चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ मुख्यमंत्री योगी के आदेश के बाद जाति लिखे वाहनों पर चला बुलंदशहर पुलिस का चाबुक; सिटी क्षेत्र के भूड़ चौराहा, काला आम चौराहा, स्याना अड्डा और वलीपुरा नहर पर जाति लिखे वाहनों के पुलिस ने काटे चालान।

➡️ बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के इंस्पेक्टर नीरज मलिक की अगुवाई में जाति लिखें वाहनों पर चलाया गया चालानी चाबुक। इस दौरान जाट, ठाकुर, राजपूत औऱ मुस्लिम लिखे वाहनों का पुलिस ने 2 हज़ार से 6 हज़ार रुपये तक का काटा चालान, वाहनों पर लिखी जाति के स्टिकर्स को भी पुलिस ने हटाया।
इंस्टाग्राम पर देखें चालान के चाबुक की स्पेशल वीडियो, लिंक 👇

2.📰✍️ नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की हुई पूजा, सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, आज शाम में निकली दूज भवानी की शोभायात्रा और मां के स्वरूप।
➡️ बीती रात शहर में साठा क्षेत्र से निकली प्रथम भवानी की शोभायात्रा को लोगों ने किया पसंद, मेले में बड़ी माई रहीं आकर्षण का केंद्र, रोडवेज स्थित काली मंदिर पर हुई रात करीब 1 बजे हुई महाआरती, देखने के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़।
इंस्टाग्राम पर देखें दूज भवानी की पहली झलक 👇



3.📰✍️मिशन शक्ति अभियान में अनूठी पहल, आज जनपद के विद्यालयों की छात्राओं ने एक दिन के लिए संभाली प्रमुख पदों की जिम्मेदारी।

➡️कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्रा शिवानी एक दिन के लिए बनीं बीएसए, सिटी क्षेत्र की इशिका को खंड शिक्षा अधिकारी, माही को सीएचसी लखावटी प्रभारी, दिव्या को तहसीलदार और गुलावठी की दीपा को बनाया गया खंड शिक्षा अधिकारी। इस पहल से बालिकाओं ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली का लिया अनुभव। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी कांत पांडेय ने कहा बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं इस प्रकार की गतिविधियां।

4.📰✍️खुर्जा में पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद चौधरी हत्याकांड का खुलासा, आरोपी बाप-बेटे को खुर्जा पुलिस और स्वॉट टीम ने क्षेत्र के सौंदा हबीबपुर मोड़ से किया गिरफ्तार।

➡️रुपयों के लेनदेन से जुड़ा है मामला, 20 लाख रुपए के विवाद को लेकर आरोपी जवाहर और उसके बेटे विवेक ने की हत्या। जवाहर और गजेंद्र के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर चल रहा था विवाद, विनोद चौधरी ने दोनों के बीच की थी मध्यस्थता, समझौते के तहत 20 लाख रुपए विनोद और एक अन्य विष्णु के संयुक्त खाते में किए गए थे जमा, तय हुआ था कि मुकदमेबाजी खत्म होने के बाद जवाहर को दिए जाएंगे पैसे, जवाहर लगातार पैसे की कर रहा था डिमांड लेकिन विनोद ने मुकदमा खत्म होने तक पैसे देने से कर दिया मना, उसके बाद जवाहर ने अपने बेटे विवेक के साथ मिलकर विनोद की कर दी हत्या।



5.📰✍️ शहर में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी का पर्दाफाश; विभाग ने सिटी के नरसलघाट, ऊपरकोट और सरायकाजी में अभियान चलाकर 22 घरों में पकड़ी 52 किलोवाट की बिजली चोरी।
➡️ चीफ इंजीनियर संजीव कुमार के नेतृत्व में चले अभियान में अन्य जनपदों की विजिलेंस टीम भी रही शामिल, सीधे केवल डालकर और मीटर से पहले कट लगाकर की जा रही थी बिजली चोरी, कुल 48 लाख का लगाया गया जुर्माना, साथ ही इन क्षेत्रों में लगाए गए 50 स्मार्ट मीटर, भारी संख्या में पुलिस बल भी रहा साथ।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️उद्योग व्यापार मंडल नरेंद्र ने जीएसटी दरों में कमी किए जाने पर प्रधानमंत्री मोदी को भेजा आभार पत्र; इस संबंध में संगठन अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व व ओमप्रकाश जालान की अध्यक्षता में आयोजित हुआ एक कार्यक्रम, मुख्य अतिथि सांसद भोला सिंह एवं विशिष्ट अतिथि एसी जीएसटी बाबुलेश तिवारी रहे। विशाल अरोरा और संयोजन अजय अग्रवाल ने किया संचालन। अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने इसे दिवाली का बताया तोहफा।


📰✍️ सिटी में रामलीला मंचन का शुभारंभ; प्रथम आरती में रामलीला सभा अध्यक्ष नीरज जिंदल, महामंत्री अमित कुमार मित्तल आदि ने की सहभागिता। रात नारद मोह प्रसंग का किया गया मंचन, जिसमें भगवान नारद के अहंकार भंग की कथा, राजा दशरथ की पुत्र प्राप्ति हेतु यज्ञ और भगवान श्रीराम जन्म का भावपूर्ण दृश्य का दर्शकों ने लिया आनंद।


📰✍️खुर्जा नगर के किला मवई बड़ी माता मंदिर के पास देर रात एशियन बॉक्सिंग चैंपियन रेखा चौधरी के घर चोरी; अज्ञात बदमाश ₹50,000 नकद और आभूषण लेकर फरार, घर में ताला लगाकर बुलंदशहर गया था खिलाड़ी का परिवार, सूचना पर पहुँची पुलिस ने जांच शुरू की।

📰✍️चोला थाना क्षेत्र के युवक ने फेसबुक पर भगवान राम के लिए की असभ्य टिप्पणी; सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है इस टिप्पणी से हिंदू समाज में गहरा आक्रोश, हिंदू वाहिनी बुलंदशहर के महासचिव ठाकुर रोहित कुमार ने थाने में दी लिखित शिकायत, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।

📰✍️औरंगाबाद के प्राचीन नागेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई महाराजा अग्रसेन जी की जयंती;कार्यक्रम संयोजक जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि पांच अक्टूबर को नगर में निकाली जाएगी शोभायात्रा। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, चेतन कंसल, विजय कंसल, दीपक गुप्ता, नवनीत गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, संजय बंसल, डॉक्टर राजेश गोयल, नीरज अग्रवाल, आलोक अग्रवाल आदि वैश्य वन्धू मौजूद रहे।


📰✍️जिला कोषागार बुलंदशहर द्वारा सभी पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों का लाभ लेने वालों में जिनका जीवित प्रमाण पत्र समय पर नहीं हुआ हैं जमा उनकी रोक दी गई है पेंशन; ऐसे सभी पेंशनर शीघ्र कोषागार में स्वयं उपस्थित होकर या ऑनलाइन पोर्टल, जनसुविधा केंद्र, डाकघर, साइबर कैफे अथवा बैंक के माध्यम से अपना जीवित प्रमाण पत्र करें जमा। साथ ही जिन पेंशनरों की हो चुकी है मृत्यु, उनके परिजन मृत्यु प्रमाण पत्र तत्काल कोषागार में कराएं उपलब्ध, समय से सूचना न देने पर गलत भुगतान की स्थिति में बैंक अथवा भू-राजस्व बकाये के रुप में वसूली जाएगी धनराशि।

📰✍️राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का आयोजन; अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन एवं क्षेत्रीय आयुर्वेद कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद बुलंदशहर इकाई के जिलाध्यक्ष डॉ. शिवकुमार शर्मा, जिला महामंत्री डॉ. सतीश गर्ग, डाक्टर अंतरिक्ष जिला सचिव, जिला कोषाध्यक्ष डॉ. अजय खन्ना और पूर्व क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. अशोक शर्मा एवं तहसीलों से आए आयुर्वेद चिकित्सक उपस्थित रहे।

देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️अलीगढ़ में तेज रफ्तार कार टायर फटने से कैंटर से टकराई, लगी आग, चार लोगों की जलकर मौत।

➡️आज सुबह तड़के साढ़े पांच बजे जीटी रोड पर चार लोगों की जलकर मौत हो गई। बताते हैं कि तेज स्पीड से जा रही कार का अचानक टायर फट गया। इससे कार बेकाबू हो डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी साइड से जा रहे कैंटर से टकरा गई। और फिर दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में कार सवार तीन और कैंटर चालक की जलकर मौत हो गई। पुलिस फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुंची मृतकों की की शिनाख्त नहीं हो पाई है। कार एटा से अलीगढ़ और कैंटर अलीगढ़ से एटा की तरफ जा रहा था। हादसा अकराबाद में गोपी पुल के पास करीब साढ़े 5 बजे हुआ। मरने वालों में कैंटर चालक, कार सवार महिला, बच्चा और पुरुष शामिल हैं।
News Editor: Dharmendra Mittal


