25 नवंबर 2024: नए जमाने का ऑनलाइन अखबार

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की मुख्य खबरें

📰✍️आज 25 नवंबर से खुलेंगे बुलंदशहर जिले के सभी शिक्षण संस्थान, वायु प्रदूषण कम होने पर जिलाधिकारी बुलंदशहर ने जारी किए आदेश।

📰✍️ संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान भड़की हिंसा ने धारण किया विकराल रूप; अब तक 4 युवकों की मौत, 8 वाहन जलाए गए, पथराव में सीओ और एसपी के पीआरओ सहित दो दर्जन पुलिसकर्मी घायल।

➡️ गंभीर स्थिति को देखते हुए संभल में 24 घंटे के लिए इंटरनेट, स्कूल बंद। पुलिस ने करीब 21 दंगाई कस्टडी में लिए, 2 महिलाएं भी हैं। पुलिस ने घटनास्थल से 5 ट्रॉली पत्थर सड़कों से उठाकर फिंकवाए हैं। हिंसा क्षेत्र में जाने वाले सभी रास्तों पर लगा दी गई है रोक। संभल हिंसा के बाद बुलंदशहर सहित आसपास के क्षेत्र में अलर्ट मोड पर पुलिस, उच्च अधिकारियों के असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के निर्देश।

📰✍️सिकंदराबाद एसडीएम बने डिप्टी कलेक्टर संतोष जगराम।

➡️ जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने सिकंदराबाद तहसील में रिक्त एसडीएम पद का दायित्व डिप्टी कलेक्टर संतोष जगराम को सौंपा है। संतोष जगराम ने तहसील में एसडीएम का दायित्व संभालते ही अधीनस्थों को शासन के निर्देशों का पालन करते हुए आम जनता की समस्यायों का वरियता पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।

📰✍️यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में कृपालु महाराज की एक बेटी की मौत, दो बेटियों की हालत गंभीर।

➡️नोएडा में कैंटर ने आगे चल रही दो कारों में टक्कर मार दी। हादसे में जगद्‌गुरु कृपालु जी महाराज की बड़ी बेटी डाक्टर विशाखा त्रिपाठी की मौत हो गई। दो बेटियों डाक्टर कृष्णा त्रिपाठी और डाक्टर श्यामा त्रिपाठी की हालत गंभीर है। हादसे में इनके अलावा पांच अन्य लोग घायल हुए हैं।
डॉ. विशाखा त्रिपाठी वृंदावन के प्रेम मंदिर और प्रतापगढ़ के मनगढ़ भक्ति धाम की अध्यक्ष थीं। घायलों को दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल ले जाया गया है। अपोलो हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

➡️तीनों मथुरा से सिंगापुर जाने के लिए फ्लाइट पकड़ने दिल्ली एयरपोर्ट जा रही थीं। तभी यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक तेज रफ्तार कैंटर गाड़ी ने आगे चल रही दो कारों में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहनों में सवार 6 महिलाएं और 2 ड्राइवर गंभीर रुप से घायल हो गए। हॉस्पिटल में घायल डाक्टर विशाखा त्रिपाठी ने दम तोड़ दिया।

📰✍️कैलिफोर्निया से आई दुल्हन, अफ्रीका से बारात लेकर पहुंचा दूल्हा; भारतीय संस्कृति के अनुसार हुआ विवाह संपन्न,‌12 से अधिक देशों से आए विदेशी मेहमान।

➡️स्याना में अफ्रीका के दूल्हे और कैलिफोर्निया की दुल्हन की शादी चर्चा का विषय बनी है। विदेशी मेहमानों के साथ भारत पहुंचे अफ्रीका के दूल्हे और कैलिफोर्निया के दुल्हन ने सात फेरे लिए। भारतीय संस्कृति और वेद मित्रों के उच्चारण के साथ विवाह संपन्न कराया गया।

➡️मूल रूप से स्याना के गांव बीटा के रहने वाले मूलचंद त्यागी कैलिफोर्निया में इंजीनियर के पद पर तैनात है। वह 1987 में कैलिफोर्निया चले गए थे। उनकी बेटी सृष्टि का विवाह तय हुआ तो उन्होंने अपनी बेटी की शादी की सारी रस्में अपने पैतृक गांव पहुंचकर भारतीय परंपरा के अनुसार संपन्न कराई। अफ्रीका से बारात लेकर आए दूल्हे ने कैलिफोर्निया की दुल्हन के साथ सात फेरे लिए।

📰✍️शिकारपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला मेवाती में हिस्ट्रीशीटर पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग, पुलिस ने की फायरिंग की पुष्टि।

➡️ सलेमपुर पुलिस शिकारपुर के गांव नगला मेवाती में पकड़ने गई थी हिस्ट्रीशीटर, फायरिंग में बाल बाल बची पुलिस। फायरिंग के बाद आरोपी फरार, आरोपियों की तलाश में जुटी कई थानों की पुलिस।

📰✍️जहांगीराबाद में तेज रफ्तार डंफर ने बाइक सवारों को रौंदा, हादसे में दंपति की मौत, बालक घायल।

➡️ रामघाट क्षेत्र के गांव महाराजपुर निवासी नरेश अपनी पत्नी प्रियंका और बेटे के साथ बाइक से बुलंदशहर से वापस अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही जेबीजी स्कूल के पास पहुंचे तभी सामने से तेज गति से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में नरेश और प्रियंका की मौके पर मौत हो गई जबकि उनका बच्चा घायल हो गया। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।

📰✍️ सिटी के वार्ड नंबर 34 में सफाई व्यवस्था बदहाल, लोगों को सता रहा बीमारी का खौफ।

➡️ नगर पालिका परिषद बुलंदशहर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था एक बार फिर बदहाल हो गई है। जगह जगह कूड़े के लगे अंबार सफाई व्यवस्था की खिल्ली उड़ा रहे हैं। वार्ड 34 सराय धारी में पीर वाली गली में सफाई व्यवस्था बदहाल होने से लोगों को बीमारियां फैलने का खौफ सता रहा है। नागरिकों ने जिलाधिकारी से इस तरफ ध्यान देने की मांग की है।

📰✍️ककोड़ के वैर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक को लगी गोली, जांच में जुटी पुलिस।

➡️ दोस्त के साथ कार में शराब पार्टी कर रहा था भौरा निवासी नितेश, घायल अवस्था में नितेश को अस्पताल लेकर पहुंचा साथी, पीड़ित को नोएडा हायर मेडिकल सेंटर लेकर गया परिवार।

📰✍️ मेरठ में दरोगा का बेटा निकला हथियार तस्कर, एसटीएफ ने किया अरेस्ट, 17 बंदूक और 700 कारतूस बरामद।

➡️ एसटीएफ ने हथियार तस्कर रोहन को पकड़ा है। रोहन के पिता राकेश सिंह यूपी पुलिस में दरोगा हैं। रोहन गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर पंजाब और राजस्थान से हथियार लाकर यूपी, दिल्ली और बिहार में सप्लाई करता था। उसके पास से 17 बंदूक और 700 कारतूस बरामद हुए हैं। गैंग के सदस्यों का नेक्सस कई राज्यों में फैला है। गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश में एसटीएफ जुटी है। गिरफ्तार आरोपी रोहन पुत्र राकेश निवासी बड़ौत बागपत है। रोहन के पास 5 सिंगल बैरल और 12 डबल बैरल बंदूक और 700 कारतूस बरामद हुए।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

📰✍️उत्तर प्रदेश के बरेली में गलत GPS लोकेशन से गई 3 जानें।

➡️बरेली में गलत GPS लोकेशन ने दो सगे भाइयों सहित 3 लोगों की जान ले ली। ये लोकेशन घने कोहरे में कार को एक अंडर कंस्ट्रक्शन पुल पर ले गई। कोहरे की वजह से अधूरा पुल नहीं दिखा और कार नीचे नदी में गिर गई।

📰✍️मेरठ में घुड़चढ़ी के दौरान दूल्हे की माला से एक नोट लेकर भागे युवक के पीछे दूल्हा घुड़चढ़ी छोड़ भागा

➡️पूरा मामला मेरठ के डुंगरावली का है। यहां के युवक की शादी थी। घुड़चढ़ी के बाद मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। इसी बीच एक टाटा मैजिक वाला दूल्हे की माला से नोट निकालकर भागने लगा। इस पर दूल्हा उसके पीछे दौड़ा।बोलता रहा-‘रुक मेरा पैसा लेकर कहां जा रहा है, नहीं दिया तो तुझे बताता हूं।’ पीछे से दूल्हे के परिवार वाले भी भाग रहे थे। आखिरकार परिवार वालों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की।

📰✍️अलीगढ़ में रोडवेज बस ने महिलाओं को रौंदा, दो की मौत, बस को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरु की।

➡️ देर रात हरदुआगंज क्षेत्र में बरौठा नहर के पास रोडवेज बस ने दो महिलाओं को रौंद दिया। बस के नीचे आने पर दोनों महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। जानकारी मिलने पर परिवार के लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे ।पुलिस ने रोडवेज बस को भी कब्जे में ले लिया है। जिसके बाद मामले की जांच की जा रही है। गोधा थाना के गांव अहरौली निवासी प्रेमवती देवी मायके में गमी में शामिल होने के बाद वापस अलीगढ़ लौटी आ रही थी। बुजुर्ग होने के कारण वह अपनी देवरानी विमलेश और भतीजे रामबाबू को साथ ले गई थी।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️IPL Auction 2025: अर्शदीप सिंह पर लगी पहली बोली, पंजाब किंग्स ने RTM यूज करते हुए 18 करोड़ में खरीदा।

➡️ अर्शदीप सिंह के नाम की पहली पर्ची निकली। चेन्नई और दिल्ली के बीच जंग चली। उसके बाद गुजरात ने पैडल उठाया। इसके बाद आरसीबी भी जंग में कूद गई। फिर राजस्थान ने पैडल उठा दिया। आखिरी समय में सनराइजर्स हैदराबाद ने बोली बढ़ा दी। आखिरी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 15.75 करोड़ में खरीद लिया, लेकिन पंजाब किंग्स ने आरटीएम का उपयोग कर 18 करोड़ रुपये में खरीद लिया।

📰✍️पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी ने शुरू किया विरोध प्रदर्शन, 25 ट्रेनें रद्द, कई प्रदेशों में इंटरनेट बंद।

➡️ पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) का विरोध प्रदर्शन शुरु हो चुका है। प्रदर्शनकारी राजधानी इस्लामाबाद की तरफ बढ़ रहे हैं। इमरान खान ने भी लोगों से मार्च में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह मार्च आजादी का आंदोलन है। उधर इस्लामाबाद समेत कई शहरों में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी की गई है।_


स्पेशल न्यूज अपडेट वीडियो

📰✍️100 सेकेंड की वीडियो में देखें देश और दुनिया की सभी मुख्य खबरें👇



जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg
शेयर करें: