चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️24-25 अगस्त को दो दिवसीय दौरे पर बुलंदशहर आएंगे उत्तर प्रदेश SC/ST आयोग सदस्य रमेश चन्द्र कुंडे; इस दौरान करेंगे बैठक, प्रेसवार्ता, निरीक्षण व जनसुनवाई।
➡️रविवार 24 अगस्त को सुबह 11 बजे खुर्जा पहुंचेंगे। सुबह 11 से 12 बजे खुर्जा तहसील निरीक्षण भवन में पार्टी पदाधिकारियों संग बैठक, 12 से 1 बजे ठाकुर अमर पाल सिंह (प्रदेश सचिव) के आवास ज्ञानलोक कॉलोनी में करेंगे प्रेसवार्ता व सदस्यता अभियान।
➡️25 अगस्त, सोमवार को सुबह दलित बस्तियों का करेंगे निरीक्षण। दोपहर 12 से 2 बजे तक खुर्जा से बुलंदशहर सर्किट हाउस कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस अधीक्षक, नगर निकाय, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, विकास व अन्य विभागीय अधिकारियों संग SC/ST समाज से जुड़े मामलों व योजनाओं की करेंगे समीक्षा बैठक व जनसुनवाई।

2.📰✍️खुर्जा क्षेत्र के गांव ढाँकर में बच्चों के बीच हुई कहासुनी ने लिया भयानक रूप; दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले चाकू और लाठी-डंडे, एक युवक की मौत, 5 घायल, 10 गिरफ्तार।

➡️ शुक्रवार शाम खेलते वक्त बच्चों में हुई कहासुनी के बाद आमने-सामने आए थे दोनों पक्ष आबिद पक्ष और हजरत पक्ष, हिंसक घटना में आबिद पक्ष के 18 वर्षीय दिलशान को आईं गंभीर चोटें, जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई मौत, घटना में आबिद पक्ष के अन्य 5 लोग घायल हैं, जिनमें 2 घायलों दिलावर और आबिद को हायर सेंटर किया गया है रेफर।
➡️ एसपी देहात डॉक्टर तेजवीर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची खुर्जा पुलिस, हजरत पक्ष के 10 लोग पुलिस ने हिरासत में लिए, मृतक दिलशान का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कार्रवाई में जुटी पुलिस।



3.📰✍️ स्याना क्षेत्र में सेवा केंद्र खोल मोटी कमाई का झांसा देकर किसान से ठग लिए ढाई लाख; पैसा मिलने के बाद ठगो ने फोन कर लिया स्विच ऑफ, एफआईआर दर्ज।
➡️ क्षेत्र के थल इनायतपुर निवासी मुकेश कुमार त्यागी से हिंदुस्तान एग्रोटेक फर्टिलाइजर कंपनी के कथित प्रतिनिधि सूरज मिश्रा ने एग्रीकल्चरल टूल्स और प्रोडक्ट बेचने के नाम पर ठग ली ढाई लाख रुपए की रकम, ठग सूरज मिश्रा ने कंपनी के कुछ और लोगों से भी किसान को मिलवाया, इसके बाद 28000 रुपए की और की डिमांड, किसान के रकम न देने पर स्विच ऑफ हो गए सभी के फोन, एसएसपी के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर।

4.📰✍️शनि अमावस्या पर छोटी काशी अनूपशहर सहित जनपद के सभी गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़; गंगा का जलस्तर बढ़ा होने के बावजूद हजारों श्रद्धालुओं ने किया स्नान, इस दिन पितृ तर्पण और शनिदेव की पूजा का माना जाता है विशेष महत्व, मान्यता है कि इस दिन किए गए तर्पण और श्राद्ध से पितृ दोष और शनि दोष से मिलती है मुक्ति।




5.📰✍️गुलावठी में परिवहन विभाग की बड़ी कार्यवाही; बिना डीएल और परमिट चल रहे 7 ऑटो सीज।

➡️परिवहन विभाग की कार्यवाही की सूचना सुनते ही क्षेत्र के मोहल्लों और गलियों में छुप गए ऑटो चालक, बिना डीजल और परमिट की चल रहे थे हापुड़ नंबर के ऑटो, विभाग के अधिकारियों ने पांच ऑटो गुलावठी लोकल से और दो क्षेत्र के गांव सनोटा से किए जब्त, इनके पास न ही डीएल था ना ही परमिट और ना ही बीमा के कागजात।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️सिकंदराबाद के पुराने होली मेला रोड पर दुकान के आगे झगड़ रहे लोगों को रोकना और बीच बचाव करना दुकानदार को पड़ा भारी; दबंगों ने दुकानदार पर तमंचे की बट से हमला कर किया घायल।
➡️आरोपियों ने हथियार के बल पर जमकर की पीड़ित दुकानदार की पिटाई। दुकान के आगे किसी और की पिटाई कर रहे थे दबंग, झगड़ा करने से रोकने पर की गई किराना की दुकान के संचालक की पिटाई। स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को मौके से तमंचे के साथ पकड़कर पुलिस को सौंपा, एक अन्य आरोपी घटना स्थल से थोड़ी दूर से हुआ गिरफ्तार।

📰✍️ जिला महिला समिति ने निशुल्क भंडारे का किया आयोजन; जिसमें लगभग 1000 राहगीरों ने ग्रहण किया प्रसाद। इस दौरान उपाध्यक्ष शीला गोयल, कल्पना गुप्ता, ममता गुप्ता, सुधा गोयल, हेमलता, बीना शर्मा, आजा टुटेजा, मोनिका मित्तल और सुधा गर्ग आदि सदस्य रहीं उपस्थित।


📰✍️ककोड थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत; परिजनों ने हत्या कर शव शराब के ठेके के पीछे फेंकने का लगाया आरोप, सुबह घर से मजदूरी के लिए निकला था मृतक सतवीर, मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️पटना में हाईवा ट्रक और आटो की भिड़ंत में सात महिलाओं समेत आठ की मौत।

➡️सुबह ऑटो और हाइवा ट्रक की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई और चार घायल हैं। मरने वालों में सात महिलाएं शामिल हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। घटना पटना सिटी की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के शिकार लोग नालंदा जिले के रहने वाले बताए जाए रहे हैं।

📰✍️संभल में तैनात डीपीआरओ उपेन्द्र पांडेय निलंबित।
➡️जिला पंचायत राज अधिकारी उपेंद्र कुमार पांडेय को शासन ने निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें पंचायतीराज निदेशालय से संबद्ध किया गया है। जांच की जिम्मेदारी पंचायतीराज निदेशालय के संयुक्त निदेशक संजय कुमार बरनवाल को सौंपी गई है। डीपीआरओ द्वारा प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2024-25 की मार्च तक की प्रगति रिपोर्ट में कई खामियां पाई गईं। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 में सीएम डैशबोर्ड पर ओडीएफ प्लस फेज-2 के तहत आरआरसी और कूड़ा कलेक्शन कार्यों की प्रगति अपर्याप्त थी। साथ ही सामुदायिक शौचालय के केयर टेकर के भुगतान को लेकर उच्चाधिकारियों को गलत जानकारी दी गई।

📰✍️कुलपति और उनकी पत्नी की सड़क हादसे में मौत, मऊ में ट्रक में घुसी इनोवा।

➡️महाराष्ट्र के कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति और उनकी पत्नी की हादसे में मौत हो गई। सुबह वह इनोवा कार से वाराणसी से कुशीनगर अपने घर जा रहे थे। दोहरी घाट के पास उन्हें झपकी आ गई। जिससे इनोवा बेकाबू हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से घुस गई। कुलपति और उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठा ड्राइवर घायल हो गया। हरेराम तिवारी कवि कुलगुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय, रामटेक (महाराष्ट्र) के कुलपति थे। वह कुशीनगर जिले के रहने वाले थे।
News Editor: Dharmendra Mittal


