27 अगस्त 2025: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ “भ्रष्टाचार बंद करो – बंद करो” के नारों के साथ करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने घेरा एआरटीओ दफ्तर, अफसरों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए किया प्रदर्शन

➡️ करप्शन फ्री इंडिया संस्थापक प्रवीण भारतीय की अगुवाई में हुआ प्रदर्शन। संगठन ने ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस, आरसी समेत तमाम कामों के एवज में अधिकारियों/कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने के लगाए आरोप। कहा फरियादियों के साथ ठीक व्यवहार नहीं करते अधिकारी, पहासू स्थित ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर में भी मानकों के नाम पर रिश्वत वसूली का आरोप।

2.📰✍️ बुलंदशहर की नवचयनित 20 मुख्य सेविकाओं को कलेक्ट्रेट सभागार में सौंपे गए जॉइनिंग लेटर, मुख्यमंत्री योगी ने किया शुभारंभ।

➡️ कार्यक्रम का सीएम योगी ने लखनऊ से किया शुभारंभ, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित कुल 2425 मुख्य सेविकाओं को मिला नियुक्ति पत्र। बुलंदशहर में हुए कार्यक्रम में सांसद भोला सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया, विधायक सिकंदराबाद लक्ष्मी राज सिंह, जिलाधिकारी श्रुति, सीडीओ निशा ग्रेवाल ने चयनित सेविकाओं को दिए नियुक्ति पत्र।

3.📰✍️ गुलावठी में दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट; पति, सास-ससुर और ननद पर तेजाब पिलाने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज।

➡️ क्षेत्र के मोहल्ला पीरखां निवासी महिला गुलिफसा ने अपने पति मोहसीन और ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज कराई है रिपोर्ट, साल 2023 में हुई थी शादी, पीड़िता का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके साथ की गई मारपीट, बेहोश होने पर पिलाया गया तेजाब, जैसे तैसे जान बचाकर उसने अपने घर वालों और पुलिस से किया संपर्क। मामले में पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज।

4.📰✍️ सिकंदराबाद से दुखद खबर; छत पर पतंग लूटते समय करंट की चपेट में आया 14 वर्षीय किशोर, उपचार के दौरान मौत।

➡️ 26 अगस्त की घटना, क्षेत्र की नई बस्ती चौधरीवाडा निवासी किशोर अपनी मौसी के घर गया हुआ था शिकारपुर, वहां छत पर पतंग लूटने समय ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया, आज बुधवार इलाज के दौरान दिल्ली के अस्पताल में तोड़ा दम, पूरे परिवार में शोक की लहर।

5.📰✍️बुलंदशहर की बेटियाँ प्रदेश में टॉप-2 पर — मीना मंच अभियान से बुलंदशहर में बेटियों को मिल रहा आत्मविश्वास और नेतृत्व का हुनर।

➡️बुलंदशहर ने बड़ा गौरव हासिल किया है। “स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी” के अंतर्गत चल रहे मीना मंच जीवन कौशल, पावर एंजेल सशक्तिकरण व नेतृत्व क्षमता संवर्धन अभियान में जनपद ने पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान पाया है। बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय, समन्वयक ऋचा राणा, नोडल चिन्तन चौधरी व पूरी टीम की कड़ी मेहनत से चलाया गया विशेष अभियान। हर शनिवार चल रहे विशेष अभियान से बेटियाँ सीख रहीं आत्मविश्वास, आत्मरक्षा, नेतृत्व और जीवन कौशल।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️जहांगीराबाद में ढाबे से खाना खाकर जा रहे युवक को केंटर ने कुचला, हादसे में बदायूं निवासी अजयपाल की मौत; निर्मल ढाबे के पास की है घटना, ढाबे से खाना खाकर बाहर निकले थे अजयपाल, इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने मार दी टक्कर, कैंटर चालक मौके से फरार।

📰✍️ सिटी क्षेत्र के भूतेश्वर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर पर पहुची जिला महिला समिति टीम; प्रधानाचार्य से मिलकर विद्यालय में समिति द्वारा सहयोग की जताई इच्छा, पूछा हम क्या कर सकते हैं सहयोग। साथ ही वहां उपस्थित सभी बच्चों को फ्रूट जूस का किया वितरण। इस दौरान समिति से ममता गुप्ता, कल्पना गुप्ता और शीला गोयल सहित अन्य सदस्य रहीं उपस्थित।

📰✍️ सिटी के डीएम रोड स्थित एक होटल में व्यापारी सुरक्षा फॉर्म ने केक काटकर मनाया उद्योगपति राजीव अग्रवाल का जन्मदिन; इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया, आईपीएस कमलेश बहादुर सिंह, व्यापारी अनिल देशभक्त, रिंकू मित्तल, युगल गोस्वामी, वरिष्ठ पत्रकार डब्बू मित्तल सहित संस्थान से जुड़े कई व्यापारी रहे उपस्थित।

📰✍️ कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में 29 अगस्त 2025 को दोपहर 12:30 बजे होगा जिला सैनिक बन्धु की बैठक का आयोजन; जिला सैनिक कल्याण अधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए की समस्त पूर्व सैनिकों/आश्रितों से बैठक में उपस्थित होने की अपील।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️औरैया में बंदर ने कर दी नोटों की बारिश, डिग्गी से बैग निकालकर पेड़ पर चढ़ा, लोगों ने 28 हजार लूटे।

➡️ तहसील में एक किसान रजिस्ट्री करने के लिए दोपहर करीब 1 बजे बिधूना तहसील पहुंचा । उसके पास 80 हजार रुपए से भरा बैग था। वह बैग डिग्गी में रखकर वकील से बात करने लगा। तभी एक बंदर आया और डिग्गी से रुपए का बैग निकालकर पेड़ पर चढ़ गया। देखते-देखते उसने रुपयों की बरसात कर दी। मौके पर मौजूद लोग रुपए लूटने लगे। किसान को उसके 52 हजार रुपए ही मिले बाकी के 28 हजार लोगों ने लूट लिए।

📰✍️ लखनऊ में सांसद इकरा को सपा सुप्रीमो ने जन्मदिन पर दिया सरप्राइज; हुआ यूं इंडी गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी लखनऊ पहुंचे और ताज होटल में समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव, जया बच्चन, डिंपल यादव, प्रिया सरोज, जियाउर्रहमान बर्क आदि कई सांसद मौजूद थे। बैठक के बीच में अचानक वेटर ने टेबल पर केक लाकर रख दिया, जैसे ही केक सामने आया सभी एक स्वर में इकरा हसन को हैप्पी बर्थडे विश करने लगे। अचानक मिले इस सरप्राइज को देखकर इकरा हैरान रह गईं। इस दौरान अखिलेश यादव ने इकरा को अपनी जेब से ₹100 निकाल कर उपहार स्वरूप दिए।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: