26 सितंबर 2025: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

टॉप न्यूज़

📰✍️ बड़ी खबर: यूपी के बरेली में जुमे की नमाज के बाद बवाल, आई लव मोहम्मद मुद्दे पर मौलाना तौकीर रजा के ऐलान पर पहुंची भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव, लाठीचार्ज कर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा।

➡️ कानपुर में आई लव मोहम्मद के पोस्टर लगाने पर दर्ज एफआईआर को वापस लेने की मुस्लिम समाज कर रहा मांग, इसको लेकर जगह-जगह हो रहे हैं प्रदर्शन, आज बरेली में भी असामाजिक तत्वों ने की माहौल खराब करने की कोशिश, मजबूरन लाठी चार्ज कर पुलिस को खदेड़नी पड़ी भीड़। वहीं मऊ में भी नमाज के बाद विवाद की आई है खबर।

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ अनूपशहर में दिल दहला लेने वाली घटना; पिता ने चुन्नी से गला दबाकर की बेटी की हत्या, नहर पुल के नीचे मिला 13 वर्षीय बालिका का शव, 2 घंटे में पुलिस ने खोला राज।

➡️ अनूपशहर क्षेत्र के अनीवास नहर पुल के नीचे झाड़ियों से शव हुआ था बरामद, परदादा-परदादी स्कूल की ड्रेस से हुई मृतक किशोरी सोनी की शिनाख्त, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थे पुलिस की आला अधिकारी, पुलिस ने 2 घंटे में ही मामले का खुलासा कर मृतका के पिता अजय निवासी ग्राम बिचौला को किया गिरफ्तार।

➡️पूछताछ में अजय ने कबूला कि उसी ने की है अपनी बेटी की हत्या, कहा बेटी घर के मंदिर से चोरी करती थी पैसे, इसी बात से नाराज़ होकर 25 सितंबर को स्कूल से लाने के बाद चुन्नी से गला दबाकर कर दी हत्या और झाड़ियों में फेंक दिया शव। पुलिस ने स्कूल बैग बरामद कर पोस्टमार्टम को भेजा शव।

2.📰✍️ मिलावटखोरों से सावधान; दिवाली पर सोनपापड़ी की जगह जहर खिलाने की चल रही थी तैयारी, बिना लाइसेंस चल रही फैक्ट्री पर फूड सेफ्टी विभाग ने छापा मार कर डाली सेंध, मिलावट खोरी का जखीरा बरामद।

➡️ अनूपशहर रोड के पास गौरीशंकर लोहे वाली गली में बिना लाइसेंस चल रही फैक्ट्री पर विभाग ने मारा छापा, फैक्ट्री मालिक सिटी के प्रेम नगर निवासी सचिन जैन मौके पर मिले मौजूद, डब्बे पर लिखा घी-बटर लेकिन वनस्पति तेल में बन रही थी सोन पापड़ी, रंगीन पोहे पर केमिकल से कलर कर बना रहे थे पिस्ता।

➡️ दिवाली के त्यौहार को देखते हुए सोनपापड़ी के गिफ्ट पैकेट किए जा रहे थे तैयार, छापे के दौरान पैक्ड अवस्था में मिले 400 ग्राम के 1900 और 800 ग्राम के 1200 सोनपापड़ी बॉक्स, फैक्ट्री में करीब 1500 किलो मैदा, 1500 किलो चीनी, 600 किलो वनस्पति, 1200 लीटर रिफाइंड पामोलीन ऑयल, 100 किलो ग्लूकोज और 40 किलो रंगीन पोहा किया गया बरामद।  मौके से सोनपापड़ी व पोहा के भरे गए हैं नमूने, निर्माण व पैकिंग पर लगा दी है रोक।

फेसबुक पर देखें पूरी वीडियो 👇

फेसबुक वीडियो लिंक

Ojas Eye Care

3. 📰✍️ कोतवाली देहात क्षेत्र में अनूपशहर अड्डे के निकट एक बंद राइस मिल में मिला अवैध पटाखों का भंडार, गोदाम सील।

➡️ एसडीएम सदर दिनेश चंद ने नायब तहसीलदार राजीव कुमार, नायब तहसीलदार स्नेह तिवारी और मंडी चौकी इंचार्ज शिवम तोमर के साथ मिलकर ली तलाशी। कार्रवाई में अवैध रुप से रखे लगभग दस लाख रुपए के पटाखों का भंडार किया गया सीज। प्रशासन का कहना आगे भी जारी रहेगी करवाई।

4.📰✍️ राशन कालाबाजारी में दो राशन डीलरों पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज, दुकानें निरस्त।

➡️सदर एसडीएम दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर आम जनता की मिल रही शिकायतों पर पूर्ति निरीक्षक ने मारा छापा, इस दौरान गांव दोहली राशन डीलर नगीना व नया गांव में राशन डीलर मनीष की दुकान में जांच में पाई गई कमियां, दुकानें निरस्त कर दोनों ही राशन डीलरों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत पुलिस में दर्ज कराई गई है रिपोर्ट। एसडीएम द्वारा दो राशन डीलरों पर हुई कार्रवाई से मचा हड़कंप।

5.📰✍️आज नवरात्रि के पांचवें दिन हुई चतुर्थ‌ देवी अष्टभुजाओं से सुसज्जित मां कुष्मांडा की हुई पूजा, बीती रात करीब एक दर्जन झांकियों के साथ धूमधाम से निकली मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की बारात।

➡️ अंसारी रोड पर हुआ जयमाला कार्यक्रम, जय श्री राम के जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल। अध्यक्ष नीरज जिंदल, सचिव अमित मित्तल, दिनेश अग्रवाल, सुखदेव शर्मा, गोपाल अग्रवाल, केशव जिंदल, नकुल जिंदल, महावीर सिंघल, भवि सिंघल आदि का व्यवस्थाओं में रहा विशेष सहयोग।

➡️आज‌ शहर में चौथ भवानी के निकले स्वरूप, सिटी के शिवम लॉज के बाहर सजाई गई है स्टेज, होगी भव्य आरती।

शहर में चल निकली राम बारात की स्पेशल वीडियो 👇

फेसबुक वीडियो लिंक


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ देर शाम शहर में कप्तान कर रहे थे पैदल गश्त, नुमाइश फ्लाई ओवर पर मिला 9 वर्षीय गुमशुदा बालक, पुलिस ने परिजनों से मिलाया; वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने जब बच्चे से पूछताछ की तो उसने बताया वह सुबह करीब 7 बजे नाराज होकर घर से निकल आया था, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए परिजनों से संपर्क किया और बच्चे को उनके सुपुर्द कर दिया। गुमशुदा बच्चे की सकुशल बरामदगी और सुरक्षित वापसी पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा की।

📰✍️ सिटी के ट्रांसपोर्ट नगर में शहरी विकास व हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बीडीए ने शुरु किया “महर्षि वन” प्रोजेक्ट; सचिव ज्योत्सना यादव ने बताया कि यह ग्रीन बेल्ट अब अंतिम चरण में है, यहां 12 महर्षि मूर्तियां, 7 ध्यान कुटीर और 2 शांत जल सरोवर बनाए जा रहे हैं। पूरे परिसर में बैठने की आरामदायक व्यवस्था, सोलर व बोलार्ड लाइट्स और इंटरलॉकिंग पाथवे विकसित किए गए हैं। महर्षि वन का उद्देश्य नागरिकों को योग, ध्यान व भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना और शुद्ध पर्यावरण उपलब्ध कराना है।

📰✍️ भाजपा कार्यालय पर हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी को लेकर कार्यशाला का आयोजन; भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी उपस्थित रहे मुख्य अतिथि, अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विकास चौहान और संचालन संजय गुर्जर ने किया। द्विवेदी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल कार्यक्रम नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प है। इस अवसर पर विधायक प्रदीप चौधरी, देवेंद्र लोधी, सीपी सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया, शशि शर्मा, अभिनव वर्मा, संतोष वाल्मीकि, गौरव मित्तल आदि मौजूद रहे।

📰✍️मिशन शक्ति-5.0 के तहत छात्रा बनी एक दिन की थानाध्यक्ष; अनु बाल भारती पब्लिक स्कूल की कक्षा 12 की छात्रा हैप्पी को एक दिन के लिए थाना प्रभारी बीबीनगर की  सौंपी गई जिम्मेदारी। थाना प्रभारी की भूमिका निभाते हुए छात्रा ने कार्यालय स्टाफ से किया परिचय, फरियादियों की  सुनीं समस्याएं और उनके निस्तारण के दिए निर्देश।

📰✍️ औरंगाबाद क्षेत्र के मोहल्ला तालमनगर में अंबेडकर मूर्ति से छेड़छाड़, शरारती तत्वों द्वारा ईंट पत्थर मारकर तोड़ने का किया गया प्रयास; जिसमें बाबा साहेब का टूट गया चश्मा, घटना से दलित समाज के लोगों में रोष, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राम नारायण सिंह ने पेंटर को बुलाकर कराई मूर्ति की पेंटिंग और टूटे हुए चश्मे को केमिकल लगाकर जुड़वाया।

📰✍️आजाद पब्लिक स्कूल में STEM (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, मैथ्स) आधारित दो दिवसीय कार्यशाला; 12 विद्यालयों के शिक्षक-प्रतिभागी हुए शामिल। प्रधानाचार्या डॉ. रीता शर्मा ने STEM शिक्षा को बच्चों में नवाचार, रचनात्मकता व शोध भावना के विकास के लिए  बताया आवश्यक। कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षाविदों ने STEM की उपयोगिता पर रखे विचार।

📰✍️खुर्जा क्षेत्र में मुरारी नगर पेट्रोल पंप वाली गली में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव; हरिश्चंद्र पुत्र मूंगेराम के रूप में हुई है मृतक की पहचान, फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने फंदे से उतारा शव, शव मिलने की सूचना के बाद थाना पुलिस मौके पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

📰✍️नरसेना क्षेत्र के गांव रवानी कटीरी में निर्माणाधीन भवन का गेट गिरने से एक व्यक्ति की मौत; मृतक सतीश पुत्र घनश्याम है, जानकारी के अनुसार सतीश निर्माणाधीन भवन की देखरेख करते थे। अचानक भवन का भारी गेट गिर गया जिससे वो घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️ लखनऊ में आईपीएस पुलिस अफसर के घर में चोरी; कैश, घड़ी और टोंटियां तक ले गए चोर।

➡️आईपीएस अधिकारी यमुना प्रसाद के घर में चोरी हो गई, यमुना प्रसाद वही पुलिस अधिकारी हैं जिन्होंने माफिया मुख्तार अंसारी पर कसा था शिकंजा। आईपीएस यमुना प्रसाद का राजधानी के विकासनगर में घर है। घर में वह काफी समय से नहीं रहते हैं। उनकी तैनाती नोएडा में डीसीपी पद पर है इसलिए परिवार के साथ नोएडा में हैं। उनके लखनऊ वाले घर पर उनके रिश्तेदार असित सिद्धार्थ रह रहे हैं। चोरी होने के बाद असित ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खिड़की की ग्रिल काट दी गई है। नकदी सहित सामान चोरी हो गए।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: