21 फरवरी 2025: नए जमाने का ऑनलाइन अखबार

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की मुख्य खबरें

📰✍️दिल्ली-यूपी में बारिश से बढ़ी ठंड, पहाड़ों पर बर्फबारी; उत्तर भारत में एक बार फिर ठंड लौट आई है। गुरुवार को हुई बारिश से दिल्ली समेत यूपी, हरियाणा में मौसम ठंडा हो गया है।

📰✍️दिल्ली में हुआ ‘रेखाराज’ का आरंभ, छह मंत्रियों साथ संभाली कमान।

➡️ मैं रेखा गुप्ता.. दिल्ली में ऐतिहासिक रामलीला मैदान में इन तीन शब्दों के गूंजते ही राजधानी में ‘रेखाराज’ का आरंभ हो गया है। 27 साल बाद सत्ता में आई भाजपा से शालीमार बाग की विधायक रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी शपथ ली है। रेखा गुप्ता के बाद आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा ने शपथ ली।

➡️रेखा गुप्ता और प्रवेश वर्मा के साथ मनजिंदर सिंह सिरसा, आशीष सूद, रविंद्र इंद्रराज, कपिल मिश्रा और पंकज सिंह को एलजी वीके सक्सेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिस रामलीला मैदान से कभी अरविंद केजरीवाल का उभार हुआ वहीं भाजपा की नई सरकार ने आकार लिया है।

📰✍️बजट में जनपद को मिली निराशा, उम्मीद थी कुछ विकास के लिए मिलेगा।

➡️उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा पेश आम बजट में जनपद को कोई खास तोहफा नहीं मिला है। यहां पर लोगों को बजट से काफी संभावनाएं थीं मगर सभी विधानसभा सीट भाजपा विधायक होने के बाद भी जिले की जनता को निराश होना पड़ा। यहां पर सबसे बड़ी समस्या यातायात जाम है। इसके समाधान के लिए प्रस्तावित रिंग रोड के लिए कोई बजट आवंटित नहीं किया गया। जेवर एयरपोर्ट के नजदीक होने के बाद भी मेट्रो रेल की मांग भी अधूरी रह गई। खुर्जा पॉटरी उद्योग और सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र के लिए भी किसी प्रकार का विशेष पैकेज नहीं दिया गया। जनपद में सभी विधायक, तीन सांसद भाजपा के हैं। बजट में जिले की उपेक्षा से लोगों में निराशा है। बजट को लेकर सत्ता पक्ष सराहनीय बजट बता रहा है तो विपक्षी दल निराशा जनक बता रहे हैं। वही व्यापारी नेता अनिल देशभक्त ने कहा कि बजट शानदार है और उत्तर प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

📰✍️ खुर्जा में कॉकटेल पार्टी में परोसी जा रही थी हरियाणा की शराब, पार्टी हॉल मालिक गिरफ्तार।

➡️आबकारी विभाग ने अवैध रुप से शराब परोसने के मामले में कार्रवाई की है। स्टेशन रोड पर उत्सव पार्टी हॉल में हरियाणा की शराब परोसे जाने की सूचना पर छापेमारी की। मौके से हरियाणा बिक्री के लिए निर्धारित शराब की सीलबंद और तीन खाली बोतलें जब्त की हैं।

➡️मुखबिर की सूचना पर आबकारी निरीक्षक विचित्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ छापेमारी की। टीम ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 63 के तहत मामला दर्ज किया है और जिला आबकारी अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि कॉकटेल पार्टी में हरियाणा की शराब परोसी जा रही थी। छापेमारी में आबकारी निरीक्षक शालिनी, विजय कुमार पांडेय, अभिषेक कुमार शामिल थे। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

📰✍️खुर्जा में किसान की हत्या के चारों आरोपियों को उम्रकैद की सजा, साथ ही 25 हजार का लगा जुर्माना

➡️ अपर सत्र न्यायाधीश दिलीप कुमार सचान ने चारों आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।
मामला नवंबर 2022 का है। खुर्जा देहात के धराऊ गांव के रामपाल सिंह के साथ गांव के ही राजवीर सिंह और उनके बेटों ने मारपीट की जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने गोली मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। एडीजीसी क्रिमिनल संजीव कुमार और अरुण कुमार राघव के अनुसार जांच के बाद पुलिस ने न्यायालय में आरोप पत्र पेश किए। गवाहों के बयान और सबूतों के आधार पर कोर्ट ने सभी आरोपियों को दोषी पाया। न्यायाधीश ने चारों को उम्रकैद की सजा के साथ 25-25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

📰✍️जौनपुर में अलग-अलग दो सड़क हादसों में 8 की मौत, 40 से अधिक लोग घायल।

➡️ देर रात झारखंड से अयोध्या जा रही श्रद्धालुओं से भरी सुमो दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हुए। दूसरी दुर्घटना सुबह कुंभ जा रही श्रद्धालुओं से भरी डबल डेकर बस राशन से लदे सरकारी ट्रक से टकरा गई।ट्रक बरेली जा रहा था। इस हादसे में बस के चालक और दो महिलाओं की मौत हो गई। करीब तीन दर्जन यात्री घायल हुए हैं। बदलापुर थाना क्षेत्र के अंडरपास के ऊपर हाईवे पर जौनपुर की तरफ से सुल्तानपुर की तरफ जा रही टाटा सुमो को अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने से गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें पांच लोगों की सीएचसी ले जाते समय मृत्यु हो गई जिनमें तीन महिलाएं एक पुरुष और एक बच्चा है।

📰✍️कानपुर में खंडहर से एक ही फंदे पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव।

➡️ सजेती क्षेत्र में एक प्रेमी युगल द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। डोहरू गांव के एक खंडहर में दोनों के शव एक ही फंदे पर लटके मिले। खेतों की तरफ जा रहे ग्रामीणों को खंडहर से तेज दुर्गंध आ रही थी। जब वो मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक कुंडे से युवक और युवती के शव लटक रहे थे। दोनों ने एक ही दुपट्टे से फांसी लगाई थी। युवती ने पीले रंग का सूट और सफेद बाजू वाला काला स्वेटर पहन रखा था। युवक ने काली टी-शर्ट और लोअर पहना हुआ था। पुलिस प्रेमी युगल की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

📰✍️लखनऊ में राज्य कर के डिप्टी कमिश्नर दो लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस ने राज्य कर के डिप्टी कमिश्नर धनेंद्र पांडेय को किया गिरफ्तार, एक कंपनी को 20 लाख की जीएसटी रिफंड देने के बदले मांगे थे दो लाख रुपए, संबंधित कंपनी के प्रतिनिधि ने की थी विजिलेंस हेल्पलाइन पर शिकायत।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️युजवेंद्र चहल और धनश्री का हो गया तलाक, काउंसलिंग भी नहीं आई काम, कोर्ट में लगी मुहर।

➡️ भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री का तलाक हो गया है। कानूनी कार्रवाई के बाद ये जोड़ी आधिकारिक रूप से अलग हो गई है। बीते कुछ महीने से दोनों की तलाक की खबरें थी जिन पर अब आधिकारिक मुहर लग गई है।

📰✍️आपके पास बस 7 दिन…, मणिपुर में उग्रवादियों को राज्यपाल का अल्टीमेटम।

➡️ मणिपुर में 9 फरवरी को एन बीरेन सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन की घोषणा कर दी गई थी। अब राज्यपाल की तरफ से हिंसा में शामिल लोगों को अल्टीमेटम दिया गया है।


स्पेशल न्यूज अपडेट वीडियो

📰✍️100 सेकेंड की वीडियो में देखें देश और दुनिया की सभी मुख्य खबरें👇



जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg
शेयर करें: