चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️नहीं रहीं सिटी के काला आम स्थित गांधी बाल निकेतन कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्या डा० हेमलता सिंह; पिछले लगभग डेढ़ महीने से चल रही थीं अस्वस्थ, बीमारी से जूझते हुए दिल्ली स्थित एक अस्पताल में ली अंतिम सांस। सहायक महानिरीक्षक निबंधन सहारनपुर बृजेश चौधरी की धर्मपत्नी हैं हेमलता सिंह, उनके निधन पर अधिकारियों, सामाजिक संगठनों और शिक्षको ने गहरा दुख किया व्यक्त।

2.📰✍️ देर रात डीआईजी कलानिधि नैथानी ने गूगल मीट के माध्यम से बुलंदशहर पुलिस के साथ की मीटिंग; एसएसपी दिनेश कुमार सिंह सहित पुलिस अफसरों के साथ वर्चुअली की क्राइम मीटिंग।

➡️ कहा- सिटी क्षेत्र, खुर्जा व डिबाई सर्किल मे विवेचनाओं में हुई है वृद्धि, लम्बित विवेचनाओं का जल्द से जल्द कराएं निस्तारण। साथ ही गुण्डा अधिनियम में साटी सर्किल मे कमी होने तथा गैंगस्टर कार्यवाही में अनूपशहर व डिबाई सर्किल शून्य होने पर जताई नाराजगी। आगामी त्यौहार गणेश चतुर्थी, बारावफात को लेकर तैयारी करें पूरी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रखी जाए सतत निगरानी, आपत्तिजनक भ्रामक सूचना प्राप्त होने पर तत्काल प्रभाव से किया जाए खंडन।



3.📰✍️ खुर्जा क्षेत्र के गांव ढाकर में बच्चों के बीच कहासुनी को लेकर हुए खूनी संघर्ष में 19 लोगों पर मुकदमा दर्ज; शुक्रवार रात दो पक्षों में चले थे लाठी डंडे और चाकू, एक युवक की हो गई थी मौत।
➡️ आबिद पक्ष और हजरत पक्ष के बीच हुआ था खूनी संघर्ष, आबिद पक्ष से एक युवक दिलशान की हुई थी मौत, पांच लोग हुए थे घायल, जिनमें आबिद और दिलावर को हायर सेंटर किया गया है रेफर।
➡️ मामले में आबिद पक्ष से खालिद की शिकायत पर पुलिस ने हजरत, चांद मोहम्मद, अजहरुद्दीन, अलीमुद्दीन उर्फ कलुआ, सलाउद्दीन उर्फ भपूला, आलम, फिजर, रहीम करीम, शाहरुख, मोहसिन, राजा, शान मोहम्मद, वसीम, साजिद, इरशाद, माजिद, जीशान और सुरेंद्र कुमार के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा। पुलिस ने हजरत, चंद और कलुआ समेत एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

4.📰✍️ फेसबुक पर दोस्ती कर वर्दीधारी ने विधवा के साथ बनाए अवैध संबंध, किया शारीरिक शोषण, पहली पत्नी के होते हुए की दूसरी शादी, 6 लाख भी लिए ठग।
➡️ पीड़ित महिला ने गांव डोकी निवासी महेश कुमार उपाध्याय, उसके भाई पत्नी और सालों के खिलाफ गुलावठी थाने में दर्ज कराया केस। मेरठ निवासी पीड़ित महिला ने बताया कि फेसबुक पर दोस्ती के समय महेश ने खुद को बताया अविवाहित, शादी का वादा कर किया शारीरिक शोषण, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात, महिला से 6 लाख रुपए भी लिए हड़प, पहली पत्नी के रहते कर ली दूसरी शादी, मामले की जांच में जुटी पुलिस।



5.📰✍️डिबाई क्षेत्र के पेंठ चौराहे पर तेज रफ्तार का कहर; तेज रफ्तार पिकअप ने दो बाइक सवार और दो पीआरडी जवानों को मारी टक्कर, हादसे में एक पीआरडी जवान की मौत।
➡️बाइक को टक्कर मार जवानों के ऊपर पलट गई पिकअप, हादसे में 55 वर्षीय जवान नौरंगीलाल की मौत, जबकि दूसरा जवान गजेंद्र और दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को पहुंचाया अस्पताल।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ खुर्जा देहात क्षेत्र NH34 पर परम डेयरी के पास बेक़ाबू पिकअप ने मारी बाइक सवार दंपत्ति को जोरदार टक्कर; हादसे में 30 वर्षीय गुलिस्ता की मौके पर मौत, पति ज़ाकिर और 3 साल की मासूम बेटी घायल। बुलंदशहर से पत्नी और बेटी के साथ खुर्जा घर आ रहा था 35 वर्षीय ज़ाकिर, पुलिस द्वारा घायल ज़ाकिर व उसकी मासूम बेटी को अस्पताल में कराया गया भर्ती।

📰✍️पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल बुलंदशहर जिला इकाई का गठन; नरेश गोयल जिला अध्यक्ष, अनुराग अग्रवाल जिला महामंत्री और अरुण गोयल बने कोषाध्यक्ष।

➡️सिकंदराबाद स्थित सिंघल बैंक्विट हॉल में संपन्न हुई बैठक में हुआ चुनाव, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एस.के सक्सेना रहे मुख्य अतिथि, प्रदेश संरक्षक चौधरी विजेंद्र सिंह ने की अध्यक्षता, मेरठ मंडल प्रभारी पिलखुवा से सुभाष गोयल रहे विशिष्ट अतिथि। जिला अध्यक्ष नरेश गोयल ने अपनी टीम में सचिन गोयल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुमित महेश्वरी को जिला सचिव, अजय गोयल को जिला उपाध्यक्ष, विशाल रस्तोगी को जिला उपाध्यक्ष, बलराम चौकरात को जिला संगठन मंत्री किया घोषित।

📰✍️ककोड़ पुलिस ने अवैध आतिशबाजी सहित चार पकड़े; ग्राम निठारी मार्ग से 18 बोरी अवैध पटाखे जिनकी कीमत लगभग ₹2 लाख व महिन्द्रा पिकअप के साथ 4 अभियुक्तों को किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त दीपावली पर अवैध पटाखे बेचकर लाभ कमाने हेतु दिल्ली ले जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम सिराज, अब्दुल मुजीद, आदिल और राजा कश्यप हैं।


📰✍️सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हुआ दलीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन; 13 विद्यालयों से आये 300 से अधिक बच्चों ने कबडडी, खो खो, शतरंज, बैडमिंटन आदि प्रतियोगिता में लिया हिस्सा।

➡️कार्यक्रम का शुभारंभ सुनील जैन, योगेश गुप्ता प्रबंधक, अतुलेश गोयल संरक्षक, सुरेश, अशोक सक्सेना एवं प्रधानाचार्य रामू जी ने दीप प्रज्वलन कर किया। सुनील जैन व अशोक सक्सेना ने विद्यालय के लिए 11000 रुपए देने की घोषणा की । इस अवसर पर प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। खेल प्रतियोगिता सुबह से आरंभ होकर देर शाम तक चली। जनपद में सेवा भारती से जुड़े जहांगीराबाद, सिकंदराबाद, ककोड़, खुर्जा, शिकारपुर, अनूपशहर और बुलंदशहर के 13 शिवालयों के बच्चे शामिल हुए।

📰✍️गाजियाबाद हाईवे पर रोड एक्सीडेंट में घायल खुर्जा निवासी ट्रैफिक सिपाही की उपचार के दौरान मौत, 22 अगस्त को गाजियाबाद में हाईवे पर तैनात ट्रैफिक सिपाही को अर्टिगा सवार ने मारी थी टक्कर।

➡️ टक्कर लगने से कई फीट हवा में उछल गया था ट्रैफिक सिपाही विपिन, शाहिद सिपाही विपिन कुमार के पार्थिव शरीर को लाया गया पैतृक गांव खुर्जा, सीओ खुर्जा पूर्णिमा सिंह ने दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर दी अंतिम सलामी।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️3.23 करोड़ की दवाएं मिली, व्यापारी 1 करोड़ घूस की पेशकश करते हुए बोला पैसे लो, मामला सुलटाओ।
➡️आगरा में कल थोक दवा बाजार से 3.23 करोड़ की दवाओं का जखीरा पकड़ा गया है।एसटीएफ और औषधि विभाग ने छापेमारी की। हालांकि जांच जारी है और बरामद दवा की कीमत ज्यादा हो सकती है। टीम ने कुल 14 तरह की दवाइयों के सैंपल लिए हैं। जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। छापेमारी नामी कंपनियों की शिकायत पर की गई थी। आरोप था उनके नाम पर नकली दवाएं बेची जा रही है। छापेमारी की सूचना पर एक दवा व्यापारी बैग में एक करोड़ लेकर पहुंचा और टीम को देने की पेशकश की। जिससे हंगामा हो गया। इसके बाद ड्रग विभाग की टीम ने पुलिस और इनकम टैक्स को सूचना दे दी। व्यापारी जिस बैग में रुपए लेकर पहुंच था उसे जब्त कर लिया गया है। पूरा मामला आगरा के गोगिया और फव्वारा दवा मार्केट का है।

📰✍️हिस्ट्रीशीटर ने कार से सिपाही को टक्कर मारी, इलाज के दौरान मौत, हवा में उलछकर 100 मीटर दूर गिरे।

➡️ एक हिस्ट्रीशीटर ने तेज रफ्तार कार से ट्रैफिक सिपाही को टक्कर मार दी जिससे सिपाही हवा में उछलकर 100 मीटर दूर जा गिरे। घटना के 34 घंटे बाद तड़के सिपाही की मौत हो गई। मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर कार से 130 की स्पीड में टक्कर के बाद सिपाही बोनट से टकराते हुए हवा में उछल गया। वह घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर जा गिरा। इस बीच गाड़ी ड्राइव कर रहा हिस्ट्रीशीटर मौके से भाग निकला। पुलिस घायल सिपाही को लेकर अस्पताल आई जहां सुबह पौने 4 बजे मौत हो गई। घटना 22 अगस्त को हुई।

📰✍️भारत विकास परिषद दादरी ने लगाया रक्तदान शिविर , 65 लोगों ने किया रक्तदान।

➡️ भारत विकास परिषद शाखा दादरी द्वारा रोटरी ब्लड बैंक नोएडा के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जिसमें 56 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर को सफ़ल बनाने में शाखा अध्यक्ष बॉबी गर्ग, सचिव अजय कुमार गर्ग, संयोजक डॉ उमेश शर्मा, रिशु गोयल, सुधीर सक्सेना, प्रमोद बंसल, नरेन्द्र कुमार शर्मा, अलका शर्मा, अशोक गोयल, मनोज मित्तल, संजय गर्ग जी, श्री रविन्द्र कुमार गोयल, राकेश गर्ग, सुनील कुमार गोयल, कमल गोयल, अखिल गोयल ने अहम भूमिका निभाई।

📰✍️बलिया में भाजपा कार्यकर्ता ने दफ्तर में विद्युत एसई को पीटा, मुकदमा दर्ज।
➡️बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता को एक भाजपा कार्यकर्ता ने साथियों के साथ दफ्तर में पीटा। इस दौरान आसपास खड़े लोग उसे रोकते नजर आए लेकिन भाजपा कार्यकर्ता नहीं रुका। इस दौरान जमकर हंगामा होता रहा। 20 मिनट बाद किसी तरह मामला शांत कराया गया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता अपने समर्थकों के साथ वहां से चला गया। भाजपा कार्यकर्ता मुन्ना बहादुर सिंह ने आरोप लगाया पहले उन्हें पिटवाया गया। उनसे अधीक्षण अभियंता ने अभद्रता की। वहीं, पिटाई के बाद अधीक्षण अभियंता श्रीलाल सिंह कोतवाली पहुंचे और शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जिला अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया।
News Editor: Dharmendra Mittal


