27 अप्रैल 2025: नए जमाने का ऑनलाइन अखबार

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की मुख्य खबरें

📰✍️ संपूर्ण समाधान दिवस: कोतवाली देहात में डीएम और एसएसपी ने सुनी फरियाद।

➡️ जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कोतवाली देहात में थाना दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर शिकायतों का निस्तारण करने के अधीनस्थों को निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी ने राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज में उत्तर प्रदेश निर्माण सहकारी संघ, लिमिटेड प्रखण्ड अलीगढ़ द्वारा 1 करोड़ 70 लाख रुपए की लागत से कराये जा रहे छात्रावास निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शीघ्र ही निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए।

📰✍️फूड सेफ्टी विभाग ने आटा मिल का किया निरीक्षण, भरे तीन सेंपल।

➡️ फूड सेफ्टी विभाग ने साई ट्रेडर्स (आटा मिल) इमलिया स्याना रोड का निरीक्षण किया। मौके पर मोहित कुमार पुत्र देवेन्द्र कुमार आटा मिल को संचालित करते हुए मिले। फर्म की प्रो० रचना अग्रवाल हैं। निरीक्षण के दौरान आटा मिल में सिद्ध बाबा इण्टरप्राइजेज जाडोल के सीलबंद बैग आटा व खाली बैग पाये गए । परिसर में 4500 कि0ग्रा० टूटा चावल भी भण्डारित मिला । मौके पर 1540 कि0ग्रा0 आटा सीज किया गया। टीम द्वारा 2 आटा के नमूने व 1 नमूना टूटा चावल का कुल 3 नमूने जॉच हेतु संग्रहित किये गये। उक्त टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य) विनीत कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम मिलन राना, सुनील कुमार सिंह, अनिल कुमार कौशल व सेनेट्री सुपरवाईजर बिहारी लाल शुक्ला मौजूद रहे।

📰✍️थार चढ़ाकर महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने दो और आरोपी पकड़े।

➡️ थार से महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली देहात पुलिस ने दीपांशु उर्फ डिफाल्टर और तपेश को हिरासत में लिया है। घटना 21 अप्रैल की रात को कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सुनहेरा में हुई थी। प्रयांशु और अतुल ने अपने साथियों के साथ मिलकर थार से चार लोगों पर हमला किया था। इस हमले में शीला की मौत हो गई थी। तीन लोग घायल हुए थे।
पुलिस दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज रही है। इस मामले में पहले ही चार आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।

📰✍️पुलिस की मोटर चोर गिरोह के सदस्यों से मुठभेड़; ग़ुलावठी पुलिस और बदमाशों के बीच हुई देर रात मुठभेड़, दो गिरफ्तार।

➡️मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश इस्तेखार घायल, इस्तेखार का साथी अद्दाम भी घेराबंदी के बाद गिरफ्तार। इस्तेखार को अस्पताल में कराया गया भर्ती। दोनों बदमाशों पर हापुड़ और बुलंदशहर के अलग अलग थानों में दर्ज हैं 8-8 मुकदमें। बदमाशों के कब्जे से एक पिकअप, तमंचा व कारतूस बरामद।

📰✍️हाईस्कूल में बुलंदशहर के छायांक ने किया जिला टाप।

➡️उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के घोषित हाईस्कूल रिजल्ट में जनपद से छायांक ने बाजी मारी है। छायांक एक पेंटर के बेटे हैं। उनके पिता सोहनपाल सिंह पेशे से पेंटर हैं। छायांक की मां लाली देवी गृहिणी हैं। जनपद में करीब 90.95 फीसदी रिजल्ट रहा। विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र छायांक ने 600 में से 565 अंक प्राप्त किए । उन्होंने 94.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं। इसके अलावा दूसरे नम्बर पर वन्या सिंह रहीं जिन्हें 562 अंक मिले। वह डिबाई की हैं। तीसरे नम्बर पर सिकन्दराबाद के कनिष्क सैनी रहे। इन्हें 560 अंक मिले। हाईस्कूल टॉपर छायांक ने बताया कि नियमित अध्ययन से वह सफलता प्राप्त कर सका। छायांक ने बताया उनकी सफलता में उनके माता-पिता और गुरुजनों का योगदान है। छायांक धर्मा एंक्लेव में रहते हैं। छायांक के पिता पेंटर हैं और वह पेंटिंग करके परिवार का पालन पोषण करते हैं।

📰✍️खुर्जा जंक्शन के इब्राहिमपुर में इंटरमीडिएट की परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने की ख़ुदकुशी।

➡️ ज़हरीला पदार्थ खाकर 17 वर्षीय इंटरमीडिएट की छात्रा अंजली ने की आत्महत्या। सहपाठियों के साथ रिजल्ट देखकर आने के बाद अंजली ने घर आकर खाया ज़हर। खुर्जा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान छात्रा की हुई मौत, परिवार में कोहराम मचा। खुर्जा के अयोध्यानाथ कन्या इंटर कॉलेज में पढ़ती थी अंजलि।

📰✍️व्यापारियों के साथ एसपी सिटी ने की बैठक, गिनाई समस्याएं।

➡️ पुलिस लाइन में एसपी सिटी शंकर प्रसाद साहू की अध्यक्षता में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक हुई ।
बैठक में व्यापारी संगठनों ने सुरक्षा से संबंधित विषय रखे गए। अनिल देशभक्त में नाप-तोल विभाग द्वारा सरकारी शुल्क से 10 गुना अधिक की वसूली करने का विषय रखा। साथ ही अंसारी रोड से डिप्टी गंज चौकी सड़क की पटरी पर रखें अवैध खोखों के द्वारा जेल के पीछे कब्जा किए जाने की कंप्लेंट की जिससे जाम से निजात मिल सके तथा वन-वे ट्रैफिक की मांग की जिसे एसपी सिटी शंकर प्रसाद साहू ने तुरंत मान लिया। बैठक में अनिल देशभक्त, शिवनारायण बंसल, राहुल नंदन अग्रवाल, नीरज कुमार अग्रवाल सुमित सक्सेना आदि व्यापारी संगठनों ने भाग लिया।

📰✍️बिना तलाक लिए महिला ने दूसरा ब्याह रचाया, पहला पति जेल में, सास ने एसएसपी से की शिकायत।

➡️ एक महिला द्वारा बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने का मामला सामने आया है। शिमला देवी ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया उनके बेटे सचिन की शादी 10 साल पहले फरीदाबाद निवासी निशा से हुई थी। शादी के एक साल बाद दंपति को एक बेटी हुई। इसके बाद निशा बेटी को छोड़कर मायके चली गई। उसने सचिन पर दहेज और घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज करा दिया। इस मामले में सचिन फरीदाबाद जेल में सजा काट रहा है। शिमला देवी के अनुसार निशा ने 6 साल पहले बल्लबगढ़ के दीपक से दूसरी शादी कर ली। हिंदू कानून के तहत पहले पति से तलाक लिए बिना दूसरी शादी करना गैरकानूनी है। निशा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें उसने अपनी दूसरी शादी और पहले पति को जेल भिजवाने की बात स्वीकार की है।

📰✍️कांग्रेस ने पहलगाम हमले में शहीद लोगों को शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी।

➡️ पहलगाम में आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों को कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकालकर एवं शोकसभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कैंडल मार्च निकाला और शोकसभा में कांग्रेसियों ने आतंकवाद के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया ।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि केंद्र सरकार लाहौर, कराची और रावलपिंडी तक भारत में शामिल करने  के प्रयास करे और तिरंगा फहराए। उन्होंने कहा कि भारत का एक एक नागरिक पाकिस्तान को नेस्तनाबूद करने में सरकार के साथ है। पूनम पंडित, हर्षवर्धन बाल्मिकी, नरेंद्र चौधरी, मनीष चतुर्वेदी, सुभाष गांधी, देवेंद्र शर्मा, नईम मंसूरी, नाफ़े अंसारी और सचिन वशिष्ठ आदि उपस्थित रहे।

📰✍️एक चुनाव एक देश को लेकर हुई हैंडपंप व्यापार मंडल की बैठक।

➡️हैंडपंप व्यापार मंडल की मीटिंग जय दुर्गे इंडस्ट्रीज मिल्क पर बिशन स्वरूप के कार्यालय पर हुई जिसकी अध्यक्षता हैंडपंप व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव सिंघल ने संचालन अनिल शर्मा  ने किया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष विकास चौहान, उपाध्यक्ष देव ऋषि व संयोजक हितेश गर्ग मंचासीन रहे । बैठक में हैंडपंप व्यापार मंडल के व्यापारी मौजूद रहे । जिलाध्यक्ष ने एक चुनाव एक देश पर सभी को समझाया वह इसके फायदे समझाएं । बैठक में चौधरी बाबू, शेखर गुप्ता, सुधीर कुमार, सुभाष शर्मा, हरीश अग्रवाल, रोहित सिंघल, विशाल बंसल, शिवकुमार, सुशील कुमार, शुभम अग्रवाल, चौ. देवेंद्र सिंह, महेश मित्तल, मनोज चौधरी, मुकुल गोयल, मनोज कुमार, सत्य प्रकाश, हेमंत मित्तल, दिनेश अग्रवाल, नवतेज सिंह, मोहम्मद साकिर भाई, रोशन लाल, प्रमोद बंसल, प्रवीण मित्तल, उमंग अग्रवाल, मुनेश जालान, मनीष अग्रवाल, राहुल अग्रवाल आदि उपस्थित रहे ।

📰✍️सोशल वेलफेयर फाउण्डेशन के मिशन पर्यावरण संरक्षण के अन्तर्गत विजन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मडराक जनपद अलीगढ मे एक संगोष्ठी का आयोजन।

➡️ कार्यक्रम मे महाविद्यालय के प्राचार्य डाo नवीन कुमार तथा अकादमिक कॉर्डिनेटर जबर सिंह ने सोशल वेलफेयर फाउण्डेशन के संस्थापक डाo बीo एसo चौधरी एवं प्रवक्ता  मुनेश चौधरी के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम का संचालन सुभम औझा ने किया।  इस अवसर पर छात्र छात्राओं के अतिरिक्त हेमन्त शर्मा, भूमिका वाष्णेय, कृष्ण प्रताप सिंह, केशव कुमार कुशवाह तथा सुकृति पांडे आदि प्राध्यापक मौजूद रहे।

📰✍️ पहलगाम हमले को लेकर जहांगीराबाद में व्यापारियों ने दुकान बंद कर सब्जी मंडी चौराहे पर किया शोक व्यक्त।

➡️जहांगीराबाद में श्रीनगर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा निर्दोष 27 हिंदू भाईयो का धर्म पूछ कर गोली मारने के विरोध में समस्त समाज ने अपनी अपनी दुकान बंद रख सब्जी मंडी चौराहा पर शोक सभा कर दुख व्यक्त किया तथा आतंक ओर आतंकवादियों का सफाया करने के लिए एक ज्ञापन भारत सरकार के नाम कोतवाली प्रभारी जी को सौंपा गया।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

📰✍️सहारनपुर में पटाखा फैक्ट्री में धमाके से तीन लोगों की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम।

➡️ देवबंद में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके मे तीन लोगों की मौत हो गई। धमाका इतना भीषण रहा कि आसपास के गांवों तक उसकी आवाज सुनी गई। इसके बाद ग्रामीणों ने साजिश के तहत धमाके किए जाने का आरोप लगाते हुए राज्यमार्ग जाम कर दिया। सूचना पर डीएम मनीष बंसल और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण पहुंचे।  देवबंद- मुजफ्फरनगर मार्ग पर ग्राम जड़ौदा जट के जंगल में पटाखा फैक्ट्री है सुबह छह बजे फैक्ट्री में धमाके से ग्रामीण दहशत में आ गए और फैक्ट्री की तरफ दौड़े। आसमान में काफी ऊंचाई तक धुआं दिखाई दे रहा था। पटाखा फैक्ट्री में धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा।

📰✍️अपेक्षा से कम नंबर आने पर छात्रा ने जहर खाया, मौत।

➡️कानपुर में फतेहपुर के जहानाबाद स्थित कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा प्राची सचान ने इंटर परीक्षा में अपेक्षा से कम अंक आने पर जहर खाकर जान दे दी। सजेती थाना क्षेत्र के असधना निवासी दिलीप सचान की 18 वर्षीय बेटी प्राची को इंटरमीडिएट परीक्षा में 73 प्रतिशत अंक मिले। परिणाम से निराश होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।प्राची की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

📰✍️फिरोजाबाद में दिनदहाड़े बसपा नेता की हत्या, ग्रामीणों ने पुलिस गाड़ियां तोड़ी।

➡️ दिनदहाड़े बसपा नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य पप्पू कुशवाहा की हत्या कर दी गई। घर से 200 मीटर की दूरी पर बदमाशों ने घेर लिया और चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर गोली मारकर दी। दिनदहाड़े हुई हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। थोड़ी देर में मौके पर ग्रामीण जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीण पुलिस से भिड़ गए और पुलिस से धक्का-मुक्की कर शव को छीन लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ियां तोड़ दीं। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह शांत किया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

📰✍️गोरखपुर में तेज रफ्तार कार ने परिवार को रौंदा, मां बेटी की मौत, पांच घायल।

➡️ देर रात तेज रफ्तार कार ने एक परिवार के सात लोगों को कुचल दिया। हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हैं। परिवार खाना खाने के बाद रात घर के बाहर बैठा हुआ था। अचानक तेज स्पीड में कार आई और परिवार को रौंद दिया। चीख-पुकार सुन आसपास के लोग पहुंचे तो कार सवार गाड़ी छोड़कर भाग रहे थे। लोगों ने दौड़ाकर एक युवक को पकड़ लिया। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। हादसा रघुनाथपुर टोला भगवानपुर में हुआ। कार सवार युवक बारात में जा रहे थे। कार में शराब की बोतल भी मिली है।

➡️भगवानपुर के रहने वाले मैनुद्दीन की पत्नी सायदा खातून, बेटी सूफिया, बेटा बदरे आलम, मरियम, राबिया खातून, जुबेर और निहाल गर्मी के चलते दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार आई। चारपाई पर बैठे लोगों के ऊपर चढ़ गई। डॉक्टरों ने सायदा खातून और उनकी बेटी सूफिया को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️कश्मीर में आतंक के समूल नाश के लिए चौतरफा वार, अब तक नौ आतंकियों के मकान ध्वस्त।

➡️पहलगाम नरसंहार के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने कश्मीर में आतंकियों व उनके तंत्र के समूल नाश के लिए चौतरफा वार करना शनिवार को भी जारी रखा। आतंकियों के घरों को गिराने के साथ सभी पूर्व आतंकियों व उनके ओवरग्राउंड वर्करों को चिह्नित कर पूछताछ और उनके घरों की तलाशी ली जा रही है।

📰✍️विनय नरवाल के परिवार को 50 लाख और एक सदस्य को सरकारी नौकरी, CM नायब की बड़ी घोषणा

➡️हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए करनाल के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिवार को 50 लाख रुपये और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है।



जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg
शेयर करें: