30 जुलाई 2025: जनपद बुलंदशहर की सभी मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की मुख्य खबरें

📰✍️ कांवड़ यात्रा संपन्न होने पर हुआ थाने में भोज का आयोजन, बीती शाम कप्तान ने खुद परोसा पुलिसकर्मियों को भोजन।

➡️ कोतवाली नगर में हुआ आयोजन, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने समस्त पुलिस परिवार के लिए “बड़ा खाना”(भोज) का आयोजन कर संग में किया भोज, परंपरा अनुसार एसएसपी समेत सभी बड़े अधिकारियों ने स्वयं परोसा खाना।

📰✍️ स्याना अड्डे पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापेमारी, नकली दूध बनाने वाले केमिकल का जखीरा किया जब्त।

➡️ खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों पर की बड़ी कार्रवाई, स्याना अड्डे पर स्थित मेघना ट्रेडर्स से नकली दूध बनाने में इस्तेमाल होने वाले केमिकल का विशाल भंडार जब्त किया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी विनीत कुमार ने बताया जब्त किए गए केमिकल की मात्रा 2200 लीटर है। यह केमिकल बुलंदशहर से आसपास के क्षेत्रों में नकली दूध बनाने वाले मिलावटखोरों को सप्लाई किया जाता था। इसके बाद यह नकली दूध दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव समेत पूरे एनसीआर में पहुंचाया जाता था। अधिकारियों ने बताया इस केमिकल से तैयार किया जाने वाला मिलावटी दूध स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। विभाग ने इस मामले में आगे जांच शुरु कर दी है।

📰✍️औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव पाली बेगपुर में मंदिर से लौट रहे युवक लक्ष्मण शर्मा पर फायरिंग, घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती।

➡️रात करीब 9:30 बजे हुई घटना में युवक के पेट में लगी गोली, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के अनुसार युवक के करीबी मित्र कृष्ण कुमार शर्मा की लाइसेंसी बंदूक से लापरवाही में चली गोली, गंभीर हालत में घायल को जिला अस्पताल के लिए किया गया रेफर,‌ आरोपी को लाइसेंसी बंदूक सहित गिरफ्तार कर पुलिस कर रही पूछताछ।


📰✍️अरनिया थाना क्षेत्र के गांव गंगावली में युवक के साथ कुछ लोगों ने की मारपीट, घटना से इलाके में सनसनी।

➡️ पूर्व में हुए कुछ विवाद को लेकर 37 वर्षीय यतेंद्र सिंह के साथ कुछ लोगों ने की मारपीट,  घटना के बाद आरोपी फरार, घायल अवस्था में यतेंद्र अस्पताल में भर्ती। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमों का किया गठन, डाली जा रही है ताबड़तोड़ दबिश।

📰✍️नई संसद भवन पहुंचे पश्चिम उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के 53 सदस्य; सांसद भोला सिंह ने ढाई घंटे किया आतिथ्य सत्कार।

➡️व्यापार मंडल का 53 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस.के. सक्सेना के नेतृत्व में नई संसद भवन पहुंचा। भ्रमण में जिला अध्यक्ष नरेश गोयल, अनुराग अग्रवाल, सुमित महेश्वरी समेत नगर व जिले के पदाधिकारी, मातृशक्ति और भाजपा नेता शामिल रहे। सांसद डॉ. भोला सिंह ने ढाई घंटे तक साथ रहकर नई संसद की विशेषताएं दिखाईं व कैंटीन में लंच कराया। प्रतिनिधिमंडल ने मानसून सत्र की कार्रवाई दर्शक दीर्घा से देखी।


📰✍️खालसा स्कूल में छात्र संसद का गठन कर दिलाई गई शपथ।

➡️ खालसा मॉन्टेसरी सीनियर सैकण्डरी स्कूल के प्रागंण में छात्र संसद गठन का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र परिषद के चयनित विद्यार्थियों को जिम्मेदारियां सौपीं गयी।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष सरदार जोगेन्द्र सिंह द्वारा किया गया। विद्यालय के हेड बॉय गौरांश व हेड गर्ल्स जोया अंसारी के रुप में अलंकृत किए गये।इस अवसर पर अध्यक्ष सरदार जोगेन्द्र सिंह ने सभी को आशीर्वाद दिया। प्रधानाचार्य नीरज कुमार चयनित विद्यार्थियों को कर्तव्य, निष्ठा व ईमानदारी की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सरदार हरबंस सिंह, सरदार अजीत सिंह, सरदार मंजीत सिंह, सरदार इकबाल सिंह भी उपस्थित रहे।

📰✍️जनपद के तीन बच्चों ने जीता स्वर्ण पदक।

➡️ नई दिल्ली में आयोजित डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज शॉटगन इवेंट प्रतियोगिता में जनपद के अरहम मुस्तफा खान ने यूथ और जूनियर श्रेणी में गोल्ड, अरीब मुस्तफा खान ने यूथ कैटेगरी में गोल्ड और अरीब मुस्तफा खान ने युवा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

📰✍️पहासू में प्रेम प्रसंग में युवक ने खाया जहर, मौत।

➡️ पहासू में गांव फजलपुर में रात एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों ने बताया युवक का एक युवती के साथ प्रेम संबंध था। परिवार के अनुसार युवती द्वारा मानसिक रुप से प्रताड़ित किए जाने के कारण युवक ने यह कदम उठाया। दोनों के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था। इसी मानसिक पीड़ा के चलते युवक ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

📰✍️शाहजहांपुर में वकीलों के विरोध पर आईएएस अफसर ने कान पकड़कर लगाई उठक-बैठक।

➡️आईएएस अफसर रिंकू सिंह राही ने उठक-बैठक लगाई। इसका वीडियो सामने आया है। रिंकू सिंह पुवयां में एसडीएम हैं। आज ही जॉइन करने पहुंचे थे। रिंकू सिंह राही 2022 बैच के आईएएस अफसर हैं। इसी दौरान उन्होंने एक वकील के मुंशी को खुले में टॉयलेट करते हुए देख लिया और उससे उठक-बैठक लगवाई। इससे वकील नाराज हो गए और उन्होंने प्रदर्शन शुरु कर दिया। एसडीएम उठक बैठक से पहले बोले मैंने खुद कहा है कि मैं खुद भी बाहर टॉयलेट नहीं करुंगा। एसडीएम तहसील के दफ्तरों के निरीक्षण पर निकले तो उनकी नजर परिसर के अंदर दीवार के पास पेशाब कर रहे वकील के मुंशी पर पड़ी। उन्होंने उसे टोक दिया और शौचालय का इस्तेमाल करने के लिए कहा। इतने में मुंशी ने कहा कि शौचालय गंदे हैं इस पर एसडीएम बिफर गए कहने लगे गलती तहसील कर्मचारियों की है। मौके पर ही उससे उठक बैठक लगवा दी।

➡️इस बीच दूसरी तरफ वकील अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे तभी उनको यह बात पता चल गई। वकील भड़क गए तो उन्होंने एसडीएम को मौके पर बुलवा लिया। और कहने लगे मुंशी ने गलती की है जिस पर वकीलों ने कहा गलती है तो उठक बैठक लगवाना सही नहीं है। क्या आप उठक बैठक लगा सकते हैं इस पर एसडीएम का रुख नर्म हुआ। उन्होंने कहा इसमें कोई शर्म नहीं है। मैं उठक बैठक लगा सकता हूं। इस पर उन्होंने चार बार उठक बैठक लगाई। वकीलों ने एसडीएम को रोकने की कोशिश की। लेकिन एसडीएम नहीं माने, उन्होंने पांच बार उठक-बैठक लगाई। एसडीएम ने कहा कि तहसील परिसर में साफ-सफाई और शौचालय की व्यवस्था उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने इसमें सुधार करने का आश्वासन दिया।

📰✍️संभल में चल रही अनाधिकृत जींस फैक्ट्रियों पर छापे, छह पर कार्रवाई।

➡️ अवैध रूप से संचालित जींस कारखानों पर सिटी मजिस्ट्रेट ने टीम के साथ छापामारी की। इस दौरान छह फैक्ट्रियों पर कार्रवाई की गई। फैक्ट्री संचालकों के पास कोई रजिस्ट्रेशन नहीं मिला और श्रम विभाग में बिना पंजीकरण के मजदूर काम करते हुए मिले। सदर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला नाला में पांच और चंदौसी रोड पर एक फैक्ट्री का संचालन हो रहा था। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार पुलिस, जीएसटी विभाग और श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ छापामारी के लिए पहुंचे। मौहल्ला नाला में पांच फैक्ट्रियों की जांच की गई। इनमें से चार फैक्ट्रियां बंद थीं और एक का संचालन हो रहा था। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने बताया संभल में 100 से अधिक जींस फैक्ट्रियां चल रही हैं जहां कलरिंग और वाशिंग का काम होता है। उन्होंने कहा कि इनमें से अधिकांश के पास न रजिस्ट्रेशन है, न परमिशन और न ही कोई अनुमति है। जांच के दौरान इन फैक्ट्रियों में घरेलू सिलेंडर भी मिले हैं। अधिकारियों ने बताया फैक्ट्री संचालक अधिकांश दिल्ली और बिहार के हैं।

📰✍️गाजियाबाद में कारोबारी की मर्सिडीज बारिश के जलभराव से हुई खराब; सर्विस सेंटर पर 5 लाख रुपए का  आया खर्चा, कारोबारी ने नगर निगम को लीगल नोटिस भेजकर 5 लाख की मांगी है क्षतिपूर्ति।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️झारखंड में देवघर के पास बस-ट्रक की भीषण टक्कर, पांच कांवड़ियों की मौत, 23 घायल

➡️हादसा सुबह 5 बजे देवघर के मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास नावापुरा गांव में हुआ। बताया जा रहा है टक्कर इतनी जोरदार थी बस का आधा हिस्सा पूरी तरह से धंस गया। बस देवघर से बासुकीनाथ जा रही थी। देवघर से 18 किमी पहले सामने से आ रहे सिलेंडर लदे ट्रक से बस टकरा गई। पुलिस के मुताबिक बस ड्राइवर को झपकी आ जाने के कारण हादसा हुआ। टक्कर के बाद ड्राइवर सीट समेत सड़क पर गिर गया उसकी मौके पर मौत हो गई। साथ ही 3 महिला कांवड़ियों की घटनास्थल पर जान चली गई।

📰✍️हिमाचल प्रदेश के मंडी में बारिश और बादल फटने से तबाही; 2 लोगों की मौत, पहाड़ से बहकर आए मलबे में कई गाड़ियां दबी, रास्ते बाधित।


स्पेशल न्यूज अपडेट वीडियो

📰✍️ मात्र 1 मिनट की वीडियो में देखें देश और दुनिया की सभी मुख्य खबरें 👇



जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg
शेयर करें: