22 मार्च 2025: नए जमाने का ऑनलाइन अखबार

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की मुख्य खबरें

📰✍️जनपद की एतिहासिक जिला प्रदर्शनी का पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने फीता काटकर पूजा अर्चना के साथ कबूतर एव गुब्बारों को उड़ाकर किया शुभारंभ।

➡️उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सुभाष चन्द्र बोस तथा डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शुभारंभ के बाद ओपन स्टेज पर आनन्या द्वारा बुलन्दशहर महोत्सव पर बनाई लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। साथ ही प्रिंस ग्रुप की टीम द्वारा होली एवं वंदना की टीम द्वारा ब्रज वंदना सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री ने कहा कि देश में 2014 व प्रदेश में 2017 के बाद वातावरण व जीवन शैली एवं समाज की सोच बदली है। 2017 से पहले प्रदेश गरीब, बीमार, जमीनों पर कब्जे वाला राज्य हुआ करता था अब उत्तर प्रदेश के प्रति देश व विदेश के लोगों की सोच बदली है देश में उत्तर प्रदेश प्रथम प्रदेश बन रहा है और विश्व में देश विश्व गुरु बनने की तरफ अग्रसर है। कुम्भ का भव्य आयोजन किया गया जिसमें पूरे विश्व से 100 देशों के नागरिकों द्वारा कुंभ में डुबकी लगाई गई।

➡️उन्होंने कहा सभी जनपदों में एक-एक महोत्सव का आयोजन कराने का प्रयास किया जा रहा है जिससे पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा और नागरिकों को रोजगार प्राप्त होगा। साथ ही उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि जनपद में प्रौढ़ स्थलों का विकास कार्य हेतु जिलाधिकारी के माध्यम से प्रस्ताव भिजवाएं जिससे उन क्षेत्रों का सौंदर्यीकरण कराया जा सके। उन्होंने कहा कि जनपद बुलंदशहर में 143 वर्षो से प्रदर्शनी का आयोजन हो रहा है जो जनपदवासियों की धरोहर है। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है जिससे भारतीय संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर उन्होंने जिलाधिकारी और उनकी टीम को बधाई दी।

➡️जिलाधिकारी श्रुति ने मंत्री महोदय का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा अग्रिम प्रदर्शनी में सुधार हेतु जनपदवासियों से सुझाव हेतु सुझाव पेटिका के माध्यम से सुझाव लिए जायेगे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी डाक्टर प्रशान्त कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह और अधिकारी व समिति सदस्य उपस्थित रहे।

📰✍️ जिला प्रदर्शनी के शुभारंभ समारोह में नहीं पहुंचे जनपद के जनप्रतिनिधि; जनपद के सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष और भाजपा के जिलाध्यक्ष नहीं हुए उपस्थित। समारोह में माननीयों की अनुपस्थिति बनी रही चर्चा का विषय।

📰✍️भट्टा संचालक से ढाई करोड़ की फिरौती मांगने वाले मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, खुर्जा नगर पुलिस ने तकनीकी माध्यमों से गिरफ्तार कर किया घटना का खुलासा।

➡️ कब्जे से एक लूटा हुआ मोबाइल समेत तीन फोन, घटना में प्रयुक्त कार व एक तमंचा बरामद। आरोपियों ने विगत 10 मार्च को भट्टा संचालक के पुत्र पर भी की थी फायरिंग।  एक युवक से मोबाइल लूटकर रंगदारी मांग रहे थे तीनों शातिर। पुलिस ने गुरुवार को जेवर मार्ग स्थित रामगढ़ी गेट के निकट से किया गिरफ्तार। फिरोजपुर निवासी पीड़ित रामेश्वर दयाल की तहरीर पर मामला दर्ज कर की गई कार्रवाई।

📰✍️जहांगीराबाद में बाइक सवार हमलावरों ने गोलियां बरसाकर की छात्र की हत्या।

➡️ पुरानी रंजिश में दिनदहाड़े जहांगीराबाद के गांव बांसुरी में छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार हमलावरों ने घर से करीब 100 मीटर दूर उस पर फायरिंग की। 2 गोली सीने और एक सिर में लगी। मौके पर उसने दम तोड़ दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गए थे। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएसपी श्लोक कुमार समेत सीनियर अफसर मौके पर पहुंचे।

➡️मृतक छात्र के पिता दिनेश सिंह ने बताया निखिल सुबह पैदल घर से निकला। मुश्किल से 100 मीटर ही गया होगा 3 बाइक सवार आए बदमाशों ने उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर परिजन और गांव के लोग दौड़े। तब तक उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार हमलावरों ने निखिल पर काफी करीब से हमला किया। जिसके कारण एक गोली उसके सिर में लगी। जबकि दो गोलियां छाती के बीचों बीच लगी हैं।

📰✍️डिबाई में कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत।

➡️ डिबाई में संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह और जिलाध्यक्ष विकास चौहान का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी और नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कुमार सिंघल मौजूद रहे। मंडल अध्यक्ष मयंक कुमार वार्ष्णेय और कार्यकर्ता उपस्थित थे। संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र ‘सेवा, समर्पण और विकास’ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना की। जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने पार्टी की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने का वादा किया। समारोह में वक्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। आगामी चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुटता का आह्वान किया गया।

📰✍️ सिकंदराबाद पुलिस ने 2 चोरों को गिरफ्तार कर 15 मोबाइल फोन व 6 डाटा केबिल किए बरामद

➡️3 माह पूर्व की थी कोतवाली के पास स्थित मोबाइल शॉप में चोरी, पिंटू पुत्र आनन्द और सोनू पुत्र कल्लू निवासी सिकन्द्राबाद को भेजा जेल।

📰✍️कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष पद का दायित्व युवा नेता जियाउर्रहमान को सौंपा।

➡️ जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष पद पर युवा नेता एडवोकेट जियाउर्रहमान को जिम्मेदारी सौंपी गई है। दो दशक बाद मुस्लिम नेता को जिलाध्यक्ष बनाकर कांग्रेस ने अपनी पकड़ जनपद में मजबूत करने की कोशिश की हैं। कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने उनके मनोनयन की घोषणा की। इसी के साथ रवि लोधी को बुलंदशहर का नगर अध्यक्ष बनाया है। जियाउर्रहमान की घोषणा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

➡️जिलाध्यक्ष बनने के बाद जियाउर्रहमान ने कहा कि वो हाईकमान के विश्वास पर खरे उतरेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया है। बूथ और न्याय पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करने की योजना है। जनहित के मुद्दों पर संघर्ष और शोषितों की लड़ाई लड़ने का भी उन्होंने वादा किया है।

📰✍️ पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने की दंगा नियंत्रण को मॉक ड्रिल।

➡️SSP ने रिस्पॉन्स टीम का टाइम चेक किया, SSP ने साप्ताहिक सलामी परेड ले पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश।

📰✍️अहमदगढ़ में टैंट गोदाम में लगी आग से सामान जलकर राख।

➡️ अहमदगढ़ के भैयापुर में महाशय राजपाल टेंट एंड लाइट हाउस की दुकान और गोदाम में देर रात अचानक आग लग गई। जब आग की सूचना मिली तब तक गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। हालांकि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई क्योंकि गोदाम में रात को कोई नहीं रहता था। हालांकि टेंट हाउस मालिक को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

📰✍️गैंगस्टर बदमाश मदना पुत्र गोपाल निवासी रुस्तमगढ़ी छतारी व नत्थू पुत्र भजना निवासी छोरऊ थाना अकराबाद अलीगढ़ को 2-2 वर्ष के कारावास व 5-5 हजार रुपये जुर्माने की सजा, 1992 में गिरोह बना करते थे क्राइम, ADJ 8/0 स्पेशल गैंगस्टर एक्ट कोर्ट के न्यायाधीश चन्द्र विजय श्रीनेत ने सुनाई सजा।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

📰✍️रेप के बाद महिला की हत्या करने वाले एक लाख के इनामी आटो ड्राइवर को लखनऊ पुलिस ने किया धराशाई।

➡️लखनऊ में पुलिस ने रेप के बाद महिला की हत्या करने वाले एक लाख के इनामी ऑटो चालक अजय कुमार को मुठभेड़ में धराशाई कर दिया। मुठभेड़ के बाद पुलिस उसे अस्पताल ले जाया गई जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने अजय की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपए का इनाम रखा था। इससे पहले दोपहर में पुलिस ने आरोपी के भाई दिनेश को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी अजय हिस्ट्रीशीटर था। अजय और उसके भाई दिनेश का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है। अजय पर 23, जबकि दिनेश पर 9 मुकदमे दर्ज हैं।


स्पेशल न्यूज अपडेट वीडियो

📰✍️100 सेकेंड की वीडियो में देखें देश और दुनिया की सभी मुख्य खबरें👇



जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg
शेयर करें: