27 नवंबर 2024: नए जमाने का ऑनलाइन अखबार

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की मुख्य खबरें

📰✍️‘हारे तो ईवीएम खराब और जीते तो चुप्पी’, सुप्रीम कोर्ट ने सियासी दलों को दिया कड़ा संदेश; बैलेट पेपर वाली याचिका खारिज।

➡️सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को देश में बैलेट पेपर से मतदान कराने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। शीर्ष अदालत ने कहा कि ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोप तभी लगते हैं जब चुनाव हारते हैं। मगर जीतने पर इससे छेड़छाड़ नहीं होती है।

📰✍️संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट में सीडीओ और पुलिस दफ्तर में एसएसपी ने दिलाई शपथ; संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किए गए पुष्प अर्पित।

➡️ इस अवसर पर कलेक्ट्रेट में सीडीओ कुलदीप मीणा, ‌अपर जिलाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी डॉक्टर प्रशान्त कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट चन्द्र प्रकाश प्रियदर्शी उपस्थित रहे।

➡️वहीं पुलिस सभागार में एसएसपी श्लोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक शंकर प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक नरेश कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक ऋजुल मौजूद रहे।

📰✍️बुलन्दशहर के कृषि ट्रेनिंग सेंटर पहुंचे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही; कहा रूस, यूक्रेन, हमास और इस्राइल के युद्ध की वजह से डीएपी व एपीके के आवक में आई दिक्कत।

➡️ कृषि मंत्री नेकहा पिछले साल के बराबर यूपी में एनपीके और डीएपी का वितरण कर चुकी है सरकार।‌ दंहर साल गन्ने का समर्थन मूल्य घोषित नहीं किया जाता,‌ पिछले साल गन्ना समर्थन मूल्य घोषित किया गया था।

📰✍️खानपुर क्षेत्र स्थित अमरपुर बिग्राउ रोड स्थित एक गाँव में प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, प्रेमिका की हुई मौत।

➡️ युवक युवती का चल रहा था प्रेम प्रसंग, प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर परिजनों ने प्रेमी और प्रेमिका के मेलजोल पर लगा दी थी पाबंदी। प्रेमिका ने आम के बाग और प्रेमी घर के कमरे में लगाई फांसी। प्रेमिका की हुई मौत, प्रेमी का अस्पताल में चल रहा है उपचार।

📰✍️पचास लाख से अधिक लागत से होने वाले निर्माण कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, कहा गुणवत्ता का रखें ध्यान।

➡️ अधिकारियों द्वारा बताया कि जनपद में 60 परियोजनाएं संचालित हैं जिसमें 36 परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं जिसका हस्तानांतरण कराया जा रहा है। 3 परियोजनाओं में शीघ्र कार्य शुरु होने जा रहा है। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देशित किया कि चल रहे निर्माण कार्य समय से गुणवतापूर्ण कर लिए जाएं और पूर्ण हो चुके कार्यो को शीघ्र हस्तांतरण करके सीएम डैस्क बोर्ड पर अपलोड कर दिए जाए। साथ ही समस्त पूर्ण किए कार्य स्थलों पर वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कुलदीप मीना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी विनय कुमार उपस्थित रहे।

📰✍️बुलन्दशहर कलक्ट्रेट गेट पर इकट्ठा हुए किसान; बिजली निजीकरण, गन्ना बकाया भुगतान और बिजली बिल को लेकर किया प्रदर्शन।

➡️ संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट गेट पर किया कब्ज़ा। ट्रैक्टर ट्राली और बुग्गी लगाकर किसानों ने कलक्ट्रेट गेट पर किया प्रदर्शन।

📰✍️ नगर के व्यापारियों से मिले एसपी सिटी शंकर प्रसाद, व्यापारियों की समस्याओं को सुना, दिए सुझाव।

➡️अपर पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद ने पुलिस लाइन में व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर व्यापारी संगठन, सर्राफा व्यापारी एसोसिएशन व औद्योगिक संगठन के पदाधिकारियों के साथ सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक की। अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने व्यापारियों को प्रतिष्ठानों पर गार्ड रखने व सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए प्रोत्साहित किया जिससे अपराध नियत्रंण में मदद मिल सकें तथा व्यापारियों को साइबर अपराधों से बचने हेतु भी सचेत किया गया।

📰✍️स्याना में भुने चने खाने से एक परिवार में तीन लोगों की मौत, सेंपल भरकर जांच में जुटे अफसर।

➡️चने खाने से बीमार हुए परिवार के लोगों को फूड प्वाइजनिंग की बात सामने आ रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग हरकत में आया और डीओ विनीत कुमार ने टीम के साथ मौके पर छापेमारी की और क्षेत्र में छापेमारी कर सैंपल लिए जा रहे हैं। बीते दिन दादा पोते 50 वर्षीय कलवा व 5 वर्षीय बालक गोलू की मौत हो गई थी। चने खाने से परिवार के चार लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी। दोनों की हुई मौत के बाद दो लोगों का उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा था। उपचार के दौरान महिला की भी मौत हो गई है। तीन मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के बाद गांव में मातम छाया है। बीते दिन गमगीन माहौल में दादा पोते का अंतिम संस्कार किया गया। अब उपचार के दौरान हुई महिला की मौत के बाद गांव में सन्नाटा हैं।

📰✍️डीएम ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा; सिजेरियन में गिरावट होने पर हुए नाराज, सुधार के दिए निर्देश।

➡️ डीएम ने लगातार सिजेरियन में गिरावट होने पर नाराजगी व्यक्त की। आगंनवाडियों व आशाओं के माध्यम से कम्यूनिटि में जागरुकता कर नॉर्मल प्रसव व सीजेरियन प्रसव अत्यधिक सरकारी अस्पतालो में पूर्ण सुविधा के साथ करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रसव के उपरान्त सहायता राशि तत्काल उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।

➡️उन्होंने कहा मंत्रा एप पर गर्भवती महिला का पंजीकरण शत प्रतिशत किया जाये। शून्य डिलिवरी वाली आशाओं को चिन्हित कर नोटिस देते हुये स्पष्टीकरण लेते हुए स्वास्थ्य केंद्रों पर डिलीवरी कराई जाए। परिवार नियोजन की समीक्षा में महिला व पुरुष नसबंदी टारगेट के सापेक्ष शतप्रतिशत पूर्ण नहीं होने पर नाराजगी जताई। जिला अस्पताल में स्थित एनआरसी पर कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर भिजवाया जाए। स्वास्थ्य केंद्रों पर साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए।

📰✍️मुस्लिम गर्ल्स डिग्री कॉलेज बुलंदशहर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने मनाया संविधान का 75 वाँ स्थापना दिवस।

➡️ प्राचार्य डॉ रश्मि फौजदार द्वारा भारत के सविधान की प्रस्तावना का पाठन व मौलिक कर्तव्यों से सम्बन्धित शपथ पत्र ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। तत्पश्चात एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया, जिसमें संविधान से संबंधित सभी पहलुओं पर प्रश्न पूछे गए। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी शिखा कौशिक तथा समस्त प्रवक्ताएं उपस्थिति रही।

📰✍️ पुलिस लाइन में लगा जमावड़ा, कप्तान श्लोक श्लोक कुमार ने बीती रात पुलिस अधिकारियों के साथ की क्राइम मीटिंग।

➡️वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक नगर, नगर क्षेत्र के थाना प्रभारियों के साथ अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस लाइन स्थित सभागार में की गयी अपराध गोष्ठी/समीक्षा बैठक।

📰✍️ पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी को 5 वर्ष का कारावास व 15,000/- रुपये के अर्थदण्ड की सजा से किया गया दंडित।

➡️ थाना ककोड़ क्षेत्र के भौरा निवासी लखन पुत्र राम सिंह ने साल 2018 में अपनी पत्नी को दहेज के लिए आत्महत्या के लिए उकसाने की घटना की थी कारित। न्यायाधीश वरुण मोहित निगम ने दोषी सिद्ध पाए जाने पर सुनाई सजा।

📰✍️ गुमशुदा की तलाश: कृपया बच्चे की पहचान कराने में बुलन्दशहर पुलिस की  मदद करें।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

📰✍️उन्नाव में गंगा में गिरा अंग्रेजो के जमाने का बना 150 साल पुराना पुल, 4 साल से था बंद।

➡️ सुबह शुक्लागंज में स्थित पुराना ब्रिटिश कालीन यातायात पुल जर्जर अवस्था के कारण अचानक गिरकर गंगा नदी में समा गया। वर्ष 2021 में पुल की स्थिति खराब होने पर इसे बंद कर दिया गया था। खासकर पुल की कोठियों में आई दरारों के कारण यातायात को रोकने के लिए प्रशासन ने पुल को पूरी तरह से बंद कर दिया था।

📰✍️ संभल हिंसा पर एक्शन की तैयारी में पुलिस, पुलिस ने जारी की हिंसा की एक वीडियो, सैकड़ो लोगों पर एफआईआर।

➡️ सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर दंगा भड़काने की FIR हुई है। साथ ही सैकड़ो अज्ञात लोगों के खिलाफ कुल 7 FIR हुई हैं। 25 गिरफ्तारियां हैं। दंगाइयों के पोस्टर बनाए जा रहे हैं।

📰✍️गाजियाबाद की गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी निवासी अंशिका चौधरी को मिला यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड।

➡️ अंशिका को जीपी ठाकुर यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। बनारस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में अंशिका को यह सम्मान दिया गया। अवॉर्ड मिलने पर गुलमोहर एन्क्लेव में खुशी का माहौल है। घर पर परिचित बधाई देने पहुंच रहे हैं। अंशिका ने इसका श्रेय अपनी माँ रश्मि चौधरी और गुरु एस बर्दराजन को दिया है।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️किराए के कमरे में 500 के नोटों की छपाई, 17 लाख के जाली नोट बरामद; दिल्ली पुलिस ने पकड़े चार लोग।

➡️दिल्ली पुलिस ने पांच सौ रुपये के जाली नोट छापने और सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। बाहरी उत्तरी जिले के स्पेशल स्टाफ ने लगभग 17 लाख रुपये की जाली नोट बरामद किए हैं और चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

📰✍️दिल्ली NCR में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी, 28 नवंबर से पहले हो जाएं सावधान; बन सकता है ये रिकॉर्ड।

➡️ राजधानी दिल्ली में फिर से घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। माैसम विभाग ने 28 और 29 नवंबर का अलर्ट जारी किया है।


स्पेशल न्यूज अपडेट वीडियो

📰✍️100 सेकेंड की वीडियो में देखें देश और दुनिया की सभी मुख्य खबरें👇



जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg
शेयर करें: