31 अगस्त 2025: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ बुलंदशहर पहुंची शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की समाधि से लाई गई पवित्र मिट्टी, काला आम स्थित शहीद स्तंभ पर की गई विसर्जित।

➡️जय हो संस्था द्वारा पंजाब के हुसैनीवाला स्थित भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की समाधि से दादरी लाई गई पवित्र रज धूलि, दादरी से 1857 के नायक राव उमराव सिंह के वंशज राव नीरज भाटी लेकर पहुंचे बुलंदशहर, भगत सिंह प्रतिमा का तिलक कर कलश का किया विसर्जन।

➡️इस अवसर पर नुमाइश ग्राउंड में स्वागत समारोह हुआ आयोजन, वहां से भारत माता की जय और इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पवित्र रज को लेकर पहुंचे काला आम, चौराहे पर भगत सिंह की प्रतिमा पर तिलक कर किया विसर्जित। इस दौरान विधायक लक्ष्मीराज सिंह, अनिल सिसौदिया, देवरंजन नागर सहित भारी भीड़ रही उपस्थित।

2.📰✍️ अचानक जिला कारागार का औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीएम और कप्तान, जेल में बंद बंदियों के लिए जेल प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

➡️ इस दौरान जिलाधिकारी श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने निरीक्षण के दौरान बंदियों से वार्ता कर ली जानकारी, नहीं मिली कोई शिकायत। बैरक में बंदियों के सामान की भी कराई गई तलाशी। इस अवसर पर जेल अधीक्षक, जेलर रहे उपस्थित।

3.📰✍️सीएम योगी की सर्वोच्च प्राथमिकता के बाद भी गोशालाओं में हावी हैं अव्यवस्थाएं, सदर विधायक प्रदीप चौधरी के औचक निरीक्षण में हालत मिली बद से बदतर।

➡️ गांव खेतलपुर भांसौली स्थित गोशाला में निरीक्षण करने पहुंचे सदर विधायक प्रदीप चौधरी गौशाला की अव्यवस्था देखकर रह गए दंग, बड़े स्तर पर मिली अनियमित्ता। विधायक ने बताया कि खल के स्थान पर गोवंशों को खिलाई जा रही मिट्टी की खल, गोशाला में चार दिन से गोवंशों को नहीं दिया जा रहा हरा चारा, जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की जाएगी शिकायत। आपको बता दें कि यह एक गोशाला नहीं, अमूमन अधिकांश में है यही स्थिति।

4.📰✍️ बुलेट की टंकी पर युवती को बैठा बिना हेलमेट एक हाथ छोड़ जोखिम भरी बुलेट ड्राइव करते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने काटा चालान, मुकदमा भी दर्ज

➡️ कोतवाली देहात क्षेत्र के गंगा नगर का बताया जा रहा वायरल वीडियो, करीब 4 माह पुराना है वीडियो जो अब हो रहा है वायरल, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए 13000 का काटा चालान, साथ ही बिना हेलमेट बाइक पर रील बनाने और आम नागरिकों की जान खतरे में डालने के संबंध में थाना कोतवाली देहात में एफआईआर दर्ज।

5.📰✍️गुलावठी पुलिस के हत्थे चढ़ा महिलाओं के साथ टप्पेबाजी की घटना को अंजाम देने वाला टप्पेबाज अय्यूब, रात भमरा मोड़ से किया गिरफ्तार, साथी अभी भी फरार।

➡️ गुलावठी कस्बे में महिलाओं को सम्मोहित कर आरोपी कुंडल लेकर हो गया था फरार, पिछले एक हफ्ते में महिलाओं के साथ अलग-अलग जगह पर अपने साथी के साथ दो टप्पेबाजी की घटनाओं को दे चुका था अंजाम, मेरठ निवासी है पकड़ा गया अय्यूब, आरोपी पर पहले भी दर्ज हैं आपराधिक मामले। कब्जे से 2 कुंडल, नकदी, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️बुलंदशहर में 1–7 सितम्बर तक मातृछाया हॉस्पिटल व डाइटीशियन नूपुर गोयल मनाएंगे राष्ट्रीय पोषण सप्ताह; सप्ताह भर हर दिन बच्चों व वयस्कों के पोषण जैसे अलग-अलग विषयों पर रहेगा फोकस। साथ ही अस्पताल में Bone Mineral Density, BP और BMI का भी कराया जाएगा निःशुल्क चेकअप। इच्छुक लोग शामिल होकर ले सकते हैं लाभ।

📰✍️ गंगा मंदिर, ठाकुरद्वारा में राधाष्टमी के उपलक्ष्य में श्री राधा माधव सत्संग मण्डल ने राधारानी को लगाया भोग; कार्यक्रम को सफल बनाने में ऋषि अग्रवाल, इशू मित्तल, विनोद गुप्ता, अमित गोयल, पीयूष गोयल, पवन शर्मा, दिव्यांश गुप्ता, जय प्रकाश वर्मा, नीतीश अग्रवाल, गौरव गुप्ता, ध्रुव गोयल, राजीव मित्तल, कामना मित्तल का रहा सहयोग।

📰✍️किसानों के लिए खुशखबरी! सरकार दे रही है निःशुल्क 2 किलो सरसों बीज मिनिकिट; 1 से 25 सितम्बर 2025 तक कृषि विभाग के पोर्टल agridarshan.up.gov.in पर ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन, लक्ष्य से अधिक आवेदन पर ऑनलाइन लॉटरी से होगा चयन।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️ अलीगढ़ में शासन की प्राथमिकता के बाद भी रामघाट कल्याण मार्ग के 219.52 करोड़ रुपए टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी, कई पर गिरी गाज; मामले में लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को शासन ने किया सस्पेंड, इसके साथ ही विभाग के एक्सईएन योगेश कुमार के खिलाफ जांच के दिए गए हैं आदेश। सड़कों की बदहाली और टेंडर में गड़बड़ी मिलने पर चीफ इंजीनियर सौरभ बैराठी को अलीगढ़ से हटाकर लखनऊ मुख्यालय से कर दिया गया है संबद्ध।

📰✍️लखनऊ में पटाखा फैक्ट्री में धमाका; दो लोगों की मौत जबकि पांच से ज्यादा लोग घायल, दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, मौके पर राहत और बचाव का काम जारी। पुलिस फैक्ट्री के अवैध संचालन को लेकर भी जानकारी जुटा रही है।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: