3 सितंबर 2025: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

दुखद: विन्रम श्रद्धांजलि

📰✍️ बुलन्दशहर में तैनात दरोगा राकेश कुमार का आज सुबह तबीयत खराब होने पर उपचार के दौरान निधन, पुलिस परिवार ने दी अंतिम सलामी; जनपद गाजियाबाद निवासी राकेश 1 फरवरी 2023 से जनपद में दे रहे थे सेवाएं। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, एसपी सिटी शंकर प्रसाद, एसपी देहात डा. तेजवीर सिंह एवं एएसपी ऋजुल सहित पूरे पुलिस महकमें ने दरोगा स्व. राकेश कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की। रिजर्व पुलिस लाइन में अंतिम शोक सलामी के उपरांत पार्थिव शरीर को ससम्मान परिजनों को किया गया सुपुर्द।


बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

📰✍️ जरूरी सूचना: बुलंदशहर अवकाश: लगातार भारी बारिश और जलभराव को देखते हुए कल गुरुवार 4 सितंबर को 12वीं तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित।

1.📰✍️ बुलंदशहर बना प्रदेश में ई नगर सेवा पोर्टल शुरु करने वाला पहला जिला; जिले की सभी 17 नगरीय निकायों में ई-नगर सेवा पोर्टल की सभी सुविधाएं हुईं शुरु।

➡️ जिलाधिकारी श्रुति ने कलेक्ट्रेट सभागार में किया पोर्टल का शुभारंभ, अब घर बैठे ऑनलाइन मिल सकेगी प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर टैक्स, म्यूटेशन, ऑनलाइन शिकायत, ट्रेड लाइसेंस, फूड एनओसी, वाटर-सीवरेज कनेक्शन व विज्ञापन की सुविधाएं। 27,381 नये भवन जोड़ते हुए अब कुल 2,19,744 भवनों का डेटा पोर्टल पर हो चुका है ऑनबोर्ड। ई-नगर सेवा से बढ़ेगी पारदर्शिता, समय की होगी बचत और राजस्व संग्रह में होगा सुधार। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय भी रहे उपस्थित।

2.📰✍️औरंगाबाद थाना प्रभारी वरुण कुमार शर्मा पर गिरी गाज, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने औरंगाबाद थाने से किया पैदल, चार्ज से हटाकर भेजा लाइन।

➡️ पूर्व में विधायक द्वारा भी हुई थी शिकायत, नरौरा थाना प्रभारी राम नारायण सिंह होंगे औरंगाबाद थाने के नए कोतवाल। साथ ही कुल 10 निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के किए ट्रांसफर, नीचे देख सकते हैं आप पूरी लिस्ट 👇

3.📰✍️कोर्ट से तारीख़ कर लौट रही महिला पर गोलीकांड में बड़ा खुलासा, पति हरीश वर्मा ने ही पत्नी की हत्या के लिए सुपारी किलर्स को दी थी सुपारी।

➡️ पीड़िता पूजा का पति से लंबे समय से विवाद, कई मुकदमों में चल रहा था तनाव, मुकदमों से तंग आकर पति ने बनाई पत्नी को रास्ते से हटाने की साजिश, साढ़े तीन लाख में हायर किए थे सुपारी किलर्स, 80 हज़ार रुपये दिए एडवांस। घटना वाले दिन पति ने ही कराई पत्नी की पहचान, कोर्ट से लौटते वक्त काली नदी पुल पर मारी गई थी गोली। सिटी कोतवाली पुलिस ने हरीश, संतोष, रजत और ब्रज को किया गिरफ्तार। कब्जे से 1 तमंचा, 2 चाकू 1 मोटरसाइकिल ₹20,000 बरामद।

4.📰✍️ सिटी के मोती बाग स्थित जिला महिला समिति में हंगामा; सचिव व अन्य लोगों पर ताले तोड़कर ज़बरन घुसने व कर्मचारियों को डराने का आरोप, पुलिस में शिकायत दर्ज।

➡️ दोपहर करीब 1:00 बजे कार्यालय में समिति की सचिव नीरज गर्ग, कविता दीक्षित, साधना, अनीता टंगड़ी और राजेश शर्मा कार्यालय में गए घुस, आरोप है कि इन लोगों ने कार्यालय का ताला तोड़कर अंदर बैठने की कोशिश की और कर्मचारियों को डराया-धमकाया। यही नहीं, काउंटर पर बैठी महिला कर्मचारी से ज़बरन ₹300 निकालने की घटना भी आई है सामने। सूचना पर उपाध्यक्ष शीला गोयल, कल्पना गुप्ता और ममता गुप्ता तुरंत मौके पर पहुंचीं, 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस बुलाई गई, शिकायत दर्ज।

5.📰✍️ अनूपशहर पहुंचकर बाढ़ प्रभावित गांवों और कस्बे का डीएम और कप्तान ने किया निरीक्षण, ग्रामीणों से वार्ता कर ली जानकारी।

➡️ इस दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव तौरई बच्चीखेड़ा एवं कस्बे का का किया निरीक्षण। ग्रामीणों ने बताया गंगा का पानी पहुंच गया है गांव के समीप, खेतों में पानी भरने से फसलों को हो रहा है नुकसान। जिलाधिकारी ने एसडीएम को नुकसान का सर्वे कराकर आंकलन कराने के दिए निर्देश। डीएम ने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर निरंतर नजर रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम प्रियंका गोयल, सीओ एवं तहसीलदार रहे उपस्थित।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ भूमि अध्यापित कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे एडीएम प्रशासन प्रमोद पाण्डेय; निरीक्षण के दौरान पाईं गई कमियां, लापरवाही पर अमीन पंकज गुप्ता को जारी किया स्पष्टीकरण।

📰✍️लगातार हो रही बारिश से ककोड़ में दो मंजिला मकान ढहा, दबने से 9 पशुओं की मौत; क्षेत्र के ग्राम नगला गोविंदपुर में देर रात गांव के मुमताज मोहम्मद का दो मंजिला मकान अचानक ढह गया। मकान के भीतर बंधे 11 पशुओं में 9 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 घायल हो गए। ग्राम प्रधान की सूचना पर थाना प्रभारी फोर्स सहित मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से मलबा हटवाया और जेसीबी की मदद से दबे हुए पशुओं को बाहर निकलवाया।

📰✍️बुलंदशहर पहुंचे भारत सरकार के शिक्षा निदेशक उमेश प्रताप सिंह एवं सलाहकार राजा पंडित;  स्कूलों में व्यवस्थाओं को देखकर अफसरों संग की समीक्षा।

➡️➡️ उन्होंने पीएम श्री विद्यालय टिटौटा, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय अनूपशहर, उल्लास साक्षरता केंद्र चावली व डायट परिसर स्थित लर्निंग बाय डूइंग लैब का  किया निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान शिक्षण व्यवस्था, मध्याह्न भोजन, लाइब्रेरी, खेल सामग्री, छात्र-छात्राओं की सहभागिता एवं साक्षरता गतिविधियों की संतोषजनक रही व्यवस्थाएं। बेसिक शिक्षा कार्यालय में समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति, चुनौतियों व भविष्य की कार्ययोजना पर हुई चर्चा। बैठक में बीएसए लक्ष्मी कांत पांडेय सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी रहे उपस्थित।

📰✍️जिलाध्यक्ष एडवोकेट जियाउर्रहमान की अध्यक्षता में हुई जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक; वोट चोरी के मुद्दे को घर-घर ले जाने का कांग्रेस ने दिया संकल्प, इस अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय पर किसान नेत्री सिकंदराबाद निवासी सुमन ठाकुर और बबीता सैनी अपने साथियों के साथ कांग्रेस में हुई शामिल, जियाउर्रहमान ने दोनों को कांग्रेस का पटका पहनाकर किया स्वागत। पूर्व सीएम कमलापति त्रिपाठी की जयंती पर माल्यार्पण करके दी गई श्रद्धांजलि। बैठक में नरेंद्र चौधरी, सुभाष गांधी, प्रशांत बाल्मिकी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे मौजूद।

📰✍️मातृ छाया हॉस्पिटल में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के तीसरे दिन किशोर पोषण विषय पर कार्यक्रम हुआ आयोजित; बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष शर्मा ने बच्चों में मोटापे और स्वस्थ खान-पान पर की चर्चा। इसके बाद इन-हाउस डाइटीशियन नुपुर गोविल ने किशोरों के लिए पोषण संबंधी दिए सुझाव, बच्चों को फलों का भी किया गया वितरण। नुपुर गोविल ने मुस्लिम डिग्री कॉलेज में मिलेट्स आधारित कुकिंग प्रतियोगिता का जजमेंट किया और छात्राओं को आहार में मिलेट्स के महत्व पर भी किया जागरुक।

📰✍️ बुलंदशहर में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक की शाखा की छत से बह रहा बारिश का झरना; बारिश के झरने में काम करने को मजबूर बैंक स्टाफ, बैंक की बदहाली का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक की खुर्जा शाखा का बताया जा रहा है वायरल वीडियो।

📰✍️खुर्जा विकास प्राधिकरण द्वारा बनाई जा रही कालिंदी कुंज आवासीय योजना में ग्रुप हाउसिंग कार्य में बरती जा रही लापरवाही की शिकायतों का सचिव विकास प्राधिकरण ज्योत्सना यादव ने लिया संज्ञान; निर्माण कार्य के दौरान मजदूरों को बिना सेफ्टी बेल्ट, बिना हेलमेट के सातवीं मंजिल पर कराया जा रहा था निर्माण। सचिव विकास प्राधिकरण ने निर्माण कार्य कर रही  मै.सुनील गर्ग एंड कंपनी कंपनी को श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा उपायों का ध्यान रखने के दिए हैं निर्देश।

📰✍️बुलंदशहर नगर कोतवाली पुलिस ने नए तरीके की ठगी का भंडाफोड़ किया, पकड़ा ATM में ठगी करने वाला गिरोह।

➡️पुलिस ने एक महिला सहित  5 शातिर ठगों को दबोचा, ठग ATM से पैसा बाहर आने का रास्ता लोहे की पट्टी से कर देते थे ब्लॉक, मशीन पर “ATM खराब है” की पर्ची चिपका कर ग्राहकों को करते थे गुमराह, ग्राहकों को ठगने के लिए मोबाइल से फर्जी अनाउंसमेंट कर देते थे भरोसा। कब्जे से 4 ATM कार्ड, 4 चाकू, 7 मोबाइल, एक लकड़ी का बॉक्स और लोहे की पट्टी बरामद।

📰✍️बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर दस दिवसीय जागरुकता कार्यक्रम का ककोड़ में हुआ आयोजन, दी गई जानकारी।

➡️ संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन योजना के तहत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर 10 दिवसीय जागरुकता कार्यक्रम की श्रृंखला में महिला कल्याण विभाग द्वारा नगर पंचायत ककोड़ में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला सुरक्षा, अधिकारों एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी देना तथा समाज में बेटियों के प्रति भेदभाव को समाप्त कर महिलाओं व बालिकाओं में जागरुकता का प्रसार करना रहा।

➡️यह आयोजन जिला प्रोबेशन अधिकारी जय प्रकाश यादव के मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर अभिषेक यादव, चाइल्ड हेल्पलाइन प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर, नेहा सोलंकी काउंसलर वन स्टाप सेंटर, पूनम कुमारी चाइल्ड हेल्पलाइन परामर्शदाता ने विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में नगर पंचायत ककोड़ चेयरमैन मोहित सिंघल, हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन से गीतांजलि, कुमारी प्राची सैनी तथा यश अहलावत की उपस्थिति रही।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️बिजनौर में नायब तहसीलदार राजकुमार चौधरी ने सुबह लाइसेंसी पिस्टल से सिर में गोली मारकर किया सुसाइड; सरकारी काम से मंगलवार को इलाहाबाद कोर्ट गए थे सुबह 8 बजे सरकारी आवास पर लौटे। घर पहुंचने के बाद उन्होंने कमरा बंद कर लिया। करीब साढ़े 10 बजे खुद को गोली मारी। उन्हें बीना प्रकाश अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: