चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ इस बार 10 दिन के है शारदीय नवरात्र; चौथे दिन भी मां चन्द्रघंटा की हुई पूजा, आज देर शाम शहर में निकलेगी राम बारात।

➡️शहर के राज राजेश्वर मंदिर, साठा देवी मंदिर, मां काली जी मंदिर, खाटू श्याम मंदिर, पुरानी जेल के पीछे माता मंदिर में सुबह से ही भक्तों की उमड़ी भीड़, जय माता दी के गूंजे जयकारे।
➡️ सिटी के नुमाइश ग्राउंड में चल रही रामलीला में रात हुआ सीता स्वयंवर, भगवान श्री राम ने तोड़ा धनुष, जिसके बाद जय श्री राम के जयघोष से गूंज उठा पूरा रामलीला मैदान। इस दौरान अध्यक्ष नीरज जिंदल, मंत्री अमित मित्तल आदि ने व्यवस्थाओं में किया सहयोग।

2.📰✍️ खाकी के खौफ में प्रेमी युगल ने खुद को मारी गोली; डिबाई में पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए पहले प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गोली, फिर खुद को भी उड़ाया, घटना से इलाके में मचा हड़कंप।
➡️ डिबाई क्षेत्र के सराय किशनचंद स्थित नरेंद्र के मकान में किराए पर रह रहे थे दोनों, मुज़फ़्फ़रनगर के रहने वाले हैं दोनों मृतक 26 वर्षीय प्रिंस और 16 वर्षीय जिया, दोनों 5 दिन से थे फरार, लोकेशन पता चलने पर पकड़ने पहुंची थी मुजफ्फरनगर पुलिस, लड़के के फूफा भी थे साथ।
➡️फूफा ने स्पीकर पर आवाज लगाई मैं हूं साथ में पुलिस भी है, डरने की कोई बात नहीं, बाहर आ जाओ, लेकिन वह नहीं आए बाहर। जैसे ही पुलिस ने अंदर घुसने की कोशिश की, लड़के ने पहले लड़की को गोली मारी और फिर खुद को भी उड़ाया, पुलिस अंदर पहुंची तो कमरे में दोनों जमीन पर पड़े थे, दोनों की कनपटी पर लगी थी गोली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे एसएसपी दिनेश कुमार, सीओ शोभित कुमार और कई थानों की पुलिस।



3.📰✍️कंबोडिया से ट्रेनिंग लेने बुलंदशहर पहुंचे सिविल सर्वेंट्स! डीएम श्रुति व सीडीओ निशा ग्रेवाल ने डीपीएस सभागार में दी प्रशासन, योजनाओं व विकास कार्यों की ट्रेनिंग, उपहार में दी खुर्जा पॉटरी।

➡️जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने जनता दर्शन, समाधान दिवस, ऑनलाइन प्रणाली, केंद्र-राज्य योजनाओं के चयन व क्रियान्वयन से लेकर सचिवालय से ग्राम स्तर तक की जिम्मेदारियों की दी जानकारी। जनपद की ऐतिहासिक धरोहर, नवाचार, औद्योगिक क्षेत्र व खुर्जा पॉटरी पर भी डाला प्रकाश।
➡️सीडीओ निशा ग्रेवाल ने पेंशन, स्वास्थ्य, मनरेगा, स्वयं सहायता समूह, सामूहिक विवाह, कृषि व शिक्षा योजनाओं पर दिया प्रेजेंटेशन। समापन पर “एक जनपद एक उत्पाद” के तहत खुर्जा पॉटरी की गई भेंट। मौके पर एडीएम प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय, सीएमओ डॉ. सुनील दोहरे, एसपी सिटी शंकर प्रसाद, प्रशिक्षु आईएएस सुधांशु सहित जिले के अधिकारी व कंबोडियन प्रतिनिधि रहे उपस्थित।

4.📰✍️ शहर के हर क्षेत्र में हो रही है बिजली चोरी; विद्युत विभाग ने आज अकबरपुर गांव में छापामारी कर पकड़ी बिजली चोरी।
➡️ छापेमारी के दौरान 11.56 किलोवाट की पकड़ी गई बिजली चोरी, कुल 18 लोगों के यहां पकड़ी गई बिजली चोरी में विभाग ने 9.37 लाख का लगाया जुर्माना, पिछले काफी दिनों से चल रहे इस अभियान में 270 से अधिक लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट की जा चुकी है दर्ज।



5.📰✍️बुलंदशहर में महिला आयोग अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने पोषण पंचायत में की गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, किया जागरूक।

➡️ आज आयोजित पोषण पंचायत कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती बबीता सिंह चौहान ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, 6 माह तक के बच्चों का अन्नप्राशन व कन्या पूजन कराया। उन्होंने महिलाओं को मिशन शक्ति 5.0, उनके अधिकारों व सरकारी योजनाओं के लाभ के प्रति जागरूक किया।।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️स्याना के पीएम श्री संविलियन विद्यालय में बाल वाटिका व आधुनिक ICT लैब का बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने किया उद्घाटन; इस अवसर पर डॉ. पांडेय ने कहा कि बाल वाटिका बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा को बनाएगी रोचक जबकि आईसीटी लैब विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़कर बढ़ाएगी तकनीकी दक्षता। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक रहे मौजूद।


📰✍️दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा ने विचार गोष्ठी का आयोजन कर किया वरिष्ठों का सम्मान; कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह रहे मुख्य अतिथि, अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विकास चौहान और संचालन दीपक ऋषि ने किया। गोष्ठी में जनसंघ काल से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ता भजनलाल वोहरा, दुलीचंद सैनी, जयप्रकाश, मुकुटलाल गुप्ता, उदयवीर सिंह और राम सिंह को शॉल ओढ़ाकर किया गया सम्मानित। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशोदिया, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नगर, सांसद डॉ. महेश शर्मा, प्रदेश मंत्री बसंत त्यागी, जिला पंचायत अध्यक्ष अतुल तेवतिया, विधायक प्रदीप चौधरी, देवेंद्र लोधी, लक्ष्मी राज सिंह, सी पी सिंह, अनिल शर्मा, संजय महेश्वरी, अभिनव वर्मा आदि मौजूद रहे।

देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️एक करोड़ के धोखे में फंसने से परेशान गाजियाबाद निवासी सर्राफा व्यापारी ने खुद को गोली मारकर किया सुसाइड
➡️मामले में गाजियाबाद पुलिस की लापरवाही कम नहीं है। सात दिन पहले यह विवाद नंदग्राम थाने पहुंचा था, व्यापारी जितेंद्र उर्फ जीतू द्वारा पुलिस से शिकायत की गई। लेकिन पुलिस ने साक्ष्य मांगे और जीतू ने रात अपनी कार में सुसाइड कर लिया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने बताया इस सुसाइड नोट में तीन व्यापारियों के नाम लिखे हैं। इनमें एक महिला भी शामिल हैं। जिसमें करीब एक करोड़ रुपए धोखे से हड़पने का आरोप लगाया गया है। सुसाइड नोट की राइटिंग की जांच कराई जाएगी सुसाइड नोट जितेंद्र द्वारा ही लिखा गया।

📰✍️मथुरा में भाजपा जिलाध्यक्ष के घर पर फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी।
➡️देर रात बदमाशों ने भाजपा जिलाध्यक्ष के घर पर फायरिंग की और फायरिंग करने के बाद बदमाशों ने मंत्री के प्रतिनिधि को फोन करके धमकी भी दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे कोसी के नरसी विलेज कॉलोनी में रहते हैं। देर रात कुछ युवकों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी बेखौफ बदमाश फायरिंग कर मौके से भाग खड़े हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष के यहां हुई फायरिंग और मंत्री प्रतिनिधि को मिली धमकी की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग खंगालने में लगी।
News Editor: Dharmendra Mittal


