26 जनवरी 2025: नए जमाने का ऑनलाइन अखबार

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की मुख्य खबरें

📰✍️ यूपी में चार पीसीएस अफसरों के तबादले, PCS संजय कुमार सिंह बने बुलंदशहर के नए नगर मजिस्ट्रेट।

➡️ पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट चंद्र प्रकाश प्रियदर्शी के ट्रांसफर के बाद 2 महीने से खाली पड़ा था बुलंदशहर सिटी मजिस्ट्रेट का पद। संजय कुमार सिंह लखनऊ विकास प्राधिकरण में नजूल अधिकारी के पद पर थे तैनात, जिनका सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर बुलंदशहर हुआ है ट्रांसफर।

📰✍️राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर हुआ खेलो का हुआ आयोजन, डीएम ने बैटिंग कर किया शुभारंभ।

➡️जनपद में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाताओं को जागरुक करने हेतु यमुनापुरम स्टेडियम में रस्साकसी, क्रिकेट एवं खेलों का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति द्वारा प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ किया गया। महिला क्रिकेट टीम से परिचय प्राप्त करते हुए स्वयं बैटिंग करते हुए मैच शुरु किया। इस अवसर पर सीडीओ कुलदीप मीना, डायट प्राचार्य, बीएसए डीआईओएस उपस्थित रहे।

📰✍️राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर डीएम ने दिलाई मतदान करने की शपथ, उत्कृष्ट कार्य करने वाले किए सम्मानित।

➡️ डीएवी इण्टर कालेज सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित जनसमूह को शपथ भी दिलाई गई। जिलाधिकारी श्रीमति श्रुति ने कहा मतदान लोकतन्त्र की नींव है राष्ट्रीय मतदाता दिवस की 2011 में शुरुआत हुई थी लोकतन्त्र में सभी को सामान अधिकार प्राप्त हैं। मतदान करना हम सबका अधिकार ही नहीं कर्तव्य भी है, जिससे हम सबका भविष्य बदलता है। उन्होंने युवाओं से कहा आप स्वयं मतदान करें और दूसरों को भी जागरुक करें आप देश के भविष्य है।‌

➡️कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति द्वारा 80 वर्ष की आयु से अधिक मतदाता, दिव्यांग मतदाता एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कुलदीप मीना, अपर जिलाधिकारी वित्त अभिषेक सिंह, अपर जिलाधिकारी डाक्टर प्रशान्त कुमार उपस्थित रहे।

📰✍️ समाधान दिवस पर सिटी कोतवाली पहुंचे डीएम व कप्तान, फरियादियों की सुनी समस्याएं।

➡️ कोतवाली नगर में थाना दिवस में जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति  एवं एसएसपी श्लोक कुमार ने प्रतिभाग करते हुए समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश दिए।

📰✍️ 76 वें गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन बुलंदशहर में होने वाली ऋतिक परेड में आएंगे कैबिनेट मंत्री नरेंद्र कश्यप; ध्वजारोहण के बाद समझ में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को भी करेंगे सम्मानित ।

📰✍️ रिटायर्ड कर्नल ने उगाई विलायती गाजर, बुलंदशहर में कैरट किंग ऑफ इंडिया का कमाल, सीएम ने किया सम्मानित।

➡️ हरियाणा निवासी कर्नल देशवाल ने 2006 में रिटायरमेंट के बाद सिकंदराबाद में 2 एकड़ जमीन से खेती शुरु की और आज उनका कारोबार 1000 एकड़ तक फैल चुका है। योगी सरकार द्वारा ‘यूपी गौरव सम्मान’ से सम्मानित देशवाल ने कृषि वैज्ञानिकों की सलाह और आधुनिक तकनीकों के साथ अपनी यात्रा शुरु की। शुरुआत में उन्होंने विभिन्न सब्जियों की खेती की लेकिन विलायती गाजर में उन्हें सबसे बड़ी सफलता मिली।

➡️आज कर्नल देशवाल की कंपनी सन साइन वेजिटेबल प्राइवेट लिमिटेड में सालाना 50 हजार टन विलायती गाजर का उत्पादन हो रहा है। उनकी गाजर कश्मीर से कन्याकुमारी तक बिक रही है। इसके अलावा दवा, सॉस, बेबी फूड, नूडल्स और फूड सप्लीमेंट बनाने वाली कंपनियों को भी सप्लाई की जाती है। देशवाल की कंपनी सीधे 250 किसानों के साथ और लगभग 500 अन्य किसानों के सहयोग से काम कर रही है। आधुनिक तकनीक और उन्नत बीजों के इस्तेमाल से इन किसानों को अधिक आय मिल रही है। खेती से जुड़े लोगों को रोजगार भी मिल रहा है।

📰✍️खुर्जा में पशु चोर गैंग के 3 सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार; 9 भैंस, 9 कटिया व कटड़े, 8 अवशेष, 3 छुरी, अन्य उपकरण और 2 बोलेरो गाड़ी बरामद।

➡️बुलंदशहर के अलग-अलग थानों के इलाके से भैसों को चोरी करके करते थे इनका अवैध कटान। खुर्जा सिटी के कबूतर पैठ इलाके में एक मकान हो रहा था चोरी के पशुओं का अवैध कटान, खुर्जा पुलिस ने चोरों को रंगे हाथों चोरी किए गए पशुओं का अवैध कटान करते हुए मौके से पकड़ा।

📰✍️थाना कोतवाली नगर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के 4 शातिर सदस्यों को किया गिरफ्तार; कब्जे से चोरी की 1 गाडी, 2 मोटरसाईकिल, अवैध असलहा व अवैध चाकू बरामद।

➡️ जनपद बुलंदशहर की रहने वाले हैं चारों आरोपी रिंकू शर्मा, जितेंद्र, इरफान और मोहसिन। ये शातिर वाहन चोर वाहनों को चुराकर उन्हें देते थे कटवा, इसके बाद स्क्रैप में देते थे बेच। शहर कोतवाल अनिल कुमार शाही ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

📰✍️स्विट्जरलैंड में बजा UP का डंका, 19 हजार करोड़ के MOU पर हुए सिग्नेचर; कोका-कोला से बिसलेरी तक के लगेंगे प्लांट

➡️दावाेस में उत्तर प्रदेश ने एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के अपने महत्वाकांक्षी लक्ष्य को वैश्विक निवेशकों के सामने प्रस्तुत किया। अधिकारियों ने बताया कि राज्य ने कृषि ऊर्जा बुनियादी ढांचे और प्रौद्योगिकी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने के लिए व्यापक प्रयास किए।

📰✍️ उत्तर प्रदेश में हुए PCS ट्रांसफर।

➡️ PCS सुरेश कुमार पाल उपजिलाधिकारी जालौन बने नगर मजिस्ट्रेट बदायूं। PCS संजय कुमार सिंह नजूल अधिकारी लखनऊ विकास प्राधिकरण बने नए नगर मजिस्ट्रेट बुलंदशहर। PCS आसाराम वर्मा उपजिलाधिकारी मिर्ज़ापुर बने नगर मजिस्ट्रेट बलिया। PCS विनीत कुमार उपाध्याय उपजिलाधिकारी लखीमपुर खीरी बने नगर मजिस्ट्रेट मिर्ज़ापुर।

📰✍️पांच हत्याओं का आरोपी नईम बाबा मुठभेड़ में ढेर, मेरठ पुलिस ने घाेषित किया था 50 हजार का इनाम।

➡️ मेरठ में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या के आरोपी नईम बाबा को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। नईम बाबा पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई थीं।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️हमास ने इजरायल की 4 महिला सैनिकों को छोड़ा, बदले में आतंकियों को छोड़ेंगे नेतन्याहू।

➡️ हमास ने इजरायल की चार महिला सैनिकों को रिहा कर दिया है। 7 अक्टूबर 2023 को हमास ने गाजा सीमा के पास स्थित नाहल ओज सैन्य अड्डे पर हमला करके इन महिला कैदियों को बंधक बनाया था। मगर युद्ध विराम के समझौते के तहत शुक्रवार को इन महिला सैनिकों को रिहा करने का एलान किया था।

📰✍️जैसा ममता दीदी के मंत्रियों का व्यवहार, पार्टी में रहने का मन नहीं’, सांसद के बयान पर TMC में बवाल

➡️ टीएमसी में फूट अब खुलकर सामने आने लगी है। तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी ने ममता के मंत्रियों पर ही निशाना साधा है। सांसद ने कहा कि दीदी के इर्द-गिर्द रहने वाले कुछ मंत्रियों का चाल-चलन देखकर अब पार्टी में रहने की इच्छा नहीं होती है।


स्पेशल न्यूज अपडेट वीडियो

📰✍️100 सेकेंड की वीडियो में देखें देश और दुनिया की सभी मुख्य खबरें👇



जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg
शेयर करें: