25 अगस्त 2025: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️बुलंदशहर पहुंचे उत्तर प्रदेश SC/ST आयोग सदस्य रमेश चन्द कुंडे ने समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश; दलित उत्पीड़न पर जीरो टॉलरेंस – थाने-चौकी पर सम्मानपूर्वक हो सुनवाई – निरीक्षण में छात्रावास और नगरपालिका की खामियां उजागर।

➡️रमेश चन्द कुंडे ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे सरकारी योजनाओं का लाभ, किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं होगा दलित उत्पीड़न, सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर कर रही है काम। उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया कि थाने-चौकी पर हर पीड़ित की सम्मानपूर्वक हो सुनवाई।

➡️बैठक के बाद कुंडे ने समाज कल्याण विभाग के बालिका छात्रावास और नगर पालिका परिषद बुलंदशहर का किया निरीक्षण, सफाई कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं के निस्तारण हेतु अधिकारियों को तत्काल दिए आदेश।

2.📰✍️कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने स्वास्थ्य बैठक में दिए सख्त निर्देश—ऑनलाइन पर्ची अनिवार्य, सरकारी अस्पतालों में बढ़ें प्रसव।

➡️बैठक में जिलाधिकारी श्रुति ने कहा —  सभी राजकीय अस्पतालों में मरीजों की बने ऑनलाइन पर्ची, प्रत्येक पर्चे पर मोबाइल नंबर हो दर्ज। निजी अस्पतालों की बजाय सरकारी अस्पतालों में प्रसव अधिक कराने पर जोर, जननी सुरक्षा योजना की सहायता राशि समय से डीबीटी से हो ट्रांसफर।

➡️DM ने सीएचसी पर सीजेरियन सेवाएं उपलब्ध कराने, आशा संगिनी द्वारा गर्भवती महिलाओं को खान-पान, हीमोग्लोबिन टैबलेट व मातृत्व अभियान के तहत जांच शत-प्रतिशत कराने के दिए निर्देश। साथ ही स्वास्थ्य मेले, ब्लड डोनेशन कैम्प, आभा-आयुष्मान कार्ड का कार्य पूर्ण करने और फॉगिंग मशीनें ठीक कर नई खरीद सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में CDO श्रीमती निशा ग्रेवाल, CMO डॉ. सुनील कुमार दोहरे, डॉ. रमित कुमार सहित अधिकारी मौजूद रहे।

3.📰✍️ खुर्जा के अरनिया क्षेत्र में हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज रफ्तार कैंटर ने पीछे से मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में 11 की मौत, 45 घायल।

➡️ देर रात करीब 2 बजे की घटना, ट्रैक्टर में सवार थे 67 लोग, सभी श्रद्धालु कासगंज से दर्शन के लिए जा रहे थे राजस्थान, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पतालों में कराया भर्ती, मेरठ रेंज के कमिश्नर और डीआईजी, बुलंदशहर डीएम और एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का लिया जायजा।

➡️ 45 में से 42 घायलों उपचार के बाद किया जा चुका है डिस्चार्ज, बाकी तीन का चल रहा उपचार, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद भेजा गया कासगंज। आज दिन में प्रभारी मंत्री डॉ अरुण पहुंचे बुलंदशहर, विधायकों संग अस्पतालों में जाकर मरीजों का लिया हाल-चाल, सीएम योगी ने भी घटना पर दुख किया व्यक्त, मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख व घायलों को ₹50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करने के दिए निर्देश।

4.📰✍️नौकरी दिलाने के नाम पर ₹2.16 लाख की ठगी करने वाले बिहार-आगरा के 2 शातिरों को साइबर क्राइम पुलिस ने किया गिरफ्तार, 14 मोबाइल-2 लैपटॉप-प्रिंटर बरामद।

➡️शातिरों ने सिटी के यमुनापुरम भूड़ निवासी आयुषी सिन्हा से ICICI बैंक में नौकरी के नाम पर ठगे थे ₹2.16 लाख, ठगने वाले शातिरों मनीष कुमार (बेतिया, बिहार) व सचिन कुमार (आगरा) को साइबर क्राइम पुलिस ने महाराणा प्रताप तिराहा से पकड़ा। कब्जे से 14 मोबाइल, 2 लैपटॉप, 1 प्रिंटर व 12 फर्जी सिम बरामद। आरोपी कॉल सेंटर चलाकर बेरोजगारों को फंसाते थे।

5.📰✍️सीडीओ निशा ग्रेवाल का ताबड़तोड़ निरीक्षण; सिकन्द्राबाद ब्लॉक के धनौरा, भौखेड़ा व बुटैना गांवों में  पंचायत सचिवालय- आंगनबाड़ी- एसएचजी- गौशालाओं का निरीक्षण कर दिए सुधार व विकास के निर्देश।

➡️धनौरा पंचायत सचिवालय में पौधारोपण कर ग्रामीणों को किया प्रेरित, मैदान व कार्यालय को जनोन्मुखी बनाने के निर्देश दिए। नव निर्मित आंगनबाड़ी केन्द्र धनौरा-2 की वॉल पेंटिंग की सराहना करते हुए बच्चों के शौचालय सुधार के दिए आदेश।

➡️गांव भ्रमण में SHG द्वारा निर्मित टाई को बाजार तक पहुंचाने, सफाई कार्य नियमित कराने, जल जीवन मिशन व सड़क मरम्मत शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश। भौखेड़ा व बुटैना गौशालाओं में साफ-सफाई, हरा चारा व केयरटेकर मानदेय भुगतान की स्थिति का जायजा लेकर संचालकों को सुधार हेतु दी हिदायत।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️नित्या विमेंस क्लब बुलंदशहर धूमधाम से मनाया राधाकृष्ण महोत्सव; कार्यक्रम में अध्यक्ष सविता कंसल, सचिव पारुल बंसल, कोषाध्यक्ष डॉली अग्रवाल, क्लब की सदस्य और महिला मोर्चा की अध्यक्ष शशि शर्मा,  पूजा गुप्ता और पूनम मांगलिक सहित क्लब की 50 से अधिक महिलाएं रही उपस्थित।

📰✍️खुर्जा के एक निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद हंगामा, सामान्य प्रसव के बाद अचानक प्रसूता काजल की हुई मौत।

➡️खुर्जा क्षेत्र के किला रोड स्थित मां ममता अस्पताल का मामला, परिजनों ने डॉक्टरों पर घोर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर काटा हंगामा, सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराये गए पीड़ित, पूर्व में भी मानकों की अनदेखी करने पर लंबे समय तक सील रहा था अस्पताल।

📰✍️नीमखेड़ा रोड पर हॉस्पिटल के पास डंफर ने बाइक सवार को रौंदा, हादसे में एक महिला की मौत।

➡️ घटना उस समय हुई जब अफसाना अपने पति सलीम के साथ बाइक पर बुलंदशहर जा रही थी। रास्ते में एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रहे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर में अफसाना डंपर की चपेट में आ गई और मौके पर मौत हो गई। डंपर चालक घटना के बाद वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।

📰✍️अरनिया के हिसार गांव मे देर रात बारिश से गिरा मकान, दो घायल।

➡️ हरवीर सिंह के मकान की नींव में पानी भर गया। मकान गिरने के समय घर में सात लोग सो रहे थे। मलबे में गौरी और शिवा दब गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। दोनों घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खुर्जा एसडीएम ने पीड़ित परिवार को उचित मदद का आश्वासन दिया है।

📰✍️ राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिला खेल कार्यालय द्वारा हॉकी प्रतियोगिता का होगा आयोजन।

➡️ इसमें बालक-बालिका दोनों वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतियोगिता पूरी तरह निशुल्क है। इसमें प्रतिभाग के लिए खिलाड़ियों को आधार कार्ड एवं आयु प्रमाणपत्र की छायाप्रति साथ लेकर आना होगा। जिला खेल अधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर बालक-बालिका वर्ग की जनपद स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। नगर के यमुनापुरम स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतियोगिता होगी ।

📰✍️औरंगाबाद क्षेत्र में अवंती बाई लोधी और कल्याण सिंह के बोर्ड पर शरारती तत्वों ने पोती कालिख, समाज के लोगों में रोष, क्षेत्र के गांव नगलाकरन के मोड पर फोटो लगे दोनों बोर्ड पर शरारती तत्व के लोगों ने कालिख पोत दी, जिसकी सूचना पर मौके पर पहुंचे समाज के लोगों ने पुलिस को दी सूचना, मौके पर पहुंची पुलिस ने बोर्ड को सफेद रंग से पुतवा दिया।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️आरिफ की किडनी लेने से प्रेमानंद महाराज का इंकार, बोले ऐसी भावना सांप्रदायिक सद्भाव बढ़ाती हैं, वृंदावन मिलने बुलाया।

➡️ मध्य प्रदेश के इटारसी निवासी आरिफ खान चिश्ती ने कलेक्टर सोनिया मीणा के जरिए 20 अगस्त को प्रेमानंद महाराज को लेटर लिखा था। इसमें लिखा था प्रेमानंद महाराज हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक हैं। वे समाज में प्रेम और शांति का संदेश देते हैं। मीडिया से पता चला कि महाराज की दोनों किडनियां खराब हैं। इसीलिए मैं अपनी एक किडनी उनको दान करना चाहता हूं।

📰✍️डीएम अंकल पहले कुत्ते पकड़वाओ, तभी घर जाऊंगा, बरेली में कुत्तों के हमले से घायल 5वीं के छात्र की अपील।

➡️ ‘डीएम और मेयर अंकल, मुझे कुत्तों से डर लगता है। कुत्तों ने मेरे ऊपर हमला कर दिया था। छुड़ाने की कोशिश की तो जांघ पर दांत से काट लिया। शोर मचाने पर लोग दौड़कर आए उन्होंने कुत्तों को भगाया। तब जाकर मेरी जान बच पाई। पहले कुत्तों को पकड़वाएं, तभी मैं घर जाऊंगा।
यह कहना है बरेली के अविरल अग्रवाल का। अविरल का गंगा चरण हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। उसका एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह कुत्तों को पकड़ने के लिए डीएम अविनाश सिंह और मेयर डॉक्टर उमेश गौतम से रिक्वेस्ट कर रहा है।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: