3 जनवरी 2025: नए जमाने का ऑनलाइन अखबार

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की मुख्य खबरें

📰✍️कोहरे की चादर में लिपटा बुलंदशहर, विजीबिलिटी सामान्य से बेहद हुई कम।

➡️ घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर लगाया ब्रेक। चालकों को वाहन चलाने में परेशानी का करना पड़ रहा सामना। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का ले रहे सहारा।

📰✍️ देर रात उत्तर प्रदेश की ब्यूरोकेसी में बड़ा फेरबदल; 46 सीनियर आईएएस अफसरों के हुए तबादले।

देखें पूरी लिस्ट 👇

📰✍️प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति की हत्या कराई, तीन आरोपी गिरफ्तार

➡️ नगर कोतवाली क्षेत्र में 29 दिसंबर को मठरी व्यापारी विनोद की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में पता चला हत्या की साजिश किसी और ने नहीं विनोद की पत्नी ने रची और अपने प्रेमी नेपाल के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। मृतक की पत्नी और नेपाल के बीच अवैध संबंध थे। इस प्रेम प्रसंग में पति बाधा बन रहा था जिसके चलते पत्नी ने अपने प्रेमी से उसकी हत्या कराई। घटना के दिन नेपाल ने  शाहिद के साथ मिलकर विनोद को पहले शराब पिलाई। जब वह नशे में धुत हो गया तो गमछे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

➡️नगर कोतवाली पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल गमछा भी बरामद किया है। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि आरोपियों ने पूरी वारदात कबूल कर ली है। उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

📰✍️सिकंदराबाद में जमकर गरजा पालिका का बुलडोजर, पीले पंजे ने उखाड़ फेंका घर व दुकानों के आगे का अवैध अतिक्रमण।

➡️सिकंदराबाद के पुराने जीटी रोड पर चला नगर पालिका का अतिक्रमण हटाओ अभियान। अभियान के दौरान पालिकाकर्मी व स्थानीय लोगों में नोकझोंक भी देखने को मिली।

📰✍️बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने कुचला; कोतवाली डिबाई क्षेत्र के NH 509 पर सबलपुर गांव के पास हुआ हादसा।

➡️ हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार, पुलिस ने युवकों के शवों को पोस्टमार्टम को भेजा।

📰✍️बुलंदशहर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई मोदीनगर की चोरनी को उसके पति सहित किया गिरफ्तार।

➡️ चोरी किए गए सोने के कुंडलों का पैकेट भी किया बरामद। 4 दिन पूर्व ग्राहक बनकर गई महिला ने बुजुर्ग सर्राफा व्यापारी की दुकान से कुंडलों का पैकेट चोरी कर हो गई थी फरार।

📰✍️सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव आड़ा में मामूली कहासुनी में खूनी संघर्ष, जमकर चले ईंट-पत्थर और डंडे।

➡️ संघर्ष में वृद्ध महिला की मौत, कई लोग घायल, घायलों का अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया वृद्धा का शव, पुलिस ने दो लोग हिरासत में लिए।

📰✍️थाना स्याना पुलिस ने शराब तस्कर/ गैंगस्टर में वांछित 1 शातिर अपराधी शाकिर को किया गिरफ्तार।

📰✍️पत्नी और 2 मासूम बेटियों के हत्यारे राम रतन को हुई उम्र कैद और ₹ 30,000 जुर्माने की सजा मुकर्रर।

➡️ न्यायाधीश शिवानन्द ने सुनाई सजा, वर्ष 2018 में राम रतन पुत्र छज्जन सिंह निवासी गली नम्बर 2 टांडा थाना कोतवाली देहात के खिलाफ हुई थी एफआईआर दर्ज।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

📰✍️मोदीनगर क्षेत्र में बदमाशों ने मारपीट कर दरोगा से मोबाइल लूटा।

➡️ मोदीनगर में बदमाशों ने दरोगा से मारपीट कर मोबाइल लूट लिया। सूचना पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। भोजपुर थाने में तैनात दरोगा शीलचंद थाना परिसर में रहते हैं। वह भोजपुर के हल्का प्रभारी है। बताया जा रहा है रात शीलचंद खाना खाने ढाबे पर जा रहे थे। जब वह बीच रास्ते पर पहुंचे तो बाइक सवार युवकों ने उन्हें घेर लिया और हथियार के बल पर लूट का प्रयास करने लगे। इस दौरान दरोगा बदमाशों से भिड़ गए। बदमाशों ने उनकी पिटाई करके मोबाइल लूट लिया। दरोगा से लूट होने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आसपास के जंगल में रातभर कांबिंग की लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा।

📰✍️लखीमपुर में पत्नी संग वाक पर घूमने निकले भाजपा विधायक पर फायरिंग, बाल-बाल बचे।

➡️ भाजपा विधायक सौरभ सिंह ‘सोनू’ पर रात पत्नी के साथ वॉक पर घूमते वक्त फायरिंग हुई है जिसमें वो बाल बाल बचे। घटना के बाद आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
वारदात विधायक के घर से 100 मीटर दूरी पर हुई। सौरभ सिंह कस्ता से विधायक हैं। पत्नी खुशबू सिंह मितौली से ब्लॉक प्रमुख हैं। विधायक का घर सदर कोतवाली के शिव कॉलोनी में है। वह अपने पिता पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर के साथ रहते हैं। विधायक पर फायरिंग की सूचना पर पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। सदर कोतवाल अंबर सिंह ने बताया तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

📰✍️अलीगढ़ में दिल्ली से बिहार जा रही महिला ने ट्रेन में बच्चे को जन्म दिया।

➡️ एक गर्भवती महिला ने ट्रेन में बच्चे को जन्म दिया। गर्भवती महिला दिल्ली से बिहार जा रही थी। तभी ट्रेन में उसे प्रसव पीड़ा शुरु हो गई। जिसके बाद ट्रेन में सवार महिला यात्रियों ने महिला की डिलीवरी कराई। इसके साथ ही यात्रियों ने ट्रेन में डिलीवरी होने की सूचना कंट्रोल रुम को दी। ट्रेन में बच्चे का जन्म होने की जानकारी मिलने पर आरपीएफ की टीम एलर्ट हो गई। जब ट्रेन अलीगढ़ पहुंची तो रेलवे सुरक्षा बल की टीम मौके पर पहुंची और महिला व उसके नवजात शिशु को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मूल रुप से बिहार की रहने वाली महिला हामीदा वर्तमान में अपने शौहर बप्पी मियां के साथ दिल्ली में रह रही है। और बिहार जा रही थी।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️कैलिफोर्निया में इमारत की छत से टकराकर क्रैश हुआ विमान, दो लोगों की मौत; 18 घायल।

➡️ कैलिफोर्निया में विमान एक इमारत की छत से टकरा गया। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं 18 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस को गुरुवार को दोपहर 2 बजे हादसे की सूचना मिली।

📰✍️महाकुंभ 2025 में दिखा नागा संतों का दिव्य स्वरूप, भक्तिभाव से सराबोर हुआ माहौल।

➡️ महाकुंभ के पावन अवसर पर निर्वस्त्र नागा संतों का दिव्य स्वरूप और आत्म नियंत्रण देखकर हर कोई अभिभूत हो गया। भक्तिभाव में पुष्पवर्षा कर धर्म के प्रति उनके त्याग पर कृतज्ञता व्यक्त की। श्रीपंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के छावनी प्रवेश में नागा संतों का भव्य जुलूस निकला।



जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg
शेयर करें: