चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ नेशनल खेल दिवस पर रैनेसां स्कूल में हॉकी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, फाइनल में रैनेसां स्कूल ने संतोष इंटरनेशनल स्कूल को 2-0 से हराकर ट्राफी पर किया कब्जा।

➡️ सेमीफाइनल मुकाबलों में रैनेसा स्कूल ने बाबू बोधराज कॉन्वेंट स्कूल को 2-0 से और संतोष इंटरनेशनल स्कूल ने सनराइज ग्लोबल स्कूल को 2-1 से हराकर फाइनल में बनाई जगह, बाबू बोधराज कॉन्वेंट स्कूल ने तीसरा स्थान किया हासिल। स्कूल चेयरमैन डॉ. अभिराग शर्मा ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर दी बधाई, कहा यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और टीम भावना का है परिणाम। इस दौरान विश्वास शर्मा, शिवम मोहन शर्मा, वरुण कौशिक, प्रधानाचार्य अशोक माथुर और उप प्रधानाचार्य कुलदीप सिंघल ने भी विजेताओं को दी शुभकामनाएं।

2.📰✍️बुलंदशहर सहित एनसीआर और आसपास के 8 जिलों में पटाखा बैन, उल्लंघन पर होगा तगड़ा एक्शन।

➡️ सुप्रीम कोर्ट के आदेश को देखते हुए योगी सरकार ने नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बुलन्दशहर, बागपत, हापुड़, शामली और मुजफ्फरनगर जिलों में पटाखों के निर्माण, भंडारण और बिक्री (ऑनलाइन बिक्री सहित) पर लगा दी है रोक। आदेश का उल्लंघन करने वालों को 5 साल की जेल और 1 लाख रुपए जुर्माना तक की हो सकती है सजा।
➡️ यदि आपके आस-पास पटाखों के निर्माण, भंडारण और बिक्री हो रहा है, तो आप यूपी 112 पर निम्न माध्यमों से कर सकते हैं शिकायत:
– 112 नंबर डायल कर
– व्हाट्स एप: 7570000100 पर मैसेज द्वारा
– SMS: 7233000100
– फेसबुक: @112UttarPradesh
– ट्विटर: @112UttarPradesh



3.📰✍️ बुलंदशहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यूपी की कानून व्यवस्था पर बोला हमला; बोले- अपराध रोकने में सरकार नाकाम, धर्म और जाति के आधार पर हो रही कार्रवाई।

➡️कहा- उत्तर प्रदेश में बढ़ रहे हैं अपराध, अपराधियों में नहीं कोई खौफ, बढ़ रहे अपराधों से जनता में असुरक्षा का माहौल, आम जनता की रिपोर्ट तक नहीं जाती है लिखी। सरकार कह रही है कि उत्तर प्रदेश में है राम राज्य मगर कहीं नहीं रहा दिख।

4.📰✍️चोला क्षेत्र के गांव दाउदपुर में ज़मीनी विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस का एक्शन, 6 गिरफ्तार।
➡️ 28 अगस्त को क्षेत्र में ओमपाल व गजेंद्र पक्ष के बीच जमीन को हुआ था विवाद, जमकर चले थे लाठी डंडे और फावड़े, सोशल मीडिया पर वीडियो हुए थे वायरल। मामले में कई लोग बताई जा रहे हैं घायल, जिनकी पुलिस करा रही है मेडिकल जांच। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के 6 लोगों को हिरासत में लिया, आगे की कार्रवाई जारी।



5.📰✍️सिटी क्षेत्र स्थित राना हॉस्पिटल में भारत विकास परिषद विराट शाखा ने लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर, 67 मरीजों की हुई जांच।

➡️इस दौरान गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ. प्रखर गर्ग व फिजिशियन डॉ. सुरेंद्र राणा ने की 67 मरीजों की जांच। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष दिनेश चौहान, उपाध्यक्ष महेश अरोरा, सचिव कपिल गोविल, कोषाध्यक्ष अंकुश जिंदल, संयोजक अजय अग्रवाल, डी.के. शर्मा, डॉ. देवेंद्र कुमार, ए.के. गुप्ता, पवन गुप्ता आदि रहे मौजूद।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ स्कूल प्रबंधन का तुगलकी फरमान, मामला तूल पकड़ने पर मांगी माफी; सिटी के मोहनकुटी स्थित राष्ट्रीय बाल निकेतन जू.हा. का मामला, स्कूल प्रबन्धक गजराज सिंह ने स्कूल टाइम में छात्रों को तिलक लगाकर और कलावा बांधकर स्कूल नहीं आने का जारी किया था फरमान, हिन्दू संगठनों की आपत्ति के बाद स्कूल प्रबन्धक ने मांगी अभिभावकों और हिन्दू संगठनों से माफी।

📰✍️ साल 2018 में हुई स्याना हिंसा मामले में जिला पंचायत सदस्य योगेश राज को हाईकोर्ट से मिली राहत; पचास हजार के मुचलके व इतनी ही राशि के दो जमानतदारों की गारंटी पर मिलेगी जमानत, इंस्पेक्टर की हत्या के मामले में 1 अगस्त को कोर्ट ने 38 आरोपियों को सुनाई थी सजा, जिसमें योगेश राज थे शामिल।

📰✍️डीएम की अध्यक्षता में हुई जिला सैनिक कल्याण बन्धु की बैठक में पूर्व सैनिक बन्धु एवं उनके आश्रितों से 17 नए शिकायती प्रार्थना पत्र हुए प्राप्त; डीएम श्रुति ने शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश, इस दौरान गत माह प्राप्त 11 शिकायती प्रार्थना पत्रों की समीक्षा कर उनके निस्तारण की दी गई जानकारी। बैठक में एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, एडीएम अभिषेक कुमार सिंह, प्रमोद कुमार पांडेय तथा जिला सैनिक कल्याण अधिकारी अनिल कुमार शर्मा रहे उपस्थित।


📰✍️ जिलाधिकारी श्रुति ने सदर तहसील स्थित ईवीएम वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग किया निरीक्षण; इस दौरान एडीएम वित्त अभिषेक सिंह, एसडीएम सदर, तहसीलदार सदर सहित संबंधित अधिकारी रहे उपस्थित।


📰✍️उधोग बन्धु की मासिक बैठक में डीएम ने समस्यायों का शीघ्र निस्तारण करने के लिए निर्देश; बैठक में सिकंदराबाद एवं खुर्जा औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों द्वारा पूर्व में प्रस्तुत समस्याओं एवं प्रार्थना पत्रों पर विभागों द्वारा की गई कार्यवाही की समीक्षा की गई। इंस्टाग्राम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रमोद कुमार पांडेय एवं उपायुक्त उद्योग अशुतोष सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️आगरा में तैनात एसीएम राजेश जायसवाल की सड़क हादसे में मौत; PCS अफसर लखनऊ से कार से आगरा जा रहे थे, तभी ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इटावा के पास एक्सप्रेस-वे पर हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। राजेश जायसवाल मैनपुरी के किरावली में एसडीएम के पद पर तैनात थे। वर्तमान में कलेक्ट्रेट में अपर नगर मजिस्ट्रेट का चार्ज संभाल रहे थे।

📰✍️बसपा सुप्रीमो मायावती ने भतीजे आकाश को पार्टी का बनाया राष्ट्रीय संयोजक; यह मायावती के बाद पार्टी का दूसरे नंबर का सबसे शक्तिशाली पद है। आकाश अभी तक पार्टी में चीफ नेशनल कोऑर्डिनेटर थे। राष्ट्रीय संयोजक का पद पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष की तर्ज पर है। आकाश अब सभी सेक्टर, प्रदेश अध्यक्षों, केंद्रीय और राज्य कोऑर्डिनेटरों के काम की समीक्षा करेंगे और सीधे मायावती को रिपोर्ट करेंगे।
News Editor: Dharmendra Mittal


