28 अक्टूबर 2024: नए जमाने का ऑनलाइन अखबार

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की मुख्य खबरें

📰✍️ लेखपाल के खिलाफ कार्यवाही न होने पर अपनी मांगों को लेकर अर्धनग्न होकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के कार्यकर्ता।

➡️कलक्ट्रेट गेट पर धरने पर बैठे भाकियू महाशक्ति के कार्यकर्ता, किसानों को समझाने धरना स्थल पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट।

📰✍️फिर पकड़ा गया मिलावटी दूध, घरों में तैयार किया जा रहा था सिंथेटिक दूध, खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त के नेतृत्व में अनूपशहर के गांव बगसरा में हुई कार्रवाई

➡️ मौके से सफेद पाउडर, रिफाइंड ऑयल, हाइड्रोजन पराक्साइड आदि बरामद हुए, खाद्य सुरक्षा विभाग अधिकारियों ने मौके पर नष्ट कराया क़रीब 200 लीटर सिंथेटिक दूध, दो मुख्तलिफ घरों से 4 नमूने भी जांच के लिए भेजे गए, किसी प्लांट पर पहुँचाया जाना था दूध।

📰✍️ पकड़ा गया पच्चीस हजार का इनामी कुख्यात हथियार तस्कर खुर्जा निवासी रिजवान अंसारी, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

➡️ रिजवान के पास से पुलिस ने दो पिस्टल और पांच कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है। रिजवान और उसके भाई कुर्बान अंसारी पर कई गंभीर आरोप हैं। इससे पहले एनआईए की टीम भी बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र से अंसारी बंधुओं को पूछताछ के लिए हिरासत में ले चुकी है। अंसारी भाइयों का नाम वेस्ट यूपी के बड़े हथियार तस्करों में शुमार होता है। इन पर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में लॉरेंस बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करने का आरोप भी है।

➡️खुर्जा के शेख साहेबान निवासी रिजवान अंसारी और उसके भाइयों ने अवैध हथियारों का कारोबार चलाने के लिए अपने घर के बाहर बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए थे ताकि पुलिस और किसी भी बाहरी खतरे से बचा जा सके। जानकारी के मुताबिक अंसारी बंधु वेस्ट यूपी में कई साल से अवैध हथियारों की तस्करी कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने 2016 में भी कुर्बान और रेहान अंसारी को हथियारों संग गिरफ्तार किया था।

📰✍️जनपद में 12 संस्कृत विद्यालयों में पढ़ने वाले 743 छात्रों को मिला छात्रवृत्ति का लाभ।

➡️मुख्यमंत्री द्वारा संस्कृत विद्यालयों में छात्रवृत्ति योजना का शुभारम्भ सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी से किया । कार्यक्रम का लाईव प्रसारण जनपद में जे पी जनता इण्टर कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम में विधायक संजय शर्मा और लक्ष्मी राज सिंह, जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह द्वारा सजीव प्रसारण को देखा गया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक सहित प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

📰✍️ दिवाली मनाने कुष्ठ आश्रम पहुंचे इनरव्हील क्लब शाइन के सदस्य, राशन और सामग्री आदि का किया वितरण।

➡️इनरव्हील क्लब ऑफ बुलंदशहर शाइन की ओर से दीपावली पर कुष्ठ आश्रम में रह रहे परिवारों के लिए मिठाई, दिये, रुई की बत्ती, सरसों का तेल, बिजली की झालर और चॉकलेट दी गई।  साथ ही साथ एक सिलाई मशीन, एक कंबल, कपड़े, चीनी, आटा, दाल और नमक राशन भी दिया गया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष  वंदना अग्रवाल, सचिव भारती गोविल और सदस्य योगिता गर्ग, राशि मल्होत्रा और मंजू अरोड़ा उपस्थित रही।

📰✍️सिकंदराबाद में भटपुरा कट के पास अनियंत्रित कार ने होमगार्ड को रौंदा, होमगार्ड की मौके पर मौत।

➡️ गांव प्रेमपुर से बाइक पर सवार होकर सिकंदराबाद ड्यूटी के लिए आ रहा था होमगार्ड राजेश। कार चालक कार छोड़कर मौके से हुआ फरार, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।

📰✍️ नहीं रूक रही अवैध पटाखों की बिक्री, डेढ़ लाख रुपए की अवैध आतिशबाजी सहित एक गिरफ्तार।

➡️‌ थाना बीबीनगर पुलिस ने चैकिंग के दौरान सूचना के आधार पर घनश्याम को ग्राम सठला में उसके मकान से आठ कार्टून अवैध पटाखों सहित गिरफ्तार किया है। अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि दीपावली पर पटाखे बेचकर आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए पटाखो का भंडारण किया गया था।

📰✍️जूडो महाकुंभ में जीत दर्ज कर पदक विजेता छात्र-छात्राओं का सेंट मोमिना स्कूल में किया गया सम्मान।

➡️सेंट मोमिना स्कूल में 21 से 25 अक्तूबर तक लखनऊ में आयोजित जूडो महाकुंभ में जीत दर्ज करने वाले खिलाड़ी पहुंचे। जूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष शाह फैसल ने बताया लखनऊ में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के 30 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इन खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण पदक, तीन रजत पदक, तीन कांस्य पदक सहित कुल दस पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में लक्षित ने कांस्य, कुलदीप ने रजत, जिया ने कांस्य, अरविश ने रजत अवनीश ने स्वर्ण, निशांत नगर ने स्वर्ण, ऋषभ चौहान ने कांस्य, शीतल राठी ने स्वर्ण, प्रिंस ने स्वर्ण और मनीष प्रताप ने रजत पदक हासिल किया।

📰✍️जहांगीराबाद में एक दुकान में पकड़ी गई करीब ढाई लाख रुपए कीमत‌ की आतिशबाजी।

➡️ जहांगीराबाद पुलिस ने मौ0 पाठक मे राहुल की दुकान मे रखे आठ कार्टून गत्ते में 24 प्रकार के 577 पैकेट में कुल 6625 आतिशबाजी बरामद की है। जिसकी कीमत लगभग ढाई लाख रुपए हैं।

📰✍️थाना जहांगीरपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा जिला बदर शातिर अपराधी, अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया।

➡️ क्षेत्र के गांव जवां का रहने वाला है सुमित पुत्र सुरेंद्र, इसी साल सितंबर में 6 महीने के लिए किया गया था जिला बदर, पुलिस ने परोरी तिराहे के पास से किया गिरफ्तार।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

📰✍️आगरा पुलिस का कारनामा, पहले जुआरी पकड़े, फिर उन्हें छोड़ने के लिए छह लाख रुपए हड़पे, चार पुलिसकर्मी निलंबित।

➡️ट्रांस यमुना कॉलोनी फेज-1 के रहने वाले अमित के घर पर जुआ हो रहा था। आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने दबिश देकर जुआरिओं को पकड़ा।
पुलिस चौकी में जुआरियों की जुए की रकम लूटने की जानकारी अधिकारियों को मिली। डीसीपी सिटी सूरज राय ने देर रात चौकी प्रभारी ट्रांस यमुना योगेश, सब इंस्पेक्टर आशीष पुंडीर, कॉन्स्टेबल विशाल राठी और कपिल कुमार को सस्पेंड कर दिया है। इनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरु कर दी गई है।

📰✍️कानपुर में डीएम आवास के भीतर कारोबारी की पत्नी को दफनाया, चार महीने पहले जिम ट्रेनर ने की थी हत्या।

➡️ कारोबारी की पत्नी एकता गुप्ता की हत्या उसके जिम ट्रेनर विमल ने की थी। ट्रेनर ने प्रोटीन के साथ महिला को नशीला पदार्थ दिया। जिम से निकलने पर उसका किडनैप कर लिया। उसकी हत्या कर शव को डीएम आवास कैंपस के अंदर दफना दिया। चार महीने बाद पुलिस ने उसे गिरफतार कर लिया। सख्ती से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। ग्रीनपार्क जिम के ट्रेनर ने हत्या की या झूठ बोल रहा है। इसकी पुष्टि करने के लिए प्रशासन ने खुदाई करवाई। रात एक बजे महिला का कंकाल मिला। शव पूरी तरह से गल चुका है।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️मुम्बई में बांद्रा रेलवे स्टेशन पर सुबह मची भगदड़, नौ यात्री घायल, अस्पताल में भर्ती कराए गए।

➡️बांद्रा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर सुबह भगदड़ मच गई। इस घटना में 9 लोग घायल हुए हैं। बीएमसी की ओर से बताया गया है घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है अत्यधिक भीड़ के चलते हादसा हुआ। नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेन में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की के दौरान यह भगदड़ मची। घटना बांद्रा टर्मिनल के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर लगभग सुबह छह पर हुई।


स्पेशल न्यूज अपडेट वीडियो

📰✍️100 सेकेंड की वीडियो में देखें देश और दुनिया की सभी मुख्य खबरें👇



जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg
शेयर करें: