23 जुलाई 2025: जनपद बुलंदशहर की सभी मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की मुख्य खबरें

📰✍️ शिवालयों में आज सुबह 5 बजे से शुरू हुआ जलाभिषेक, बुलंदशहर में रात भर सड़कों पर रही चहल-पहल, जल लेकर आ रहे कांवड़ियों की रही भीड़।

➡️ सुरक्षा की दृष्टि से जनपद के सभी शिव मंदिरों पर पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात, आज शिवरात्रि के अवसर पर कावड़ लेकर आ रहे सभी बोले बाबा भोलेनाथ का कर रहे जलाभिषेक, जलाभिषेक से पहले शिवालयों में की गई सजावट।


📰✍️ जलाभिषेक की व्यवस्था में रह ना जाए कोई चूक; डीएम- एसएसपी – एडीएम – सिटी मजिस्ट्रेट आदि अधिकारियों ने दिनभर जनपद के प्रमुख शिव मंदिरों में पहुंच व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

➡️DM-SSP ने अम्बकेश्वर महादेव मंदिर आहार व अनूपशहर में देखी सुरक्षा व्यवस्था। कहा-  कांवड़ियों को कोई परेशानी न हो, श्रद्धालुओं के लिए पेयजल , साफ-सफाई, शौचालय की हो व्यवस्था।

➡️एडीएम प्रशासन प्रमोद पाण्डेय ने जनपद में कई स्थानों पर कांवरियों के लिए की गई व्यवस्था और जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी का किया निरीक्षण, इस दौरान उन्होंने कांवरियों पर की पुष्पवर्षा। सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह ने नगर क्षेत्र में शिवालयों और भंडारा स्थलों पर निरीक्षण करते हुए देखी व्यवस्था।


📰✍️ कावड़ यात्रा की सुरक्षा और कांवड़ियों के स्वागत के साथ-साथ बदमाशों पर भी कड़ी कार्रवाई कर रही बुलंदशहर पुलिस; बीती रात डिबाई के बालक हत्याकांड में वांछित ₹25,000 के इनामिया बदमाश को गोली मारकर किया लंगड़ा, असलहा-आलाकत्ल-बाइक बरामद।

➡️डिबाई थाना क्षेत्र के चिरौरी रानी कतियावली निवासी है बदमाश कुलदीप पुत्र राजेन्द्र, 19 जून को बालक की हत्या के मामले में था वांछित, पुलिस व स्वाट टीम ने मुखैना नहर के पास मुठभेड़ में घायल कर किया गिरफ्तार। मौके से अवैध तमंचा, कारतूस, हत्या में प्रयुक्त बलकटी व बिना नंबर बाइक बरामद। गिरफ्तार कुलदीप पर संभल में भी केस  है दर्ज।


📰✍️ शिकारपुर विकास खंड के गाँव डोमला हसनगढ़ के प्रधान को हाईकोर्ट ने किया बहाल; ग्राम प्रधान ऋषिपाल सिंह को बहाल करने से प्रधान समर्थकों में खुशी, बीते वर्ष ऋषिपाल सिंह को तत्कालीन डीएम ने पद से हटाकर ग्राम पंचायत सदस्य हरीश को कार्यवाहक प्रधान किया था नामित। ग्राम प्रधान ऋषिपाल सिंह ने बताया कि सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने डीएम के आदेश को निरस्त कर बहाल करने के आदेश दिए हैं।

📰✍️ बुलंदशहर में तीन तलाक का मामला उजागर; युवक ने नव विवाहित बेगम को वीडियो भेजकर दिया तीन तलाक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल। वीडियो में कहा अपनी पत्नी से वो नहीं है खुश, वो उसे करती है परेशान। सिटी के सुशीला विहार निवासी है युवक, इसी साल फरवरी में हुआ था युवक का सिकंदराबाद की युवती से निकाह।


📰✍️हरिद्वार से जल भरकर आ रहें कांवड़ियों का कांग्रेसियों ने किया स्वागत; जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने की पुष्प वर्षा।

➡️ डमरू की गूंज और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ कार्यकर्ताओं ने एक हाथ में कांग्रेस का झंडा और दूसरे में फूलों की थाली लेकर कांवरियों का किया स्वागत। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कांवड़ियों की सेवा सिर्फ धार्मिक कार्य नहीं है, यह एक सामाजिक जिम्मेदारी है।


📰✍️खुर्जा में शिकारपुर कट पर मोटरसाइकिल से लौट रहे कांवड़ियों को एसपी देहात और सीओ खुर्जा ने बांटे हेलमेट; इस दौरान उन्हें सड़क सुरक्षा व ट्रैफिक नियमों की भी दी गई जानकारी, सुरक्षित यात्रा और नियम पालन को प्रोत्साहित करना था उद्देश्य।

📰✍️गाजियाबाद में शिवभक्तों पर स्वामी परमदेव व समाजसेवी राजा सैफी ने की पुष्पवर्षा; भंडारा व मेडिकल कैंप का भी हुआ आयोजन। 

➡️ आयोजन में बालाजी दरबार के महंत स्वामी परमदेव महाराज ने शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर आशीर्वाद दिया और राजा सैफी सहित सहयोगियों को धर्मनिरपेक्ष सेवा भाव के लिए दीं शुभकामनाएं। राजा सैफी के साथ प्रदीप पायल, सुरेंद्र त्यागी व धीरेंद्र त्यागी आदि ने हिन्दू-मुस्लिम एकता, शांति व सेवा की मिसाल की प्रस्तुत।


📰✍️आवास विकास-द्वितीय स्थित किड्स कैसल एकेडमी में शिव-पार्वती झांकियों संग धूमधाम से मनाई गई महाशिवरात्रि

➡️कार्यक्रम में बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर आकर्षक झाँकियाँ कीं प्रस्तुत, विद्यालय की मुख्य अध्यक्ष मंजू बाला और प्रधानाचार्या रूपम शर्मा की उपस्थिति में सौम्या शर्मा व हियांश ने पार्वती व भोले बाबा के रूप में सबका मन लिया मोह। दीक्षा मैम और ट्विंकल मैम की प्रस्तुति ने भी बच्चों और अभिभावकों का जीत लिया दिल।

📰✍️फतेहगंज मंडी में संस्थापक अध्यक्ष नेकीराम गर्ग की पुण्यतिथि पर पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने दी श्रद्धांजलि, उनके सिद्धांतों पर चलने का लिया संकल्प।

➡️बैठक में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस.के. सक्सेना ने उन्हें ईमानदारी, समर्पण और व्यापारी जागरूकता का प्रतीक बताया। संरक्षक चौधरी विजेंद्र सिंह ने मंडल की 1999 में हरिद्वार में हुई स्थापना को याद किया और उनके मार्ग पर चलने को ही सच्ची श्रद्धांजलि कहा। जिला अध्यक्ष नरेश गोयल व उपाध्यक्ष अमरीश जिंदल ने उन्हें नेकदिल व्यापारी नेता बताया। इस दौरान सचिन गोयल, अनुराग अग्रवाल, सुमित महेश्वरी, अरुण गोयल, विजय गुप्ता, कपिल गोयल, CA आयुष बंसल, अशोक बंसल, शिवांग, नवीन गोयल, पियूष बंसल, विश्वास सिंघल, अमित बहल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी रहे उपस्थित।


📰✍️सिटी के मोतीबाग में जिला महिला समिति का तीज मिलन कार्यक्रम; गीत-नृत्य, खेल और हाउजी ने बांधा समां, महिलाओं का उत्सवपूर्ण जश्न।

➡️शीला गोयल की अध्यक्षता में हुआ आयोजन, कल्पना गुप्ता एवं ममता गुप्ता रहे संयोजक। रीता त्यागी व दीपिका शर्मा को पंक्चुअलिटी अवॉर्ड, गोटियों के गेम में वंदना अग्रवाल बनीं विजेता। हाउजी में कल्पना गुप्ता, शीला गोयल, अरुणा गुप्ता, वंदना अग्रवाल व रीता त्यागी विजेता रहीं। सभी प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। रेस्टोरेंट सुधा गोयल, सुधा गर्ग, वीना शर्मा, वीना गर्ग, रीता त्यागी, निशा खैतान, ममता गुप्ता, आज्ञा टुटेजा, वंदना अग्रवाल, अरुणा गुप्ता, हेमलता गुप्ता, उषा शर्मा, आराधना शर्मा, नीरु शर्मा, मोनिका मित्तल व दीपिका शर्मा रहीं उपस्थित।

📰✍️मोहन कुटी स्थित श्री विष्णु चैतन्य वृद्धाश्रम में महिलाओं ने किया हवन-यज्ञ, आमजन के लिए मांगी सुख-समृद्धि।

➡️ इस दौरान संकीर्तन का भी किया गया आयोजन, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वृद्धाश्रम के संचालक अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि आश्रम में रह रहीं महिलाएं समय-समय पर हवन-यज्ञ व अन्य धार्मिक कार्यक्रम करती रहती हैं। इस दौरान सरोज देवी सिंह, नीरा सक्सेना, पुष्पा देवी, नीरा अग्रवाल मौजूद रहीं।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

📰✍️चंदौली में चार बाइकों पर सवार होकर आए आठ बदमाशों ने जिम संचालक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, मौत।

➡️ 8 बदमाशों ने जिम के बाहर जिम संचालक को गोलियों से भून दिया। जिम संचालक के सिर, गर्दन और पीठ पर गोलियां लगीं। आवाज सुन जिम के लोग बाहर आए तब तक बदमाश फरार हो गए थे। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल जिम संचालक को अस्पताल लेकर गई जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। धरना गांव निवासी अरविंद यादव गांव में प्रॉपर्टी डीलर के साथ जिम चलाता था। अरविंद की नगर के परमार कटरा में कपड़े की दुकान भी है। रात करीब साढ़े 11 बजे अरविंद अपने जिम पर था। इसी दौरान चार बाइक से आठ बदमाश आए और अरविंद को नीचे बुलाया।अरविंद के नीचे आते ही बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की।

📰✍️मथुरा में महिला सिपाही ने दरोगा रविकांत गोस्वामी और उसके साथी दीक्षित पर गैंगरेप की FIR कराई दर्ज; आरोप है कि दरोगा ने महिला सिपाही को फार्म हाउस पर मिलने बुलाया। वहां नशीला जूस पिलाकर दोनों ने गैंगरेप किया। दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया है।

📰✍️ जिला बस्ती में कांवड़ियों ने काटा बवाल; पुलिस की गाड़ी पर चढ़कर बरसाए डंडे, तोड़े पुलिस बेरिकेड्स तोड़े,  लगा दी आग, नेशनल हाईवे कर दिया जाम।

➡️ दरअसल, कांवड़ियों का आरोप था कि एक मुस्लिम युवक ने राम मंदिर को लेकर टिप्पणी की और भाग निकला। कांवड़िए हंगामा करने लगे। थानेदार पहुंचे तो उन पर कांवड़ियों से अभद्रता करने का आरोप लगा। जिसके बाद हंगामा बढ़ता गया।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️62 साल बाद 19 सितंबर 2025 को रिटायर होगा भारतीय वायुसेना का मिग–21 लड़ाकू विमान।

➡️इन 62 सालों में 400 से ज्यादा मिग–21 क्रैश हुए। 200 से ज्यादा पायलट शहीद हुए। इसलिए इस प्लेन को ‘उड़ता ताबूत’ भी कहा जाता है।

📰✍️दिल्ली सरकार का बड़ा एलान, अब गोल्ड जीतने वाले को मिलेंगे 7 करोड़।

➡️ दिल्ली में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता को अब 7 करोड़ रुपये मिलेंगे। रजत पदक विजेता को 5 करोड़ और कांस्य पदक विजेता को 3 करोड़ दिए जाएंगे। इस फैसले से दिल्ली सरकार ने हरियाणा को भी पछाड़ दिया है।


स्पेशल न्यूज अपडेट वीडियो

📰✍️ मात्र 1 मिनट की वीडियो में देखें देश और दुनिया की सभी मुख्य खबरें 👇



जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg
शेयर करें: