चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की हुई पूजा; जनपद के मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब, गूंजे “जय माता दी” के गगनभेदी जयकारे।
➡️ सिटी क्षेत्र के भवन स्थित देवी मंदिर, मां काली मंदिर, राजराजेश्वर मंदिर, पुरानी जेल के पीछे माता मंदिर, साठा स्थित काली जी मंदिर में की गई विशेष सजावट। साथ ही खुर्जा के देवी मंदिर, बेलोन माता मंदिर और आहार अवंतिका मंदिर सहित जनपद के सभी मंदिरों में सुबह तड़के से ही भक्तों का लगना शुरू हुआ तांता।
➡️ इसी के साथ आज से शुरू होंगी मां काली की शोभायात्राएं, आज शाम बैंड बाजे के साथ निकले प्रथम भवानी के मनमोहन स्वरूप, मां के दीदार और प्रसाद पाने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़।

2.📰✍️गैंगस्टर के शव को घर लेकर पहुंची एम्बुलेंस के पीछे दिखीं बाइक और कारों की लम्बी कतार, घर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने लगाए ‘बलराम ठाकुर अमर रहे’, ‘बलराम ठाकुर जिंदाबाद’ के नारे, वीडियो वायरल होने पर एफआईआर दर्ज।
➡️गाजियाबाद में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए बुलंदशहर निवासी गैंगस्टर बलराम ठाकुर का जहांगीराबाद पहुंचा था शव, एसपी देहात डॉक्टर तेजवीर सिंह बोले वायरल वीडियो के आधार पर नारेबाजी कर रहे युवकों पर एफआईआर दर्ज, शीघ्र ही गिरफ्तार कर की जाएगी अग्रिम विधिक कार्यवाही।
➡️ गैंगस्टर बलराम ठाकुर पर 50000 का इनाम था घोषित, कुख्यात दुजाना गैंग के सक्रिय सदस्य बलराम ठाकुर के अंतिम संस्कार में शामिल हुई हज़ारों लोगों की भीड़। बलराम ठाकुर पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती और फिरौती समेत 40 मुकदमें थे दर्ज।



3.📰✍️बेटियों की आवाज, समाज की ताकत; बुलंदशहर में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत विद्यालयों में छात्राओं ने दुर्गा के नौ स्वरूपों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर दिया शिक्षा, सुरक्षा व आत्मनिर्भरता का संदेश।

➡️ कार्यक्रमों में छात्राओं ने दुर्गा के नौ स्वरूपों पर आधारित नुक्कड़ नाटक, हेल्पलाइन प्रचार, बाल अधिकार पोस्टर प्रतियोगिता व रैली से समाज को किया जागरुक। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने इसे बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बताया महत्वपूर्ण कदम, वहीं जिला समन्वयक चिन्तन चौधरी ने कहा शिक्षा ही बेटियों के सुरक्षित व उज्ज्वल भविष्य की है कुंजी।

4.📰✍️अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के जंगलों में अवैध मिट्टी का खनन कर रहे खनन माफिया पर पुलिस-प्रशासन की कार्यवाही; मुखबिर की सूचना पर पकड़े दो ट्रैक्टर और मशीन।
➡️एसडीएम डिबाई के निर्देश पर नायब तहसीलदार और अहमदगढ़ थाना पुलिस ने की कार्यवाही, खनन माफिया रात्रि में अंधेरे का फायदा उठाकर करते थे खनन, अहमदगढ़ थाना पुलिस ने नायब तहसीलदार की रिपोर्ट के आधार पर दो ट्रैक्टर और मशीन को किया सीज।



5.📰✍️उपभोक्ताओं तक पहुंचे जीएसटी कटौती का लाभ; जागरूकता हेतु सिटी क्षेत्र के फतेहगंज मंडी में पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल और जीएसटी अधिकारियों ने कार्यशाला की आयोजित।

➡️प्रदेश संरक्षक चौ. विजेंद्र सिंह ने की बैठक की अध्यक्षता, प्रदेश उपाध्यक्ष एस.के. सक्सेना ने किया संचालन। डिप्टी कमिश्नर ने व्यापारियों के साथ संवाद को आवश्यक बताते हुए उपभोक्ता तक लाभ पहुँचाने पर दिया बल। जिला अध्यक्ष नरेश गोयल ने कहा कि कंपोजिशन वाले व्यापारियों को भी दी जानी चाहिए सुविधा, वरना होगा नुकसान। बैठक में प्रदेश मंत्री राजीव बंसल, नगर प्रभारी विजय गुप्ता, अमरीश जिंदल, सचिन गोयल, अनुराग अग्रवाल, शिवन गोयल, कीमती लाल, विशाल रस्तोगी, कपिल गोयल सहित अनेक व्यापारी रहे उपस्थित।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️24 सितम्बर को बुलंदशहर पहुंचेगी राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान; PWD गेस्ट हाउस में 11 बजे अधिकारियों संग करेंगी समीक्षा बैठक और महिलाओं की जनसुनवाई, जिला प्रोबेशन अधिकारी जय प्रकाश यादव ने जानकारी देते हुए जनपद की महिलाओं से की महिला संबंधित शिकायतों के निस्तारण हेतु मौके पर उपस्थित होने की अपील।

📰✍️ खुर्जा के गांव मुड़खेड़ा में भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक सामग्री का जखीरा बरामद; सीओ पूर्णिमा सिंह के आदेश पर खुर्जा पुलिस ने की छापेमारी कर करीब 70000 रुपए की आतिशबाजी की जब्त, दिवाली के बिक्री के लिए भारी मात्रा रखा गया था जखीरा, एक आरोपी गिरफ्तार।

📰✍️साइबर ठग लव कुमार को पकड़कर साइबर थाना पुलिस ने 8.06 लाख की ऑनलाइन ठगी का किया खुलासा, 4 डेबिट कार्ड व मोबाइल बरामद; बड़ागाँव अरनिया का रहने वाला है शातिर ठग लव कुमार। अभियुक्त पर मुजफ्फरनगर, कर्नाटक व तेलंगाना में साइबर फ्रॉड की 4 शिकायतें दर्ज, अबतक 8,06,188 रुपये की ठगी उजागर। वादी प्रशांत वशिष्ठ की तहरीर पर साइबर थाना बुलंदशहर में हुआ था केस दर्ज।

📰✍️खानपुर क्षेत्र में ढकरोली के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में युवक की मौत; ग्राम मनिया टीकरी खानपुर निवासी हैं मृतक सुशील कुमार, सामने से आ रही कार ने सुशील की बाइक को मार दी टक्कर, हादसे में उसकी मौके पर हो गई मौत। मौके पर मौजूद लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे कार चालक को पकड़ पुलिस के किया हवाले।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️प्रयागराज में सड़क किनारे सो रहे परिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, चार की मौत, दो घायल।
➡️ आज सुबह एक सड़क हादसे में एक परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। परिवार बोलेरो से वाराणसी जा रहा था। देर रात उनकी बोलेरो खराब हो गई। रात में गाड़ी बन नहीं सकी ऐसे में सड़क किनारे बोलेरो खड़ी कर उसके आगे चादर बिछाकर सो गए। तड़के 4 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो में टक्कर मार दी।
News Editor: Dharmendra Mittal


