चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️बुलंदशहर पहुंचे सांसद चंद्रशेखर आज़ाद का बड़ा बयान; कहा- संसद में पास तीन कानून की आंच नायडू-नीतीश से यूपी तक जाएगी, सरकार दलित-गरीब विरोधी, पूंजीपतियों की गुलाम– जनता असुरक्षित, सरकार निकम्मी।

➡️एक शोक सभा में शामिल होने बुलंदशहर के गांव जौनपुर पहुंचे सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने कार्यकर्ता की शोकसभा में उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले 65 हज़ार मतदाता हटाए जाने को “वोट चोरी” की साजिश बताया और कहा सुप्रीम कोर्ट ने 22 तारीख तक सूची मांगी है। बोले— चोरी हक़ की हो या वोट की, गलत है।
➡️आजाद ने कहा— सरकार पूंजीपतियों को फायदा देने के लिए गरीबों की जमीन लूट रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान, जवान, महिलाएँ और पत्रकार सुरक्षित नहीं, खेत बाढ़ से बर्बाद, शिक्षा-रोज़गार छीना जा रहा और खुलेआम रेप-हत्या हो रही, लेकिन सरकार निकम्मी और शर्मनाक दावे कर रही है।

2.📰✍️ शहर में राजे बाबू रोड पर दिनदहाड़े व्यापारी नेता के साथ युवकों ने की मारपीट, मुकदमा दर्ज।
➡️ गुरुवार को सिटी के लल्ला बाबू चौराहे के पास राजे बाबू रोड पर व्यापारी नेता राजेंद्र अग्रवाल अपनी स्कूटी पर जा रहे थे, तभी पीछे से आए दो युवकों ने रोक लिया और उन्हें पीटना शुरु कर दिया। घटना नजदीकी सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर व्यापारी को बचाने की कोशिश की। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।



3.📰✍️ जहांगीराबाद कस्बे में ज्वेलर्स की दुकान से चोरी; ग्राहक बनकर आया शख्स सोने के गहनों पर हाथ साफ कर हुआ फरार।

➡️ क्षेत्र के गांधी चौक स्थित अंबरीश वर्मा के प्रतिष्ठान गणपति ज्वेलर्स का मामला, शातिर ठग ने अपनी बेटी के कान छिदाने की बात कर लगाया ज्वेलर्स को लाखों का चूना, ज्वेलर्स से एक जोड़ी झाले व तीन सोने की बालियां लेकर फरार हुआ शातिर ठग। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी रामफ़ल सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की शुरू।

4.📰✍️मुखबिर की सूचना पर सिकंदराबाद पुलिस ने मोटर चोरों को दबोचा; मोटर चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य चांद मोहम्मद, सईद, व कबाड़ी रिज़वान गिरफ्तार।
➡️ दिन में रेकी करके रात में नलकूप मोटर खोलकर तांबे का तार निकाल लेते थे शातिर। पुलिस का दावा, कबाड़ी रिज़वान को चोरी का माल बेच दिया करते थे शातिर चांद और सईद। आरोपियों से 21 किलो तांबे का तार, 1 ट्यूबवेल का कवर, 35 हज़ार नक़दी बरामद। आरोपियों के कब्जे से 3 अवैध चाकू, बाइक व चोरी करने के उपकरण भी बरामद।



5.📰✍️अरनिया क्षेत्र के ऊंचा गांव नायफल में पारिवारिक विवाद में युवक ने जहर खाया, अस्पताल में भर्ती।
➡️ युवक बबलू और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद पत्नी नाराज होकर मायके चली गई। बबलू ने कई बार पत्नी से घर वापस आने का आग्रह किया। लेकिन पत्नी ने लौटने से इनकार कर दिया। इससे परेशान होकर बबलू ने जहर खा लिया। पड़ोसियों ने तुरंत बबलू को खुर्जा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया।
डॉक्टरों के अनुसार बबलू की स्थिति अब खतरे से बाहर है। घटना की सूचना मिलते ही अरनिया पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ने मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ “जिला अस्पताल में चरम सीमा पर भ्रष्टाचार”; अव्यवस्था को लेकर शिव सैनिकों ने सीएमओ को दिया ज्ञापन।

➡️ ज्ञापन में शिवसेना ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। मरीजों को समय पर दवाइयां उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं, वहीं अस्पताल में सर्जन न होने के कारण मरीजों को उपचार से वंचित रहना पड़ रहा है। शिवसेना पदाधिकारियों ने कहा कि जनता को मिलने वाली सुविधाओं में हो रही लापरवाही से लोगों में आक्रोश है। उन्होंने चेतावनी दी यदि जल्द ही व्यवस्था नहीं सुधरी तो शिवसेना आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
इस मौके पर सर्वेश राणा जिलाध्यक्ष, राजकुमार गिरी, जय भगवान फौजी, बबलू गिरी, महंत रामचंद्र गिरी मौजूद रहे।

📰✍️अगौता क्षेत्र के गांव बीहरा में घेर की सफाई करते समय अचानक गिरी दीवार, हादसे में 50 वर्षीय महिला गीता देवी की मौत।
➡️ घायल महिला को सीएचसी लखावटी ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अगौता पुलिस मौके पर पहुंची। वह अपनी तीन बेटियों पूजा, हेमा और मंजू के साथ गांव में रह रही थीं। उनकी मौत के बाद बेटियों के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने तीनों बेटियों के लिए तहसील प्रशासन से मुआवजे की मांग की हैं।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️दिल्ली-NCR के कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट से राहत, कब पूरे देश के लिए तय किए जाएंगे नियम।
➡️ तीन जजों की बेंच ने 11 अगस्त के फैसले में कुछ बदलाव कर साफ कर दिया है कि सभी कुत्तों को शेल्टर हाउस में नहीं रखा जाएगा बल्कि नसबंदी और टीकाकरण के बाद उन्हें उसी जगह पर छोड़ा जाएगा जहां से उठाए जाएंगे। सर्वोच्च अदालत ने कहा कि अब पूरे देश के लिए एक पॉलिसी बनाई जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों से जुड़ी उस याचिका पर आदेश सुनाया जिसमें अदालत के 11 अगस्त के निर्देश पर रोक लगाने की मांग की गई थी।

📰✍️लखीमपुर-खीरी में आटा पीसने की चक्की फटने से दो की मौत, तीन घायल।
➡️ भीरा थाना क्षेत्र के मटहिया में ट्रैक्टर चालित आटा चक्की के फटने से दो ग्रामीणों की मौत हो गई तीन घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मटहिया गांव निवासी अवधेश पुत्र गजोधर ट्रैक्टर में आटा चक्की जोड़कर आटा पीसने का काम करता था। देर शाम गांव में आटा पीसने एक घर पर गया था। यहां आटा पीसने के दौरान चक्की अचानक से फट गई।जिससे हरिपाल पुत्र बिंद्रा की मौके पर मौत हो गई जबकि प्रियांशु, विशाल, मुदित व अवधेश घायल हो गए। जहां अस्पताल में अवधेश की मौत हो गई।

📰✍️आजमगढ़ डीएम खराब कार्यशैली पर नाराज, कई अफसरों पर कार्रवाई।
➡️जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने जन सुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की जुलाई माह की समीक्षा की। इस दौरान जिलाधिकारी ने खराब फीडबैक पर डीआईओएस और एएमए से स्पष्टीकरण मांगा है साथ ही एसओसी और उप निदेशक मंडी (निर्माण) का वेतन रोकने का निर्देश दिया। जबकि मनरेगा में अनियमितता के मामले में ग्राम प्रधान और सचिव के खिलाफ एफआईआर कराने का निर्देश दिया।
बैठक में डीएम के सख्त रुख से अधीनस्थ अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
News Editor: Dharmendra Mittal


