्कूलों के विलय को रोकने और प्रदेश में शिक्षक भर्ती शीघ्र कराने की मांग। इस दौरान रवि लोधी, सुभाष गांधी, प्रशांत बाल्मिकी, अनिल शर्मा, नरेंद्र चौधरी, नईम मंसूरी, आशु कुरैशी, वीरेंद्र शर्मा, मनीष चतुर्वेदी आदि रहे उपस्थित।



📰✍️जहांगीराबाद पुलिस ने 3 दिन में सुलझाया कपिल मर्डर केस! अवैध संबंध से नाराज पति ने पत्नी, साले व दोस्त संग रची थी साजिश। ईख के खेत में मिला था शव, संडासी से हत्या, बाइक-खून सनी शर्ट बरामद।

➡️जहांगीराबाद क्षेत्र के खालौर गांव में 30 जून को ईख के खेत से कपिल पुत्र दुर्जन का शव हुआ था बरामद। जांच में सामने आया कि कपिल के देवेन्द्र की पत्नी आरती से थे अवैध संबंध। आरती के मना करने के बावजूद जबरन घर आता था कपिल और परिवार को देता था धमकी। बदनामी के डर से देवेन्द्र ने पत्नी आरती, उसके भाई हर्ष (सैदपुर, बीबीनगर) व हर्ष के दोस्त अनूप (मुरादाबाद, सिकन्द्राबाद) के साथ मिलकर 29 जून को कपिल को बुलाकर संडासी से कर दी हत्या, शव खेत में दिया फेंक। 3 जुलाई को पुलिस ने थाना प्रभारी रामपाल सिंह के नेतृत्व में चारों को अनूपशहर के पास जटपुरा बम्बा पुलिया से गिरफ्तार कर भेजा जेल, निशानदेही पर संडासी (आलाकत्ल), खून सनी शर्ट व मोटरसाइकिल बरामद।

📰✍️दुकान पर रखे दूध-दही में मुंह मारते कुत्ते और बिल्ली का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल; वीडियो वायरल होने पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मारा मिठाई की दुकान पर छापा।
➡️खुर्जा के मुंडा खेड़ा चौराहा के निकट स्थित झमझम स्वीट्स पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मारा छापा। दूध, मावा और लस्सी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए प्रयोगशाला।



📰✍️दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना बुलन्दशहर में 1 अप्रैल 2022 के बाद शादी करने वाले दिव्यांग दंपत्तियों को ₹15-35 हजार तक मिलेगा प्रोत्साहन! हर ब्लॉक-नगर पंचायत से कम से कम 1 जोड़ा होगा चयनित।
➡️ युवक के दिव्यांग होने पर ₹15,000, युवती के दिव्यांग होने पर ₹20,000 और दोनों के दिव्यांग होने पर ₹35,000 की राशि मिलेगी। लाभार्थी वही होंगे जिनका विवाह 1 अप्रैल 2022 के बाद हुआ हो और जिनके पास 40% से अधिक दिव्यांगता प्रमाणपत्र हो। ऑनलाइन आवेदन शुरू, दो हफ्ते में जमा करें सभी दस्तावेज़, http://divyangjan.upsdc.gov.in पोर्टल पर आवेदन अनिवार्य।

📰✍️बुलन्दशहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! SSP दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर जून 2025 में 28 कुख्यात अपराधी जिला बदर।
➡️कोतवाली नगर, देहात, सिकन्द्राबाद, चोला, स्याना व बीबीनगर समेत 7 थानों की संयुक्त कार्रवाई। यह कार्रवाई उन अपराधियों के खिलाफ की गई जिनके खिलाफ विभिन्न थानों में गुंडागर्दी, धमकी और समाज विरोधी गतिविधियों के कई मामले दर्ज हैं। इन अपराधियों में इंटारोडी, भूड़, शांति नगर, सराय छबीला, रामनगर, नजीमपुरा, भाईपुरा, ओलीना, आजाद नगर, हमीदपुर, नंगला बंसी, नयाबांस, करौठी, निखोब, अकबराबाद और ब्रहम दरवाजा जैसे इलाकों के नाम हैं शामिल।



📰✍️बुलन्दशहर में गवाहों की समयबद्ध पेशी कर अपराधियों को सजा दिलाने वाले पैरोकार सम्मानित, SSP ने दिए प्रशस्ति पत्र व नकद पुरस्कार।

➡️ पैरोकारों द्वारा समय से गवाहों की उपस्थिति सुनिश्चित कर अपराधियों को सजा दिलाने में निभाई गई अहम भूमिका। सम्मानित होने वाले पैरोकारों में आरक्षी जितेन्द्र कुमार, मुख्य आरक्षी प्रवीन कुमार, आरक्षी राजेश, आरक्षी अरूण कुमार, आरक्षी गौरव और मुख्य आरक्षी दीपक त्यागी हैं शामिल।

📰✍️खुर्जा तहसील में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, नायब तहसीलदार के कार्यालय के बाहर फर्श पर पड़ा मिला शव।
➡️ नजारत कार्यालय में सफाई कर्मी के रूप में तैनात था गांव अच्छेजा खुर्द निवासी 30 वर्षीय रोहित, प्राथमिक जानकारी में बीमारी के चलते निधन होना आया सामने, एसडीएम व तहसीलदार समेत अन्य तहसीलकर्मी मौके पर पहुंचे, सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमॉर्टम को भेजा।



📰✍️खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के जंक्शन मार्ग स्थित पंचवटी रजवाहे में पड़ा मिला युवक का शव, शराब का अधिक सेवन करता था पहासू निवासी जोगिंद्र बनेल, बीती रात अधिक शराब पीने से रजवाहे में गिरकर हुई मौत, सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम को भेजा।
उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

📰✍️महाराजगंज में एडीएम के नेतृत्व में अफसरों का जिला अस्पताल में छापा, पकड़े गए पांच दलाल।

➡️ डीएम संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर एडीएम डाक्टर प्रशांत कुमार की टीम ने अचानक अस्पताल पहुंचकर की छापेमारी। टीम ओपीडी, इमरजेंसी और महिला अस्पताल पहुंची और 5 दलालों को पकड़कर मोबाइल फोन किए जब्त। मामले में लगातार डीएम को मिल रही थी शिकायत।दलाल मरीजों को डॉक्टर की पर्ची दिखाकर सरकारी दवाखाने की जगह प्राइवेट मेडिकल स्टोर ले जाते थे। इससे मरीजों का आर्थिक नुकसान होता था। छापेमारी के दौरान कुछ दलाल भागने में सफल रहे। छापेमारी टीम में अपर जिला अधिकारी डाक्टर प्रशांत कुमार के नेतृत्व में एसडीएम सदर रमेश कुमार, उप जिलाधिकारी शैलेंद्र गौतम, तहसीलदार सदर पंकज शाही और तहसीलदार विवेक कुमार श्रीवास्तव शामिल रहे। एडीएम के नेतृत्व में हुई छापेमारी की आम जनता ने सराहना की हैं।

📰✍️बदायूं जिले के दरोगा हरिओम पर एक नाबालिग लड़की से रेप करने का आरोप; किडनैप हुई लड़की को दरोगा ने चेन्नई से किया रिकवर, आरोप है कि पहले ट्रेन में छेड़छाड़ की, फिर अपने रूम पर ले जाकर रेप किया। पीड़िता ने कोर्ट में दरोगा के खिलाफ बयान दिया है, DIG ने जांच शुरू कराई।

📰✍️ हापुड़ में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत; स्वीमिंगपूल में नहाकर बाइक से लौट रहे पिता और दो पुत्री सहित पांच लोगों की सड़क हादसे में मौत।
➡️ हाफिजपुर थाना क्षेत्र के पड़ाव के पास हुआ हादसा। मृतकों की पहचान रफीकनगर निवासी दानिश, उनकी दो बेटियां मायरा और समायरा, भतीजा समर और पड़ोसी वकील के बेटे माहिम के रुप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार पांच लोग गुलावठी क्षेत्र में गांव मिठेपुर में स्विमिंग पूल से नहाकर लौट रहे थे। देर रात हाफिजपुर क्षेत्र में पड़ाव के पास पहुंचे तभी एक कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सभी की मौके पर मौत हो गई। एएसपी विनीत भटनागर ने बताया आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️ बिहार की औरंगाबाद में शादी के एक महीने बाद 60 साल के फूफा के प्यार में पागल 27 साल की पत्नी ने कराई शूटरों से मिलकर पति की हत्या।
➡️24 जून को 27 साल के प्रियांशु उर्फ छोटू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 21 मई को प्रियांशु और गुंजा की शादी हुई थी। शादी के मंडप में ही लड़की ने पति के मर्डर की प्लानिंग की। शादी के करीब 1 महीने बाद पत्नी ने शूटर हायर कर पति का मर्डर करवा दिया। 2 जुलाई को पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया है। फूफा जीवन सिंह फरार है। दोनों ने हत्या के लिए झारखंड से 2 शूटर हायर किए। पुलिस ने दोनों शूटर्स जयशंकर चौबे और मुकेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी अम्बरीश राहुल ने बताया कि गिरफ्तार गुंजा सिंह ने हत्या की बात कबूल कर ली है। उसका अपने फूफा के साथ 15 सालों से अफेयर चल रहा था। इससे वह इस शादी से खुश नहीं थी।

📰✍️सैलाब में बह गई इमारतें… बाजार के नाम पर सिर्फ तबाही के निशान, दो साल में कभी नहीं दिखा ऐसा मंजर।

➡️ हिमाचल में आपदा ने जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। नदियों का सैलाब अपने साथ सबकुछ बहाकर ले गया है। आपदा से पहले भी नुकसान हुआ था। लेकिन इस बार का जख्म दस गुना गहरा है, जिससे लोगों की उम्मीदें टूट गई हैं।
स्पेशल न्यूज अपडेट वीडियो
📰✍️ मात्र 1 मिनट की वीडियो में देखें देश और दुनिया की सभी मुख्य खबरें 👇


